हिंदी पत्रकारिता दिवस पर भव्य सम्मेलन का किया गया आयोजन
कवियों ने अपने साहित्यों से बांधा समा, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा तहसील सभागार।

बलरामपुर जनपद के श्रावस्ती में हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर तहसील भिनगा में पत्रकार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन पूर्व जिलाध्यक्ष जीपीए बृजेश गुप्ता ,पत्रकार प्रदीप गुप्ता व वरिष्ठ पत्रकार/कवि जीपी मिश्र मधुकर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री/जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा व विशिष्ट अतिथि विधायक भिनगा श्रीमती इंद्राणी वर्मा, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल संगठन अध्यक्ष सुभाष सत्या एवं जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव रहे। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित व मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। पत्रकारों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर व राम दरबार, भगवान बुद्ध का चित्र व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारिता कोई व्यवसाय नही है बल्कि एक समाज सेवा का पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि कार्यपालिका, विधायका व न्याय पालिका के बाद पत्रकारिता ही राष्ट्र का मजबूत स्तंभ है इस लिए लोग इसे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मानते है। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जो हम गरीब पिछड़े, वंचित, दलित तक नही पहुँचा पाते वह कार्य पत्रकार पूरा करता है। उन्होंने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि जब पूरा देश लॉक डाउन से जूझ रहा था उस समय निडरता के साथ पत्रकार अपने घरों से निकलकर अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभा रहा था। साथ ही उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के एक पोस्ट का जिक्र करते हुए कहा कि एक तरफ मासूम बच्ची पड़ी थी वहीं दूसरी तरफ एक गिद्ध उस मासूम बच्ची के मरने का इंतजार कर रहा था उन्होंने उस फोटो को ट्यूट करके वाह वाही लूटी परंतु उस व्यक्ति ने अपने मानवता धर्म का पालन नही किया। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद भिनगा विधायक श्रीमती इंद्राणी वर्मा ने इस बात पर खेद प्रकट किया कि जहाँ सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण की बात करती है परंतु इस सभागार में एक भी महिला पत्रकार नजर नही आ रही है जबकि महिलाओं को भी बढ़ चढ़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम के शुभारंभ में कवियों ने अपनी रचना को पढ़कर लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। वहीं उत्त्तर प्रदेश व्यापार मंडल संगठन जिलाध्यक्ष सुभाष सत्या ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सभी पत्रकारों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकार अपनी लेखनी को कमजोर न होने दें अगर शासन या प्रशासन के विरुद्ध कोई खबर प्रकाशित होती है तो उसको संज्ञान में लेकर अधिकारियों को उसकी कमी को दूर करना चाहिए। वही परियोजना निदेशक अश्वनी कुमार सोनकर ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में आकर मुझे ऐसा लगा कि मैं श्रावस्ती जिले में हूँ जहां ऐसे हुनर कवि व समाज को आइना दिखाने वाले पत्रकार है जिन्होंने ऐसे आयोजन कर समाज में एक संदेश देने का काम किया है जिससे श्रावस्ती जिला साक्षरता की ओर बढ़ेगा। उन्होंने भगवान बुद्ध का उदाहरण देते हुए कहा की जिन्होंने 14 वर्ष यहां तपस्या कर लोगों को ज्ञान दिया परंतु शिक्षा के क्षेत्र में आज भी श्रावस्ती काफी पिछड़ा हुआ है। उन्होंने अपील की कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आप सभी पत्रकार जन जन तक पहुंचाए उन्होंने कहा कि जिले में अभी भी बहुत ऐसे गरीब, असहाय परिवार है जिनके सर पर छत नही है उन्हें प्रशासन की जानकारी में लाने का काम करे जिससे उन गरीब परिवार तक सरकार की योजनाएं पहुंच सके। इस अवसर पर कार्यक्रम में आये हुए कवियों के द्वारा पढ़ी गई साहित्य को सराहा साथ ही उन्हें मंच देने के लिए उनका आवाहन किया और उन्हें माल्यर्पण कर शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। वही परियोजना निदेशक ने वरिष्ठ कवि जीपी मिश्र मधुकर व कार्यक्रम में मौजूद समस्त पत्रकारों का माल्यार्पण कर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम तिवारी, राजीव टंडन, मदन मोहन सिंह, शिव नंदन गुप्ता,मेराज , मुकेश गुप्ता व बाबू राम पाठक, नन्द कुमार गुप्ता, मोहित गुप्ता, प्रदीप त्रिपाठी, संदीप त्रिपाठी शिव शंकर तिवारी तिवारी, ओंकार वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
बलरामपुर ने भव्यता के साथ मनाया हिंदी पत्रकारिता दिवस
बलरामपुर ।_ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन शाखा जनपद बलरामपुर के तत्वावधान में हिंदीपत्रकारिता दिवस भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष  शीतला प्रसाद मिश्र ने की। तहसील अध्यक्ष तुलसीपुर जय सिंह ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सभी पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए ऐतिहासिक रुपरेखा प्रस्तुत कर हिन्दी पत्रकारिता के उन्नयन पर विस्तृत चर्चा करते हुए अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। जिला अध्यक्ष शीतला प्रसाद मिश्र ने हिंदी समाचार पत्र जो सर्वप्रथम प्रकाशित हुआ था अंग्रेजी हुकूमत में उसके बारे में विस्तार से चर्चा की और कहा कि आज हिंदी पत्रकारिता को काफी हद तक बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है। सीबी मणि त्रिपाठी प्रधान संपादक ने इस अवसर पर कहा कि हिंदी हिंदू हिंदुस्तान हिंदी का बढ़ चढ़कर प्रयोग होना चाहिए हिंदी पत्रकारिता आज की मांग है जन-जन तक हिंदी पत्रकारिता के माध्यम से शासन प्रशासन की नीतियों एवं जनमानस की आवाज को पहुंचने में काफी कामयाबी मिल सकती है इसलिए हिंदी का बढ़ चढ़कर प्रयोग करना ही हिंदी का सर्वश्रेष्ठ सम्मान है। कार्यक्रम में संगठन के अन्य तमाम जनपदीय पदाधिकारी एवं सदस्य पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के 55 वे   जन्मदिवस पर 5 जून से 11 जून तक विभिन्न कार्यक्रम मनाने की तैयारी।
बलरामपुर विश्व हिंदू महासंघ बलरामपुर के साथ ही संपूर्ण उत्तर प्रदेश में 5 जून से 11 जून तक एक साथ साप्ताहिक कार्यक्रम मनाए जाएंगे जिसको लेकर जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह के निवास पर जिले की एक आवश्यक बैठक की गई,  जिसमें 5 जून को भगवा ध्वज के साथ ओम नमः शिवाय का पाठ तथा 55 दीपक जलाकर आरती उतारी जाएगी, स्वैच्छिक रक्तदान, हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन, गौ सेवा कार्यक्रम, संत सम्मान, वंदे मातरम चौक की साज-सज्जा आदि कार्यक्रम पूरे सप्ताह चलता रहेगा। उक्त बातें जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह ने मध्य नगर आवास पर आयोजित बैठक में बताई। श्री सिंह ने बताया कि उक्त कार्यक्रम गांव, ब्लॉक, नगर व जिले में बड़े ही भक्ति भाव के साथ होगा। कार्यक्रम 9 जून मंगलवार दिन में 2 बजे मंदिर देवीपाटन के गोरक्षमणडपम में हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन के रूप में मनाया जाएगा जिसके मुख्य अतिथि रुद्र कुमार पाठक रुद्र कुमार पाठक प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ तथा मुख्य वक्ता मनोज प्रजापति प्रकोष्ठ संयोजक व मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष किन्नर प्रकोष्ठ रेखा किन्नर रहेंगे ।वही उपाध्यक्ष मिथिलेश गिरी ने संघ और संगठन की परिभाषा बड़े ही सरल ढंग से समझाते हुए उपस्थित लोगों को एकजुट होने का आवाहन किया, वहीं जिला मंत्री राधेश्याम कौशल, जिला संगठन मंत्री सुग्रीव कश्यप, जिला मीडिया प्रभारी जय सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष पाटेश्वरी प्रसाद गुप्ता, तहसील अध्यक्ष प्रेमनाथ मिश्रा, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉक्टर इस्टदेव आर्य, उपाध्यक्ष डॉ प्रदीप दुबे, जिला प्रभारी योगेंद्र सिंह पप्पू ने भी अपने अपने विचार प्रस्तुत किया इस अवसर पर संगठन के ब्लॉक उपाध्यक्ष भोला सरोज वेद प्रकाश जायसवाल रोहित पटवा शिवम बादल राजू यादव रंजीत यादव बालक राम कश्यप उपस्थित रहे।
नगर के प्रमुख सरोवरों और पार्कों का निरीक्षण,विकास कार्यों में तेजी के निर्देश      
                    
                                     
   बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने नगर में संचालित विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर के विभिन्न सरोवरों,पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर चल रहे सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया।
अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैंस ने बताया कि डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने झारखंडी मंदिर सरोवर,बुद्धा पार्क,चन्द्रशेखर आजाद पार्क,श्री हनुमान मंदिर स्थित रानी तालाब तथा संस्कृत पाठशाला सरोवर में चल रहे निर्माण एवं सुंदरीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने,साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर के विभिन्न प्रमुख चौराहों और तिराहों पर महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित किए जाने के प्रस्तावित स्थलों का भी जायजा लिया गया। अध्यक्ष ने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाओं के माध्यम से नगर की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक पहचान को और मजबूत किया जाएगा,जिससे नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा आमजन की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए। नगर के सरोवरों और पार्कों को आकर्षक एवं व्यवस्थित बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी लालचंद मौर्य,जेई सिविल अविनाश यादव,गौरव मिश्रा,संबंधित ठेकेदार एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज सकुशल संपन्न
बलरामपुर । जिलाधिकारी  विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक  विकास कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक  विशाल पाण्डेय की निगरानी एवं पर्यवेक्षण में जनपद बलरामपुर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में सकुशल सम्पन्न ।
त्योहार के दृष्टिगत जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विभिन्न स्थलों पर प्रशासन द्वारा नियुक्त मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहे तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती गई।
बलरामपुर शहर क्षेत्र अन्तर्गत मस्जिदों एवं ईदगाहों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई तथा ड्रोन कैमरों एवं सीसीटीवी के माध्यम से प्रमुख स्थानों की निगरानी की गई, जिससे कानून-व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ बनी रही।
जिलाधिकारी एवं पुलिस प्रशासन द्वारा जनपदवासियों से आपसी भाईचारा, प्रेम एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय द्वारा शांति व्यवस्था के दृष्टिगत सर्किल तुलसीपुर का भ्रमण किया गया, जहां एसडीएम तुलसीपुर श्री राकेश जयंत , क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ0 जितेंद्र कुमार के सतत एवं प्रभावी पर्यवेक्षण में थाना पचपेड़वा क्षेत्र में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया गया।
पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा क्षेत्र की प्रमुख मस्जिदों, ईदगाहों एवं संवेदनशील स्थलों का लगातार निरीक्षण किया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल एवं नियुक्त मजिस्ट्रेटों को सतर्कता एवं सजगता के साथ कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई, ।
ईद की नमाज को लेकर नगर पालिका की तैयारी पूरी
                                                                                                                                        नमाजियों के लिए जलपान और पेयजल की विशेष व्यवस्था
                                           
बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ.धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने बताया कि तपाने वाली गर्मी को देखते हुए ईद की नमाज के अवसर पर नगर पालिका की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। सुबह 6 बजे नगर के अधियारीबाग कब्रिस्तान,जामा मस्जिद सरायफाटक,बिचला ईदगाह सराय फाटक तथा बड़ी ईदगाह के पास मिष्ठान एवं जलपान के स्टॉल लगाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि नमाजियों को वजू बनाने में सुविधा के लिए सराय फाटक,बीच वाली ईदगाह और बड़ी ईदगाह नौसहरा के पास वाटर स्टैंड पोस्ट की टोटियां लगाई जाएंगी। पर्व को देखते हुए पूरे दिन नगर पालिका की जलापूर्ति व्यवस्था निरंतर जारी रहेगी।
नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि नमाज से पूर्व सभी मस्जिदों,ईदगाहों तथा कब्रिस्तान जाने वाले मार्गों की विशेष साफ-सफाई और चूने के छिड़काव के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान साफ-सफाई,पेयजल,प्रकाश व्यवस्था आदि से जुड़ी किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगा।
भाजपा कार्यालय अटल भवन पर आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला कार्यशाला आयोजित।
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अटल भवन,बलरामपुर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर जिला कार्यशाला का आयोजन जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी बलरामपुर राहुल राज रस्तोगी ने 5 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा,सुशासन,विश्वास,विकास एवं जनकल्याण को समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने समाज के सभी वर्गों के उत्थान हेतु अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है।

उन्होंने कहा कि “12 साल विश्वास के,विकास के,जनकल्याण के” कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में “सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ राष्ट्रहित एवं जनहित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं,जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

कार्यशाला में मुख्य रूप से जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी,जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा,निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह,सदर विधायक पल्टूराम,विधायक तुलसीपुर कैलाशनाथ शुक्ला,नगर पालिका अध्यक्ष बलरामपुर डॉ धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू',जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी,नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि उतरौला अनूप चंद्र गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष कार्यक्रम संयोजक आद्या सिंह,जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी,जिला उपाध्यक्ष वरूण सिंह,शिव प्रसाद यादव,जिला महामंत्री डॉ अजय सिंह पिंकू,महेंद्र पांडे,बिंदु विश्वकर्मा,भाजपा नेता सरदार परमजीत सिंह विष्णु देव गुप्ता पार्टी,कार्यक्रम सह संयोजक जिला मंत्री ललिता तिवारी,शैलेन्द्र सिंह,नामित सभासद सुनीता मिश्रा,राम कृपाल शुक्ला,अरविंद तिवारी,विनोद आर्य,अविनाश मिश्रा,मंजू तिवारी,झूमा सिंह सहित पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
तुलसीपुर: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर जी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित, पत्रकारिता जगत ने दी श्रद्धांजलि
तुलसीपुर (बलरामपुर):ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, जिला इकाई- बलरामपुर की शाखा तुलसीपुर द्वारा संगठन के संस्थापक बाबू बालेश्वर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। नगर पंचायत के सभागार में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष जयसिंह द्वारा की गई।
चित्र पर माल्यार्पण कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा बाबू बालेश्वर जी के चित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष शीतला प्रसाद मिश्रा तथा तहसील अध्यक्ष जयसिंह ने संस्थापक बाबू बालेश्वर जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।
पत्रकारिता की एकता और विचारों पर दिया गया बल
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए 'समग्र आवाज' के संपादक व वरिष्ठ पत्रकार रमेश चंद्र गुप्ता ने बाबू बालेश्वर जी के जीवन, उनके संघर्षों और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने ग्रामीण पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए 'पत्रकारिता की एकता' को समय की मुख्य आवश्यकता बताते हुए सभी साथियों से एकजुट रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे और बाबू बालेश्वर जी के बताए पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
इन प्रमुख पत्रकारों व गणमान्य जनों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर पत्रकारिता जगत से जुड़े तमाम वरिष्ठ व युवा पत्रकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें मुख्य रूप से:
महेश गोयल (पत्रकार एवं व्यापारी)
अमित कुमार कसौधन (जिला संवाददाता)
अमित कुमार श्रीवास्तव (पत्रकार, अमर उजाला)
मसूद अनवर (जिला संवाददाता, राष्ट्रीय स्वरूप)
श्यामू सिंह (पत्रकार)
अनिल शर्मा
बदरू जमा चौधरी, डॉ सुनील मौर्य अमरेश प्रसाद सोनी ,लवकुश मौर्य तोहिद खान,
सहित क्षेत्र के तमाम पत्रकारों और प्रबुद्ध जनों ने कार्यक्रम में सहभागिता की और संगठन के संस्थापक की पुण्यतिथि पर अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
उ.प्र.उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के आक्रोशित पदाधिकारियों ने मण्डल रेल प्रबंधक को सम्बोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र स्टेशन अधीक्षक को सौंपा
तुलसीपुर - स्थानीय स्टेशन पर पार्किंग ठेकेदार द्वारा मनमानी वसूली,यात्रियों व परिजनों से नियमित विवाद को लेकर उ.प्र.उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के आक्रोशित पदाधिकारियों ने मण्डल रेल प्रबंधक को सम्बोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र स्टेशन अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार राव को देकर अविलम्ब अनियमितता   रोके जाने की मांग की है।



ज़िला महामन्त्री दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि अमृत भारत योजना में तुलसीपुर स्टेशन विकसित किया गया परन्तु पार्किंग स्थल पर यात्रियों व उनके परिजनों जो उन्हें लेने और छोड़ने आते है उनसे भी लगातार शुल्क को लेकर विवाद होता रहता है कभी कभार उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया जा रहा है।आरक्षण काउंटर पर बाइक से टिकट लेने वालों से भी जबरिया वसूली की जाती है जो इस महत्वपूर्ण स्टेशन की गरिमा को ही ठेस पहुंचाने का कार्य हो रहा है।इस समस्या पर मण्डल रेल प्रबंधक से दूरभाष पर वार्ता कर अवगत भी कराया गया है जिस पर कहा गया जल्द ही इस प्रकरण की जांच कराकर उचित कार्यवाही की जाएगी। महामन्त्री रूप चन्द्र गुप्ता ने कहा पत्र में पार्किंग स्थल की जांच कराने,अधिकृत ठेकेदार व वैध आई डी के साथ नियमानुसार शुल्क लिए जाने,पार्किंग क्षमता का उचित प्रबंधन किए जाने,दोषी व्यक्तियों व ठेकेदार के विरुद्ध उचित कार्यवाही व यात्रियों के को रही बदसुलूकी को अविलम्ब रोके जाने की मांग की गई है।अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रहरि ने कहा कि इसके बारे में कई बार स्टेशन मास्टर को बताया गया लेकिन उनके द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गई जबकि 2022 से ही पार्किंग को लेकर विवाद लगातार होता रहा है जिस पर जी आर पी ने गाड़ियों का चालान करना शुरू किया बाद में आधिकारिक रूप से 900 वर्गमीटर भूमि की मंजूरी मिली लेकिन समस्याए अभी भी बनी हुई हैं।उपाध्यक्ष संतोष जायसवाल,जय सिंह,प्रदीप गुप्ता,ओम प्रकाश अग्रहरि,विक्की कसौधन मौजूद रहे।
चौथे बड़े मंगल को हनुमत प्रसाद का वितरण भारी भीड़

बलरामपुर 26 मई चौथे बड़े मंगल नगर में जगह पर भारी भीड़ में प्रसाद ग्रहण किया इसके पूर्व हनुमान जी के चित्र पर प्रसाद और आरती के साथ शुभारंभ हुआ।