विभिन्न ग्रामों से आए ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। नगर के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर पूर्व विधायक सुनील वर्मा के द्वारा बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से आए ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। जन मिलन कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से आए ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने भू पैमाइश , बिजली, पानी, सड़क, राजस्व, पेंशन, आवास तथा राशन कार्ड आदि की समस्याओं से अवगत कराया, पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने सभी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनकर निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव को लेकर भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला मंत्री मनोज गुप्ता, अमित त्रिपाठी, परमेश्वर भार्गव, उत्तम वर्मा, ममता भार्गव, अंकुर वर्मा, महेश वर्मा, शुभम श्रीवास्तव, संजय शुक्ला, प्रदीप वर्मा, भाजपा कार्यकर्ता व दूर-दराज से आए ग्रामीण उपस्थित थे।
1 hour and 23 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k