बोधगया पहुंचे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शोएब खान, जिस स्कूल से 10 वर्षों तक रहकर पढ़ाई की और क्रिकेट खेला वहां के स्कूल प्रबंधन के किया सम्मानित
बोले-आईपीएल में बिहार की भी हो टीम, यहां प्रतिभाओं की नहीं है कमी, महेंद्र सिंह धोनी है आइडियल उसके बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा है बेस्ट बैट्समैंन, बिहार का वैभव सूर्यवंशी के पास गजब है टैलेंट..
गया: गया जिले के नक्सल प्रभावित इमामगंज क्षेत्र के कोठी गांव के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शोएब खान का बोधगया स्थित ज्ञान भारती रेजिडेंशियल कंपलेक्स स्कूल में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर छात्रों, शिक्षकों और खेल प्रेमियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्कूल प्रबंधन ने उन्हें सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बता दे की इंटरनेशनल क्रिकेटर शोएब खान यूएई की टीम से हाल ही में T20 वर्ल्ड कप में खेला था और उन्होंने दो दो अर्धशतक भी भी लगाए थे. वही मैच खत्म होने के बाद वह अपने भारत लौटे और बिहार के गया जिले के कोठी में इन दोनों आए हुए हैं.
![]()
इंटरनेशनल क्रिकेटर शोएब खान ने बिहार के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी पर कहा कि उसके पास अमेजिंग टैलेंट है यह बहुत गर्व की बात है कि बिहार का सबसे कम उम्र का लड़का भारत का नाम रोशन कर रहा है, इंडियन इंडियन टीम से भी अच्छा गाइड उन्हें दिया जा रहा है। वहीं, उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी उनके लिए आइडियल है. मैं उन्हीं का डिसिप्लिन फॉलो करता हूं उसके बाद विराट कोहली है लेकिन बैट्समैन में मैं रोहित शर्मा को पसंद करता हूं.
![]()
उन्होंने कहा कि अगर आईपीएल में मौका मिलता है तो मैं मुंबई इंडियंस की तरफ से मैं खेलना चाहूंगा, वही, जब सवाल किया गया कि यह भारत और यूएई की टीम में कभी मैच हुआ तो कैसा प्रदर्शन रहेगा तो सवाल पर कहा कि यूएई मेरा कर्मभूमि है तो मैं हंड्रेड परसेंट वहां दूंगा लेकिन बेसिकली इंडिया तो मेरे दिल में है. मैं बिहार के दोनों खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन को भी सम्मानित करने का काम किया गया है उन्होंने कहा कि अगर बिहार सरकार मुझे सपोर्ट करती है तो मेरा आगे का जर्नी बहुत ही अच्छा बढ़ जाएगी, वहीं आईपीएल में भी बिहार का नाम जाना चाहिए क्योंकि यहां भी काफी अच्छे-अच्छे टैलेंट है।
बाइट-- शोएब खान इंटरनेशनल खिलाड़ी यूएई टीम



गया: गर्मी की छुट्टियों में बच्चों और परिवारों के मनोरंजन के लिए गया क्लब ग्राउंड में जलपरी शो सह डिज्नीलैंड मेला का भव्य शुभारंभ हो गया। मेले के उद्घाटन के साथ ही शहरवासियों के लिए मनोरंजन, खरीदारी और स्वादिष्ट व्यंजनों का अनूठा संगम उपलब्ध हो गया है। आयोजकों का दावा है कि इस बार मेले में कई नए और आकर्षक मनोरंजन साधन शामिल किए गए हैं, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को रोमांचित करेंगे।
गयाजी: गयाजी शहर के समीर तकिया स्थित पंजाबी धर्मशाला इलाके से एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां रहने वाले उमेश प्रसाद का पालतू डॉगी “बुनो” शनिवार सुबह से लापता है। अपने प्रिय डॉगी के अचानक गायब हो जाने से पूरा परिवार गहरे सदमे और चिंता में है। परिवार ने “बुनो” की सुरक्षित वापसी कराने वाले व्यक्ति को ₹5000 इनाम देने की घोषणा की है। घटना के बाद इलाके के लोग भी डॉगी की तलाश में परिवार की मदद कर रहे हैं।
गया। बैंक ऑफ इंडिया गया अंचल द्वारा ग्राहकों को बेहतर एवं आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मानपुर में नई शाखा का शुभारंभ किया गया। यह शाखा गया अंचल की 57वीं तथा गया जिले की 15वीं शाखा है।
गयाजी: गया शहर की बेटी माही ने अपनी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिस पर पूरे जिले को गर्व हो रहा है। गया शहर के ढोलकिया गली निवासी कपड़ा व्यवसायी मनोज कुमार की पुत्री माही ने सीबीएसई 12वीं कॉमर्स परीक्षा में 500 में 499 अंक प्राप्त कर देशभर की टॉपर सूची में अपनी जगह बनाई है। माही की इस शानदार सफलता के बाद उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और पूरे मोहल्ले में जश्न का माहौल है।

गया: गया-डोभी रोड स्थित बजौरा में संत मलिक बी.एड कॉलेज के सामने बने “होटल राज रिजॉर्ट” का भव्य उद्घाटन जहानाबाद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत, एमएलसी रिंकू यादव, बाराचट्टी पूर्व विधायिक समता देवी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। रिजॉर्ट के शुरू होने से अब डोभी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को शादी-विवाह और अन्य कार्यक्रमों के लिए गया शहर नहीं जाना पड़ेगा।
गया: मानपुर के जनकपुर निवासी विशाल प्राइवेट आईटीआई के ट्रस्टी सदस्य सह युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी उर्फ 'एपी' ने मातृ दिवस (मदर्स डे) के विशेष अवसर पर अपने विचार साझा करते हुए मां की महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया ! उन्होंने कहा कि इस संसार में मां का स्थान सर्वोपरि है और उनके द्वारा किए गए त्याग व उपकारों का कर्ज कोई भी संतान कभी पूरी तरह नहीं चुका सकती.
गयाजी। गया शहर के नैली रोड खटकाचक स्थित श्री शिक्षा निकेतन स्कूल में मदर्स डे समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। सबसे पहले पूरे विद्यालय परिसर को रंगीन गुब्बारों से सजाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम एवं राष्ट्रगान के उपरांत अवकाश प्राप्त शिक्षिका सह विद्यालय की संस्थापिका स्वर्गीय रुक्मिणी देवी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के उपरांत प्राचार्य पूनम सिन्हा के साथ आगत माताओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया।
गयाजी: गया शहर के माडनपुर स्थित एक निजी मैरेज हॉल में रविवार को राइजिंग स्टार्स पब्लिक स्कूल, नैली काजीचक की ओर से मदर्स डे के अवसर पर भव्य एवं हर्षोल्लासपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृत्व के प्रेम, त्याग और समर्पण को सम्मान देना था। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

51 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k