ज्ञान प्रकाश सिंह के पौत्र राघव को आशीर्वाद देने कैलाशपति पहुंचे संत, राजनेता और समाजसेवी
जौनपुर। आशीर्वाद का अर्थ बड़ों, गुरुओं या ईश्वर द्वारा दी जाने वाली सद्भावना और सकारात्मक ऊर्जा है, जो जीवन में आत्मबल, सुरक्षा और समृद्धि प्रदान करती है। माता-पिता का आशीर्वाद अटूट सफलता और सुख का मार्ग प्रशस्त करता है।
जनपद के गोधना गांव में स्थित कैलाशपति का भव्य प्रांगण 4 मई को करीब 20 हजार गणमान्य लोगों से खचाखच भरा हुआ था। उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से चलकर लोग जनपद के प्रख्यात समाजसेवी तथा वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के पौत्र अक्षांत सिंह (राघव) के मुंडन संस्कार में अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद देने के लिए वहां इकट्ठा थे। कार्यक्रम में प्रदेश की अनेक जानी-मानी हस्तियां शामिल रहीं। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने बताया कि इतना बड़ा और भव्य कार्यक्रम शायद ही कहीं हुआ हो। मॉडर्न ग्रुप ऑफ़ कंपनीज के संचालक ज्ञान प्रकाश सिंह के छोटे सुपुत्र सुमित सिंह के पुत्र राघव का मुंडन संस्कार कई मामलों में अद्वितीय रहा। 4 मई को सुबह 9 बजे पावन शीतला चौंकिया धाम में वैदिक विधि विधान एवं धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार राघव का मुंडन संस्कार किया गया। शाम 6 बजे उनके गोधना स्थित आवास कैलाशपति पर प्रीति भोज का आयोजन किया गया। कैलाशपति को बहुत ही आकर्षक तरीके से सजाया गया था। विशिष्ट मेहमानों के लिए हेलीपैड भी बनाया गया था। ज्ञान प्रकाश सिंह के अलावा उनके दोनों सुपुत्र अमित सिंह और सुमित सिंह, भुवनेश्वर सिंह, प्रवीण सिंह, अभिषेक सिंह ने आ रहे अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। वाराणसी के क्रीं कुंड पीठाधीश्वर बाबा कीनाराम, स्वामी सिद्धार्थ गौतम, संत राजू दास महाराज अयोध्या, महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा स्वामी डॉ उमाकांत सरस्वती जैसे अनेक पूज्य संत समझ में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पहुंचने वाले प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक लोगों में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सांसद जगदंबिका पाल, सांसद सीमा द्विवेदी, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्रनाथ पांडे, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, उत्तर प्रदेश के मंत्री गिरीश यादव, विधायक सुशील सिंह, विधायक अवधेश सिंह, विधायक रमेश मिश्रा, विधायक राकेश सिंह, कुंवर वीरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक लीना तिवारी, जिलाधिकारी दिनेश चंद्र, विद्यासागर सोनकर, मुंबई के भाजपा नेता अमरजीत सिंह, उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह, पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव, डीजीपी विश्वकर्मा, रमेशजी ,अजय दुबे, ब्लॉक प्रमुख श्रीप्रकाश शुक्ल ,राजीव प्रताप सिंह, गोल्डी गुप्ता, समाजसेवी रजनीकांत मिश्रा, इंदु प्रकाश तिवारी, बिल्डर विजय यादव, नगराध्यक्ष वैभव सिंह, डॉ मनोज मिश्रा ,पत्रकार मधुकर तिवारी, पत्रकार लालारख दुबे, पत्रकार चंद्रकांत दुबे आदि का समावेश रहा।![]()

जौनपुर। आशीर्वाद का अर्थ बड़ों, गुरुओं या ईश्वर द्वारा दी जाने वाली सद्भावना और सकारात्मक ऊर्जा है, जो जीवन में आत्मबल, सुरक्षा और समृद्धि प्रदान करती है। माता-पिता का आशीर्वाद अटूट सफलता और सुख का मार्ग प्रशस्त करता है।

जौनपुर। मित्रता और स्नेह की अनूठी मिसाल पेश करते हुए उद्योगपति एवं समाजसेवी राहुल देवशंकर दुबे मुंबई से सीधे वाराणसी पहुंचे और पत्रकार अमित पाण्डेय के जन्मदिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। उन्होंने पाण्डेय जी के निज आवास नाथ निकेतन नाहरपुर पर पहुंचकर सरप्राइज देते हुए केक काटकर जन्मदिन मनाया।इस अवसर पर राहुल देव शंकर दुबे ने कहा कि “मित्र के प्रति प्रेम और सम्मान ही मुझे मुंबई से यहां खींच लाया। अमित पाण्डेय सिर्फ एक अच्छे पत्रकार ही नहीं, बल्कि एक सच्चे और समर्पित मित्र भी हैं। उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए यहां आना मेरे लिए खुशी की बात है।”जन्मदिन समारोह के दौरान परिजनों और करीबी मित्रों की उपस्थिति में हर्षोल्लास का माहौल बना रहा। सभी ने अमित पांडे को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनके साथ उनके भाई संतोष दुबे उपस्थित रहे पत्रकार अमित पांडे ने इस खास सरप्राइज के लिए राहुल देव शंकर दुबे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पल उनके लिए बेहद यादगार और भावुक करने वाला है।यह आयोजन मित्रता, स्नेह और आपसी रिश्तों की गहराई को दर्शाता है, जिसकी चर्चा क्षेत्र में भी हो रही है।
जौनपुर । लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सदस्यता अभियान सह समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इसमें बिहार के बेलसंड विधानसभा के विधायक अमित रानू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।मुख्य अतिथि अमित रानू ने कहा कि अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे देखते हुए पार्टी पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है।उन्होंने बताया कि स्वर्गीय रामविलास पासवान का जितना जनाधार बिहार में था, उतना ही उत्तर प्रदेश में भी था। यूपी के लोग भी उन्हें उतना ही प्रेम देते थे। उन्होंने दावा किया कि यूपी में हमारी पार्टी और हमारे नेता चिराग पासवान को पसंद करने वाले बहुत से लोग हैं।रानू ने कहा कि जौनपुर में हमारा संगठन पूरी मजबूती के साथ खड़ा है, जिसमें बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक के कार्यकर्ता लगे हुए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बिना चुनाव लड़े भी जिले में पार्टी मजबूत है और आने वाले दिनों में यह और सशक्त होगी। पार्टी का लक्ष्य राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की सोच और विजन को उत्तर प्रदेश के धरातल पर उतारना है।पार्टी का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर यूपी में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराना है। इसका स्पष्ट उद्देश्य देश और प्रदेश में सभी को समान अधिकार दिलाना है, जिसमें महिलाओं को उनका उचित अधिकार, युवाओं को रोजगार, तथा सभी को स्वास्थ्य और शिक्षा उपलब्ध कराना शामिल है, जिससे देश का सर्वांगीण विकास हो सके।अमित रानू ने 'बूथ जीतो, चुनाव जीतो' के सिद्धांत पर बूथों को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने बताया कि 'लोजपा चली गांव की ओर' अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता हर गांव तक जाकर लोगों को पार्टी के विजन और मिशन से अवगत कराएंगे और उन्हें पार्टी से जोड़ेंगे।उन्होंने पुष्टि की कि पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में गठबंधन होता है, तो सीटों का निर्धारण उसके आधार पर होगा। उन्होंने बताया कि लोजपा एनडीए के साथ गठबंधन में है और बिहार में उनके 19 विधायक हैं।
जौनपुर। बदलापुर क्षेत्र के डड़वा गांव में श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर की स्थापना एव प्राण प्रतिष्ठा एवं भंडारे का आयोजन किया गया है यह समारोह दिनांक 2 मई 2026 शनिवार व 3 मई 2026 दोपहर शोभायात्रा एवं प्राण प्रतिष्ठा भंडारा दिनांक 4 मई 2026 सोमवार को संपन्न होगा पंडित बुद्विराम तिवारी परिवार एवं ग्रामवासी उपस्थित रहेंगे यह मंदिर तिवारी का तालाब प्रयागराज शाहगंज रोड पर स्थित है जहां सभी उपस्थित होकर विभिन्न आयोजन में अपनी सहभागिता निभाएं जिसका निवेदन किया गया है।
जौनपुर । अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. के तत्वाधान में दिनांक 21/ 22 अप्रैल की रात्रि में थाना बक्सा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बभनौटी में दो परिवारों के मध्य मारपीट हुई थी जिसमें घायल व्यक्ति अशोक कुमार मिश्रा को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया वहीं जब यह सूचना संगठन को हुई तो राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के निर्देश पर संगठन के सभी पदाधिकारी मृतक परिवार को शोक संवेदना प्रकट कर वही परिवार जनों से वार्ता के दौरान पता चला कि दोनों पक्ष और विपक्ष सगे भाइयों की परिवार के लोग थे पुरानी रंजिश को लेकर एक बड़ी घटना हो गई जो अत्यंत दुखद है वहीं बक्सा थानाध्यक्ष से संगठन के लोगों ने मुलाकात कर दोषियों को बक्सा ना जाए और जो निर्दोष हैं उन्हें बरी किया जाए इसकी मांग की इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. श्रीपति उपाध्याय, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्र, जिलाध्यक्ष रत्नाकर चौबे, वाराणसी मंडल अध्यक्ष जयेन्द्र कुमार शुक्ला, जिला संरक्षक अजय त्रिपाठी, परशुराम सेना अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा, दीपक पाण्डेय, संजीव पाठक, रमेश चौबे सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान में शनिवार को ‘एस. पी. गुप्ता स्मृति विधि पुस्तकालय’ का उद्घाटन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत के सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस आर. के. अग्रवाल ने विधिवत फीता काटकर पुस्तकालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आर्यभट्ट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि विधि शिक्षा के सुदृढ़ीकरण में आधुनिक पुस्तकालयों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।विद्यार्थियों को पुस्तकों के माध्यम से निरंतर अध्ययन करते हुए अपने ज्ञान का पुनरावलोकन और सुधार (रीड एंड रिपेयर) करते रहना चाहिए।उन्होंने कहां की यह केवल पुस्तकालय नहीं है बल्कि विद्यार्थियों के लिए एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाएगी।इसके साथ ही उन्होंने स्वर्गीय एसपी गुप्ता के स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि वह एक समर्पित अधिवक्ता रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि यह पुस्तकालय नहीं बल्कि संस्था के तरफ से विश्वविद्यालय को बहुत बड़ा आशीर्वाद दिया गया है इस ट्रस्ट द्वारा दी गई सामग्रियों को विश्वविद्यालय निरंतर सजो कर रखेगा।
जौनपुर । श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज रामनगर, विधमौवां में परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में शनिवार को समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय की प्रबंधक डॉ. प्रीती उपाध्याय द्विवेदी एवं प्रधानाचार्य डॉ. संतोष कुमार दूबे के द्वारा मेधावी छात्रों को पुरस्कृत कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य की सराहना की ।हाईस्कूल मे समीक्षा सिंह प्रथम, उजाला दूबे को द्वितीय व आयुषी यादव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है,जबकि इंटरमीडिएट में साहिल यादव प्रथम, पायल तिवारी को द्वितीय व संदीप कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है । इन सभी मेधावी विद्यार्थियों ने विद्यालय के साथ जिले का भी नाम रोशन किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश दुबे ने किया अंत में प्रधानाचार्य डॉ. संतोष कुमार दूबे ने विद्यार्थियों एवं आयोजकों का सम्मान किया और सभी को बधाई दी। विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
2 hours and 13 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1