डीपीएम पब्लिक स्कूल का सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन
क्षेत्र में लहराया सफलता का परचम, विद्यार्थियों ने बढ़ाया विद्यालय का मान

मेरठ। बहसूमा स्थित डी०पी०एम० पब्लिक स्कूल ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में शानदार एवं अभूतपूर्व सफलता हासिल कर क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष अत्यंत उत्कृष्ट रहा, जिसमें अधिकांश छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए तथा कई विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।

विज्ञान संकाय में सरण्या सिंह ने 92.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं देव चौधरी ने 89.04 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय तथा रिया सोलंकी ने 87.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वाणिज्य संकाय में सिम्बुल ने 85.02 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि आस्था सिरोही ने 82.02 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और अंश ने 80.01 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के सम्मानित सचिव जगदीश त्यागी ने सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा पूरे विद्यालय परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विद्यालय को मेरठ क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला विद्यालय बताते हुए गर्व व्यक्त किया।

प्रधानाचार्य जिया जैदी ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों की कड़ी मेहनत और विद्यार्थियों की लगन ने विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने क
मेरठ में STF का बड़ा एनकाउंटर, एक लाख का इनामी बदमाश जुबैर ढेर

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एसटीएफ और कुख्यात बदमाश जुबैर के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के अलीपुर इलाके में हुई इस मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी अपराधी जुबैर ढेर हो गया। जुबैर कुख्यात मुनीर गैंग का सक्रिय सदस्य था और हत्या, लूट, डकैती समेत दो दर्जन से ज्यादा संगीन मामलों में वांछित चल रहा था।

सूत्रों के मुताबिक, एसटीएफ लखनऊ को इनपुट मिला था कि अलीगढ़ के चर्चित हत्या कांड का आरोपी जुबैर मेरठ में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम को देखते ही जुबैर ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लग गई।

गंभीर हालत में जुबैर को मेरठ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने दो 32 बोर पिस्टल, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की है।

बताया जा रहा है कि जुबैर पर अलीगढ़ के सिविल लाइन क्षेत्र में दिसंबर 2025 में हुई राव दानिश हिलाल की हत्या का आरोप था। इस हत्याकांड के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में कई जगह दबिश दे रही थी।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, जुबैर के खिलाफ उत्तर प्रदेश और दिल्ली में हत्या, लूट, डकैती, फायरिंग, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट समेत करीब 24 मुकदमे दर्ज थे। उसके खौफ से कई इलाकों में लोग दहशत में रहते थे।

एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि जुबैर के गैंग और उसके फरार साथियों की तलाश जारी है। एनकाउंटर के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
मेरठ में STF का बड़ा एनकाउंटर, एक लाख का इनामी बदमाश जुबैर ढेर

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एसटीएफ और कुख्यात बदमाश जुबैर के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के अलीपुर इलाके में हुई इस मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी अपराधी जुबैर ढेर हो गया। जुबैर कुख्यात मुनीर गैंग का सक्रिय सदस्य था और हत्या, लूट, डकैती समेत दो दर्जन से ज्यादा संगीन मामलों में वांछित चल रहा था।

सूत्रों के मुताबिक, एसटीएफ लखनऊ को इनपुट मिला था कि अलीगढ़ के चर्चित हत्या कांड का आरोपी जुबैर मेरठ में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम को देखते ही जुबैर ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लग गई।

गंभीर हालत में जुबैर को मेरठ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने दो 32 बोर पिस्टल, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की है।

बताया जा रहा है कि जुबैर पर अलीगढ़ के सिविल लाइन क्षेत्र में दिसंबर 2025 में हुई राव दानिश हिलाल की हत्या का आरोप था। इस हत्याकांड के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में कई जगह दबिश दे रही थी।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, जुबैर के खिलाफ उत्तर प्रदेश और दिल्ली में हत्या, लूट, डकैती, फायरिंग, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट समेत करीब 24 मुकदमे दर्ज थे। उसके खौफ से कई इलाकों में लोग दहशत में रहते थे।

एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि जुबैर के गैंग और उसके फरार साथियों की तलाश जारी है। एनकाउंटर के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा संगठन में नई जिम्मेदारियां घोषित

पंडित विधि चंद शर्मा दोबारा बने हस्तिनापुर विधानसभा अध्यक्ष, अजय शर्मा को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

मेरठ/बहसूमा। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के निर्देश पर पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष पंडित विजेंद्र शर्मा द्वारा संगठन में नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई। संगठन की सक्रिय कार्यशैली और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए पंडित विधि चंद शर्मा को दूसरी बार हस्तिनापुर विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं अजय शर्मा को हस्तिनापुर विधानसभा उपाध्यक्ष, जनपद मेरठ की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बताया गया कि पंडित विधि चंद शर्मा लंबे समय से संगठन को मजबूत करने और ब्राह्मण समाज को एकजुट करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी संगठन क्षमता और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें पुनः यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। संगठन के पदाधिकारियों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को जुझारू, कर्मठ एवं समाजहित में कार्य करने वाला बताया।

यह घोषणा पश्चिम उत्तर प्रदेश कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में की गई, जहां पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष पंडित विजेंद्र शर्मा ने दोनों पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान पंडित विधि चंद शर्मा ने पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए भगवान परशुराम से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।

कार्यक्रम के अंत में “जय भगवान परशुराम” और “ब्राह्मण एकता जिंदाबाद” के नारों के साथ संगठन के विस्तार और मजबूती का संकल्प लिया गया।
उत्तम पब्लिक स्कूल में प्रतिभा सम्मान व विदाई समारोह सम्पन्न
विधायक अतुल प्रधान ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

मेरठ। बहसूमा क्षेत्र के रहावती स्थित उत्तम पब्लिक स्कूल में सोमवार को “प्रतिभा सम्मान समारोह एवं विदाई समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में CBSE कक्षा-10 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Atul Pradhan तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में Rakesh Tomar उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि विधायक अतुल प्रधान ने मेधावी विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय की छात्रा लक्ष्मी पंवार ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मवाना क्षेत्र में टॉप किया। वहीं मानवी चौधरी ने 91.40 प्रतिशत, आयु पंवार ने 88.60 प्रतिशत, परी ढिल्लन ने 88.40 प्रतिशत, राशी चौधरी ने 87 प्रतिशत, अवनी ने 84.90 प्रतिशत, तानिया ने 82.20 प्रतिशत तथा आरव धामा ने 81.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।

इस अवसर पर सत्र 2025-26 में नर्सरी से कक्षा-9 तक अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी अभिभावकों की उपस्थिति में पुरस्कृत किया गया।

मुख्य अतिथि विधायक अतुल प्रधान ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है और अनुशासन, मेहनत व सकारात्मक सोच से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल और इंटरनेट के अत्यधिक उपयोग से दूर रहने की सलाह देते हुए अभिभावकों से बच्चों में संस्कार और संस्कृति विकसित करने का आह्वान किया।

अति विशिष्ट अतिथि राकेश तोमर ने कहा कि शिक
किसानों की आवाज बुलंद, समस्याओं को लेकर भाकियू संघर्ष मोर्चा का धरना-प्रदर्शन
मेरठ। मवाना में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष मोर्चा) के पदाधिकारियों और किसानों ने किसान हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर एसडीएम मवाना को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) पर ब्याज सब्सिडी, सहकारी समितियों द्वारा 7 प्रतिशत ब्याज वसूली और क्षेत्र में यूरिया खाद की किल्लत को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।

किसानों का कहना है कि KCC ऋण लेते समय उन्हें केवल 3 प्रतिशत ब्याज देने की जानकारी दी गई थी, लेकिन अब उनसे पूरा 7 प्रतिशत ब्याज जमा कराने का दबाव बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं, पिछले वर्ष की ब्याज सब्सिडी भी अधिकांश किसानों के खातों में अब तक नहीं पहुंच सकी है, जिससे किसानों में रोष व्याप्त है।

ज्ञापन में किसानों ने यूरिया खाद की भारी कमी का मुद्दा भी उठाया। उनका आरोप है कि सहकारी समितियों में समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिसके चलते किसानों को निजी दुकानदारों के पास अधिक कीमत देकर खाद खरीदनी पड़ रही है। किसानों ने कुछ विक्रेताओं पर खाद के साथ अन्य उत्पाद जबरन बेचने का आरोप भी लगाया।

भाकियू (संघर्ष मोर्चा) ने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही किसानों की लंबित ब्याज सब्सिडी जल्द जारी कर उचित मूल्य पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराई जाए।

इस दौरान ठाकुर नवनीत चौहान (जिलाध्यक्ष मेरठ), ठाकुर शनि प्रताप (युवा नगर अध्यक्ष मवाना), सतवीर चौहान (चेयरमैन जिला सहकारी बैंक), नीरज चौहान (डेलीगेट मवाना गन्ना समिति), अक्षत शर्मा (नामित सभासद नगर पालिका), राज सिंह (नगर उपाध्यक्ष भाजपा), अंकुश चौहान, गौरव चौहान, मुकुल चौहान, भूपेन्द्र, अर्जुन चौहान, यशवंत चौहान और अर्चित पांडे सहित बड़ी संख्य�
मेरठ की सभी विधानसभाओं में गंगा विचार मंच के संयोजकों की नियुक्ति, ‘नमामि गंगे’ अभियान को मिलेगी गति
मेरठ। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत “नमामि गंगे” कार्यक्रम को और प्रभावी बनाने के लिए मेरठ जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में गंगा विचार मंच के नए संयोजकों की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्तियां जिला संयोजक शैलेन्द्र मलिक द्वारा की गईं, जिसका उद्देश्य गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के संरक्षण और स्वच्छता अभियानों को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है।

नवीन नियुक्तियों के तहत सरधना विधानसभा में अंकित सैनी, मेरठ कैंट में विशाल चौधरी, सिवालखास में अंकुर जाटव, हस्तिनापुर में जतिन सैनी “बॉक्सर”, किठौर में आकाश कुमार और मेरठ विधानसभा में नीरज निषाद को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला संयोजक शैलेन्द्र मलिक ने बताया कि सभी संयोजक अपने-अपने क्षेत्रों में गंगा और सहायक नदियों जैसे हिंडन और काली की स्वच्छता, घाटों के जीर्णोद्धार, वृक्षारोपण, प्लास्टिक उन्मूलन और जन-जागरूकता अभियान चलाएंगे। इसके साथ ही सह संयोजक, मीडिया संयोजक और ग्राम स्तर पर गंगा प्रहरियों की नियुक्ति भी की जाएगी।

इन सभी प्रयासों का लक्ष्य “स्वच्छ गंगा, निर्मल गंगा और अविरल गंगा” के संकल्प को साकार करना है, जिसमें जिला प्रशासन, नगर निकायों और ग्राम पंचायतों का सहयोग भी लिया जाएगा।
क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा समिति की मासिक बैठक आयोजित, सामाजिक एकता और शिक्षा पर दिया जोर
मेरठ। बहसूमा-रामराज क्षेत्र में क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा समिति की मासिक बैठक का आयोजन पंडित सतेंद्र शर्मा के आवास पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। बैठक की अध्यक्षता पंडित नरेश शर्मा ने की, जबकि संचालन संदीप शर्मा ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा समिति के अध्यक्ष पंडित विधि चंद शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज को संगठित होकर अपनी आवाज राजनीतिक और सामाजिक मंचों पर मजबूती से उठानी होगी। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही आने वाले पंचायत एवं विधानसभा चुनावों में अपनी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित कर सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा सर्वधर्म और सर्वजाति को साथ लेकर समाजहित में कार्य करता आया है और आगे भी करता रहेगा।

डॉ. हनुमान प्रसाद मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि समाज को बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित करने और युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है। वहीं पंडित सतेंद्र शर्मा ने मातृ दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और मां का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता।

पंडित वैष्णो दयाल शर्मा ने समाज से दहेज प्रथा समाप्त करने और युवा पीढ़ी को शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।

सभा में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे। इनमें संरक्षक पंडित रामफल फौजी, जोगिंद्र शर्मा, जितेंद्र शर्मा, अजय कुमार शर्मा, विपुल राम शर्मा, पुनीत कुमार शर्मा, प्रदीप शर्मा, सुमित शर्मा, बिट्टू शर्मा, सचिन शर्मा, दीपक शर्मा, रितिक शर्मा, हर्ष शर्मा, नरेश शर्मा और आदित्य शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
ईमानदारी और सौम्य व्यवहार की मिसाल बने उपनिरीक्षक सोनू कुमार, बहसूमा थाने में भावुक विदाई समारोह
मेरठ। उत्तर प्रदेश पुलिस के थाना बहसूमा में उपनिरीक्षक सोनू कुमार के सम्मान में भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी रविंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, क्षेत्रीय गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं थाना हस्तिनापुर के भद्रकाली चौकी इंचार्ज अवधेश चौधरी की विदाई भी इसी समारोह में संपन्न हुई।

समारोह के दौरान क्षेत्र के लोगों ने उपनिरीक्षक सोनू कुमार के कार्यकाल की जमकर सराहना की। ग्रामीणों और मौजूद लोगों ने कहा कि सोनू कुमार ने अपने कार्यकाल में ईमानदारी, लगन और निष्पक्षता के साथ कार्य किया। उनका व्यवहार आमजन के प्रति हमेशा सरल और सहयोगात्मक रहा, जिसके चलते वे क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाने में सफल रहे। लोगों ने कहा कि आज भी क्षेत्र में उनकी कार्यशैली और अच्छे व्यवहार की चर्चा होती है।

इस अवसर पर थाना स्टाफ के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें स्मृति चिन्ह और फूलमालाएं भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह में सुमित चहल, विमल चहल, अमरजीत देशवाल, धर्मेंद्र चौधरी, परविंदर चौधरी सहित कई सम्मानित लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपनिरीक्षक उदयपाल सिंह, उपनिरीक्षक अभिषेक, शुभम त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल रमेश पुंडीर, कांस्टेबल विकास कुमार, मुंशी देवेंद्र तथा थाना बहसूमा का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। विदाई समारोह के दौरान माहौल भावुक नजर आया और सभी ने दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वसी हत्याकांड को लेकर भाकियू (तोमर) का बड़ा ऐलान, 13 मई को SSP कार्यालय पर महापंचायत की चेतावनी
मेरठ। बहसूमा क्षेत्र के गांव मोड़ खुर्द में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की एक विशाल पंचायत का आयोजन संगठन के जिलाध्यक्ष इंतजार देशवाल के आवास पर किया गया। पंचायत में किसानों का भारी जनसैलाब उमड़ा, जहां संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर और राष्ट्रीय सलाहकार ईन्दरजीत सांगवान का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

पंचायत को संबोधित करते हुए चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि यह पंचायत संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता वसी को न्याय दिलाने के उद्देश्य से बुलाई गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि 25 अप्रैल को दौराला थाना क्षेत्र के लोईयां गांव निवासी वसी की गांव के ही गैंगस्टर आमिर और उसके साथियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी। घटना के कई दिन बाद भी आरोपी शैजान और अदनान पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिससे किसानों और संगठन में भारी रोष व्याप्त है।

उन्होंने मांग उठाई कि सभी आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए तथा फरार आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। चौधरी संजीव तोमर ने यह भी आरोप लगाया कि वसी ने हत्या से पहले दरोगा दिगम्बर को अपनी जान का खतरा बताते हुए गांव में पुलिस बल भेजने की मांग की थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते यह घटना हो गई।

राष्ट्रीय सलाहकार ईन्दरजीत सांगवान ने मेरठ पुलिस पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि वसी अस्पताल में करीब छह घंटे तक जीवित रहा, लेकिन किसी मजिस्ट्रेट द्वारा उसके बयान दर्ज नहीं किए गए, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात करते हैं, तब ऐसे मामलों में अपराधियों का खुलेआम घूमना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।