महोबा दलित छात्रा प्रकरण को लेकर कांग्रेसियों का जोरदार प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन*
![]()
सरकार बयानबाजी तक ही सीमित, बेटियों को सुरक्षा देने में नाकाम-अभिषेक सिंह राणा*
सुल्तानपुर,महोबा में नीट की तैयारी कर रही दलित छात्रा के साथ हुई अमानवीय घटना को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने शहर अध्यक्ष शकील अंसारी की मौजूदगी में किया। कड़ी धूप व प्रचंड लू में कांग्रेस कार्यालय से भारी संख्या में कांग्रेसियों ने जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए लाल डिग्गी चौराहा, सुपर मार्केट और डाकखाना चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दलित बिटिया को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। बाद में जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में आये सिटी मजिस्ट्रेट को महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया कि महोबा जनपद की एक दलित छात्रा, जो नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी, का कोचिंग से लौटते समय कथित रूप से अपहरण कर लिया गया। आरोप है कि उसे 16 दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया उसके गुप्तांगो पर जलती सिगरेट से दागा गया साथ ही मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर जबरन शादी कराने का प्रयास भी किया गया। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेसियों ने मांग की कि घटना में शामिल सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी कर कठोरतम कार्रवाई की जाए। साथ ही पीड़िता एवं उसके परिवार को जानमाल की सुरक्षा तथा उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। कांग्रेसियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से दोषियों को शीघ्र सजा दिलाने की भी मांग उठाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। बेटियां घर से बाहर निकलने में खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं और सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि महोबा की दलित छात्रा के साथ हुई दरिंदगी ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। अगर सरकार दोषियों पर तत्काल कठोर कार्रवाई नहीं करती है तो कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में दलित, महिलाएं और कमजोर वर्ग सबसे ज्यादा उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं, लेकिन सरकार केवल बयानबाजी तक सीमित है। कांग्रेस पार्टी पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए अंतिम समय तक संघर्ष करेगी। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि महिलाओं और दलित समाज के खिलाफ बढ़ते अपराध बेहद चिंताजनक हैं। सरकार को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना चाहिए।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अनिल सिंह, रणजीत सिंह सलूजा, अतहर नवाब, विजय पाल, सुरेशचंद्र मिश्र,दिनेश मिश्र, मनोज तिवारी, सुब्रत सिंह सनी, आवेश अहमद, ममनून आलम, संतोष वर्मा, अरुण तिवारी, राम सरन गौतम,गुड्डु पांडेय, जयप्रकाश तिवारी,विनोद पांडेय, विवेक रफ्तार, राम किशोर गौतम, ओम प्रकाश दुबे, नंदलाल मौर्य, जमीदार यादव, मो अतीक, एकराम, चंद्रभान सिंह, देवेन्द तिवारी, इमरान अहमद,नफीस पठान,मनोज शुक्ल, हामिद राईन, मोहसीन सलीम, सलाहुद्दीन हाशमी आदि लोग मौजूद रहे। भवदीय अभिषेक सिंह राणा अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सुल्तानपुर

सरकार बयानबाजी तक ही सीमित, बेटियों को सुरक्षा देने में नाकाम-अभिषेक सिंह राणा*
प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने शहर अध्यक्ष शकील अंसारी की मौजूदगी में किया। कड़ी धूप व प्रचंड लू में कांग्रेस कार्यालय से भारी संख्या में कांग्रेसियों ने जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए लाल डिग्गी चौराहा, सुपर मार्केट और डाकखाना चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दलित बिटिया को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। बाद में जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में आये सिटी मजिस्ट्रेट को महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया कि महोबा जनपद की एक दलित छात्रा, जो नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी, का कोचिंग से लौटते समय कथित रूप से अपहरण कर लिया गया। आरोप है कि उसे 16 दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया उसके गुप्तांगो पर जलती सिगरेट से दागा गया साथ ही मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर जबरन शादी कराने का प्रयास भी किया गया। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेसियों ने मांग की कि घटना में शामिल सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी कर कठोरतम कार्रवाई की जाए। साथ ही पीड़िता एवं उसके परिवार को जानमाल की सुरक्षा तथा उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। कांग्रेसियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से दोषियों को शीघ्र सजा दिलाने की भी मांग उठाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। बेटियां घर से बाहर निकलने में खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं और सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि महोबा की दलित छात्रा के साथ हुई दरिंदगी ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। अगर सरकार दोषियों पर तत्काल कठोर कार्रवाई नहीं करती है तो कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में दलित, महिलाएं और कमजोर वर्ग सबसे ज्यादा उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं, लेकिन सरकार केवल बयानबाजी तक सीमित है। कांग्रेस पार्टी पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए अंतिम समय तक संघर्ष करेगी। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि महिलाओं और दलित समाज के खिलाफ बढ़ते अपराध बेहद चिंताजनक हैं। सरकार को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना चाहिए।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अनिल सिंह, रणजीत सिंह सलूजा, अतहर नवाब, विजय पाल, सुरेशचंद्र मिश्र,दिनेश मिश्र, मनोज तिवारी, सुब्रत सिंह सनी, आवेश अहमद, ममनून आलम, संतोष वर्मा, अरुण तिवारी, राम सरन गौतम,गुड्डु पांडेय, जयप्रकाश तिवारी,विनोद पांडेय, विवेक रफ्तार, राम किशोर गौतम, ओम प्रकाश दुबे, नंदलाल मौर्य, जमीदार यादव, मो अतीक, एकराम, चंद्रभान सिंह, देवेन्द तिवारी, इमरान अहमद,नफीस पठान,मनोज शुक्ल, हामिद राईन, मोहसीन सलीम, सलाहुद्दीन हाशमी आदि लोग मौजूद रहे। भवदीय अभिषेक सिंह राणा अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सुल्तानपुर

सुल्तानपुर,आगामी पवित्र गंगा दशहरा पर्व को सकुशल,शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से आज दिनांक 24 मई 2026 को जिलाधिकारी सुलतानपुर इन्द्रजीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर चारू निगम द्वारा ड्यूटी में लगने वाले अधिकारीगण एवं पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देशों के साथ ब्रीफ किया गया।
सुलतानपुर:-भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बावजूद गोमती मित्रों का सेवा संकल्प डिगा नहीं,रविवार को गोमती मित्र मण्डल के सदस्यों ने सीताकुण्ड धाम पर अपना साप्ताहिक श्रमदान अभियान पूरी निष्ठा के साथ जारी रखा,भारी तपन के बीच गोमती मित्रों ने लगातार तीन घंटे तक पूरे परिसर और सीता उपवन की सफाई की।
*डीएम इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त 360 सिलेंडरों की व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी स्थापित*
सुलतानपुर,भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बावजूद गोमती मित्रों का सेवा संकल्प डिगा नहीं,रविवार को गोमती मित्र मण्डल के सदस्यों ने सीताकुण्ड धाम पर अपना साप्ताहिक श्रमदान अभियान पूरी निष्ठा के साथ जारी रखा,भारी तपन के बीच गोमती मित्रों ने लगातार तीन घंटे तक पूरे परिसर और सीता उपवन की सफाई की।
अभियान के दौरान न केवल तट व परिसर को चमकाया बल्कि नदी के भीतर प्रवेश कर भारी मात्रा में कूड़ा-करकट, प्लास्टिक,फटे कपड़े और सड़ रही पूजन सामग्री को बाहर निकाल उसे एकत्रित कर उचित निस्तारण के लिए भेजा गया।
वरिष्ठ पदाधिकारी राजेश पाठक ने बताया कि मौसम चाहे जैसा भी हो प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह के नेतृत्व में आदि गंगा माँ गोमती को स्वच्छ और निर्मल बनाने का उनका यह संकल्प रुकता नहीं है। श्रमदान में प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन,प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी, सेनजीत कसौधन, डॉ कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,अरुण गुप्ता,मुन्ना सोनी,विकास यादव,सौरभ गुप्ता, अजीत शर्मा, राकेश मिश्रा,विकास शर्मा,मुन्ना पाठक,अजय प्रताप सिंह,अभय मिश्रा,अभय सोनी,रामू सोनी,राकेश सिंह दद्दू,ऋतिक आदि उपस्थित रहे।
सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने सुल्तानपुर विधानसभा के लोगों को बड़ी सौगात दी है। वर्षों ने बिजली को लेकर उपेक्षित चल रहे करौंदिया पुलिस लाइन और आस पास को मोहल्लों के उपकेंद्र बैंक तैयार हो गया है और आज विनोद सिंह ने इसका उद्घाटन कर जनता को समर्पित कर दिया है।
दरअसल करौंदिया पुलिस लाइन और आस पास के करीब आधा दर्जन मोहल्ले लंबे समय से बिजली की समस्या से परेशान थे। इन क्षेत्रों की आबादी बढ़ने के बाद यहां कभी लो बोल्टेज तो कभी ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर जल जाना आम बात हो गई थी। कभी केबिल जलना तो कभी तार टूट कर गिर जाते थे। इसी को लेकर इन तमाम मोहल्ले वासियों ने सुल्तानपुर विधानसभा से विधायक चुने गए विनोद सिंह से गुहार लगाई थी। विनोद सिंह इसके लिए लंबे समय से प्रयासरत थे।
बिजली विभाग से उन्होंने प्रपोजल बनवा का शासन को भिजवाया और लगातार उसके लिए शासन से पैरवी करते रहे। ऊर्जा विभाग के साथ साथ मुख्यमंत्री से मिलते रहे। जिसका परिणाम रहा कि करौंदिया पुलिस लाइन फीडर को स्वीकृति मिली और निर्माण कर प्रारंभ हुआ अभी कुछ दिनों पहले ही फीडर बनकर तैनात हुआ।
जिसके बाद आज एक कार्यक्रम के तहत सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह करौंदिया पुलिस लाइन फीडर पहुंचे और इसका उद्घाटन कर जनता को समर्पित कर दिया। इस दौरान सभासद संजय कप्तान,रमेश सिंह टिन्नू,सुधर तिवारी, अफ़ज़ल अंसारी, संदीप गुप्ता,मनीष जायसवाल ,नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल सहित तमाम बीजेपी नेता और कार्यकर्ता के साथ आमजन मौजूद रहे और उन्होंने विधायक विनोद सिंह का आभार व्यक्त किया।
वहीं बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता विपुल जैन,अधिशासी अभियंता अश्वनी कुमार वर्मा,उपखंड अधिकारी खूबलाल, अवर अभियंता कृष्ण चंद्र कुशवाहा सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं विनोद सिंह ने लगातार हो रही बिजली कटौती पर कहा कि बिजली आज पूरे देश की बड़ी समस्या बन चुकी है, जिसका संज्ञान सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है।
आज उन्होंने बिजली विभाग के आलाधिकारियों को तलब किया है जल्द ही इस समस्या से निजात मिल जाएगी।
*स्वामी विवेकानंद के विचारों के साथ नगर को मिला नई पहचान का संदेश*
1 hour and 19 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.9k