विद्यार्थी जीवन तपस्या का जीवन – बाबा दुबे, टॉपर विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
जौनपुर। बदलापुर तहसील के  शाहपुर स्थित टारगेट कोचिंग क्लासेज में कल 24 मई को सम्मान समारोह का कार्यक्रम बहुत ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। मुख्य अतिथि बदलापुर के पूर्व विधायक ओमप्रकाश दुबे (बाबा) एवं श्री गणेश राम इंटर कालेज   बटाऊबीर के प्रधानाचार्य अनिल यादव के सानिध्य में इस वर्ष बोर्ड की परीक्षा में सभी सफल छात्र एवं छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।मेडल पाने वाले छात्र कक्षा 10 के जिला टॉपर राजशेखर सिंह एवं द्वितीय स्थान सविनय गुप्ता,महक,शिवांगी, प्रियांशी,अनामिका,कृतिका,आरुषि,उत्कर्ष, नितिन,विपिन,कृष्णा और अन्य छात्र एवं छात्राओं को दोनों अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन कोचिंग के प्रबंधक अखिलेश सर एवं प्रेमचंद सर द्वारा किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए बाबा दुबे ने कहा कि विद्यार्थी जीवन तपस्या का जीवन है। विद्यार्थी को किसी तपस्वी की तरह लगातार कठिन परिश्रम करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए। संघर्ष से मिली जीत असली जीत कहलाती है।  सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अनिल यादव द्वारा सभी छात्र एवं छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य एवं शिक्षा को एक नये शिखर पर ले जाने और जीवन मे निरन्तर आगे बढ़ने का शुभ आशिर्वाद प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सचिन सर ने आये हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किए। इस अवसर पर कोचिंग के टीचिंग स्टाफ अभिषेक सर,सन्तोष सर,सतीश सर ,एवं अन्य वरिष्ठ लोगो में समरनाथ एडवोकेट, बबलू, प्रवीण, अरुण ,अनिल, प्रभातजी आदि उपस्थित रहे।
अशोक कुमार शर्मा का ढाई माह बाद भी नहीं लगा सुराग

जौनपुर। जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित ओंका गाँव निवासी अशोक कुमार शर्मा 15 अप्रैल, 2026 को लखनऊ के केजीएमयू से अचानक लापता हो गए। तब से उनके परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं, परंतु अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है। साढ़े पांच  फुट लंबे अशोक कुमार शर्मा उस समय काले रंग का हॉफपैंट और भूरे रंग का टी शर्ट पहने हुए थे। जिस भी व्यक्ति को अशोक कुमार शर्मा के बारे में जानकारी मिली, वह थाना प्रभारी चौक लखनऊ से मोबाइल क्रमांक 9454 4038 47 या 97 21 18 30 55 पर संपर्क कर सकता है। श्री शर्मा का सुराग बताने वाले को उचित इनाम भी दिया जाएगा।
बारात में दूल्हे की हत्या का बदला, एक लाख का इनामी रवि यादव पुलिस एनकाउंटर में ढेर
जौनपुर में STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, गोलीबारी में इंस्पेक्टर घायल; फरार बदमाशों की तलाश तेज

जौनपुर । जौनपुर के चर्चित दूल्हा हत्याकांड में वांछित मुख्य आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। देर रात खेतासराय थाना क्षेत्र में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई के दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार खेतासराय थाना क्षेत्र के रानीमऊ मोड़ के पास सूचना मिली थी कि आरोपी रवि यादव इलाके में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी शुरू की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से रवि यादव घायल हो गया।मुठभेड़ के दौरान लाइन बाजार थाना प्रभारी केके सिंह के बाएं हाथ में गोली लगी। वहीं खेतासराय थाना प्रभारी श्रीप्रकाश शुक्ला और एसओजी टीम के प्रवीण यादव की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी, जिससे दोनों बाल-बाल बच गए। घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

गौरतलब है कि एक मई को 25 वर्षीय आजाद बिंद की शादी के लिए बारात जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने मामले में सात लोगों को नामजद किया था। इनमें रवि यादव, प्रदीप बिंद और भोले राजभर पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।घटना के बाद से पुलिस और एसटीएफ की कई टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थीं। दिल्ली, Varanasi, Prayagraj, Sultanpur समेत कई जगहों पर छापेमारी की जा रही थी। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी प्रदीप बिंद और भोले राजभर की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।
बिटिया के जन्मोत्सव पर श्री सत्यनारायण कथा और सुंदरकांड पाठ का आयोजन
जौनपुर। जनपद के बदलापुर स्थित ग्राम सरोखनपुर वार्ड नंबर-14 में बिटिया शुभी दुबे के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर शनिवार को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ श्री सत्यनारायण कथा, सुंदरकांड पाठ, जलोत्सव एवं प्रीतिभोज का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, रिश्तेदारों एवं श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर बिटिया के उज्ज्वल भविष्य एवं सुखमय जीवन की कामना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री सत्यनारायण भगवान की कथा एवं सुंदरकांड पाठ से हुआ। कथा वाचन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान की महिमा का श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। इसके उपरांत जलोत्सव एवं प्रीतिभोज का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर आयोजक राजेश कुमार दुबे ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके आगमन पर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अवधेश नारायण दुबे, महेश नारायण दुबे, रमेशचंद्र दुबे (पूर्व प्रधान सरोखनपुर), धर्मेंद्र दुबे, जितेंद्र दुबे, शुभम दुबे, कुनाल दुबे, अंकुश दुबे सहित समस्त दुबे परिवार एवं क्षेत्रीय जनमानस उपस्थित रहा।
समारोह का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण रहा। उपस्थित लोगों ने बिटिया शुभी दुबे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उसके स्वस्थ, सुखी एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
यूपी बार काउंसिल मतगणना में अनुराग पाण्डेय को मिला भारी समर्थन
जौनपुर। जनपद में चल रही यूपी बार काउंसिल मतगणना में प्रत्याशी अधिवक्ता अनुराग पाण्डेय को 333 प्रत्याशियों में अब तक सर्वाधिक 346 मत प्राप्त हुए हैं, जिससे उनके समर्थकों में उत्साह और खुशी की लहर है। अब तक की कुल मतगणना में अधिवक्ता अनुराग पाण्डेय को 1630 मत प्राप्त हो चुके हैं। इस प्रदर्शन के आधार पर वह कानपुर नगर एवं जौनपुर में प्रथम स्थान पर बने हुए हैं तथा प्रदेश स्तर पर छठे स्थान पर चल रहे हैं। गौरतलब है कि अभी कानपुर, कन्नौज, प्रयागराज, प्रतापगढ़ सहित कई महत्वपूर्ण जनपदों की मतगणना शेष है। ऐसे में समर्थकों को उम्मीद है कि आगामी चरणों में अनुराग पाण्डेय की स्थिति और अधिक मजबूत हो सकती है।
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
जौनपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर खुटहन, दौलतपुर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी इन्द्रमणि दूबे ने कहा कि पूरी दुनिया में राजीव गांधी को संचार क्रांति के जनक के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने संविधान संशोधन के माध्यम से महिलाओं को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अधिकार देकर उन्हें आगे बढ़ाने का ऐतिहासिक कार्य किया। साथ ही युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देकर लोकतंत्र को मजबूत किया।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य जया दूबे, मुन्नू प्रजापति, मनोज कुमार, पंकज दुर्गावती, विनोद दूबे सहित दर्जनों लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
खंड शिक्षा अधिकारी शिखा मिश्रा ने महाराजगंज में किया कार्यभार ग्रहण
जौनपुर। शिक्षा विभाग में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी शिखा मिश्रा ने महराजगंज विकासखंड में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके पदभार संभालते ही शिक्षकों एवं कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष उमेंद्र प्रताप सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि नई खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता बेहतर होगी।खंड शिक्षा अधिकारी शिखा मिश्रा ने कहा कि शासन की योजनाओं को पूरी पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ लागू करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने शिक्षकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए बच्चों की बेहतर शिक्षा एवं विद्यालयों के विकास के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।कार्यक्रम के दौरान विभागीय कर्मचारी, शिक्षक जिनमें चंद्रप्रकाश मिश्रा, अजय मिश्रा, केशव सिंह प्रधानाध्यापक एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्र संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन
जौनपुर। NEET पेपर लीक के खिलाफ ऑल इण्डिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) व ऑल इण्डिया डेमोक्रेटिक यूथ आर्गनाइजेशन (AIDYO) ने आज संयुक्त रूप से जुलूस व विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। जुलूस की शुरुआत बदलापुर सब्जी मण्डी के पास स्थित संगठन के कार्यालय से की गई, जो इन्दिरा चौक होते हुए बदलापुर तहसील परिसर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन में तब्दील हो गया। जहां पर, महामहिम राष्ट्रपति महोदया को सम्बोधित 6 सूत्री मांग पत्रक तहसीलदार बदलापुर को सौंपा गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि, राजस्थान में प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के बाद NEET-UG 2026 को रद्द किया जाना और CBI जांच के आदेश ने एक बार फिर देश में केंद्रीकृत उच्च-स्तरीय परीक्षाओं से जुड़े गहरे संकट को उजागर कर दिया है।  छात्र संगठन AIDSO निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित परीक्षा प्रक्रिया सुनिश्चित करने में NTA की लगातार विफलताओं की कड़ी निंदा करता है। पिछले कई वर्षों से विभिन्न केंद्रीय परीक्षाओं में पेपर लीक, अनियमितता, हेरफेर और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप बार-बार सामने आते रहे हैं। इतने व्यापक प्रचारित “सुरक्षित” परीक्षा तंत्र को भेदने की क्षमता केवल सामान्य व्यक्तियों में नहीं हो सकती; इस प्रकार की संगठित धांधली प्रभावशाली और ऊँचे स्तर के नेटवर्क की संलिप्तता की ओर संकेत करती है। यदि हर बार असली दोषियों को बचा लिया जाए या जांच निष्कर्षहीन रह जाए, तो छात्र और अभिभावक NEET तथा अन्य केंद्रीय परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर कैसे भरोसा करेंगे। कार्यक्रम को एआईडीवाईओ के जौनपुर जिलाध्यक्ष इन्दुकुमार शुक्ल,  एआईडीएसओ के राज्य सचिव दिलीप कुमार के अलावा अभिभावक प्रमोद कुमार शुक्ल ने भी सम्बोधित किया। संचालन संतोष प्रजापति ने किया। इस अवसर पर रामकुमार यादव,  राजबहादुर विश्वकर्मा, यशवंत राव, मिथिलेश मौर्य, अंजली सरोज, पूनम प्रजापति, साधना, रोशनी,  विनोद मौर्य, रवीन्द्र पटेल,  शिवप्रकाश विश्वकर्मा, राकेश मौर्य,  सहित अन्य कई छात्र नौजवान मौजूद रहे।
लेदुका में 16 मई को जगद्गुरु शंकराचार्य की उपस्थिति में भव्य गविष्ट यात्रा
जौनपुर । जनपद के लेदुका क्षेत्र में 16 मई 2026, शनिवार को धार्मिक आस्था और सनातन संस्कृति से जुड़ा भव्य आयोजन “गविष्ट यात्रा” आयोजित किया जाएगा। इस पावन अवसर पर परम आराध्य देव, उत्तराम्नाय ज्योतिर्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज का पावन आगमन होगा। कार्यक्रम का आयोजन देवाधिदेव महादेव मां काली धाम प्रांगण, लेदुका, जौनपुर में सायं 3 बजे से किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं और सनातन प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को पूज्य महाराजश्री के दर्शन एवं आशीर्वचन प्राप्त होंगे। साथ ही गौ सेवा, सनातन संस्कृति और धर्म रक्षा का संदेश भी दिया जाएगा। इस आयोजन के मुख्य आयोजक राजा राजेश्वर राजगुरु “जयशंकर दुबे” हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु-संत, धर्माचार्य एवं आसपास के जिलों से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन स्थल को भव्य रूप से सजाया जा रहा है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
महमदपुर गुलरा में भक्तों के दर्शन के लिए खुला भव्य दुर्गा मंदिर
जौनपुर। जनपद के खुटहन थाना अंतर्गत स्थित महमदपुर गुलरा गांव में प्राचीन शिवालय एवं हनुमान मंदिर के समीप नव निर्मित मंदिर में सोमवार को मां दुर्गा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। मंदिर का निर्माण स्वर्गीय उमाशंकर पाण्डेय एवं उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय प्रभावती देवी की पावन स्मृति में ग्रामीणों के सहयोग से कराया गया है। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा को फूल-मालाओं से सजे रथ पर रखकर गाजे-बाजे के साथ पूरे गांव का भ्रमण किया। भक्तों ने जयकारों के बीच पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पंडित अवधेश महाराज, नन्हे महराज, गगन, गुरु प्रसाद, सोनू, रोहित और  बच्ची महराज ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई। उन्होंने कहा कि मंदिर समाज में आस्था, संस्कार और एकता का संदेश देते हैं।
इस अवसर पर डॉ श्रीपाल पांडे, राम अनंद पांडे, अमरनाथ तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, पूर्व प्रधान रमेश चन्द्र पाण्डेय, लल्लन पाण्डेय, अनिल पाण्डेय, इंजीनियर ऋषभ पांडे, डॉ सुभाष चन्द्र पाण्डेय, पंडित विजय शंकर पाण्डेय, पंडित संजय पाण्डेय, कैलाश नाथ पाण्डेय, संजय सिंह, जगदीश सिंह, वशिष्ठ पाण्डेय, संतोष यादव, सतीश पाण्डेय, प्रेम प्रकाश दूबे, धनंजय पांडे ,जगदंबा पांडे, जगदीश पांडे, दयाशंकर पाण्डेय, मृदुल पांडे, राहुल पांडे, प्रवेश पांडे, प्रदीप पांडे, प्रवीण कुमार पांडे, अशोक कुमार पांडे, नित्यानंद पांडे, हरिश्चंद्र पांडे, राजन पांडे, अंकित पांडे, अभिषेक पांडे, विपिन पांडे, नवीन पांडे, रोशन पांडे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह तीसरा मंदिर है। इस मंदिर के बगल में भगवान शंकर और हनुमान जी का भव्य मंदिर है। कुल मिलाकर यह स्थान अब भक्तों की आस्था का केंद्र बन चुका है।