प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत : गोविन्द नारायन शुक्ला*l
![]()
*प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन 8 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक प्रशिक्षण*
सुलतानपुर।भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत सोमवार को श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज, कलान में दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी गोविन्द नारायन शुक्ला ने जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी व विधायक सुरेश पासी की मौजूदगी में किया।मुख्य वक्ता गोविन्द नारायन शुक्ला ने “हमारी कार्य पद्धति” विषय पर कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके प्रशिक्षित, अनुशासित और सक्रिय कार्यकर्ता हैं।उन्होंने संगठन में प्रशिक्षण,संवाद और नियमित बैठकों को कार्यकर्ता निर्माण का आधार बताया। इसके पहले श्री विश्वनाथ पीजी कालेज के अध्यक्ष डॉ वेद प्रकाश सिंह ने अतिथियों व पदाधिकारियों का पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत व सम्मानित किया। जिला मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि प्रथम दिन आयोजित 8 सत्रों में विचार परिवार, वैचारिक अधिष्ठान, भाजपा का इतिहास एवं विकास समेत विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल,पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, पूर्व प्रदेश मंत्री कौशलेंद्र पटेल, सुनील सिंह,प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर,जोन सह संयोजक प्रशिक्षण महाभियान राजेन्द्र भण्डारी, समेत कई वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।पूर्व जिला महामंत्री घनश्याम चौहान के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में नियंत्रक आनन्द द्विवेदी,आशीष सिंह रानू व अयोध्या प्रसाद वर्मा ने सक्रिय योगदान दिया।इस दौरान सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह- संयोजक रामचन्द्र मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा, डॉ सीताशरण त्रिपाठी, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक विनोद सिंह, सीताराम वर्मा,राज प्रसाद उपाध्याय, राजेश गौतम,प्रवीन कुमार अग्रवाल,कृपाशंकर मिश्रा,सुमन सिंह,विजय प्रताप, संदीप सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह, विजय मिश्र, गांधी सिंह,विजय रघुवंशी,एलके दूबे,सुभाष चन्द्र,भावना सिंह,डॉ प्रीति प्रकाश,धर्मेन्द्र कुमार, बबिता तिवारी,रेखा निषाद, रचना अग्रवाल, उपमा शर्मा, अनीता पाण्डे,लक्ष्मी सिंह, अशोक कुमार सिंह,अजय सिंह अधियार,राजेश चतुर्वेदी,समेत लगभग 200 पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।![]()
![]()
![]()


*प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन 8 सत्रों में कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक प्रशिक्षण*

सुलतानपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राणा प्रताप महाविद्यालय इकाई द्वारा महाविद्यालय परिसर के मुख्य द्वार पर “प्रो. यशवंत राव केलकर जल मंदिर” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिनेश कुमार त्रिपाठी एवं परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. संतोष अंश द्वारा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा राहगीरों के लिए शीतल जल सेवा प्रारंभ की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि भीषण गर्मी के समय में इस प्रकार की सेवा गतिविधियाँ समाज के प्रति संवेदनशीलता और उत्तरदायित्व का परिचय देती हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव छात्रहित एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है। यह जल सेवा न केवल प्यास बुझाने का कार्य करेगी, बल्कि सेवा और मानवता का संदेश भी प्रसारित करेगी।
प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. संतोष अंश ने अपने उद्बोधन में कहा कि परिषद केवल छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की भावना से कार्य करने वाला एक व्यापक सामाजिक आंदोलन है। उन्होंने कहा कि “प्रो. यशवंत राव केलकर जल मंदिर” सेवा, समर्पण और संस्कार की भावना को सशक्त करेगा।
परिषद का प्रत्येक कार्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहयोग और संवेदना पहुँचाने के उद्देश्य से किया जाता है। इस अवसर पर प्रांत सेवार्थ विद्यार्थी सह संयोजक रुद्र प्रताप ने कहा कि परिषद निरंतर सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के बीच सकारात्मक वातावरण बनाने का प्रयास कर रही है। गर्मी के मौसम में शीतल जल सेवा अत्यंत उपयोगी पहल है, जिससे राहगीरों एवं विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।
इकाई अध्यक्ष अनुभवी सिंह ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल शैक्षिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है,बल्कि समाज के प्रति दायित्व निभाना भी परिषद की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विनय सिंह,तेजस्व पाण्डेय, शिखर पाठक, अर्चिता सिंह, अलका, आभा सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का वातावरण सेवा, सहयोग एवं सामाजिक समर्पण की भावना से ओतप्रोत रहा।
सरकार बयानबाजी तक ही सीमित, बेटियों को सुरक्षा देने में नाकाम-अभिषेक सिंह राणा*
प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने शहर अध्यक्ष शकील अंसारी की मौजूदगी में किया। कड़ी धूप व प्रचंड लू में कांग्रेस कार्यालय से भारी संख्या में कांग्रेसियों ने जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए लाल डिग्गी चौराहा, सुपर मार्केट और डाकखाना चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दलित बिटिया को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। बाद में जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में आये सिटी मजिस्ट्रेट को महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया कि महोबा जनपद की एक दलित छात्रा, जो नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी, का कोचिंग से लौटते समय कथित रूप से अपहरण कर लिया गया। आरोप है कि उसे 16 दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया उसके गुप्तांगो पर जलती सिगरेट से दागा गया साथ ही मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर जबरन शादी कराने का प्रयास भी किया गया। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेसियों ने मांग की कि घटना में शामिल सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी कर कठोरतम कार्रवाई की जाए। साथ ही पीड़िता एवं उसके परिवार को जानमाल की सुरक्षा तथा उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। कांग्रेसियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से दोषियों को शीघ्र सजा दिलाने की भी मांग उठाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। बेटियां घर से बाहर निकलने में खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं और सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि महोबा की दलित छात्रा के साथ हुई दरिंदगी ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। अगर सरकार दोषियों पर तत्काल कठोर कार्रवाई नहीं करती है तो कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में दलित, महिलाएं और कमजोर वर्ग सबसे ज्यादा उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं, लेकिन सरकार केवल बयानबाजी तक सीमित है। कांग्रेस पार्टी पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए अंतिम समय तक संघर्ष करेगी। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि महिलाओं और दलित समाज के खिलाफ बढ़ते अपराध बेहद चिंताजनक हैं। सरकार को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना चाहिए।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अनिल सिंह, रणजीत सिंह सलूजा, अतहर नवाब, विजय पाल, सुरेशचंद्र मिश्र,दिनेश मिश्र, मनोज तिवारी, सुब्रत सिंह सनी, आवेश अहमद, ममनून आलम, संतोष वर्मा, अरुण तिवारी, राम सरन गौतम,गुड्डु पांडेय, जयप्रकाश तिवारी,विनोद पांडेय, विवेक रफ्तार, राम किशोर गौतम, ओम प्रकाश दुबे, नंदलाल मौर्य, जमीदार यादव, मो अतीक, एकराम, चंद्रभान सिंह, देवेन्द तिवारी, इमरान अहमद,नफीस पठान,मनोज शुक्ल, हामिद राईन, मोहसीन सलीम, सलाहुद्दीन हाशमी आदि लोग मौजूद रहे। भवदीय अभिषेक सिंह राणा अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सुल्तानपुर
सुल्तानपुर,आगामी पवित्र गंगा दशहरा पर्व को सकुशल,शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से आज दिनांक 24 मई 2026 को जिलाधिकारी सुलतानपुर इन्द्रजीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर चारू निगम द्वारा ड्यूटी में लगने वाले अधिकारीगण एवं पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देशों के साथ ब्रीफ किया गया।
सुलतानपुर:-भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बावजूद गोमती मित्रों का सेवा संकल्प डिगा नहीं,रविवार को गोमती मित्र मण्डल के सदस्यों ने सीताकुण्ड धाम पर अपना साप्ताहिक श्रमदान अभियान पूरी निष्ठा के साथ जारी रखा,भारी तपन के बीच गोमती मित्रों ने लगातार तीन घंटे तक पूरे परिसर और सीता उपवन की सफाई की।
*डीएम इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त 360 सिलेंडरों की व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी स्थापित*
सुलतानपुर,भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बावजूद गोमती मित्रों का सेवा संकल्प डिगा नहीं,रविवार को गोमती मित्र मण्डल के सदस्यों ने सीताकुण्ड धाम पर अपना साप्ताहिक श्रमदान अभियान पूरी निष्ठा के साथ जारी रखा,भारी तपन के बीच गोमती मित्रों ने लगातार तीन घंटे तक पूरे परिसर और सीता उपवन की सफाई की।
अभियान के दौरान न केवल तट व परिसर को चमकाया बल्कि नदी के भीतर प्रवेश कर भारी मात्रा में कूड़ा-करकट, प्लास्टिक,फटे कपड़े और सड़ रही पूजन सामग्री को बाहर निकाल उसे एकत्रित कर उचित निस्तारण के लिए भेजा गया।
वरिष्ठ पदाधिकारी राजेश पाठक ने बताया कि मौसम चाहे जैसा भी हो प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह के नेतृत्व में आदि गंगा माँ गोमती को स्वच्छ और निर्मल बनाने का उनका यह संकल्प रुकता नहीं है। श्रमदान में प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन,प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी, सेनजीत कसौधन, डॉ कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,अरुण गुप्ता,मुन्ना सोनी,विकास यादव,सौरभ गुप्ता, अजीत शर्मा, राकेश मिश्रा,विकास शर्मा,मुन्ना पाठक,अजय प्रताप सिंह,अभय मिश्रा,अभय सोनी,रामू सोनी,राकेश सिंह दद्दू,ऋतिक आदि उपस्थित रहे।
1 hour and 29 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k