गुरारू की मलना पंचायत में योजनाओं में गड़बड़ी का आरोप, मुख्यमंत्री से लेकर डीएम तक भेजी शिकायत
गया। गया जिले के गुरारू प्रखंड अंतर्गत मलना पंचायत में संचालित सरकारी योजनाओं में अनियमितता और फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए एक ग्रामीण बालेश्वर कुमार ने उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजकर जांच की मांग की है।
शिकायतकर्ता बालेश्वर कुमार ने आरोप लगाया है कि पंचायत में कई योजनाओं का कार्य धरातल पर सही तरीके से नहीं कराया गया, जबकि कागजों पर कार्य पूर्ण दिखाकर सरकारी राशि का उपयोग कर लिया गया। मलना पंचायत निवासी बालेश्वर कुमार द्वारा दिए गए आवेदन में पंचायत रोजगार सेवक पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत के अनुसार पंचायत क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं के नाम पर कार्य दिखाया गया है, लेकिन वास्तविक स्थिति कुछ और है। आवेदन में कहा गया है कि कई जगहों पर कार्य नहीं होने के बावजूद योजनाओं की फोटो अपलोड कर और कागजी प्रक्रिया पूरी कर राशि निकासी की गई है।
शिकायतकर्ता बालेश्वर कुमार ने यह भी आरोप लगाया है कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता का अभाव है तथा संबंधित कार्यों की निष्पक्ष जांच होने पर बड़े स्तर की अनियमितता उजागर हो सकती है। उन्होंने अधिकारियों से मांग की है कि संबंधित योजनाओं की स्थल जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाएं तो दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।
इस संबंध में शिकायत की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, बिहार सरकार, जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी गया तथा उप विकास आयुक्त को भी भेजी गई है। शिकायतकर्ता बालेश्वर कुमार का कहना है कि सरकारी धन जनता के विकास के लिए होता है और यदि उसमें गड़बड़ी की जा रही है तो इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत को कितनी गंभीरता से लेता है और आरोपों की जांच के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं। फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और ग्रामीण भी जांच की मांग कर रहे हैं।

गया। गया जिले के गुरारू प्रखंड अंतर्गत मलना पंचायत में संचालित सरकारी योजनाओं में अनियमितता और फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए एक ग्रामीण बालेश्वर कुमार ने उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजकर जांच की मांग की है।


गया: गर्मी की छुट्टियों में बच्चों और परिवारों के मनोरंजन के लिए गया क्लब ग्राउंड में जलपरी शो सह डिज्नीलैंड मेला का भव्य शुभारंभ हो गया। मेले के उद्घाटन के साथ ही शहरवासियों के लिए मनोरंजन, खरीदारी और स्वादिष्ट व्यंजनों का अनूठा संगम उपलब्ध हो गया है। आयोजकों का दावा है कि इस बार मेले में कई नए और आकर्षक मनोरंजन साधन शामिल किए गए हैं, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को रोमांचित करेंगे।
गयाजी: गयाजी शहर के समीर तकिया स्थित पंजाबी धर्मशाला इलाके से एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां रहने वाले उमेश प्रसाद का पालतू डॉगी “बुनो” शनिवार सुबह से लापता है। अपने प्रिय डॉगी के अचानक गायब हो जाने से पूरा परिवार गहरे सदमे और चिंता में है। परिवार ने “बुनो” की सुरक्षित वापसी कराने वाले व्यक्ति को ₹5000 इनाम देने की घोषणा की है। घटना के बाद इलाके के लोग भी डॉगी की तलाश में परिवार की मदद कर रहे हैं।
गया। बैंक ऑफ इंडिया गया अंचल द्वारा ग्राहकों को बेहतर एवं आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मानपुर में नई शाखा का शुभारंभ किया गया। यह शाखा गया अंचल की 57वीं तथा गया जिले की 15वीं शाखा है।
गयाजी: गया शहर की बेटी माही ने अपनी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिस पर पूरे जिले को गर्व हो रहा है। गया शहर के ढोलकिया गली निवासी कपड़ा व्यवसायी मनोज कुमार की पुत्री माही ने सीबीएसई 12वीं कॉमर्स परीक्षा में 500 में 499 अंक प्राप्त कर देशभर की टॉपर सूची में अपनी जगह बनाई है। माही की इस शानदार सफलता के बाद उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और पूरे मोहल्ले में जश्न का माहौल है।

गया: गया-डोभी रोड स्थित बजौरा में संत मलिक बी.एड कॉलेज के सामने बने “होटल राज रिजॉर्ट” का भव्य उद्घाटन जहानाबाद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत, एमएलसी रिंकू यादव, बाराचट्टी पूर्व विधायिक समता देवी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। रिजॉर्ट के शुरू होने से अब डोभी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को शादी-विवाह और अन्य कार्यक्रमों के लिए गया शहर नहीं जाना पड़ेगा।
गया: मानपुर के जनकपुर निवासी विशाल प्राइवेट आईटीआई के ट्रस्टी सदस्य सह युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी उर्फ 'एपी' ने मातृ दिवस (मदर्स डे) के विशेष अवसर पर अपने विचार साझा करते हुए मां की महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया ! उन्होंने कहा कि इस संसार में मां का स्थान सर्वोपरि है और उनके द्वारा किए गए त्याग व उपकारों का कर्ज कोई भी संतान कभी पूरी तरह नहीं चुका सकती.
गयाजी। गया शहर के नैली रोड खटकाचक स्थित श्री शिक्षा निकेतन स्कूल में मदर्स डे समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। सबसे पहले पूरे विद्यालय परिसर को रंगीन गुब्बारों से सजाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम एवं राष्ट्रगान के उपरांत अवकाश प्राप्त शिक्षिका सह विद्यालय की संस्थापिका स्वर्गीय रुक्मिणी देवी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के उपरांत प्राचार्य पूनम सिन्हा के साथ आगत माताओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया।
2 hours and 26 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k