बलरामपुर में भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग संपन्न।
                                       
पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत बन रहा विकसित राष्ट्र: कमलेश मिश्रा
                                    
बलरामपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत तुलसीपुर स्थित एमडीएस रिजॉर्ट में चल रहे दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शनिवार को समापन हुआ। पांच सत्रों में कार्यकर्ताओं को संगठन,विचारधारा और मीडिया प्रबंधन जैसे विषयों पर प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने की।
मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने "कार्यकर्ता विकास एवं दायित्वबोध" विषय पर कहा कि आज ग्राम प्रधान से लेकर प्रधानमंत्री तक भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व है। 22 से अधिक राज्यों में भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने व्यक्तिगत विकास से ही पार्टी में शीर्ष स्थान पर पहुंच सकता है। अच्छा कार्यकर्ता वही होता है जो अच्छा श्रोता हो। श्री मिश्रा ने कहा कि आज विश्व में चारों तरफ युद्ध का माहौल है,जबकि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। भारत की बढ़ती ताकत को देखकर अमेरिका जैसा देश भारत को युद्ध में फंसाना चाह रहा है ताकि देश विकास की राह से भटक जाए। पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने समय रहते जवाबी कार्रवाई कर आतंकवादियों के कैंपों को नष्ट किया और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। 2014 के बाद भाजपा सरकार बनने से देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं।क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने कार्य पद्धति के बारे में बताते हुए कहा कि किसी भी पार्टी की विचारधारा तभी सफल हो सकती है जब उसकी सुव्यवस्थित कार्य पद्धति हो। पार्टी का मुख्य उद्देश्य सुचारू संचालन और अनुशासन है। भाजपा सत्ता के लिए नहीं बल्कि सेवा के लिए राजनीति करती है। वैचारिक अधिष्ठान विषय पर बोलते हुए वर्गाधिकारी डॉ रंजन शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्मवाद,सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं पथनिष्ठा के सपनों को केंद्र एवं प्रदेश की सरकार साकार कर रही है। इसी क्रम में मीडिया प्रबंधन पर आलोक अवस्थी,सोशल मीडिया पर अभिषेक तिवारी तथा विचार परिवार विषय पर श्री कृष्ण शास्त्री ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी,एमएलसी सकेत मिश्रा,विधायकगण पलटू राम,कैलाश नाथ शुक्ला,रामप्रताप वर्मा,पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू,चेयरमैन डॉ धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह,चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू,जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी,संजय शुक्ला,वरुण सिंह मोनू,जिला महामंत्री डॉ अजय सिंह पिंकू,बिंदु विश्वकर्मा महेंद्र पांडे,जिला मंत्री अवधेश तिवारी तरुण,जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस,सह मीडिया प्रभारी अवधेश पाण्डेय,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ललित तिवारी,नंदिनी शुक्ला,साधना पांडे,डॉ प्रांजल त्रिपाठी,संदीप उपाध्याय,रवि वर्मा,प्रिंस वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तासी सिंह ने जिले का नाम रोशन किया        
  
बलरामपुर। तहसील क्षेत्र सदर के ग्राम जेवनार निवासी उपेंद्र सिंह की बेटी तांसी सिंह ने कर्नाटका में आयोजित 'मिस कर्नाटका जूनियर किड्स प्रतियोगिता' में पहला स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इस बड़ी उपलब्धि से पूरे परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
कर्नाटका में आयोजित इस प्रतिष्ठित जूनियर मॉडल प्रतियोगिता में कई राज्यों के बच्चों ने भाग लिया था। सभी को पछाड़ते हुए बलरामपुर की तांसी सिंह ने 'मिस कर्नाटका जूनियर किड्स' का ताज अपने नाम कर लिया।


तांसी के पिता उपेंद्र सिंह ने बताया, "मैं कर्नाटका में व्यापार करता हूं। मेरी बेटी ने बलरामपुर और जिले का नाम रोशन किया है इस जीत का श्रेय सारा मेरी पत्नी पवित्रा को जाता है । मैं हमेशा लोगों को यही संदेश देना चाहता हूं कि बेटियों को हमेशा आगे बढ़ाएं। मुझे बहुत खुशी है कि मेरी बेटी ने यह मुकाम हासिल किया है। ग्रामीणों और परिजनों ने तांसी की इस उपलब्धि पर मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। तांसी की सफलता जिले की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा बन गई है।
राष्ट्रहित के संकल्प के साथ सार्वजनिक परिवहन से प्रशिक्षण वर्ग पहुंचे चेयरमैन डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू

बलरामपुर। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रहित और संसाधन संरक्षण के संदेश को आत्मसात करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के अंतर्गत तुलसीपुर स्थित एम,डी,एस, रिसोर्ट में आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. धीरू ने पाटन देवी मंदिर में आदिशक्ति माँ पाटन देवी के श्रीचरणों में दर्शन-पूजन किया तथा परम पूज्य एवं आदरणीय मिथलेश नाथ योगी महाराज का स्नेहिल आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए नरेंद्र मोदीएवं योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर ईंधन संरक्षण,सार्वजनिक परिवहन को प्रोत्साहन तथा अनावश्यक ईंधन खपत को कम करने के संकल्प के तहत आज निजी वाहन का उपयोग न करते हुए सार्वजनिक परिवहन से यात्रा कर कार्यक्रम स्थल पहुंचे।
उन्होंने कहा कि “राष्ट्रहित सर्वोपरि” की भावना के साथ प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण,पर्यावरण संतुलन और ऊर्जा बचत के लिए अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे। डॉ.धीरू का यह कदम जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के लिए प्रेरणादायक संदेश माना जा रहा है।
पांच के ट्रैक्टर वाले नोट पर 500000 अफवाह से बचें

बलरामपुर₹5 के ट्रैक्टर वाले नोट को लेकर मोबाइल पर तमाम खबरों के साथ-साथ तमाम कंपनी नंबर दे रही है आप पांच का नोट दीजिए हम आपको 5 लाख से लेकर 35 लख रुपए तक देंगे और इस भ्रम में आदमी उनके फाइल चार्ज के नाम पर पैसे और अपनी फोटो और नोट की फोटो भेज देता है अंत में 700 लेने के बाद नंबर बंद कर दिया जाता है इसी प्रकार का फ्रॉड तमाम प्रचार सामग्रियों में आ रहा है और लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है बार-बार ऐसे लोग जो एक बार फोन कर चुके हैं उन्हें बार-बार फोन आ रहा है प्रशासन से निवेदन है कि ऐसे विज्ञापनों पर रोक लगाने की प्रक्रिया की जाए जिससे तमाम लोग बेवकूफ बनने से बच सके।
बलरामपुर में भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग शुरू,मिथलेश नाथ ने किया उद्घाटन
              
                                    
बलरामपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग शुक्रवार को तुलसीपुर स्थित एमडीएस रिजॉर्ट में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मिथलेश नाथ ने प्रदर्शनी का फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने की।

प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिन छह सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन,सरकार की योजनाओं तथा पार्टी की विचारधारा से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य अतिथि शंकर लाल लोधी ने कहा कि पार्टी का सशक्त कार्यकर्ता वही है जिसे संगठन और समाज से जुड़ी प्रत्येक जानकारी हो। उन्होंने कहा कि आज चारों दिशाओं में भाजपा का कमल खिल रहा है और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है।

वर्गाधिकारी डॉ.रंजन शर्मा ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं के लिए अपार संभावनाएं हैं और युवा से लेकर वरिष्ठ कार्यकर्ता तक शीर्ष पदों तक पहुंच सकते हैं। अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुंचा रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

प्रशिक्षण सत्रों में शिवभूषण सिंह ने बूथ प्रबंधन,स्थायी कार्यक्रम,मन की बात एवं एसआईआर विषय पर विचार रखे। अवधेश श्रीवास्तव ने भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डाला। पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने संगठन विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण पर चर्चा की,जबकि मुकेश शर्मा ने देश के समक्ष चुनौतियों और उनके समाधान पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण वर्ग के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री डॉ.अजय सिंह पिंकू ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. आरती तिवारी,सदर विधायक पल्टूराम, विधायक कैलाश नाथ शुक्ल,विधायक रामप्रताप वर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
तुलसीपुर पाटन धाम में अमृत भारत ठहराव की मांग

तुलसीपुर - गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा रेल खण्ड पर स्तिथ तुलसीपुर स्टेशन पर 14663/64 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी व  14045/46 गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव न किए जाने से उ.प्र.उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के ज़िला महामन्त्री दिलीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे को सम्बोधित तीन सूत्रीय मांग पत्र स्टेशन अधीक्षक रणंजय सिंह को सौंपकर ट्रेनों का ठहराव दिए जाने अनुरोध किया।
ज़िला महामन्त्री दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा कि शक्तिपीठ देवीपाटन मन्दिर यहां पर स्तिथ होने व अमृत भारत स्टेशन होने के बावजूद रेलवे सौतेला व्यवहार कर रहा है,जबकि ठहराव होने से स्थानीय व्यापार व पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।नगर महामन्त्री रूप चन्द्र गुप्ता ने बताया कि ट्रेन 05131/32 गोरखपुर-बहराइच स्पेशल जो समान रैक संरचना के साथ दूसरे नम्बर सहित गोरखपुर से बनारस तक संचालित की जाती है इस ट्रेन को एक ही नम्बर से गोरखपुर-बहराइच-बनारस तक चलाए जाने  से बोर्डिंग स्टेशन से गंतव्य तक एक ही आरक्षण में यात्रा आसानी से हो सकेगी ।अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रहरि ने कहा कि अमृत भारत एक्सप्रेस आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ट्रेन है इसके तुलसीपुर में रुकने से हमारे क्षेत्र के यात्रियों को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा और उनकी यात्रा सुगम रहेगी,इसलिए ट्रेन को दोनों दिशाओं में यहां उचित समय के ठहराव दिया जाए। युवा अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,शिव कुमार गुप्ता,जय सिंह,ओम प्रकाश अग्रहरि,राम गोपाल कसौधन,विक्की गुप्ता मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन,सपा के खिलाफ जताया रोष।
           
                                      
बलरामपुर। महोबा में सपा सांसद अजेन्द्र लोधी द्वारा नरेंद्र मोदी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बलरामपुर कलेक्ट्रेट परिसर में महिलाओं ने समाजवादी पार्टी के विरुद्ध प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि सांसद द्वारा प्रधानमंत्री के प्रति अभद्र टिप्पणी किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश ही नहीं,बल्कि विश्व स्तर पर भारत के गौरव हैं और उनके नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व विकास किया है।

इस अवसर पर रवि कुमार मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति सपा सांसद की टिप्पणी समाजवादी पार्टी का वास्तविक चरित्र उजागर करती है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को ऐसे सांसद के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पार्टी से निष्कासित कर सकारात्मक संदेश देना चाहिए।

प्रदर्शन में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता तिवारी,जिला उपाध्यक्ष आद्या सिंह,बृजेन्द्र तिवारी,वंदना पासवान, वरुण सिंह मोनू,जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस, अवधेश तिवारी तरुण,संदीप उपाध्याय,अमर नाथ शुक्ल, महिला मोर्चा से झूमा सिंह,सभासद सुनीता मिश्रा,पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी,महिला मोर्चा महामंत्री साधना पाण्डे,जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सुधा पाण्डे,सुधा त्रिपाठी,सभासद सरोज तिवारी, सरिता शुक्ला,डॉली गुप्ता,संजू कुलदीप, कमला, मंजू, रेखा, शिवकुमारी,लक्ष्मी,मंत्रा,बिमला,कृष्णा,सोहरता,विशाल सिंह,मनीष तिवारी,अनन्य गौरव मिश्र,जयंत सिंह धर्मू सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।
नगर पालिका परिषद बलरामपुर परिसर में आधार कार्ड से जुड़ी सभी सेवाएं शुरू,नागरिकों को मिलेगी बड़ी राहत।  
      
                                       
बलरामपुर।नगरपालिका क्षेत्र मे नागरिक सुविधाओं को और अधिक सुलभ एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में आदर्श नगर पालिका परिषद द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू के निर्देशन में अब नगर पालिका परिषद परिसर में ही नया आधार कार्ड बनवाने तथा आधार कार्ड से संबंधित सभी प्रकार के संशोधन (अपडेट) की सुविधा प्रारंभ कर दी गई है।
इस नई व्यवस्था के अंतर्गत नागरिक अब आधार कार्ड में नाम,पता,जन्मतिथि,मोबाइल नंबर,फोटो अथवा अन्य आवश्यक संशोधन आसानी से करवा सकेंगे। साथ ही जिन लोगों का अब तक आधार कार्ड नहीं बना है,वे भी नगर पालिका परिसर में पहुंचकर नया आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यह सेवा सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम शुल्क पर उपलब्ध कराई जा रही है,जिससे आमजन को आर्थिक रूप से भी राहत मिलेगी।
नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं के लिए इधर-उधर भटकने से बचाना तथा एक ही स्थान पर त्वरित और पारदर्शी सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे विशेष रूप से बुजुर्गों,महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने बताया कि जनसुविधाओं को सरल,पारदर्शी और प्रभावी बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नगरवासियों से अपील की गई है कि वे इस जनोपयोगी सेवा का लाभ उठाकर अपनी आधार संबंधी समस्याओं का शीघ्र समाधान प्राप्त करें। नगर पालिका परिषद की यह पहल डिजिटल सेवाओं को स्थानीय स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है।
“स्वच्छ जल — स्वस्थ कल” अभियान के तहत विद्यालयों में RO मिनरल वाटर प्लांट का शुभारंभ
तुलसीपुर। बलरामपुर ,वे टू लिव फाउंडेशन द्वारा NSKFDC के सहयोग से बच्चों को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कंपोजिट विद्यालय तुलसीपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय लोहटी गैसड़ी एवं प्राथमिक विद्यालय जुगुनभरिया गैसड़ी में RO मिनरल वाटर प्लांट स्थापित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला महामंत्री दिलीप गुप्ता  एवं इंजीनियर अय्यूब खान  द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। समाजहित में किया गया यह प्रयास अत्यंत प्रेरणादायी एवं सराहनीय है।

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार से हरीश गुप्ता, पदमा वर्मा, नागेश्वर नाथ मिश्रा एवं मोहम्मद शहाबुद्दीन सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संस्था की ओर से संजय कुमार जी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

वे टू लिव फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत है। “स्वच्छ जल — स्वस्थ कल” अभियान के अंतर्गत यह पहल बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण, स्वच्छता जागरूकता एवं सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में प्रथम आने वाले वार्डों के सभासद होंगे सम्मानित।   
               
                                     
बलरामपुर। आदर्श नगरपालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने नगरवासियों से स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। यदि प्रत्येक नागरिक स्वच्छता के प्रति जागरूक होकर अपना योगदान दे,तो बलरामपुर नगर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में भी एक अलग पहचान बना सकता है।
नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिह बैस ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत नगर के विभिन्न वार्डों में साफ-सफाई,कूड़ा निस्तारण,सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता तथा नागरिक सहभागिता के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। इस दौरान जो वार्ड सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे,उनके सभासदों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन जनप्रतिनिधियों को प्रोत्साहित करेगा जो अपने वार्ड को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
डॉ.धीरू ने सभी सभासदों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने वार्डों में स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन का रूप दें तथा लोगों को घर-घर जागरूक करें। उन्होंने कहा कि नागरिकों को कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने,प्लास्टिक का कम उपयोग करने तथा आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि नागरिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। नगर के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी से ही बलरामपुर को स्वच्छ और आदर्श नगर बनाया जा सकता है। नगरपालिका परिषद द्वारा सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं तथा सफाई कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
नगरपालिका अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि जनसहयोग एवं सभासदों की सक्रिय भागीदारी से इस वर्ष बलरामपुर स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करेगा।