उनुरखा में आवारा कुत्तों के हमले से राष्ट्रीय पक्षी मोर की हुई मौत*
![]()
सुल्तानपुर/अखण्ड नगर जनपद सुल्तानपुर के कादीपुर तहसील के अखण्ड नगर विकास खण्ड के उनुरखा गांव में आवारा कुत्तों के हमले से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दुख का माहौल रहा।
प्रथम दर्शी कृषि विशेषज्ञ ज्ञानचन्द्र तिवारी मोर के बचाव के लिए कुत्तों को भगाए,तब तक मोर की मृत्यु हो गई थी,फिर उन्होंने 112 पुलिस को फोन कर मौके की स्थिति की सूचना दी और ग्राम प्रधान और कोटेदार को भी इसकी सूचना दी,मौके पर पहुंचे उनुरखा गांव के कोटेदार श्याम नारायण तिवारी व ग्राम प्रधान अजय कुमार साथ ही कई और ग्रामीण एकत्रित हो गए मौजूद सभी ने आवारा कुत्तों के हमले पर चिंता जताई।ग्रामीणों के अनुसार,गांव के एक खेत में राष्ट्रीय पक्षी मोर घूम रहा था इसी दौरान वहां मौजूद आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया,कुत्तों ने मोर को बुरी तरह से नोच डाला जिससे उसकी मौत हो गई।मौके पर बीवीगंज पुलिस चौकी UP 112 की टीम जितेंद्र कुमार व दीपक सिंह ने जांच पड़ताल कर थाना अखण्डनगर प्रभारी को सूचना दी,प्रभारी द्वारा हल्का इंचार्ज देवेन्द्र सिंह को तुरंत भेजा गया,जांच पड़ताल के बाद कृषि विशेषज्ञ ज्ञानचन्द्र तिवारी द्वारा राष्ट्रीय पक्षी मोर को कफ़न में प्रशासन की मौजूदगी में मिट्टी दी गई और इस प्रकार अंतिम संस्कार किया गया।
इस मौके पर कोटेदार उनुरखा श्याम नारायण तिवारी,ग्राम प्रधान उनुरखा अजय कुमार,वीरेंद्र प्रसाद तिवारी,संतोष तिवारी, प्रेमचंद तिवारी,अर्पित तिवारी,रामचेत मौर्या, रोहित शर्मा,रामप्रकाश समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे,सूत्रों के अनुसार यह घटना बीते मंगलवार की सुबह की बताई जा रही है।


सुल्तानपुर/अखण्ड नगर जनपद सुल्तानपुर के कादीपुर तहसील के अखण्ड नगर विकास खण्ड के उनुरखा गांव में आवारा कुत्तों के हमले से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दुख का माहौल रहा।
ग्रामीणों के अनुसार,गांव के एक खेत में राष्ट्रीय पक्षी मोर घूम रहा था इसी दौरान वहां मौजूद आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया,कुत्तों ने मोर को बुरी तरह से नोच डाला जिससे उसकी मौत हो गई।मौके पर बीवीगंज पुलिस चौकी UP 112 की टीम जितेंद्र कुमार व दीपक सिंह ने जांच पड़ताल कर थाना अखण्डनगर प्रभारी को सूचना दी,प्रभारी द्वारा हल्का इंचार्ज देवेन्द्र सिंह को तुरंत भेजा गया,जांच पड़ताल के बाद कृषि विशेषज्ञ ज्ञानचन्द्र तिवारी द्वारा राष्ट्रीय पक्षी मोर को कफ़न में प्रशासन की मौजूदगी में मिट्टी दी गई और इस प्रकार अंतिम संस्कार किया गया।

गोमती मित्र मंडल समिति हुई लखनऊ में सम्मानित।
गोमती मित्र मंडल समिति कुशभवनपुर के प्रदेश अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह मदन को सम्मानित,माय होम इंडिया के उत्तरप्रदेश संयोजक आलोक रंजन द्वारा आयोजक मंडल को गोमती मित्र मंडल द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से चर्चा करने के बाद आयोजक मंडल ने यह निर्णय लिया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद गोमती मित्रों संरक्षक रतन कसौधन,प्रबंधक राजेंद्र शर्मा,आरती सह-संयोजक राकेश सिंह दद्दू,युवा मण्डल अध्यक्ष अजय वर्मा,मुन्ना सोनी व आलोक तिवारी के साथ उपस्थित रहे।
गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन ने अनौपचारिक वार्तालाप में आयोजक मण्डल के प्रति ह्रदय से आभार प्रेषित करते हुये कहा की यह गोमती मित्रों व प्रत्येक नगरवासी का सम्मान है।
गोमती मित्र मण्डल के प्रदेश प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी ने कहा की इस सम्मान के असली हक़दार जनपद के सम्मानित पत्रकार बंधु हैं जिन्होंने समिति के कार्यों को हमेशा अपनी ख़बरों में प्रमुख स्थान दिया है।
माय होम इंडिया के संयोजन में होने वाले कार्यक्रम में मा. राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण करेंगे सम्मानित
सुलतानपुर । आज ए.डी.एम.(प्रशासन) रत्नप्रिया की अध्यक्षता में आगामी 31 मई 2026 को होने वाली उत्तर प्रदेश बी.एड.संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026-2028 को सूचितापूर्ण और सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देशों पर गहनता से चर्चा करने हेतु एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण/समीक्षा बैठक आहूत की गई। जिसमें बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से प्रतिनिधि के रूप में डॉ.सत्यवीर सिंह एवं डॉ.ए.पी.एस.गौड़,जिला नोडल अधिकारी/प्राचार्य प्रो.अंग्रेज सिंह राणा, जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह की उपस्थिति रही।इस बैठक में सुल्तानपुर जिले में बनाए गए सभी 13 केंद्रों के केंद्राध्यक्ष,केंद्र प्रतिनिधि, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं पर्यवेक्षकों को परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से बताया गया और उन्हें प्रशिक्षित किया गया।
सुल्तानपुर, जनपद के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय ने अकीदत, परम्परागत एवं शांतिपूर्ण माहौल में ईदुल-अजहा की नमाज अदा की। नमाज के बाद देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं।
सुल्तानपुर, जनपद के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय ने अकीदत, परम्परागत एवं शांतिपूर्ण माहौल में ईदुल-अजहा की नमाज अदा की। नमाज के बाद देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं।
सुलतानपुर मे ईद-उल-अजहा त्योहार को शांतिपूर्ण व सुरक्षित ढंग से मनाने के लिए उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति की ने शहर के ईदगाह पर सक्रिय भूमिका निभाई। समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशन में जिला स्तर पर समिति के पदाधिकारियों ने प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर व्यवस्थाओं मे महत्वपूर्ण योगदान दिया है।ईदगाह पर अपराध निरोधक समिति के अयोध्या मंडल सचिव / जिला सचिव/जेल विजिटर अमर बहादुर सिंह की अध्यक्षता मे सभी पदाधिकारी के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
सुल्तानपुर,जनपद में इस्लामिक पैगम्बर हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम के त्याग, बलिदान और अल्लाह की राह में कुर्बानी की याद में मनाया जाने वाला पवित्र पर्व ईदुल-अजहा गुरुवार 28 मई को अकीदत एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय में उत्साह का माहौल है तथा मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
सुल्तानपुर जिले के लखनऊ वाराणसी हाईवे पर दिन मंगलवार को एलपीजी से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर डिवाइडर पारकर सुल्तानपुर लेन पर पहुंच गया। गनीमत रही कि चालक की जान बच गई। टैंकर में एलपीजी गैस होने से दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड व पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। दोपहर बाद टैंकर को क्रेन की मदद से सीधा करा कर वाराणसी को रवाना किया गया।
49 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1