उनुरखा में आवारा कुत्तों के हमले से राष्ट्रीय पक्षी मोर की हुई मौत*
सुल्तानपुर/अखण्ड नगर जनपद सुल्तानपुर के कादीपुर तहसील के अखण्ड नगर विकास खण्ड के उनुरखा गांव में आवारा कुत्तों के हमले से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दुख का माहौल रहा।
प्रथम दर्शी कृषि विशेषज्ञ ज्ञानचन्द्र तिवारी मोर के बचाव के लिए कुत्तों को भगाए,तब तक मोर की मृत्यु हो गई थी,फिर उन्होंने 112 पुलिस को फोन कर मौके की स्थिति की सूचना दी और ग्राम प्रधान और कोटेदार को भी इसकी सूचना दी,मौके पर पहुंचे उनुरखा गांव के कोटेदार श्याम नारायण तिवारी व ग्राम प्रधान अजय कुमार साथ ही कई और ग्रामीण एकत्रित हो गए मौजूद सभी ने आवारा कुत्तों के हमले पर चिंता जताई।
ग्रामीणों के अनुसार,गांव के एक खेत में राष्ट्रीय पक्षी मोर घूम रहा था इसी दौरान वहां मौजूद आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया,कुत्तों ने मोर को बुरी तरह से नोच डाला जिससे उसकी मौत हो गई।मौके पर बीवीगंज पुलिस चौकी UP 112 की टीम जितेंद्र कुमार व दीपक सिंह ने जांच पड़ताल कर थाना अखण्डनगर प्रभारी को सूचना दी,प्रभारी द्वारा हल्का इंचार्ज देवेन्द्र सिंह को तुरंत भेजा गया,जांच पड़ताल के बाद कृषि विशेषज्ञ ज्ञानचन्द्र तिवारी द्वारा राष्ट्रीय पक्षी मोर को कफ़न में प्रशासन की मौजूदगी में मिट्टी दी गई और इस प्रकार अंतिम संस्कार किया गया।
इस मौके पर कोटेदार उनुरखा श्याम नारायण तिवारी,ग्राम प्रधान उनुरखा अजय कुमार,वीरेंद्र प्रसाद तिवारी,संतोष तिवारी, प्रेमचंद तिवारी,अर्पित तिवारी,रामचेत मौर्या, रोहित शर्मा,रामप्रकाश समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे,सूत्रों के अनुसार यह घटना बीते मंगलवार की सुबह की बताई जा रही है।
57 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k