बलिया: केंद्र सरकार जनता पर बोझ डालने में व्यस्त, चौकीदार सो रहा है - सपा नेता कान्हजी
संजीव सिंह बलिया, 11 मई 2026: केंद्र की भाजपा सरकार अब देश चलाने में नहीं, बल्कि जनता पर बोझ डालने में व्यस्त हो गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) के उपाध्यक्ष व प्रवक्ता सुशील पाण्डेय कान्हजी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सरकार के मुखिया की हालिया अपील पर तीखा प्रहार किया है।कान्हजी ने कहा, "सरकार के मुखिया कहते हैं- सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, तेल-खाद कम खाओ, मेट्रो में चलो, घर से काम करो। यह सलाह नहीं, बल्कि केंद्र सरकार के 12 वर्षों की नाकाम नीतियों का खुला कबूलनामा है। अब साफ हो गया कि चौकीदार चौकीदारी नहीं कर रहा, बल्कि सो रहा है। प्रधान सेवक देश का सेवक नहीं, चंद पूंजीपतियों का सेवक है।"उन्होंने कहा कि जिस सरकार को महंगाई, बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था संभालनी थी, वह अब जनता को "कम खर्च करो, कम खाओ, कम घूमो, कम पहनो, कम जियो" का ज्ञान दे रही है। "हर बार अपनी विफलताओं का ठीकरा जनता के सिर फोड़ देना और हर समस्या का हल नागरिकों के पॉकेट में ढूंढना दुनिया की इकलौती सरकार का कमाल है। मन की बात कहना आसान है, लेकिन जन की बात सुनना इनके बस का नहीं।"कान्हजी ने चेतावनी दी कि देश आज ऐसे मोड़ पर है, जहां सरकार के पास समाधान नहीं, सिर्फ बहाने बचे हैं। "मुखिया का बयान लोगों में भय पैदा करने के लिए है, ताकि सवाल न उठें। देश कमजोर और अकर्मण्य हाथों में है, जो सिर्फ भाषण दे सकता है, काम नहीं। 18 घंटे जाग सकता है, फोटोशूट करा सकता है, लेकिन विवेक का प्रयोग नहीं कर सकता।"अंत में सुशील पांडेय कान्हजी ने कहा, "देश की असली समस्या भाजपा सरकार है। जनता सबसे पहले इसी समस्या से छुटकारा चाहती है।"
1 hour and 13 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
9.1k