नाले की सफाई न होने से किसानों की बढ़ी परेशानी, फसलें जलभराव की चपेट में 






आजमगढ़। विकास खंड कोयलसा के मुखलिसपुर ग्राम सभा में नाले की समय से सफाई न होने के कारण किसानों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि नाले में वर्षों से जमा गाद, झाड़-झंखाड़ और अवरोधों के चलते बरसात के दिनों में पानी की निकासी नहीं हो पाती, जिससे खेतों में जलभराव हो जाता है और किसानों की फसलें बर्बाद हो जाती हैं। ग्रामीणों के अनुसार कई बार ग्राम प्रधान से नाले की सफाई कराने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष यही समस्या सामने आती है और जलभराव के कारण धान समेत अन्य फसलें प्रभावित होती हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि समय रहते नाले की सफाई करा दी जाए तो बारिश का पानी आसानी से निकल सकता है और किसानों की फसलें बचाई जा सकती हैं। लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेते हुए नाले की तत्काल सफाई कराई जाए, ताकि आगामी बरसात में किसानों को नुकसान न उठाना पड़े। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के साथ आंदोलन करने को भी बाध्य होंगे। ग्रामीणों का कहना है कि विकास कार्यों के दावों के बीच मुखलिसपुर का यह नाला आज भी बदहाली का शिकार है और इसका खामियाजा सीधे किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
पेड़ काटने के विवाद में वृद्ध की मौत, आरोपी गिरफ्तार बूढ़नपुर, आजमगढ़
थाना अतरौलिया क्षेत्र के बिहारपुर गांव में पेड़ काटने के विवाद के दौरान एक वृद्ध की मौत हो जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बिहारपुर गांव निवासी जयप्रकाश मिश्रा (67) पुत्र राजेश्वर मिश्रा का गांव के ही निशांत पुत्र महेंद्र से पूर्व से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को निशांत एक विवादित पेड़ कटवा रहा था। इसी दौरान जयप्रकाश मिश्रा मौके पर पहुंच गए और पेड़ काटने का विरोध करने लगे। आरोप है कि इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली-गलौज होने लगी। परिजनों के अनुसार विवाद के दौरान जयप्रकाश मिश्रा के सीने में तेज दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अतरौलिया पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं एसडीएम बूढ़नपुर अभय राज पांडे, क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर कौस्तुभ त्रिपाठी, थानाध्यक्ष अतरौलिया देवेंद्र नाथ दुबे तथा चौकी इंचार्ज बूढ़नपुर विश्वजीत पांडे भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर कौस्तुभ त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल आरोपी निशांत मिश्रा को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है। मृतक अपने पीछे पत्नी प्रेमलता, पुत्र गोल्डी और विक्की सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा गांव में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।
पेड़ काटने के विवाद में वृद्ध की मौत, आरोपी गिरफ्तार बूढ़नपुर, आजमगढ़
जनपद आजमगढ़ के थाना अतरौलिया क्षेत्र के बिहारपुर गांव में पेड़ काटने के विवाद के दौरान एक वृद्ध की मौत हो जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बिहारपुर गांव निवासी जयप्रकाश मिश्रा (67) पुत्र राजेश्वर मिश्रा का गांव के ही निशांत पुत्र महेंद्र से पूर्व से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को निशांत एक विवादित पेड़ कटवा रहा था। इसी दौरान जयप्रकाश मिश्रा मौके पर पहुंच गए और पेड़ काटने का विरोध करने लगे। आरोप है कि इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली-गलौज होने लगी। परिजनों के अनुसार विवाद के दौरान जयप्रकाश मिश्रा के सीने में तेज दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अतरौलिया पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं एसडीएम बूढ़नपुर अभय राज पांडे, क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर कौस्तुभ त्रिपाठी, थानाध्यक्ष अतरौलिया देवेंद्र नाथ दुबे तथा चौकी इंचार्ज बूढ़नपुर विश्वजीत पांडे भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर कौस्तुभ त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल आरोपी निशांत मिश्रा को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है। मृतक अपने पीछे पत्नी प्रेमलता, पुत्र गोल्डी और विक्की सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा गांव में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।
नगवा में धूमधाम से मनाया गया विश्व ब्राह्मण दिवस, चाणक्य के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
बूढ़नपुर, आजमगढ़। विकास खंड कोयलसा के नगवा गांव में रविवार को विश्व ब्राह्मण दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने महर्षि चाणक्य के जीवन, उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान तथा समाज में शिक्षा और संस्कारों की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज की एकजुटता,सामाजिक समरसता और युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीकांत तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदियों से ज्ञान, संस्कृति और नैतिक मूल्यों का संवाहक रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज को संगठित होकर शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामनवल पाण्डेय ने कहा कि महर्षि चाणक्य के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और उनके आदर्शों को अपनाकर समाज तथा राष्ट्र को नई दिशा दी जा सकती है। कार्यक्रम के आयोजक त्रिभुवन पाण्डेय रहे कार्यक्रम का संचालन हरिप्रसाद दूबे ने किया।वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की शक्ति उसकी एकता में निहित होती है। ऐसे आयोजनों से सामाजिक जागरूकता बढ़ती है और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है।इस दौरान राजू पाण्डेय, राहुल पाण्डेय, धर्ममणि पाण्डेय, अशोक मिश्र, दिनेश दूबे, उमानाथ पाण्डेय, लालमन पाण्डेय, शेषनाथ पाण्डेय, हरेंद्र पाण्डेय, गोलू पाण्डेय, प्रेमसागर पाण्डेय, शीतला पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में समाज की उन्नति, शिक्षा के प्रसार तथा आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
ग्राम प्रधानों के कार्यकाल बढ़ाने पर कोयलसा में खुशी की लहर, प्रधानों ने बांटी मिठाई
बूढ़नपुर, आजमगढ़। ग्राम प्रधानों के कार्यकाल बढ़ाये जाने की खबर के बाद विकासखंड कोयलसा क्षेत्र में ग्राम प्रधानों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष कोयलसा अमरनाथ सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और प्रदेश सरकार के निर्णय का स्वागत किया। इस दौरान ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने कहा कि पिछले कई दिनों से ग्राम प्रधानों में चिंता का माहौल बना हुआ था। चर्चा चल रही थी कि 26 मई को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद गांवों में प्रशासक नियुक्त कर दिये जाएंगे। इससे ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों और उनके भुगतान को लेकर प्रधान परेशान थे। कई गांवों में विकास कार्य पूरे हो चुके थे लेकिन भुगतान प्रक्रिया अधूरी पड़ी थी।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस निर्णय से ग्राम प्रधानों को बड़ी राहत मिली है। अब गांवों में विकास कार्यों की गति प्रभावित नहीं होगी और अधूरे कार्यों को भी पूरा कराया जा सकेगा। प्रधानों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है।ग्राम प्रधानों ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो विश्वास ग्राम प्रधानों पर जताया है, उसका जवाब प्रधान आने वाले 2027 के चुनाव में “सूद समेत” देने का काम करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानों ने सरकार के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की। इस अवसर पर प्रधान संघ उपाध्यक्ष श्रीमती दुर्गा यादव, मकरंद यादव, प्रधान संघ महामंत्री सुरेश कुमार, प्रधान संघ सचिव हरिलाल प्रजापति, प्रधान संरक्षक एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग सिंह, अवधेश कुमार, रिखू पटेल, हरिओम निषाद, अंगद यादव, धर्मराज यादव, सुरजीत कुमार, सलमान, जैद सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
ग्राम प्रधानों के कार्यकाल बढ़ाने पर कोयलसा में खुशी की लहर, प्रधानों ने बांटी मिठाई
बूढ़नपुर, आजमगढ़। ग्राम प्रधानों के कार्यकाल बढ़ाये जाने की खबर के बाद विकासखंड कोयलसा क्षेत्र में ग्राम प्रधानों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष कोयलसा अमरनाथ सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और प्रदेश सरकार के निर्णय का स्वागत किया। इस दौरान ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने कहा कि पिछले कई दिनों से ग्राम प्रधानों में चिंता का माहौल बना हुआ था। चर्चा चल रही थी कि 26 मई को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद गांवों में प्रशासक नियुक्त कर दिये जाएंगे। इससे ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों और उनके भुगतान को लेकर प्रधान परेशान थे। कई गांवों में विकास कार्य पूरे हो चुके थे लेकिन भुगतान प्रक्रिया अधूरी पड़ी थी।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस निर्णय से ग्राम प्रधानों को बड़ी राहत मिली है। अब गांवों में विकास कार्यों की गति प्रभावित नहीं होगी और अधूरे कार्यों को भी पूरा कराया जा सकेगा। प्रधानों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है।ग्राम प्रधानों ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो विश्वास ग्राम प्रधानों पर जताया है, उसका जवाब प्रधान आने वाले 2027 के चुनाव में “सूद समेत” देने का काम करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानों ने सरकार के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की। इस अवसर पर प्रधान संघ उपाध्यक्ष श्रीमती दुर्गा यादव, मकरंद यादव, प्रधान संघ महामंत्री सुरेश कुमार, प्रधान संघ सचिव हरिलाल प्रजापति, प्रधान संरक्षक एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग सिंह, अवधेश कुमार, रिखू पटेल, हरिओम निषाद, अंगद यादव, धर्मराज यादव, सुरजीत कुमार, सलमान, जैद सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक एवं तहसील प्रशासन की संयुक्त वसूली कार्यवाही तेज







बूढ़नपुर, आज़मगढ़। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा बूढ़नपुर से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) ऋण प्राप्त बाक़ीदार राम कुमार पाठक निवासी ग्राम सरवनपुर द्वारा लंबे समय से ऋण अदायगी न किए जाने पर तहसील प्रशासन एवं बैंक द्वारा संयुक्त रूप से बड़ी कार्यवाही की गई। नायब तहसीलदार सुश्री वंदना वर्मा द्वारा राम कुमार पाठक की सरवनपुर स्थित भूमि पर लाल झंडी लगाकर कुर्की की कार्यवाही प्रारंभ की गई।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अनुज कुमार मांगलिक, शाखा प्रबंधक बूढ़नपुर श्री अमन सिंह, शाखा प्रबंधक मदियापार श्री विकास त्रिपाठी, इंडियन बैंक सिखुरदीपुर शाखा प्रबंधक श्री अमर सिंह, अमीन श्री कृष्णा प्रताप सिंह, श्री रुद्र प्रताप सिंह, श्री रमाकांत पाठक एवं संबंधित लेखपाल उपस्थित रहे।उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की पहल पर क्षेत्र में लंबित आरसी वसूली को गति देने के उद्देश्य से नायब तहसीलदार एवं विभिन्न बैंकों द्वारा संयुक्त वसूली अभियान सप्ताह में तीन दिन संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत बड़े बाक़ीदारों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में धनघटा निवासी श्याम बिहारी यादव पुत्र राजबली यादव एवं बासदेव यादव पुत्र बजरंगी यादव, शेरवा निवासी रमेश वर्मा पुत्र शोभा वर्मा, भीलमपुर छपरा निवासी जसवंत सिंह पुत्र अनिरुद्ध सिंह, ककरही निवासी विनीत सिंह पुत्र रामबहादुर सिंह तथा बूढ़नपुर निवासी हनी पाण्डेय पुत्र शशिभूषण पाण्डेय को तीन दिन की अंतिम मोहलत देते हुए चेतावनी दी गई कि निर्धारित अवधि में ऋण अदायगी न करने पर उनकी भूमि पर लाल झंडी लगाकर कुर्की एवं नीलामी की कार्यवाही की जाएगी।
सफाईकर्मी नदारद, ग्राम प्रधान खुद उठा रहे झाड़ू केशवपुर गांव में सफाई व्यवस्था ध्वस्त, ग्राम प्रधान ने अधिकारियों पर लगाया अनदेखी का आरोप
आजमगढ़। विकासखंड कोयलसा के केशवपुर गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराने का मामला सामने आया है। गांव के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र निषाद ने आरोप लगाया है कि गांव में तैनात सफाईकर्मी मधुप कुमार बीते 28 फरवरी से आज तक गांव में सफाई करने नहीं आए हैं, जिसके चलते पंचायत भवन समेत गांव की सफाई व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। हालात ऐसे हैं कि ग्राम प्रधान को खुद झाड़ू उठाकर पंचायत भवन की सफाई करनी पड़ रही है। ग्राम प्रधान धर्मेंद्र निषाद ने बताया कि सफाईकर्मी की लगातार अनुपस्थिति की शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों और डीपीआरओ से की गई, लेकिन हर बार केवल “आजकल भेज दिया जाएगा” कहकर मामले को टाल दिया गया। उन्होंने कहा कि महीनों बीत जाने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्राम प्रधान ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गांव में नियुक्त सफाईकर्मी मधुप Kumar कथित रूप से पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के यहां रसोइये का काम कर रहा है, जबकि गांव की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सफाईकर्मी गांव में मौजूद ही नहीं रहेगा तो पंचायत भवन और गांव की नियमित सफाई कैसे होगी। इस दौरान ग्राम प्रधान खुद पंचायत भवन में झाड़ू लगाते नजर आए, जिसका वीडियो और तस्वीरें भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। ग्रामीणों में भी सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। ग्राम प्रधान धर्मेंद्र निषाद ने जिला प्रशासन और संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए मामले की जांच कर अविलंब कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो ग्रामीणों के साथ आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्राओं को किया गया सम्मानित








तहबरपुर ब्लाक के अंतर्गत किसान मजदूर इंटर कॉलेज ओरा, आजमगढ़ विद्यालय परिसर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया l कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की कक्षा 10 व 12 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को सम्मानित किया गया l विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह मेधावियों की सफलता पर उत्साह का माहौल रहा l विद्यालय के इंटरमीडिएट के छात्र नवनीत गुप्ता और विपिन यादव दोनों छात्रों ने विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर 84.6% दोनों ही छात्र प्रथम स्थान पर रहे जबकि रागनी चौरसिया 77.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रही, और सलोनी यादव 76.6% अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही, इसी प्रकार हाई स्कूल की परीक्षा में विपुल पाठक सर्वाधिक की 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहे और पीयूष यादव, अंशिका यादव दोनों ही छात्र-छात्रा 90.6% प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रहे और रिया विश्वकर्मा 86% अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही l इन सभी विद्यार्थियों को पूरे विद्यालय परिवार की तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं बहुत-बहुत बधाई l इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक आदरणीय लक्ष्मी शंकर यादव सर, सेवानिवृत शिक्षक राम प्यारे यादव सर, प्रधानाचार्य संजीव कुमार भारतीय, वरिष्ठ प्रवक्ता मुकेश कुमार सरोज , डॉ रमेश चंद्र राय, अशोक प्रजापति, अनिल कुमार यादव अन्य शिक्षक साथी उपस्थित रहे, अतिथियों अध्यापकों ने सभी बच्चों को शुभकामना देते हुए कहा कि अनुशासन और कठिन परिश्रम के द्वारा ही सफलता को प्राप्त किया जा सकता है हम सभी लोग बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं l
पंचायत चुनाव समय से कराने या प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग, कोयलसा बीडीओ को सौंपा ज्ञापन







आजमगढ़ जिले के कोयलसा ब्लॉक के ग्राम प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी कोयलसा को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि यदि पंचायत चुनाव समय से नहीं हो पाता है तो वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए। प्रधानों का कहना है कि 25 मई 2026 को त्रिस्तरीय पंचायत के प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, लेकिन अब तक की तैयारियों को देखते हुए पंचायत चुनाव समय से संपन्न होता नहीं दिखाई दे रहा है। अखिल भारतीय प्रधान संघ संगठन के पदाधिकारियों ने आशंका जताई कि कार्यकाल समाप्त होने के बाद सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों में प्रशासन नियुक्त किया जा सकता है, जो किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं होगा। प्रधान संघ अध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने कहा कि जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों का कार्यकाल चुनाव संपन्न होने तक बढ़ाया जाना चाहिए। प्रधान संघ के जिला उपाध्यक्ष मकरंद यादव ने कहा कि अन्य राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी निर्वाचित प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने पर विचार किया जाना चाहिए। वहीं प्रधान हरिलाल प्रजापति ने कहा कि ग्राम प्रधान गांव के लोगों के दुख-सुख से सीधे जुड़े रहते हैं और गांव के विकास की हर छोटी-बड़ी जानकारी रखते हैं। खंड विकास अधिकारी कोयलसा सागर सिंह ने प्रधानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनका ज्ञापन महामहिम राज्यपाल तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष अमरनाथ सिंह,दुर्गविजय सिंह हरिलाल प्रजापति, मकरंद यादव, दुर्गा यादव, सुरजीत कुमार, हरिओम निषाद, अरविंद निषाद, गुड्डू प्रतिनिधि, सरफराज, संदीप कुमार, धर्मराज यादव, पप्पू गौड़, हौसला प्रजापति समेत अनेक ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।