उनुरखा में आवारा कुत्तों के हमले से राष्ट्रीय पक्षी मोर की हुई मौत*
सुल्तानपुर/अखण्ड नगर जनपद सुल्तानपुर के कादीपुर तहसील के अखण्ड नगर विकास खण्ड के उनुरखा गांव में आवारा कुत्तों के हमले से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दुख का माहौल रहा।
प्रथम दर्शी कृषि विशेषज्ञ ज्ञानचन्द्र तिवारी मोर के बचाव के लिए कुत्तों को भगाए,तब तक मोर की मृत्यु हो गई थी,फिर उन्होंने 112 पुलिस को फोन कर मौके की स्थिति की सूचना दी और ग्राम प्रधान और कोटेदार को भी इसकी सूचना दी,मौके पर पहुंचे उनुरखा गांव के कोटेदार श्याम नारायण तिवारी व ग्राम प्रधान अजय कुमार साथ ही कई और ग्रामीण एकत्रित हो गए मौजूद सभी ने आवारा कुत्तों के हमले पर चिंता जताई। ग्रामीणों के अनुसार,गांव के एक खेत में राष्ट्रीय पक्षी मोर घूम रहा था इसी दौरान वहां मौजूद आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया,कुत्तों ने मोर को बुरी तरह से नोच डाला जिससे उसकी मौत हो गई।मौके पर बीवीगंज पुलिस चौकी UP 112 की टीम जितेंद्र कुमार व दीपक सिंह ने जांच पड़ताल कर थाना अखण्डनगर प्रभारी को सूचना दी,प्रभारी द्वारा हल्का इंचार्ज देवेन्द्र सिंह को तुरंत भेजा गया,जांच पड़ताल के बाद कृषि विशेषज्ञ ज्ञानचन्द्र तिवारी द्वारा राष्ट्रीय पक्षी मोर को कफ़न में प्रशासन की मौजूदगी में मिट्टी दी गई और इस प्रकार अंतिम संस्कार किया गया।
इस मौके पर कोटेदार उनुरखा श्याम नारायण तिवारी,ग्राम प्रधान उनुरखा अजय कुमार,वीरेंद्र प्रसाद तिवारी,संतोष तिवारी, प्रेमचंद तिवारी,अर्पित तिवारी,रामचेत मौर्या, रोहित शर्मा,रामप्रकाश समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे,सूत्रों के अनुसार यह घटना बीते मंगलवार की सुबह की बताई जा रही है।
माय होम इंडिया के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में काबीना मंत्री बेबी रानी मौर्या व राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने किया सम्मानित*
गोमती मित्र मंडल समिति हुई लखनऊ में सम्मानित।

सुल्तानपुर,माय होम इंडिया परिवार द्वारा 30 मई दिन शनिवार को देर शाम लखनऊ के छत्रपति शाहूजी महाराज भागीदारी भवन में आयोजित हुए स्वातंत्र्यवीर सावरकर जयंती महोत्सव में पर्यावरण एवं गोमती स्वच्छता के लिए किए गए व किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए विशिष्ठ अतिथि पूर्व बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार प्रो.डॉक्टर सतीश द्विवेदी,मुख्य वक्ता पूर्व राष्ट्रीय सचिव भाजपा एवं संस्थापक माय होम इंडिया सुनील देवधर व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कृपा शंकर सिंह पूर्व गृह राज्य मंत्री महाराष्ट्र की उपस्थिति में पूर्व राज्यपाल उत्तराखंड व वर्तमान में काबीना मंत्री महिला कल्याण,बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग उ.प्र.सरकार तथा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार असीम अरुण ने किया। गोमती मित्र मंडल समिति कुशभवनपुर के प्रदेश अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह मदन को सम्मानित,माय होम इंडिया के उत्तरप्रदेश संयोजक आलोक रंजन द्वारा आयोजक मंडल को गोमती मित्र मंडल द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से चर्चा करने के बाद आयोजक मंडल ने यह निर्णय लिया। सम्मान प्राप्त करने के बाद गोमती मित्रों संरक्षक रतन कसौधन,प्रबंधक राजेंद्र शर्मा,आरती सह-संयोजक राकेश सिंह दद्दू,युवा मण्डल अध्यक्ष अजय वर्मा,मुन्ना सोनी व आलोक तिवारी के साथ उपस्थित रहे। गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन ने अनौपचारिक वार्तालाप में आयोजक मण्डल के प्रति ह्रदय से आभार प्रेषित करते हुये कहा की यह गोमती मित्रों व प्रत्येक नगरवासी का सम्मान है। गोमती मित्र मण्डल के प्रदेश प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी ने कहा की इस सम्मान के असली हक़दार जनपद के सम्मानित पत्रकार बंधु हैं जिन्होंने समिति के कार्यों को हमेशा अपनी ख़बरों में प्रमुख स्थान दिया है।
गोमती मित्र मंडल समिति होगी लखनऊ में सम्मानित
माय होम इंडिया के संयोजन में होने वाले कार्यक्रम में मा. राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण करेंगे सम्मानित

सुल्तानपुर ।माय होम इंडिया परिवार द्वारा 30 मई दिन शनिवार को लखनऊ के छत्रपति शाहूजी महाराज भागीदारी भवन में आयोजित होने वाले स्वातंत्र्यवीर सावरकर जयंती महोत्सव में पर्यावरण एवं गोमती स्वच्छता के लिए किए गए व किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए विशिष्ठ अतिथि पूर्व बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार प्रो.डॉक्टर सतीश द्विवेदी,मुख्य वक्ता पूर्व राष्ट्रीय सचिव भाजपा एवं संस्थापक माय होम इंडिया सुनील देवधर व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कृपा शंकर सिंह पूर्व गृह राज्य मंत्री महाराष्ट्र की उपस्थिति में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ असीम अरुण करेंगे गोमती मित्र मंडल समिति कुशभवनपुर को सम्मानित,उपरोक्त कार्यक्रम में विशेष भूमिका का निर्वहन करने वाले आलोक रंजन द्वारा आयोजक मंडल को गोमती मित्र मंडल द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से चर्चा करने के बाद आयोजक मंडल द्वारा यह निर्णय लिया गया है।सम्मान प्राप्त करने गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन गोमती मित्रों के साथ शनिवार 30 मई को लखनऊ पहुंचेंगे। उपरोक्त जानकारी गोमती मित्र मण्डल के प्रदेश प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी द्वारा दी गयी है।
गहनता से चर्चा करने हेतु एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण/समीक्षा बैठक आहूत की गई
सुलतानपुर । आज ए.डी.एम.(प्रशासन) रत्नप्रिया  की अध्यक्षता में आगामी 31 मई 2026 को होने वाली उत्तर प्रदेश बी.एड.संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026-2028 को सूचितापूर्ण और सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देशों पर गहनता से चर्चा करने हेतु एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण/समीक्षा बैठक आहूत की गई। जिसमें बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से प्रतिनिधि के रूप में डॉ.सत्यवीर सिंह एवं डॉ.ए.पी.एस.गौड़,जिला नोडल अधिकारी/प्राचार्य प्रो.अंग्रेज सिंह राणा, जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह की उपस्थिति रही।इस बैठक में सुल्तानपुर जिले में बनाए गए सभी 13 केंद्रों के केंद्राध्यक्ष,केंद्र प्रतिनिधि, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं पर्यवेक्षकों को परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से बताया गया और उन्हें प्रशिक्षित किया गया।

बैठक में उपस्थित सभी ने शासन के मंशानुरूप बी.एड.प्रवेश परीक्षा को नकल विहीन एवं सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने एवं अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करने की बात कही।जिला समन्वयक एवं नोडल अधिकारी प्रो.अंग्रेज सिंह”राणा” ने बताया कि जिले के 13 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी जिसमें कुल 5847 छात्र/छात्राएं इस प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होंगे। इस प्रवेश परीक्षा में शासन स्तर से भी सुरक्षा व्यवस्था एवं निरीक्षण में पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है।इस बैठक के पाश्चात्य सभी केंद्राध्यक्षों को परीक्षा से संबंधित आवश्यक सामग्री वितरित की गई।इस बैठक में मुख्य रूप से उप नोडल प्रो.शक्ति सिंह के.एन.आई.पी.एस.एस एवं उप जिला विद्यालय निरीक्षक जटाशंकर,प्रो.डी.के त्रिपाठी,प्रो.सुनील प्रताप सिंह,प्रो.मो. शाहिद,प्रो.नीलम तिवारी,प्रो.बिहारी सिंह आदि की उपस्थिति रही।
ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय ने अकीदत, परम्परागत एवं शांतिपूर्ण माहौल में ईदुल-अजहा की नमाज अदा की
सुल्तानपुर, जनपद के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय ने अकीदत, परम्परागत एवं शांतिपूर्ण माहौल में ईदुल-अजहा की नमाज अदा की। नमाज के बाद देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं।
शहर की ईदगाह में मौलाना सुलेमान साहब ने सुबह 7:30 बजे ईदुल-अजहा की नमाज अदा कराई। मरकज मस्जिद में मौलाना मुहम्मद उस्मान कासमी ने सुबह 7:30 बजे नमाज पढ़ाई। जामिया इस्लामिया मदरसा में मौलाना मुहम्मद उसामा कासमी ने सुबह 6 बजे तथा जामिया इस्लामिया मस्जिद में मौलाना अशरफ कासमी ने सुबह 7 बजे नमाज अदा कराई। हेरा मस्जिद में मौलाना मताहरुस्सलाम कासमी ने सुबह 6 बजे नमाज पढ़ाई।
इसी प्रकार जामा मस्जिद चौक में हाफिज कदीर ने सुबह 7:30 बजे, बीबियां मस्जिद में मौलाना मुहम्मद कसीम कासमी ने सुबह 8 बजे तथा सेनानी विहार स्थित जावेद मस्जिद में मौलाना इजहार सिद्दीकी ने नमाज अदा कराई।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी ईदुल-अजहा को लेकर उत्साह दिखाई दिया। धरावा ईदगाह में मौलाना मुराद कासमी ने सुबह 7:15 बजे, इस्लामगंज ईदगाह में मौलाना मकबूल कासमी ने सुबह 7:15 बजे, रंकेडीह ईदगाह में मुफ्ती मुहम्मद उल्लाह तथा हरखपुर में मुफ्ती जमीर ने नमाज अदा कराई।
इसके अलावा पुरे फैजू खान,अलीगंज, कुड़वार, दोस्तपुर, कादीपुर, कूरेभार समेत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों की मस्जिदों एवं ईदगाहों में निर्धारित समयानुसार ईदुल-अजहा की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय ने अकीदत, परम्परागत एवं शांतिपूर्ण माहौल में ईदुल-अजहा की नमाज अदा की
सुल्तानपुर, जनपद के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय ने अकीदत, परम्परागत एवं शांतिपूर्ण माहौल में ईदुल-अजहा की नमाज अदा की। नमाज के बाद देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं।
शहर की ईदगाह में मौलाना सुलेमान साहब ने सुबह 7:30 बजे ईदुल-अजहा की नमाज अदा कराई। मरकज मस्जिद में मौलाना मुहम्मद उस्मान कासमी ने सुबह 7:30 बजे नमाज पढ़ाई। जामिया इस्लामिया मदरसा में मौलाना मुहम्मद उसामा कासमी ने सुबह 6 बजे तथा जामिया इस्लामिया मस्जिद में मौलाना अशरफ कासमी ने सुबह 7 बजे नमाज अदा कराई। हेरा मस्जिद में मौलाना मताहरुस्सलाम कासमी ने सुबह 6 बजे नमाज पढ़ाई।
इसी प्रकार जामा मस्जिद चौक में हाफिज कदीर ने सुबह 7:30 बजे, बीबियां मस्जिद में मौलाना मुहम्मद कसीम कासमी ने सुबह 8 बजे तथा सेनानी विहार स्थित जावेद मस्जिद में मौलाना इजहार सिद्दीकी ने नमाज अदा कराई।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी ईदुल-अजहा को लेकर उत्साह दिखाई दिया। धरावा ईदगाह में मौलाना मुराद कासमी ने सुबह 7:15 बजे, इस्लामगंज ईदगाह में मौलाना मकबूल कासमी ने सुबह 7:15 बजे, रंकेडीह ईदगाह में मुफ्ती मुहम्मद उल्लाह तथा हरखपुर में मुफ्ती जमीर ने नमाज अदा कराई।
इसके अलावा पुरे फैजू खान,अलीगंज, कुड़वार, दोस्तपुर, कादीपुर, कूरेभार समेत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों की मस्जिदों एवं ईदगाहों में निर्धारित समयानुसार ईदुल-अजहा की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
सुल्तानपुर: ईद-उल-अजहा पर शांति-सुरक्षा व्यवस्था में समिति ने दिया अपना महत्वपूर्ण योगदान- प्रशासनिक अधिकारियों ने की सरहना
सुलतानपुर मे ईद-उल-अजहा त्योहार को शांतिपूर्ण व सुरक्षित ढंग से मनाने के लिए उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति की ने शहर के ईदगाह पर सक्रिय भूमिका निभाई। समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देशन में जिला स्तर पर समिति के पदाधिकारियों ने प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर व्यवस्थाओं मे महत्वपूर्ण योगदान दिया है।ईदगाह पर अपराध निरोधक समिति के अयोध्या मंडल सचिव / जिला सचिव/जेल विजिटर अमर बहादुर सिंह की अध्यक्षता मे सभी पदाधिकारी के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा का पावन त्योहार भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक है। अपराध निरोधक समिति सभी त्योहारों पर शांति-सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर प्रशासन की ओर से एडीएम रत्ना प्रिया, सदर एसडीएम उत्तम तिवारी तथा नगर सीओ सौरभ सामंत समिति के साथ पूरे समय मुस्तैद रहे। उन्होंने समिति पदाधिकारियों के साथ मिलकर ईदगाह क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण की समीक्षा करते हुए सभी कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराया है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अलीमुद्दीन,  जिला मीडिया प्रभारी विनय सेन, वरिष्ठ मीडिया प्रभारी आसिफ अंसारी,तहसील सचिव डॉ. संतोष पाठक, चौकी सचिव राज कुमार,समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पवित्र पर्व ईदुल-अजहा कल गुरुवार 28 मई को अकीदत एवं शांतिपूर्ण मनाया जाएगा-मौलाना मुहम्मद उस्मान कासमी*
सुल्तानपुर,जनपद में इस्लामिक पैगम्बर हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम के त्याग, बलिदान और अल्लाह की राह में कुर्बानी की याद में मनाया जाने वाला पवित्र पर्व ईदुल-अजहा गुरुवार 28 मई को अकीदत एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय में उत्साह का माहौल है तथा मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जामिया इस्लामिया मदरसा के सदर एवं मरकज मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान कासमी ने मुस्लिम समुदाय से शासन की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कुर्बानी खुले स्थानों के बजाय बंद जगहों पर करें तथा गोश्त वितरण के दौरान साफ-सफाई और एहतियात का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि ईदुल-अजहा के अवसर पर सुबह विशेष नमाज अदा की जाएगी और देश में अमन, भाईचारे एवं खुशहाली की दुआ मांगी जाएगी। वहीं प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं साफ-सफाई के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहेगा तथा अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की जाएगी ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके। धार्मिक उलेमाओं एवं विद्वानों ने ईदुल-अजहा के संदेश को इंसानियत, त्याग, प्रेम और जरूरतमंदों की मदद से जोड़ते हुए लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

शहर के ईदगाह में मौलाना सुलेमान साहब सुबह 7:30 बजे नमाज अदा कराएंगे। मरकज मस्जिद में मौलाना मुहम्मद उस्मान कासमी 7:30 बजे, जामिया इस्लामिया मदरसा में मौलाना मुहम्मद उसामा कासमी सुबह 6 बजे, जामिया इस्लामिया मस्जिद में मौलाना अशरफ कासमी सुबह 7 बजे, हेरा मस्जिद में मौलाना मताहरुस्सलाम कासमी सुबह 6 बजे नमाज अदा कराएंगे। इसी प्रकार जामा मस्जिद चौक में हाफिज कदीर 7.30 बजे , बीबियां मस्जिद में मौलाना मुहम्मद कसीम कासमी सुबह 8 बजे, जावेद मस्जिद सेनानी बिहार में मौलाना इजहार सिद्दीकी नमाज अदा कराएंगे। वहीं धरावा ईदगाह में मौलाना मुराद कासमी सुबह 7:15 बजे, इस्लामगंज ईदगाह में मौलाना मकबूल कासमी सुबह 7:15 बजे, रंकेडीह ईदगाह में मुफ्ती मुहम्मद उल्लाह तथा हरखपुर में मुफ्ती जमीर नमाज अदा कराएंगे। इसके अलावा अलीगंज, कुड़वार, दोस्तपुर,कादीपुर,कूरेभार समेत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों की मस्जिदों एवं ईदगाहों में निर्धारित समयानुसार ईदुल-अजहा की नमाज अदा की जाएगी।
लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर एलपीजी से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा*
सुल्तानपुर जिले के लखनऊ वाराणसी हाईवे पर दिन मंगलवार को एलपीजी से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर डिवाइडर पारकर सुल्तानपुर लेन पर पहुंच गया। गनीमत रही कि चालक की जान बच गई। टैंकर में एलपीजी गैस होने से दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड व पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। दोपहर बाद टैंकर को क्रेन की मदद से सीधा करा कर वाराणसी को रवाना किया गया।

दरअसल प्रतापगढ़ निवासी चालक शैलेंद्र गाजियाबाद से एलपीजी टैंकर लेकर वाराणसी जा रहा था। चालक अनुसार वह दियरा रोड पर लंभुआ कस्बे के पास पहुंचे थे, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने तेज रफ्तार में ओवरटेक किया। ट्रेलर से बचने के चक्कर में टैंकर अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर पारकर सड़क की दूसरी लेन पर जाकर पलट गया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जगह की घेराबंदी कर कार्यक्रम को अंजाम दिया।
आयुष्मान योजना के अंतर्गत असंक, सुल्तानपुर में पहली सफल टोटल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी
उत्तर प्रदेश के ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज (ASMC), सुल्तानपुर में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की गई, जहाँ आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पहली सफल टोटल नी रिप्लेसमेंट (TKR) सर्जरी सम्पन्न की गई। यह जटिल सर्जरी ऑर्थोपेडिक्स विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अमोल रेबेलो द्वारा सफलतापूर्वक की गई।
मरीज श्रीमती श्यामपाठी, जो कि कुरेभार की निवासी हैं, पिछले दो वर्षों से गंभीर ऑस्टियोआर्थराइटिस से पीड़ित थीं। लगातार दर्द के कारण वे लंबे समय से दर्द निवारक दवाओं का सेवन कर रही थीं, जिससे भविष्य में किडनी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना थी।
विस्तृत जांच एवं एक्स-रे के बाद मरीज में ग्रेड-4 ऑस्टियोआर्थराइटिस पाया गया, जिसमें घुटने की कार्टिलेज पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉ. अमोल रेबेलो ने टोटल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी की सलाह दी, जिसका मुख्य उद्देश्य मरीज को दर्द से मुक्ति दिलाकर बेहतर और सक्रिय जीवन प्रदान करना था।
सर्जरी को डॉ. अमोल रेबेलो के साथ उनके सहायक डॉ. वसीम, सीनियर रेजिडेंट, ऑर्थोपेडिक्स ने सफलतापूर्वक सम्पन्न किया। डॉ. ऐश्वर्य दिनेश ( एनेस्थीसिया )निश्चेतना विभाग में वरिष्ठ सीनियर रेजिडेंट, एनेस्थीसियोलॉजी द्वारा स्पाइनल + एपिड्यूरल एनेस्थीसिया दिया गया, जिससे ऑपरेशन के बाद मरीज को उत्कृष्ट दर्द नियंत्रण प्राप्त हुआ। यह ASMC सुल्तानपुर में पहली बार था जब टोटल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी स्पाइनल-एपिड्यूरल एनेस्थीसिया के तहत की गई।
इस सफल सर्जरी में ऑपरेशन थिएटर स्टाफ एवं नर्सिंग टीम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
डॉ. अमोल रेबेलो ने इस उपलब्धि के लिए आदरणीय प्राचार्य डॉ. प्रियंक सर एवं आदरणीय डॉ. सलील सर का विशेष धन्यवाद व्यक्त किया, जिनके मार्गदर्शन, प्रोत्साहन एवं निरंतर सहयोग से संस्थान में जटिल सर्जरी करना संभव हो सका।
इस अवसर पर डॉ. अमोल रेबेलो ने कहा:
“अब सुल्तानपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को टोटल नी रिप्लेसमेंट और टोटल हिप रिप्लेसमेंट जैसी जटिल सर्जरी के लिए लखनऊ, वाराणसी, मुंबई या दिल्ली जाने की आवश्यकता नहीं है। आयुष्मान योजना के अंतर्गत ये सभी सुविधाएँ अब ASMC सुल्तानपुर में निःशुल्क उपलब्ध हैं।”
यह सफल सर्जरी न केवल ASMC सुल्तानपुर के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के मरीजों के लिए उन्नत ऑर्थोपेडिक चिकित्सा सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।