युवक की ट्रेन से कटकर मृत्यु
रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई।लखनऊ दिल्ली रेलवे ट्रैक पर शाहाबाद कोतवाली छेत्र के ऐगवा और आंझी के बीच गुरुवार की रात करीब 8 बजे खम्भा नंबर 12037 के निकट ट्रेन से कटकर एक युवक की मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। युवक की पहचान हो गई है।
     जानकारी के अनुसार मझिला थाना के ग्राम टुमुर्की के मजरा दौलतपुर निवासी बालक राम का 27 वर्षीय पुत्र रणजीत कुमार शराब पीने के आदी था। गुरुवार की शाम से ही घर से बिना बताये निकला था। जिसकी रात 8 बजे ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पंचनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी इंचार्ज आंझी चौकी ने बताया घटना के कारणों की जाँच की जा रही है। मृतक चार भाई और दो बहन था। बहनों का विवाह हो चुका है। मृतक अविवाहित था। घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है।
मुख्य विकास अधिकारी ने की सीएम डैश बोर्ड राजस्व एवं विकास कार्यो की समीक्षा बैठक
रितेश मिश्रा
हरदोई आज विवेकानंद सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडबाल, की अध्यक्षता में राजस्व एवं विकास कार्यों से सम्बंधित विभागों की सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा बैठक आहूत की गयी। उन्होंने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर विभागीय योजनाओं की प्रगति बढायी जाये। उन्होंने कहा कि सभी विभाग राजस्व वसूली पर विशेष ध्यान दे और निर्धारित समयसीमा मे लक्ष्य पूरा करें। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा कि सीएम डैश बोर्ड पर खराब प्रगति जनपद की रैंक को प्रभावित कर सकती है, इसलिये सभी विभाग अपने-अपने विभाग की रैकिंग पर विशेष ध्यान दे। रैकिंग में सुधार के लिए विशेष प्रयास किये जाएं। सूचनाओं की विभागीय पोर्टल पर ससमय फीडिंग सुनिश्चित की जाये। उन्होंने फैमिली आईडी कार्ड तथा स्वनिधि योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुये प्रगति मे सुधार लाने के निर्देश सम्बन्धित को दिये। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि पुराने वादों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाये। उन्होंने निर्माण कार्यो की समीक्षा करते हुये सीएनडीएस को प्रगति बढाने के निर्देश दिये। इस अवसर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दीपाली भार्गव, ज्वाइंट मजिस्टेट संस्कृति द्विवेदी, सभी उप जिलाधिकारी प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, व अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे
सरदार पटेल चौक पार्क का लोकार्पण, विधायक बोले— नगर की सुंदरता विकास की पहचान
बबलू प्रजापति
हरदोई पिहानी कस्बे में नगर पालिका परिषद की ओर से नवनिर्मित सरदार पटेल चौक पार्क का लोकार्पण विधायक श्याम प्रकाश चेयर पर्सन शाहीन बेगम ,अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह  ने फीता काटकर किया। इस दौरान पार्क परिसर में स्थापित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, सभासदों व बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्याम प्रकाश ने कहा कि सरदार पटेल केवल एक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रतीक हैं। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज को विकास और भाईचारे के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर की सुंदरता और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं तथा यह पार्क नगरवासियों के लिए एक सुंदर सौगात साबित होगा।

विधायक ने कहा कि नगर के प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण नगर की पहचान को नई दिशा देता है। आने वाले समय में भी विकास कार्यों की श्रृंखला निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने नगर पालिका परिषद की पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं।
अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य नगरवासियों को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है। सरदार पटेल चौक पार्क को आधुनिक स्वरूप देकर विकसित किया गया है, जिससे लोगों को बैठने और सुंदर वातावरण का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि नगर की सुंदरता बनाए रखने में आमजन का सहयोग भी अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम में मौजूद सभासदों और स्थानीय लोगों ने पार्क निर्माण को नगर के लिए सराहनीय पहल बताया। समारोह के दौरान पूरे पार्क को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और लोकार्पण के बाद लोगों ने पार्क पहुंचकर नई व्यवस्था का अवलोकन किया। विधायक प्रतिनिधि धर्मेश मिश्रा विपिन मिश्रा चेयरपर्सन प्रतिनिधि सैफ खान, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता, मनीष शर्मा, नीरज सिंह , रामदास कटियार, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपामऊ नागेंद्र सिंह, रितेश सिंह, भानु मिश्रा ,अमित कुमार सभासद, दिनेश अर्कवंशी, शिव सिंह,अंकित श्रीवास्तव , पूर्व सभासद राजीव गुप्ता,सभासद पियूष शुक्ला , सभासद सानू सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष आदर्श सिंह , अवधेश रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।

तीन बंदरों की प्रतिमा स्थापना की उठी मांग

पिहानी कस्बे के पूर्व सभासद संजीव शर्मा ने सरदार पटेल चौक पर तीन बंदरों की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि पूर्व में यह स्थान बंदर पार्क के नाम से प्रसिद्ध था और यहां तीन बंदरों की पहचान लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही है।

संजीव शर्मा ने विधायक श्याम प्रकाश से मांग करते हुए कहा कि सरदार पटेल चौक के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ यहां तीन बंदरों की प्रतिमा स्थापित कराई जाए, जिससे पुरानी पहचान भी कायम रह सके और नई पीढ़ी को महात्मा गांधी के “बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो, बुरा मत कहो” के संदेश से प्रेरणा मिले।

उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा पार्क को सुंदर रूप दिया गया है, जिससे कस्बे की सुंदरता में चार चांद लगे हैं। यदि यहां तीन बंदरों की प्रतिमा स्थापित हो जाती है तो यह चौक लोगों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए इसे कस्बे की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा विषय बताया।
सुरियावां में शातिर चोर गिरफ्तार:4 मोबाइल, 2 पैजनी और 500 रुपये नकद बरामद


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही पुलिस ने चोरी की घटनाओं के अनावरण में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में, सुरियावां थाना पुलिस ने एक शातिर चोर पवन बिन्द को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चार एंड्रॉइड मोबाइल फोन, दो चांदी की पैजनी और 500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। यह गिरफ्तारी 28 मई 2026 की रात हुई, जब सुरियावां थाना क्षेत्र के बबई गांव निवासी चंद्रशेखर बिन्द के घर में घुसकर पवन बिन्द चोरी कर रहा था। रात करीब 3:30 बजे चंद्रशेखर बिन्द और स्थानीय जनता ने उसे 500 रुपये चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। सूचना मिलने पर सुरियावां थाना पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी ली, जिसके बाद उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद हुआ। इस संबंध में थाना सुरियावां में मुकदमा संख्या 161/26, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमिलहरा, सुरियावां निवासी पवन बिन्द (उम्र 27 वर्ष) पुत्र भोलानाथ बिन्द के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने अन्य स्थानों पर भी चोरी करने की बात स्वीकार की है। बरामद सामान में OPPO काली IMEI 867932087508434, Vivo स्लेटी IMEI 861520066333878, POCO स्लेटी स्क्रीन फूटी IMEI 868331070534466, Vivo गहरा नीला IMEI 862659068348911/65 सहित चार एंड्रॉइड मोबाइल फोन, दो सफेद धातु की पैजनी और 500 रुपये नकद शामिल हैं। पंजीकृत अभियोग में बाद में धारा 317(2) और 317(4) बी.एन.एस. की बढ़ोतरी करते हुए विधिक कार्यवाही की गई। इस गिरफ्तारी और बरामदगी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सच्चिदानन्द राय, उपनिरीक्षक संजय सिंह, उपनिरीक्षक भीमराय, कांस्टेबल विकास यादव, कांस्टेबल पुष्पेन्द्र सिंह और महिला कांस्टेबल सोना शामिल थीं।
बंदर पार्क से सरदार पटेल चौक तक: आज होगा लोकार्पण, दुल्हन की तरह सजा चौक

बबलू प्रजापति
हरदोई पिहानी। कस्बे के चर्चित बंदर पार्क को अब नई पहचान मिल गई है। नगर पालिका द्वारा सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य के बाद तैयार किए गए सरदार पटेल चौक का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक श्याम प्रकाश द्वारा किया जाएगा। लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। विधायक प्रतिनिधि धर्मेश मिश्रा व विपिन मिश्रा आयोजन बेहतर व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए हैं।
कभी बंदर पार्क के नाम से पहचाने जाने वाला यह स्थल अब आधुनिक स्वरूप में नजर आ रहा है। चौक को आकर्षक लाइटों, रंग-बिरंगी सजावट एवं सुंदर पार्क व्यवस्था के साथ दुल्हन की तरह सजाया गया है। नगरवासियों में भी लोकार्पण को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि सरदार पटेल चौक बनने से कस्बे के लोगों को बेहतर सार्वजनिक स्थल की सुविधा मिलेगी तथा नगर की सुंदरता में भी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा चौक को आकर्षक एवं सुविधायुक्त बनाने का प्रयास किया गया है।
लोकार्पण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगर पालिका के कर्मचारी लगातार व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। इस दौरान अरुण अग्निहोत्री, अशोक कुमार, सतीश कुमार समेत नगर पालिका के तमाम कर्मचारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे रहे।
नगरवासियों का कहना है कि चौक के नए स्वरूप से कस्बे की पहचान और अधिक मजबूत होगी तथा यह लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगा।
शांति पूर्वक मनाया गया बकरीद  का त्यौहार दिखाई दी क्षेत्र में गंगा जमुनी तहजीब
रितेश मिश्रा
हरदोई* समर्पण और त्याग भाईचारा का संदेश देने वाला ईद-उल-अजहा (बकरीद) बघौली क्षेत्र में बहुत ही धूम धाम से मनाया गया, सुबह से ही मुस्लिम समुदाय में उत्साह दिखाई देता नजर आ रहा था,
बघौली कस्बे से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों पर नमाज के तय समय अनुसार नमाज की अदायगी की साथ ही देश में अमन भाईचारा और खुशहाली की दुआएं भी की, नमाज के बाद कुर्बानी का दौर भी शुरू हो गया जो तीन दिनों तक रहेगा।
बघौली थाना क्षेत्र की महरी गाँव में गंगा जमुनी तहजीब नजर आई डॉक्टर राहुल सिंह ने सभी नमाजियों को ठंडा शर्बत पिला ईद की मुबारक बाद दी, समाज को हिन्दू मुस्लिम एकता का संदेश दिया,
रंगदारी न देने पर प्रधान प्रतिनिधि के घर फायरिंग, गांव में दहशत
रितेश मिश्रा
हरदोई हरियावा थाना क्षेत्र के हिंगुआपुर गांव में बुधवार देर रात रंगदारी को लेकर हुई फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। गांव निवासी एवं प्रधान प्रतिनिधि रजनीश कुमार ने आरोप लगाया है कि कपूरपुर निवासी हरिओम और उच्चवल निवासी नौशाद अपने करीब आधा दर्जन साथियों के साथ रात लगभग 11 बजे उनके घर पहुंचे और रंगदारी की मांग करने लगे।

पीड़ित के अनुसार विरोध करने पर आरोपितों ने तमंचे से चार राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाने का प्रयास किया। गोलियों की आवाज सुनते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोग घर के अंदर दुबक गए, जबकि आसपास के ग्रामीण भी भयभीत होकर अपने घरों से बाहर निकल आए।

रजनीश कुमार का कहना है कि आरोपित पहले भी उन्हें जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। उनका आरोप है कि करीब एक सप्ताह पहले भी रंगदारी न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फायरिंग के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
इस मामले में वीर बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।
ईदगाह में अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज

बबलू प्रजापति
हरदोई पिहानी। त्याग, बलिदान और इंसानियत का प्रतीक ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज आज ईदगाह में बड़ी अकीदत के साथ अदा की गई। हजारों अकीदतमंदों ने सुबह निर्धारित समय पर नमाज-ए-ईद अदा की और अल्लाह का शुक्र अदा किया। इस मौके पर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया।
कुर्बानी को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस और नगर प्रशासन ने साफ हिदायत दी है कि कुर्बानी सिर्फ निर्धारित स्थलों पर ही की जाए और सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी तरह की कुर्बानी प्रतिबंधित रहेगी। नगर पालिका की टीमें सफाई व्यवस्था बनाए रखने में जुटी हैं, ताकि त्योहार शांति और स्वच्छता के साथ मनाया जाए।उलेमाओं ने लोगों से अपील की कि वे कुर्बानी के पशुओं का ख्याल रखें और साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें। नमाज के बाद अकीदतमंदों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद मुबारक कहा और मुल्क में अमन-चैन की दुआ की
ईदगाह में बकरीद की नमाज को लेकर प्रशासन रहा अलर्ट, अधिकारियों ने संभाली व्यवस्था

बकरीद के पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। ईदगाह में अदा होने वाली बकरीद की नमाज को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए। नमाज स्थल पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा लोगों से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
इस दौरान एडिशनल एसपी हरदोई मार्तंड प्रकाश सिंह, मजिस्ट्रेट शाहाबाद संध्या यादव, अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह, कोतवाल छोटेलाल, कस्बा इंचार्ज राजेश सिंह तथा महिला मिशन शक्ति इंचार्ज दीक्षा यादव सहित तमाम अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने ईदगाह परिसर, आसपास की सड़कों तथा संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से लोगों से खुले में कुर्बानी न करने, साफ-सफाई बनाए रखने एवं शासन की गाइडलाइन का पालन करने की अपील भी की गई।
बकरीद के मौके पर नगर में अमन-चैन और भाईचारे का माहौल दिखाई दिया। पुलिस बल लगातार गश्त करता रहा, जिससे लोगों ने खुद को सुरक्षित महसूस किया।
पांच वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय

रितेश मिश्रा
हरदोई।कछौना पुलिस ने थाना छेत्र में वांछित चल रहे वारंटी आरोपियों में पांच वांछितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है।
       प्राप्त विवरण में जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चल रहे अभियान के क्रम में थाना कछौना पुलिस द्वारा वांछित वारंटी मनशाराम पुत्र द्वारिका निवासी ग्राम पकरिया उसर मजरा लोहारा थाना कछौना,विनोद पुत्र स्व० शिवराम निवासी ग्राम पकरिया उसर गजरा लोन्हारा थाना कछौना,सुरेश पुत्र मोहन निवासी ग्राम कलौली Html कछौना,इन्द्रपाल पुत्र स्व० लदामण निवासी ग्राम गोठवा मजरा गाजू थाना कछौना और गन्नी पुत्र लल्ला निवासी ठाकुरगंज करूचा थाना कछौना को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है।
ज्येष्ठ के चतुर्थ मंगल पर श्री कृष्ण जन्म सेवा दल ने कई मंदिरों में आयोजित किया 159 वाँ मंगल पाठ।
रितेश मिश्रा
हरदोई ।। श्री हरि के प्रिय भक्त प्रहलाद की जन्म व् कर्म पावन भूमि हरदोई में मंगल पाठ के अवसर अपने निरंतर एक सौ उनसठवे मंगलपाठ के क्रम में श्री कृष्ण जन्म सेवा दल के सदस्यों ने भक्त प्रहलाद नगरी हरदोई के कई मंदिरो में एक साथ धार्मिक आयोजन कर माहौल को भक्ति मय कर दिया। आज श्री कृष्ण जन्म सेवा दल के सदस्यों ने श्री ठाकुर द्वारा मंदिर सदर बाज़ार, श्री खाटू श्याम मंदिर रेलवेगंज, श्री बटेश्वर बाला जी मंदिर, श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर, श्री पीपल वाले बाला जी मंदिर निकट रोडवेज बस अड्डा, श्री महावीर मंदिर गंज जलालाबाद मल्लावां में हनुमान चालीसा, अष्टक व् आरती कर माहौल को भक्ति पूर्ण बना दिया।

महिला प्रभारी मंजू गुप्ता के नेतृत्व में श्री खाटू श्याम मंदिर रेलवे गंज में संस्था सदसय पंकज गुप्ता व गौरव अग्रवाल ने सभी को हनुमान चालीसा का पाठ करवाया। इस अवसर पर भजन गायक पंकज गुप्ता ने एक से बढ़कर एक भजन सियाराम संग हनुमत भी आना, हनुमत संग पधारो राम हमारे कीर्तन में, पकड़ लो हाथ बनवारी नहीं तो डूब जायेगे, दीननाथ मेरी बात, जब जब संकट कोई गहरा होता है, जहाँ जहाँ कीर्तन होता मेरे श्री राम का आदि भजन सुना लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया इस मौके पर डॉ गौरव अग्रवाल, विजय अग्रवाल, नीलम जिंदल, अंशिका अग्रवाल, अवध राज, गोलू गुप्ता, आदित्य सिंह, मोहित शुक्ल, संदीप श्रीवास्तव, गौरव गुप्ता, अनिल गुप्ता, आस्था श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। पूजन मंदिर पुरोहित पंडित  रजनीश तिवारी व पंडित ईशान शुक्ला ने किया

महिला प्रकोष्ठ जिला प्रमुख विनीता पांडे के नेतृत्व में श्री ठाकुरद्वारा मंदिर सदर बाज़ार में बहनों ने काफी संख्या में भाग लेकर हनुमान चालीसा, राम स्तुति ,बजरंग बाण व् आरती के साथ सुंदर कांड किया। इस अवसर पर जिला महिला प्रभारी विनीता पांडेय ने कहा कि ज्येष्ठ माह के मंगल नासें रोग हरे सब पीड़ा भय मुक्ति के दाता वीर हनुमान जी को याद करने का पुण्य पर्व है।
इस मौके पर महिला संगठन की संयोजक अनीता मिश्रा, शशि गुप्ता, रामवती देवी, बीना त्रिपाठी, रंजना मिश्रा, अर्चना दुबे, सोनिका गुप्त, सोनू गुप्ता मिंटू गुप्ता, पुष्पा मिश्रा, बॉबी ओमर, अलका गुप्ता, अमृता सिंह, नीलम गुप्ता, अमृता सिंह, संगीता गुप्ता, सुमन गुप्ता, अनुराधा गुप्ता, चन्दा पांडेय, आर्या गुप्ता, मोनिका गुप्ता, विद्या पांडेय, राधा गुप्ता, आरती मिश्रा, आदि बहनों समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

महिला प्रकोष्ठ जिला उपप्रमुख संध्या श्रीवास्तव के नेतृत्व में श्री बटेश्वर बाला जी मंदिर में बहनों ने काफी संख्या में भाग लेकर हनुमान चालीसा, राम स्तुति ,बजरंग बाण व् आरती के साथ सुंदर कांड किया इस अवसर पर दल की रीता गुप्ता, सरला गुप्ता, मधु गुप्ता, गीता शर्मा, वंदना, रिंकी सिंह, उमाकांति त्रिवेदी व पुष्पा श्रीवास्तव, हरीश चंद्र सोमवंशी आदि लोग उपस्थित रहे।

श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में युवा महामंत्री अमन सिंह के नेतृत्व में तमाम लोगो ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। ग्राम काईमाऊ में युवा प्रभारी सुमित तिवारी के नेतृत्व में मंगल पाठ हुआ।मल्लावां में आकाश गुप्ता व् वंश कटियार के नेतृत्व में काफी संख्या में मौजूद लोगो ने सामूहिक मंगल पाठ किया।