वीडियो रिकॉर्डिंग से मना करने पर थाने में ही दारोगा को युवक ने जड़ा थप्पड़

संजीव सिंह बलिया। जनपद के नगरा थाने में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जमीन विवाद के सिलसिले में दोनों पक्षों के बीच हो रही बातचीत को एक युवक मोबाइल से रिकॉर्ड करने लगा। दारोगा दिनेश यादव ने उसे मना किया, लेकिन युवक नहीं माना। गुस्साए दारोगा ने मोबाइल छीन लिया और युवक को थप्पड़ जड़ दिया। इसके जवाब में युवक अमित यादव ने भी दारोगा को जोरदार थप्पड़ मार दिया।घटना के बाद आरोपी मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़कर हिरासत में ले लिया। दारोगा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया।अब बड़ा सवाल उठ रहा है कि अगर थाने के दारोगा ही थाने में सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की क्या स्थिति होगी? यह घटना पुलिस व्यवस्था और जनता के बीच विश्वास के संकट को उजागर करती है।
बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के स्तंभ है शिक्षा मित्र*: *परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह*
संजीव सिंह बलिया | शिक्षामित्र के मानदेय बढ़ोतरी के उपलक्ष में आज जनपद के मुख्यालय स्थित गंगा बहुद्देशीय सभागार में भव्य सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री बलिया नगर विधायक दयाशंकर सिंह रहे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी जनपद इकाई बलिया के अध्यक्ष संजय मिश्रा रहे। विदित है कि यह कार्यक्रम महायोगी गुरु गोरखनाथ की पावन नगरी में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश में संचालित प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत समस्त 143000 शिक्षामित्रों की मानदेय बढ़ोतरी जो ₹10000 से बढ़कर 18000 रुपए हजार रुपए कर दी गई है के उपलक्ष में योगीराज बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षा गृह एवं सांस्कृतिक केंद्र गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह द्वारा शिक्षा मित्रों को सम्मानित कर किया गया। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा प्राप्त निर्देश के क्रम में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी जनपदों में करते हुए सजीव रूप से देखा जाना था जिसका गवाह आज गंगा बहुउद्देशीय सभागार में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारियों शिक्षक तथा शिक्षा मित्रों द्वारा संयुक्त रूप से प्रतिभाग करते हुए देखा गया। तत्पश्चात इस कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर सभी अतिथियों द्वारा किया गया। प्राथमिक विद्यालय जीरा बस्ती हनुमानगंज बलिया की छात्रा द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति के उपरांत सभी अतिथियों का सम्मान स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र तथा पुष्प गुच्छ प्रदान करते हुए किया गया। प्रत्येक शिक्षा क्षेत्र के एक एक शिक्षामित्र को सांकेतिक चेक तथा प्रमाण का वितरण उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ,मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ,भारतीय जनता पार्टी के जनपद इकाई बलिया के अध्यक्ष संजय मिश्रा तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित करते हुए प्रदान किया गया जिनमें प्राथमिक विद्यालय कटारिया शाहपुर बेरुआरबारी के काशीनाथ यादव, प्राथमिक विद्यालय चिलकहर की अनुराधा गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय पाल चंद्रहा,नगरा के बृजेश कुमार यादव, प्राथमिक विद्यालय दादा के छपरा ,दुबहर के रंजीत कुमार सिंह ,जीपीएस भरहा,नवानगर के अश्विनी कुमार राय, पी एस बघाव नंबर एक की सुमन चतुर्वेदी, प्राथमिक विद्यालय गराया,बेलहरी के कुंवर सुरेश सिंह, प्राथमिक विद्यालय कमालपुर रेवती के प्रिया शंकर सिंह, प्राथमिक विद्यालय पटखौली हनुमानगंज की नीतू सिंह ,पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पकवा इनार की पूनम तिवारी ,कंपोजिट विद्यालय गड़वार दक्षिण गड़वार की पंचरत्न राम, कंपोजिट इब्राहिमाबाद नौबरार मुरली छपरा के अजय कुमार यादव ,कंपोजिट विद्यालय भूदाडीह ,पंदह के संजय कुमार, प्राथमिक विद्यालय नन्हागंज मनियर के अरविंद कुमार सिंह ,प्राथमिक विद्यालय उदई छपरा बैरिया के स्वामीनाथ तिवारी ,प्राथमिक विद्यालय मझौवां, सियर के अभय सिंह ,प्राथमिक विद्यालय बनकटा पश्चिम सोहांव के शशिकांत उपाध्याय को सांकेतिक रूप से बढ़े हुए चेक की धनराशि प्रदान की गई जबकि प्राथमिक विद्यालय मठिया भोजपुर बेरुआरबारी के सुनील कुमार सिंह ,प्राथमिक विद्यालय सिंहपुर चिलकहर के धीरेंद्र प्रताप सिंह ,प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर नगरा के संजीव कुमार सिंह ,कंपोजिट विद्यालय डुमरी दुबहर की निशा सिंह ,जीपीएस इसर नवानगर के हरिओम मोर्य , प्राथमिक विद्यालय हालपुर नंबर दो बांसडीह के राजेश कुमार साहनी, प्राथमिक विद्यालय सुजानीपुर बेलहरी के मनीष कुमार ,प्राथमिक विद्यालय रेवती नंबर 1 रेवती की ममता वर्मा ,प्राथमिक विद्यालय धर्मपुरा हनुमानगंज के अजय भारद्वाज ,कंपोजिट विद्यालय बैजलपुर रसड़ा की धनलक्ष्मी , प्राथमिक विद्यालय भालूही नंबर दो गड़वार के विनय कुमार सिंह , प्राथमिक विद्यालय गड़रिया मुरार पट्टी,मुरलीछपरा की जगनारायण पाठक, प्राथमिक विद्यालय गौरमदननपुरा ,पंदह के विद्यासागर , प्राथमिक विद्यालय दातपुर मनियर के लखपति देवी ,प्राथमिक विद्यालय मखदुमपुर बैरिया के सनोज कुमार, प्राथमिक विद्यालय चौरा सोहांव के प्रमोद सिंह को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात इस सम्मान समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष संजय मिश्रा द्वारा आह्वान किया गया कि वर्तमान योगी जी और मोदी जी की सरकार शिक्षकों की परम हितैषी है तथा शिक्षामित्र विकसित भारत की नींव का काम करने वाले हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री नगर विधायक दयाशंकर सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि वर्तमान सरकार शिक्षामित्र के साथ हमेशा से खड़ी रही है तथा उनके समायोजन के निरस्त होने पर जो कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में हुआ था शिक्षामित्र का ध्यान रखते हुए₹3500 से बढ़कर के₹10000 करने का काम किया था तथा वर्तमान में 18000 रुपए कर चुकी है जिसमें आगे भी वृद्धि किए जाने की लिए कृतसंकल्प है। सम्मान समारोह कार्यक्रम में आदर्श शिक्षा मित्र संघ संगठन के अध्यक्ष अखिलेश सिंह प्रवक्ता आदर्श शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र राय प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के अध्यक्ष पंकज सिंह राजेश आंचल निर्भय नारायण राय श्याम नंदन मिश्रा तथा अन्य साथियों द्वारा अतिथियों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। जनपद के सभी शिक्षा क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी अपने-अपने शिक्षा क्षेत्र के शिक्षा मित्रों के उत्साह वर्धन के लिए कार्यक्रम में पूरे समय उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से राजीव गंगवार,आरपी सिंह,पवन सिंह ,डीपी सिंह, माधवेंद्र पांडे, पंकज सिंह, राकेश सिंह, अनूप त्रिपाठी, अनूप गुप्ता,हिमांशु सिंह द्वारा अपना योगदान प्रस्तुत किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में राज्य संदर्भ दाता समूह के सदस्य संतोष चंद तिवारी तथा चित्रलेखा सिंह द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका प्रतिमा उपाध्याय तथा शिक्षक रामनारायण सिंह यादव द्वारा बेसिक शिक्षा परिषद में संचालित विभिन्न योजनाओं के दृष्टिगत प्रदर्शनी लगाई गई जिसका तिथियां द्वारा अवलोकन किया गया। कार्यक्रम के संयोजन में पूर्व एकेडमिक पर्सन डॉक्टर भवतोष कुमार पांडे ,विजय कुमार, अजयकांत ,मुमताज अहमद ,प्रवीण पांडे, वकील अहमद, एकेडमिक रिसोर्स पर्सन ब्रजेश बिहारी सिंह , संत राज सिंह शिक्षक रंजीत कुमार सिंह,राजीव कुमार उपाध्याय, राजेश कुमार सिंह ,जीवेश कुमार सिंह , उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ बलिया से प्रदेश संयुक्त मंत्री अखिलेश कुमार पांडेय जिला अध्यक्ष पंकज सिंह,,मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह , महामंत्री अमृत सिंह, मंडल से श्यामनंदन मिश्र मंटू, दिलीप प्रसाद, जिला पदाधिकारी टीम से राकेश कुमार पांडेय,निर्भय राय,अजय श्रीवास्तव,राजीव मिश्रा, परवेज अहमद, आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर से जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह प्रवक्ता, शशिकांत मिश्रा, जितेंद्र राय , चन्द्र शेखर सिंह, जिला ब्लाक अध्यक्ष टीम से शिवकुमार सिंह, मंजूर हुसैन, रणवीर सिंह,आनंद पांडेय,मनीष सिंह, तेज नारायण सिंह, फैसल अजीज ,जय प्रकाश तिवारी, लालजी वर्मा, अभय सिंह, इंद्रकेश चौहान,गीता तिवारी, समेत जिला के सभी शिक्षामित्र, प्रवीण कुमार सिंह ,शशिकांत चतुर्वेदी, जिला समन्वयक ओमप्रकाश सिंह,अमित कुमार सुमन, अभिषेक सिंह, प्रभाकर राय आदि द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सह समन्वयक तथा पूर्व एकेडमिक रिसोर्स पर्सन डॉ शशि भूषण मिश्रा द्वारा किया गया।
नगरा में स्मार्ट मीटर की बड़ी लापरवाही: बिल जमा और बैलेंस होने के बावजूद घर अंधेरे में
नगरा (बलिया): नगर पंचायत नगरा क्षेत्र में बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। उपभोक्ता हिस्मुद्दीन अंसारी (कनेक्शन संख्या: 7433232379) ने बताया कि उन्होंने दिनांक 29 अप्रैल को अपने स्मार्ट मीटर का प्रीपेड बिल जमा कर दिया था। इसके बावजूद आज तक उनके घर में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। सबसे हैरानी की बात यह है कि उनके स्मार्ट मीटर में ₹331.95 का पॉजिटिव बैलेंस मौजूद है, फिर भी बिजली नहीं मिल रही है। उपभोक्ता ने बताया कि उन्होंने कई बार बिजली विभाग के SDO और JE अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। उपभोक्ता का कहना है—
नगरा में स्मार्ट मीटर की बड़ी लापरवाही: बिल जमा और बैलेंस होने के बावजूद घर अंधेरे में
नगरा (बलिया): नगर पंचायत नगरा क्षेत्र में बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। उपभोक्ता हिस्मुद्दीन अंसारी (कनेक्शन संख्या: 7433232379) ने बताया कि उन्होंने दिनांक 29 अप्रैल को अपने स्मार्ट मीटर का प्रीपेड बिल जमा कर दिया था। इसके बावजूद आज तक उनके घर में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। सबसे हैरानी की बात यह है कि उनके स्मार्ट मीटर में ₹331.95 का पॉजिटिव बैलेंस मौजूद है, फिर भी बिजली नहीं मिल रही है। उपभोक्ता ने बताया कि उन्होंने कई बार बिजली विभाग के SDO और JE अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। उपभोक्ता का कहना है—
रसड़ा सेंट मेरिज स्कूल, मरियमपुर राघोपुर का ICSE 2026 में छात्रों का शानदार प्रदर्शन, स्कूल का नाम किया रोशन  परिणाम शत-प्रतिशत रहा

संजीव सिंह बलिया! बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र स्थित सेंट मेरिज स्कूल, मरियमपुर राघोपुर ने ISC 2026 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100% सफलता हासिल की है।कक्षा 12 के टॉपर्स:दीक्षा चौहान ने 95.8% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।सक्षम गुप्ता ने 94.4% अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।अनुराग सिंह ने 88.2% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।कक्षा 10 के टॉपर्स:आराध्या गुप्ता ने 93.2% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।पलक सिंह ने 91.6% अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।विनायक वर्मा ने 90% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।प्रधानाचार्य सिस्टर मर्सी दास ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्रों के कठोर परिश्रम की सराहना की तथा कक्षा शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग व योगदान की भी प्रशंसा की। सिस्टर मर्सी ने कहा, "अनुशासन और परिश्रम ही छात्र जीवन की सफलता का मूल मंत्र है।"
डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की 23वीं मौलिक कृति 'गांडीव के पार' (खंडकाव्य) प्रकाशित, विद्वतजनों में हर्ष
संजीव सिंह बलिया!लब्धप्रतिष्ठ दार्शनिक व आध्यात्मिक साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की 23वीं कृति 'गांडीव के पार' (खंडकाव्य) इन्कसाइट पब्लिकेशन, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से प्रकाशित हो गई है।महाभारत के महासमर के बाद उपजे गहन मौन की अनकही व्याख्या करने वाला यह खंडकाव्य अर्जुन को केंद्र में रखकर रचा गया है। यह उस एक रात्रि का जीवंत वृत्तांत है, जब हिमालय की ओर प्रस्थान से पूर्व वयोवृद्ध अर्जुन अपने पौत्र परीक्षित के जिज्ञासु प्रश्नों का उत्तर देते हैं। मात्र काव्य नहीं, यह कृष्ण के उपदेशों की अर्जुन द्वारा अनुभूतिजन्य व्याख्या है, जो सत्ता, धर्म और आत्म-साक्षात्कार के सूक्ष्म अंतर स्पष्ट करती है।कृति महाभारत के उपेक्षित पात्र कणिक की कुटिल नीतियों के माध्यम से आधुनिक राजनीति के लोकलुभावन छल पर प्रहार करती है। लेखक कुशलता से प्रतिपादित करते हैं कि प्रजा को अन्न-कर्मकांडों में उलझाकर सत्ता सुरक्षित रखना आज भी प्रासंगिक है। साथ ही, यह कड़वा सच उजागर करता है कि अधर्म जितना विनाशकारी नहीं, उतना धर्म के पक्ष में विलंब और योग्यजनों का मौन घातक है। गांडीव को मात्र धनुष नहीं, बल्कि मानवीय अहंकार का प्रतीक बताया गया है—जिसके विसर्जन से ही परमात्मा के 'पार' पहुंचा जा सकता है।साहित्यिक शिल्प में अनूठा: लगभग 350 वर्षों के अंतराल के बाद सर्वतोभद्र, गतप्रत्यागत, अनुलोम-विलोम जैसे दुरूह शास्त्रीय छंदों का निर्दोष प्रयोग। त्रि-खंडीय संरचना और चम्पू शैली में अनुष्टुप, शार्दूलविक्रीड़ित, हरिगीतिका, घनाक्षरी, सवैया सहित 18+ छंदों का अद्भुत समन्वय। गद्य-पद्य का संगम युद्ध के कोलाहल और दार्शनिक गांभीर्य को मधुर संगीत देता है।विद्वत समाज ने इसे सनातन चिंतन और आधुनिक बोध का सशक्त सेतु मानकर हर्ष व्यक्त किया है। बधाई हो, डॉ. उपाध्याय जी!
बलिया बीएसए मनीष कुमार सिंह ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर सहायक अध्यापक की सेवा समाप्त की
संजीव सिंह बलिया। बीएसए मनीष कुमार सिंह ने फर्जी अनुसूचित जनजाति (एसटी) जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रहे सहायक अध्यापक सुनील कुमार की सेवा समाप्त कर दी है। सुनील कुमार की तैनाती शिक्षा क्षेत्र नगरा के कंपोजिट विद्यालय बाराडीह लवाईपट्टी में थी। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएं और वेतन रिकवरी की प्रक्रिया शुरू करें।सीयर ब्लाक के क्रिडिहरापुर निवासी सुनील कुमार पर आरोप है कि उन्होंने एसटी का फर्जी प्रमाण पत्र जमा कर वर्ष 2004 की बीटीसी चयन प्रक्रिया में शिक्षक पद प्राप्त किया। वास्तव में वे अनुसूचित जाति (एससी) से हैं। इसकी शिकायत हरींद्र प्रसाद ने वर्ष 2025 में मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और बीएसए को पत्र लिखकर की थी। सुनील ने फर्जी प्रमाण पत्र से 21 वर्षों तक वेतन लिया। जांच में सच्चाई सामने आने पर बीएसए ने त्वरित कार्रवाई की।
बलिया।समाजवादी महिला सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं सीमा राजभर, नेताओं ने जताया हर्ष
संजीव सिंह बलिया!जनपद की निवासी सीमा राजभर को समाजवादी महिला सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी नेताओं ने हार्दिक बधाई दी और प्रसन्नता व्यक्त की।पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रामगोविंद चौधरी ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र की सीमा राजभर एक जुझारू और कर्मठ कार्यकर्ता हैं। उनके मनोनयन से पार्टी को निश्चित रूप से अपार मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक दूरदर्शी नेता हैं, जिनकी इसी दूरांतर सोच से सीमा राजभर को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।पार्टी के जिला उपाध्यक्ष兼प्रवक्ता ने कहा कि सीमा राजभर युवा और पार्टी के प्रति पूर्ण समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनके नेतृत्व से आगामी 2027 के चुनाव में पार्टी को बड़ा लाभ मिलेगा।
परशुराम जयंती पर गोंठवा गोठाई में धूमधाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम रामशिरोमणि तिवारी के नेतृत्व में कलाकारों ने बांधा समां
संजीव सिंह गोंठवा गोठाई नगरा (बलिया), 18 अप्रैल 2026: भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान श्री परशुराम जी की जयंती के पावन अवसर पर गोंठवा गोठाई नगर में बड़े धूमधाम से उत्सव मनाया गया। रामशिरोमणि तिवारी जी के नेतृत्व में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बृजेश भारती जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता व पूर्व मंत्री श्री छट्ठू राम जी उपस्थित रहे। उनके करकमलों द्वारा मंच पर अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। मंच पर अन्य भाजपा के वरिष्ठ नेता भी विशेष रूप से मौजूद रहे।महुवा चैनल के देवानंद देव जी, लोकगायिका जौनपुरी की धरती से भावना सिंह जी तथा अनुज भाई राहुल ठाकुर विक्की ने अपनी कला से सभी को प्रभावित किया। अंत में रामशिरोमणि तिवारी ने सभी कलाकारों, अतिथिगण एवं उपस्थित जनसमूह का हृदय से आभार प्रकट किये!
कानपुर: जनगणना ड्यूटी हटवाने पहुंचे शिक्षक, DM ने 30 मिनट जनता की फरियाद सुनवाई कराई तो बदला सुर!
संजीव सिंह बलिया!कानपुर:18 अप्रैल 2026: डिजिटल जनगणना की तैयारियों के बीच सहायक अध्यापक जयप्रकाश शर्मा अपनी ड्यूटी हटवाने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। लेकिन DM जितेंद्र प्रताप सिंह ने एक अनोखे अंदाज में उन्हें सबक सिखाया।DM ने शिक्षक से कहा, "ड्यूटी नहीं करनी तो जनता की फरियाद सुनने में मेरी मदद करो।" फिर उन्होंने शिक्षक की कुर्सी अपने पास लगवा ली और करीब 30 मिनट तक विभिन्न शिकायतें सुनवाई करने को कहा। पेंशन की समस्या, जमीन विवाद से लेकर लड़के के भाग जाने जैसी फरियादें सुनते-सुनते शिक्षक थक गए।अंत में जयप्रकाश शर्मा ने DM को प्रणाम किया और बोले, "साहब, मैं जनगणना की ड्यूटी कर लूंगा, लेकिन यह जनता दरबार का 'अत्याचार' मेरे बस का नहीं।" DM ने शिक्षक को सम्मान देते हुए जनगणना ड्यूटी पर ही लगा दिया।यह वाकया कानपुर में चर्चा का विषय बन गया है। DM का यह अनोखा तरीका प्रशासनिक कुशलता का प्रतीक माना जा रहा है, जो न केवल समस्या सुलझाता है बल्कि जिम्मेदारी का अहसास भी कराता है।