ज्येष्ठ के चतुर्थ मंगल पर श्री कृष्ण जन्म सेवा दल ने कई मंदिरों में आयोजित किया 159 वाँ मंगल पाठ।
![]()
रितेश मिश्रा
हरदोई ।। श्री हरि के प्रिय भक्त प्रहलाद की जन्म व् कर्म पावन भूमि हरदोई में मंगल पाठ के अवसर अपने निरंतर एक सौ उनसठवे मंगलपाठ के क्रम में श्री कृष्ण जन्म सेवा दल के सदस्यों ने भक्त प्रहलाद नगरी हरदोई के कई मंदिरो में एक साथ धार्मिक आयोजन कर माहौल को भक्ति मय कर दिया। आज श्री कृष्ण जन्म सेवा दल के सदस्यों ने श्री ठाकुर द्वारा मंदिर सदर बाज़ार, श्री खाटू श्याम मंदिर रेलवेगंज, श्री बटेश्वर बाला जी मंदिर, श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर, श्री पीपल वाले बाला जी मंदिर निकट रोडवेज बस अड्डा, श्री महावीर मंदिर गंज जलालाबाद मल्लावां में हनुमान चालीसा, अष्टक व् आरती कर माहौल को भक्ति पूर्ण बना दिया।
महिला प्रभारी मंजू गुप्ता के नेतृत्व में श्री खाटू श्याम मंदिर रेलवे गंज में संस्था सदसय पंकज गुप्ता व गौरव अग्रवाल ने सभी को हनुमान चालीसा का पाठ करवाया। इस अवसर पर भजन गायक पंकज गुप्ता ने एक से बढ़कर एक भजन सियाराम संग हनुमत भी आना, हनुमत संग पधारो राम हमारे कीर्तन में, पकड़ लो हाथ बनवारी नहीं तो डूब जायेगे, दीननाथ मेरी बात, जब जब संकट कोई गहरा होता है, जहाँ जहाँ कीर्तन होता मेरे श्री राम का आदि भजन सुना लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया इस मौके पर डॉ गौरव अग्रवाल, विजय अग्रवाल, नीलम जिंदल, अंशिका अग्रवाल, अवध राज, गोलू गुप्ता, आदित्य सिंह, मोहित शुक्ल, संदीप श्रीवास्तव, गौरव गुप्ता, अनिल गुप्ता, आस्था श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। पूजन मंदिर पुरोहित पंडित रजनीश तिवारी व पंडित ईशान शुक्ला ने किया
महिला प्रकोष्ठ जिला प्रमुख विनीता पांडे के नेतृत्व में श्री ठाकुरद्वारा मंदिर सदर बाज़ार में बहनों ने काफी संख्या में भाग लेकर हनुमान चालीसा, राम स्तुति ,बजरंग बाण व् आरती के साथ सुंदर कांड किया। इस अवसर पर जिला महिला प्रभारी विनीता पांडेय ने कहा कि ज्येष्ठ माह के मंगल नासें रोग हरे सब पीड़ा भय मुक्ति के दाता वीर हनुमान जी को याद करने का पुण्य पर्व है।
इस मौके पर महिला संगठन की संयोजक अनीता मिश्रा, शशि गुप्ता, रामवती देवी, बीना त्रिपाठी, रंजना मिश्रा, अर्चना दुबे, सोनिका गुप्त, सोनू गुप्ता मिंटू गुप्ता, पुष्पा मिश्रा, बॉबी ओमर, अलका गुप्ता, अमृता सिंह, नीलम गुप्ता, अमृता सिंह, संगीता गुप्ता, सुमन गुप्ता, अनुराधा गुप्ता, चन्दा पांडेय, आर्या गुप्ता, मोनिका गुप्ता, विद्या पांडेय, राधा गुप्ता, आरती मिश्रा, आदि बहनों समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
महिला प्रकोष्ठ जिला उपप्रमुख संध्या श्रीवास्तव के नेतृत्व में श्री बटेश्वर बाला जी मंदिर में बहनों ने काफी संख्या में भाग लेकर हनुमान चालीसा, राम स्तुति ,बजरंग बाण व् आरती के साथ सुंदर कांड किया इस अवसर पर दल की रीता गुप्ता, सरला गुप्ता, मधु गुप्ता, गीता शर्मा, वंदना, रिंकी सिंह, उमाकांति त्रिवेदी व पुष्पा श्रीवास्तव, हरीश चंद्र सोमवंशी आदि लोग उपस्थित रहे।
श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में युवा महामंत्री अमन सिंह के नेतृत्व में तमाम लोगो ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। ग्राम काईमाऊ में युवा प्रभारी सुमित तिवारी के नेतृत्व में मंगल पाठ हुआ।मल्लावां में आकाश गुप्ता व् वंश कटियार के नेतृत्व में काफी संख्या में मौजूद लोगो ने सामूहिक मंगल पाठ किया।


रितेश मिश्रा

बबलू प्रजापति
घर बैठे बना दी मौत की रिपोर्ट! सर्पदंश को “अज्ञात” लिखकर मृतक किसान के साथ कागजी अन्याय बल्दियत बदली, उम्र गलत लिखी, बिना मौके पर पहुंचे तैयार कर दी सरकारी रिपोर्ट
पाइप लाइन पड़ने के कारण कई सड़के हुई हैँ खराब
विरोधियों के चक्रव्यूह को तोड़ लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात
एएसपी के नेतृत्व में चलाया जा रहा वाहन चेकिंग अभियान
रितेश मिश्रा
भक्तों ने प्रसाद ग्रहण उठाया आनंद*
1 hour and 3 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1