भगवतीगंज दक्षिणी में 'वंदन योजना' के तहत ₹120.50 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन और शिलान्यास।   
              
                                         
*बलरामपुर।*आदर्श नगर पालिका परिषद के अंतर्गत वार्ड भगवतीगंज दक्षिणी में 'वंदन योजना' के तहत स्वीकृत ₹120.50 लाख की भारी-भरकम धनराशि के विकास कार्यों का भव्य भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। इस ऐतिहासिक कार्य का शिलान्यास सदर विधायक पल्टूराम एवं नगर पालिका परिषद के चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू' द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का होगा कायाकल्प
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि डी.पी.सिंह बैस ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की 'वंदन योजना' का मुख्य उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों में स्थित सांस्कृतिक,धार्मिक,पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं और अवस्थापना (Infrastructure) का विकास करना है।
> "वर्ष 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृत इस ₹120.50 लाख की राशि से जनहित में कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य कराए जाएंगे,जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।"
> — **डी.पी. सिंह बैस,अध्यक्ष प्रतिनिधि**
>
ये प्रमुख कार्य किए जाएंगे संपन्न:
वार्ड भगवतीगंज दक्षिणी में स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर परिसर में निम्नलिखित सौंदर्यीकरण और निर्माण कार्य कराए जाने की स्वीकृति मिली है:
* **विश्रामालय का निर्माण:** मंदिर परिसर (प्रांगण) में आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए आधुनिक विश्रामालय बनाया जाएगा।
* **हवन कुंड व सीसी रोड:** परिसर में एक व्यवस्थित हवन कुंड का निर्माण होगा और खाली पड़े प्रांगण में सीसी (सीमेंट कंक्रीट) रोड/फर्श का कार्य कराया जाएगा।
* **घाट का सौंदर्यीकरण:** मंदिर से सटे घाट का पूरी तरह से जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
* **जन-सुविधाएं:** परिसर में श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बेंच और स्वच्छ पेयजल के लिए वॉटर कियोस्क (पानी की मशीन) लगाए जाएंगे।
* **प्रकाश व्यवस्था:** पूरे क्षेत्र को आधुनिक लाइट व्यवस्था से रोशन किया।                 अवसर पर अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र मौर्य,चन्द्र प्रकाश अग्रवाल,विजय अग्रवाल,पवन बाबा, अनूप,सुनील गुप्ता,नगेन्द्र शर्मा,संजय शर्मा,प्रमोद चौधरी,महेश बाबा,सुभाष अग्रवाल,सुरेश कुमार अग्रवाल जी,मूल चन्द्र अग्रवाल,गंगा शर्मा, सोनू चौधरी (सभासद),जयंत सिंह (सभासद), विनोद गिरी (सभासद प्रतिनिधि),राघवेन्द्र कांतसिह मंटू (सभासद),मयंक मणि,रमेश चन्द्र,ऋषभ अग्रवाल,मुरली डिडवानिया,तारा चन्द्र अग्रवाल,नन्द लाल तिवारी (सभासद),पवन यादव,केशव शर्मा,संजय गुप्ता,दिलीप गुप्ता,राजेश कश्यप जी (सभासद),संदीप मिश्रा (सभासद),बंटी साहू (सभासद),संजय शुक्ला,मनोज चौरसिया (सभासद),गौरव मिश्र,शिवम मिश्र,अनुराग मिश्रा,सिविल जे.ई.अवनीश यादव,जल जे.ई. धर्मेंद्र कुमार गौड़,अजीत ओझा सहित माननीय सभासदगण,विभागीय अधिकारी, व्यापारी बंधु,सम्मानित नगरवासी एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।
बलरामपुर: झारखंडी क्रॉसिंग ओवरब्रिज निर्माण को लेकर चेयरमैन डॉ.धीरू ने व्यापारियों संग की बैठक

कहा- "सहमति के बिना नहीं होगा कोई निर्णय"

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर स्थित झारखंडी क्रॉसिंग पर प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय व्यापारियों और आमजन की चिंताओं को देखते हुए नगर पालिका परिषद के चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। इस बैठक में निर्माण कार्य से पूर्व की जा रही नपाई के कारण सड़क के दोनों तरफ प्रभावित हो रहे व्यापारियों की दुकानों और नागरिकों के आवासों से जुड़ी समस्याओं पर गहन चर्चा की गई।

बैठक में जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल रमेश पाहवा,नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा,सम्मानित सभासदगण और बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी व नागरिक मौजूद रहे।

### सभी पक्षों की सुनी गई समस्याएं और आशंकाएं

बैठक के दौरान चेयरमैन डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने प्रभावित हो रहे व्यापारियों और आमजन की समस्याओं,सुझावों तथा आशंकाओं को बेहद गंभीरतापूर्वक सुना। नपाई के कारण रोजगार और आशियाने पर मंडरा रहे संकट को लेकर व्यापारियों ने अपनी चिंताएं चेयरमैन के समक्ष रखीं।

चेयरमैन ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

व्यापारियों और नागरिकों को आश्वस्त करते हुए चेयरमैन ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल वार्ता की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि:

किसी भी प्रकार का अंतिम निर्णय लेने से पहले प्रभावित व्यापारियों और आम जनता के साथ एक बार फिर समन्वय बैठक की जाए।

प्रशासन और कार्यदायी संस्था द्वारा कोई भी कदम उठाने से पूर्व स्थानीय लोगों की सहमति ली जाए।

योजना इस प्रकार तैयार हो कि व्यापारियों और नागरिकों के हितों का पूर्ण ध्यान रखा जा सके।

> "जनहित,व्यापारियों का सम्मान और हमारे नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विकास कार्य जरूरी हैं,लेकिन किसी का अहित कर या बिना सहमति के कोई भी अंतिम फैसला नहीं लिया जाएगा।"

> — डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू, चेयरमैन*

>

इस बैठक के बाद स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने राहत की सांस ली है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हितों की रक्षा का भरोसा देने के लिए चेयरमैन का आभार व्यक्त किया।

विश्व हिंदू महासंघ की बैठक में मुख्यमंत्री के जन्मदिवस कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा


उत्तर प्रदेश बलरामपुर। गोरक्ष पीठाधीश्वर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विश्वाहिन्दु महासंघ बलरामपुर इकाई के तत्वावधान में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक जिला कार्यालय विश्व हिंदू महासंघ, बलरामपुर में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह ने की।
बैठक में गोरक्षपीठाधीशवर के जन्मदिवस को सेवा एवं जनकल्याण दिवस के रूप में मनाने को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान भगवा ध्वज के साथ पीठाधीश्वर के 55वे जन्मदिवस के अवसर पर 55 दीपों को जलाकर महा आरती तथा ओम नमः शिवाय पाठ, योगी सरकार के उपलब्धियो पर प्रदर्शनी, स्वैच्छिक रक्तदान, गौसेवा , हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन, वंदे मातरम चौक की साथ सज्जा, संत सम्मान शोभा यात्रा एवं प्रसाद वितरण,सामाजिक समरसता पौधरोपण, साधू सेवा गरीब  जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरण, स्वास्थ्य शिविर रक्तदान तथा धार्मिक आयोजनों सहित कई कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जीवन समाज सेवा, राष्ट्रहित और हिंदुत्व की भावना को समर्पित है। उनके जन्मदिवस पर संगठन द्वारा जनहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा।
बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं मे जिला मंत्री राधेश्याम कौशल, जिला उपाध्यक्ष विजय प्रताप सोनी, जिला मीडिया प्रभारी जय सिंह, जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश गिरी, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सुनीता तिवारी, वेद प्रकाश जायसवाल जिला कार्यालय प्रभारी संतोष कुमार दुबे सहित कई लोगों ने अपने-अपने विचार रखें  और कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कई प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। उक्त साप्ताहिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रुद्र कुमार पाठक अधिवक्ता प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि के रूप में ओम प्रकाश सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष विशिष्ट अतिथि भानु प्रताप सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया गंगा शर्मा कौशिक उपस्थित रहेंगे।
बलरामपुर में भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग संपन्न।
                                       
पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत बन रहा विकसित राष्ट्र: कमलेश मिश्रा
                                    
बलरामपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत तुलसीपुर स्थित एमडीएस रिजॉर्ट में चल रहे दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शनिवार को समापन हुआ। पांच सत्रों में कार्यकर्ताओं को संगठन,विचारधारा और मीडिया प्रबंधन जैसे विषयों पर प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने की।
मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने "कार्यकर्ता विकास एवं दायित्वबोध" विषय पर कहा कि आज ग्राम प्रधान से लेकर प्रधानमंत्री तक भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व है। 22 से अधिक राज्यों में भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने व्यक्तिगत विकास से ही पार्टी में शीर्ष स्थान पर पहुंच सकता है। अच्छा कार्यकर्ता वही होता है जो अच्छा श्रोता हो। श्री मिश्रा ने कहा कि आज विश्व में चारों तरफ युद्ध का माहौल है,जबकि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। भारत की बढ़ती ताकत को देखकर अमेरिका जैसा देश भारत को युद्ध में फंसाना चाह रहा है ताकि देश विकास की राह से भटक जाए। पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने समय रहते जवाबी कार्रवाई कर आतंकवादियों के कैंपों को नष्ट किया और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। 2014 के बाद भाजपा सरकार बनने से देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं।क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने कार्य पद्धति के बारे में बताते हुए कहा कि किसी भी पार्टी की विचारधारा तभी सफल हो सकती है जब उसकी सुव्यवस्थित कार्य पद्धति हो। पार्टी का मुख्य उद्देश्य सुचारू संचालन और अनुशासन है। भाजपा सत्ता के लिए नहीं बल्कि सेवा के लिए राजनीति करती है। वैचारिक अधिष्ठान विषय पर बोलते हुए वर्गाधिकारी डॉ रंजन शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्मवाद,सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं पथनिष्ठा के सपनों को केंद्र एवं प्रदेश की सरकार साकार कर रही है। इसी क्रम में मीडिया प्रबंधन पर आलोक अवस्थी,सोशल मीडिया पर अभिषेक तिवारी तथा विचार परिवार विषय पर श्री कृष्ण शास्त्री ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी,एमएलसी सकेत मिश्रा,विधायकगण पलटू राम,कैलाश नाथ शुक्ला,रामप्रताप वर्मा,पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू,चेयरमैन डॉ धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह,चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू,जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी,संजय शुक्ला,वरुण सिंह मोनू,जिला महामंत्री डॉ अजय सिंह पिंकू,बिंदु विश्वकर्मा महेंद्र पांडे,जिला मंत्री अवधेश तिवारी तरुण,जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस,सह मीडिया प्रभारी अवधेश पाण्डेय,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ललित तिवारी,नंदिनी शुक्ला,साधना पांडे,डॉ प्रांजल त्रिपाठी,संदीप उपाध्याय,रवि वर्मा,प्रिंस वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तासी सिंह ने जिले का नाम रोशन किया        
  
बलरामपुर। तहसील क्षेत्र सदर के ग्राम जेवनार निवासी उपेंद्र सिंह की बेटी तांसी सिंह ने कर्नाटका में आयोजित 'मिस कर्नाटका जूनियर किड्स प्रतियोगिता' में पहला स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इस बड़ी उपलब्धि से पूरे परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
कर्नाटका में आयोजित इस प्रतिष्ठित जूनियर मॉडल प्रतियोगिता में कई राज्यों के बच्चों ने भाग लिया था। सभी को पछाड़ते हुए बलरामपुर की तांसी सिंह ने 'मिस कर्नाटका जूनियर किड्स' का ताज अपने नाम कर लिया।


तांसी के पिता उपेंद्र सिंह ने बताया, "मैं कर्नाटका में व्यापार करता हूं। मेरी बेटी ने बलरामपुर और जिले का नाम रोशन किया है इस जीत का श्रेय सारा मेरी पत्नी पवित्रा को जाता है । मैं हमेशा लोगों को यही संदेश देना चाहता हूं कि बेटियों को हमेशा आगे बढ़ाएं। मुझे बहुत खुशी है कि मेरी बेटी ने यह मुकाम हासिल किया है। ग्रामीणों और परिजनों ने तांसी की इस उपलब्धि पर मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। तांसी की सफलता जिले की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा बन गई है।
राष्ट्रहित के संकल्प के साथ सार्वजनिक परिवहन से प्रशिक्षण वर्ग पहुंचे चेयरमैन डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू

बलरामपुर। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रहित और संसाधन संरक्षण के संदेश को आत्मसात करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के अंतर्गत तुलसीपुर स्थित एम,डी,एस, रिसोर्ट में आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. धीरू ने पाटन देवी मंदिर में आदिशक्ति माँ पाटन देवी के श्रीचरणों में दर्शन-पूजन किया तथा परम पूज्य एवं आदरणीय मिथलेश नाथ योगी महाराज का स्नेहिल आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए नरेंद्र मोदीएवं योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर ईंधन संरक्षण,सार्वजनिक परिवहन को प्रोत्साहन तथा अनावश्यक ईंधन खपत को कम करने के संकल्प के तहत आज निजी वाहन का उपयोग न करते हुए सार्वजनिक परिवहन से यात्रा कर कार्यक्रम स्थल पहुंचे।
उन्होंने कहा कि “राष्ट्रहित सर्वोपरि” की भावना के साथ प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण,पर्यावरण संतुलन और ऊर्जा बचत के लिए अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे। डॉ.धीरू का यह कदम जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के लिए प्रेरणादायक संदेश माना जा रहा है।
पांच के ट्रैक्टर वाले नोट पर 500000 अफवाह से बचें

बलरामपुर₹5 के ट्रैक्टर वाले नोट को लेकर मोबाइल पर तमाम खबरों के साथ-साथ तमाम कंपनी नंबर दे रही है आप पांच का नोट दीजिए हम आपको 5 लाख से लेकर 35 लख रुपए तक देंगे और इस भ्रम में आदमी उनके फाइल चार्ज के नाम पर पैसे और अपनी फोटो और नोट की फोटो भेज देता है अंत में 700 लेने के बाद नंबर बंद कर दिया जाता है इसी प्रकार का फ्रॉड तमाम प्रचार सामग्रियों में आ रहा है और लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है बार-बार ऐसे लोग जो एक बार फोन कर चुके हैं उन्हें बार-बार फोन आ रहा है प्रशासन से निवेदन है कि ऐसे विज्ञापनों पर रोक लगाने की प्रक्रिया की जाए जिससे तमाम लोग बेवकूफ बनने से बच सके।
बलरामपुर में भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग शुरू,मिथलेश नाथ ने किया उद्घाटन
              
                                    
बलरामपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग शुक्रवार को तुलसीपुर स्थित एमडीएस रिजॉर्ट में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मिथलेश नाथ ने प्रदर्शनी का फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने की।

प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिन छह सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन,सरकार की योजनाओं तथा पार्टी की विचारधारा से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य अतिथि शंकर लाल लोधी ने कहा कि पार्टी का सशक्त कार्यकर्ता वही है जिसे संगठन और समाज से जुड़ी प्रत्येक जानकारी हो। उन्होंने कहा कि आज चारों दिशाओं में भाजपा का कमल खिल रहा है और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है।

वर्गाधिकारी डॉ.रंजन शर्मा ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं के लिए अपार संभावनाएं हैं और युवा से लेकर वरिष्ठ कार्यकर्ता तक शीर्ष पदों तक पहुंच सकते हैं। अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुंचा रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

प्रशिक्षण सत्रों में शिवभूषण सिंह ने बूथ प्रबंधन,स्थायी कार्यक्रम,मन की बात एवं एसआईआर विषय पर विचार रखे। अवधेश श्रीवास्तव ने भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डाला। पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने संगठन विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण पर चर्चा की,जबकि मुकेश शर्मा ने देश के समक्ष चुनौतियों और उनके समाधान पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण वर्ग के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री डॉ.अजय सिंह पिंकू ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. आरती तिवारी,सदर विधायक पल्टूराम, विधायक कैलाश नाथ शुक्ल,विधायक रामप्रताप वर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
तुलसीपुर पाटन धाम में अमृत भारत ठहराव की मांग

तुलसीपुर - गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा रेल खण्ड पर स्तिथ तुलसीपुर स्टेशन पर 14663/64 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी व  14045/46 गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव न किए जाने से उ.प्र.उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के ज़िला महामन्त्री दिलीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे को सम्बोधित तीन सूत्रीय मांग पत्र स्टेशन अधीक्षक रणंजय सिंह को सौंपकर ट्रेनों का ठहराव दिए जाने अनुरोध किया।
ज़िला महामन्त्री दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा कि शक्तिपीठ देवीपाटन मन्दिर यहां पर स्तिथ होने व अमृत भारत स्टेशन होने के बावजूद रेलवे सौतेला व्यवहार कर रहा है,जबकि ठहराव होने से स्थानीय व्यापार व पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।नगर महामन्त्री रूप चन्द्र गुप्ता ने बताया कि ट्रेन 05131/32 गोरखपुर-बहराइच स्पेशल जो समान रैक संरचना के साथ दूसरे नम्बर सहित गोरखपुर से बनारस तक संचालित की जाती है इस ट्रेन को एक ही नम्बर से गोरखपुर-बहराइच-बनारस तक चलाए जाने  से बोर्डिंग स्टेशन से गंतव्य तक एक ही आरक्षण में यात्रा आसानी से हो सकेगी ।अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रहरि ने कहा कि अमृत भारत एक्सप्रेस आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ट्रेन है इसके तुलसीपुर में रुकने से हमारे क्षेत्र के यात्रियों को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा और उनकी यात्रा सुगम रहेगी,इसलिए ट्रेन को दोनों दिशाओं में यहां उचित समय के ठहराव दिया जाए। युवा अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,शिव कुमार गुप्ता,जय सिंह,ओम प्रकाश अग्रहरि,राम गोपाल कसौधन,विक्की गुप्ता मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन,सपा के खिलाफ जताया रोष।
           
                                      
बलरामपुर। महोबा में सपा सांसद अजेन्द्र लोधी द्वारा नरेंद्र मोदी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बलरामपुर कलेक्ट्रेट परिसर में महिलाओं ने समाजवादी पार्टी के विरुद्ध प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि सांसद द्वारा प्रधानमंत्री के प्रति अभद्र टिप्पणी किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश ही नहीं,बल्कि विश्व स्तर पर भारत के गौरव हैं और उनके नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व विकास किया है।

इस अवसर पर रवि कुमार मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति सपा सांसद की टिप्पणी समाजवादी पार्टी का वास्तविक चरित्र उजागर करती है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को ऐसे सांसद के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पार्टी से निष्कासित कर सकारात्मक संदेश देना चाहिए।

प्रदर्शन में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता तिवारी,जिला उपाध्यक्ष आद्या सिंह,बृजेन्द्र तिवारी,वंदना पासवान, वरुण सिंह मोनू,जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस, अवधेश तिवारी तरुण,संदीप उपाध्याय,अमर नाथ शुक्ल, महिला मोर्चा से झूमा सिंह,सभासद सुनीता मिश्रा,पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी,महिला मोर्चा महामंत्री साधना पाण्डे,जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सुधा पाण्डे,सुधा त्रिपाठी,सभासद सरोज तिवारी, सरिता शुक्ला,डॉली गुप्ता,संजू कुलदीप, कमला, मंजू, रेखा, शिवकुमारी,लक्ष्मी,मंत्रा,बिमला,कृष्णा,सोहरता,विशाल सिंह,मनीष तिवारी,अनन्य गौरव मिश्र,जयंत सिंह धर्मू सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।