मेला देखने गया 7 वर्षीय मासूम मिला मृत, मक्के के खेत में शव मिलने से सनसनी।

संदीप शुक्ला
मल्लावां (हरदोई)। थाना क्षेत्र के ग्राम मटियामऊ में एक 7 वर्षीय बालक अबू सुहेल का शव मक्के के खेत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मासूम 1 मई को गांव में मेला देखने निकला था, जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी  अकील पुत्र समीदुल हसन निवासी ग्राम मटियामऊ ने 2 मई 2026 को थाना मल्लावां में अपने पुत्र के लापता होने की तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी थी। इसके लिए थाना स्तर पर दो टीमों का गठन किया गया था, जो लगातार खोजबीन में जुटी थीं।
इसी क्रम में मंगलवार 5 मई को बालक का शव गांव के बाहर एक मक्के के खेत में बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्रवाई भी की गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। इस घटना से गांव में शोक और दहशत का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
किशोरी का फोटो वायरल करने वाले आरोपी पर रिपोर्ट

रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई।कोतवाली के एक मोहल्ले निवासी पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री का फोटो अश्लील तरीके से वायरल करने वाले आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
    पीड़ित पिता के अनुसार अरविन्द पुत्र दयाराम मोबाइल से उसकी पुत्री का फोटो खीच कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर उसकी पुत्री को बदनाम कर रहा है। आरोपी शराबी और आवारा है वह आये दिन उसके मोहल्ले में आकर उसे गाली गलौज करता है।
      पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
मझिला थाना क्षेत्र के गांव में धधक रही कच्ची शराब की भट्टियां
कुटीर उद्योग की तरह पुलिस से मिलकर चल रहा गोरखधंधा

रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई। मंझिला पुलिस की मिली भगत कहे या लापरवाही फिलहाल थाना क्षेत्र में कच्ची शराब का गोरख धंधा बड़े पैमाने पर हो रहा है। आबकारी विभाग और पुलिस इस गोरख धंधे से पूरी तरह से अनजान है। प्रभारी निरीक्षक इस गोरख धंधे से पूरी तरह से अंजान बने हुए बैठे हैं। मंझिला थाना क्षेत्र के ग्राम टुमुरकी, कुसुमा, दौलतपुर, जमुरा, धियरा, अंडौआ, चेना एवं आलमनगर सहित आधा दर्जन से अधिक ग्रामों में महिलाएं और पुरुष कच्ची शराब का गोरख धंधा कर रहे हैं। यह गोरख धंधेबाज यूरिया, ईस्ट जैसे घातक केमिकल का प्रयोग करके कच्ची शराब का निर्माण कर रहे हैं। जिसका सेवन करके बड़ी संख्या में लोग बीमार हो रहे हैं और मौत का शिकार हो रहे हैं। मंझिला पुलिस ने शराब कारोबारियों के खिलाफ कभी भी अभियान चलाना मुनासिब नहीं समझा। नतीजा यह है कच्ची शराब का कारोबार दिन दूना रात चौगुना बढ़ता जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार पूरी तरह से इस गोरख धंधे के प्रति लापरवाह बने हुए हैं।
मेला देखने गया 7 वर्षीय मासूम मिला मृत, मक्के के खेत में शव मिलने से सनसनी।
संदीप शुक्ला
मल्लावां (हरदोई)। थाना क्षेत्र के ग्राम मटियामऊ में एक 7 वर्षीय बालक अबू सुहेल का शव मक्के के खेत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मासूम 1 मई को गांव में मेला देखने निकला था, जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी  अकील पुत्र समीदुल हसन निवासी ग्राम मटियामऊ ने 2 मई 2026 को थाना मल्लावां में अपने पुत्र के लापता होने की तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी थी। इसके लिए थाना स्तर पर दो टीमों का गठन किया गया था, जो लगातार खोजबीन में जुटी थीं।
इसी क्रम में मंगलवार 5 मई को बालक का शव गांव के बाहर एक मक्के के खेत में बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्रवाई भी की गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। इस घटना से गांव में शोक और दहशत का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विद्यालयों में कार्यरत 1.43 लाख शिक्षामित्रों की मानदेय वृद्धि के उपलक्ष्य में शिक्षामित्र सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
                                    

रितेश मिश्रा
हरदोई !!  महायोगी गुरु गोरखनाथ की पावन नगरी में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश में संचालित प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत समस्त 1.43 लाख शिक्षामित्रों के मानदेय मे वृद्धि (₹10,000 से बढ़ाकर ₹18,000 प्रतिमाह) के उपलक्ष्य में शिक्षामित्र सम्मान समारोह का आयोजित किया गया मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  की गरिमामयी उपस्थिति में योगिराज बाबा गम्भीर नाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केन्द्र, गोरखपुर मे किया गया। मुख्यमंत्री  के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद स्तरीय कार्यक्रम में रसखान प्रेक्षागृह हरदोई में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि  जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती; विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू एवं नगर पालिका परिषद हरदोई के अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर तथा विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी अनुनय झा,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व  प्रियंका सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संस्कृति त्रिवेदी तथा वरिष्ठ पत्रकार अभय शंकर गौड़ रहे कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित  अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के उपरांत उच्च प्राथमिक विद्यालय ककरालीखेड़ा के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0अजित सिंह द्वारा सभी  उपस्थित अतिथियों का पुष्प गुच्छ व पौधे भेंटकर स्वागत किया गया।माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के अवलोकन के पश्चात मुख्य अतिथि श्रीमती प्रेमावती, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष , श्री माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, मा0 विधायक, श्री सुखसागर मिश्र मधुर  अध्यक्ष ,नगर पालिका परिषद  प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व,  संस्कृति त्रिवेदी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तथा  अभय शंकर गौड़, वरिष्ठ पत्रकार द्वारा चयनित शिक्षा मित्रों को बढ़ी हुई मानदेय राशि के प्रतीकात्मक चेकों का वितरण किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रभास कुंवर श्रीवास्तव ने स्कूल चलो अभियान के संचालन की रूपरेखा प्रस्तुत की उन्होंने सभी शिक्षकों से जनसामान्य तथा अभिभावकों का सहयोग लेकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 अजित सिंह ने अपने  स्वागत उद्बोधन में सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया तथा मानदेय वृद्धि के लिए सभी शिक्षामित्रों को बधाई दी। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा जनपद में ऑपरेशन कायाकल्प तथा निपुण भारत अभियान के अंतर्गत किए गए प्रयासों का उल्लेख किया।मुख्य अतिथि प्रेमावती ने अपने उद्बोधन में जनपद के बेहतर शैक्षिक वातावरण के लिए विभाग के समस्त अधिकारी, कर्मचारी तथा शिक्षकों की प्रशंसा की उन्होंने शिक्षामित्रों द्वारा परिषदीय विद्यालयों के संचालन में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा उनके संघर्षों का स्मरण कराया विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने अपने उद्बोधन में शिक्षामित्रों द्वारा परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की सुचारू शिक्षा हेतु किए जा रहे प्रयासों के लिए उनको साधुवाद दिया।उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में नित नवीन ऊंचाइयों को छूते जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की एवं समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रभास कुंवर श्रीवास्तव ने  अपने उद्बोधन में सभी सम्मानित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।उन्होंने जनपद के सुदूर विद्यालयों में बेसिक शिक्षा की अलख जगाने वाले सभी शिक्षामित्रों के योगदान को याद किया तथा सभी शिक्षकों/ शिक्षा मित्रों को शत प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य प्राप्त करने का आह्वान किया।इस अवसर पर  खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रभास कुंवर श्रीवास्तव अनिल कुमार झा,राम कुमार द्विवेदी, डॉ सुनील कुमार सिंह, उदय भान,राजेश कुमार, डी एल राणा, जिला समन्वयक  ब्रज भूषण मिश्र, राहुल दुबे, शैलेन्द्र कुमार, मनोज मिश्रा,अनुपम मिश्र, संतोष कुमार रावत, एस आर आशीष मिश्र , शशांक मिश्र , विभिन्न विकास खण्ड के शिक्षक/शिक्षा मित्र तथा कार्यालय स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन मनीष मिश्र व श्वेता सिंह ने किया कार्यक्रम के आयोजन में एम आई एस इंचार्ज शैलेन्द्र कुमार, डी सी राहुल दुबे, नीलेश सिंह, आशीष कुमार मिश्र, शशांक मिश्रा, मंजू वर्मा,बीना वर्मा, पंकज अवस्थी,सुनील सिंह, शिव कुमार सिंह, अशोक सिंह,नीलम सिंह आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के आयोजन में एजुकेट गर्ल्स संस्था के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं तत्पश्चात जलपान से हुआ।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
रितेश मिश्रा
हरदोई आज विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता मे कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा आहूत की गयी। उन्होंने उपनिदेशक कृषि से कृषक उत्पादक संगठन (एफ०पी०ओ०) के कार्यों की विस्तार से जानकारी ली तथा। उद्यान विभाग को फूलों की खेती बढाने तथा मशरूम, डैªगन फ्रूट, एवोकैडों की खेती को बढाने के निर्देश दिये। उन्होंने गन्ना विभाग से गन्ने के वेस्ट से दोना पत्तल बनाये जाने के बारे मे जानकारी ली। उन्होंने पशुपालन विभाग को नस्ल सुधार के निर्देश देते हुये कहा कि 5 गायों से नस्ल सुधार की शुरूआत की जाये। उन्होंने एलडीएम को निर्देशित किया कि किसानों के पशु क्रेडित कार्ड व किसान क्रेडिट कार्ड बनाने मे किसी प्रकार की समस्या न होने पायेे। बैठक के दौरान उन्होंने मत्स्य विभाग व नलकूप विभाग की योजनाओं की बिन्दुवार समीक्षा की। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल, ज्वाइंट मजिस्टेट सुश्री संस्कृति त्रिवेदी, उप निदेशक कृषि, तथा सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
जिलाधिकारी ने जन सुनवाई मे सुनी 85 शिकायतें
रितेश मिश्रा
हरदोई आज कलेक्ट्रेट में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई मे आज कुल 85 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्व और गुणवत्तापूर्ण पूर्ण हो। जनसुनवाई मे प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया। जनसुनवाई मे ज्वाइंट मजिस्टेट सुश्री संस्कृति त्रिवेदी, अतिरिक्त मजिस्टेट अरूणिमा श्रीवास्तव व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें
बड़े मंगल' की धूम, भक्ति के रंग में रंगा नगर, छोले-चावल के भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई।* ज्येष्ठ मास के प्रथम मंगलवार यानी 'बड़े मंगल' के अवसर पर कछौना नगर पूरी तरह बजरंगबली की भक्ति में डूबा नजर आया। गर्मी और तपती धूप पर भक्तों की आस्था भारी पड़ी। नगर में जगह-जगह आयोजित भंडारों ने न केवल राहगीरों की प्यास बुझाई, बल्कि सेवा और समर्पण की एक अनुपम मिसाल भी पेश की। नगर के प्रसिद्ध जगन्नाथ पेट्रोल पंप पर श्रद्धा और सेवा का संगम देखने को मिला। यहाँ समाजसेवी उदय कुमार अग्रवाल के सौजन्य से एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। हनुमान जी को भोग लगाने के पश्चात शुरू हुए इस भंडारे में 'छोला-चावल' का प्रसाद पाकर श्रद्धालु तृप्त नजर आए। इस दौरान नरेश अग्रवाल एवं शुभम अग्रवाल अपनी पूरी टीम के साथ खुद मोर्चा संभाले हुए थे। टीम के ऊर्जावान सदस्यों ने राह चलते मुसाफिरों, रिक्शा चालकों और स्थानीय निवासियों को ससम्मान प्रसाद ग्रहण कराया। वहीं श्रद्धा का केंद्र कहे जाने वाले लंगड़े दास बाबा मंदिर (कुटी) पर नजारा कुछ अलग और प्रेरणादायक था। यहाँ ग्राम विकास विभाग एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों ने सामूहिक रूप से भंडारे का आयोजन किया। कलम चलाने वाले हाथों ने जब श्रद्धा के साथ प्रसाद वितरण किया, तो वहां मौजूद हर व्यक्ति सराहना करने लगा। मंदिर परिसर में बजरंगबली के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। सुबह से ही शुरू हुए इन आयोजनों ने कछौना की एकता और भाईचारे को और मजबूत किया। राहगीरों के लिए यह भंडारे किसी वरदान से कम नहीं थे। भक्ति, शक्ति और सेवा के इस महापर्व ने यह साबित कर दिया कि परोपकार ही सबसे बड़ा धर्म है। देर शाम तक चले इन आयोजनों में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया।
मानवता की मिसाल: एस एस एन जनकल्याण समिति ने बढ़ाया मदद का हाथ, जरूरतमंद परिवार को दी राहत

रितेश मिश्रा
हरदोई !! मोहल्ला आजाद नगर में मानवता और सेवा की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई, जहां एस एस एन जनकल्याण समिति ने एक जरूरतमंद परिवार की मदद कर समाज में संवेदनशीलता का संदेश दिया।
समिति के द्वारा मनोज कुमार तिवारी (उम्र 57 वर्ष) के परिवार को आवश्यक खाद्य सामग्री प्रदान की गई। मनोज तिवारी के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा हैं। उनकी पत्नी का निधन करीब 5 वर्ष पहले हो चुका है। परिवार की सबसे बड़ी बेटी अभी मात्र 8 वर्ष की है, ऐसे में परिवार बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहा है।
समिति ने इस परिवार को राहत पहुंचाते हुए 5 किलो आटा, विभिन्न प्रकार की दालें (अरहर, मूंग, उड़द, मसूर), 5 किलो चीनी, 5 किलो चावल, खाद्य तेल, नमकीन, बिस्कुट, भुना चना, चाय पत्ती, नमक, खीरा, केला, पानी और डबलरोटी जैसे जरूरी सामान उपलब्ध कराए।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि संस्था इसी संकल्प के साथ लगातार कार्य कर रही है और आगे भी ऐसे ही सेवा कार्य जारी रहेंगे। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मीना टंडन और जिला महासचिव पूनम सिंह आदि सदस्य मौजूद रहे है
यह पहल न सिर्फ एक परिवार के लिए सहारा बनी, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरित करती है।
मंदिर परिसर में बेजुबान जानवर से दरिंदगी, करता आरोपी पुलिस की हिरासत में
रितेश मिश्रा
हरदोई में संडीला नगर स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। आरोप है कि बरौनी निवासी सफीक ढपाली ने एक बेजुबान कुतिया के साथ घिनौना कृत्य किया। यह घटना ऐसे पवित्र स्थल पर हुई, जहां प्रतिदिन महिलाएं, बच्चे और श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया। साथ ही पीड़ित बेजुबान जानवर को भी अपने साथ ले जाकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पशु क्रूरता से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस तरह के अपराध समाज और मानवता दोनों के लिए खतरा हैं, इसलिए दोषी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।प्रशासन ने भी लोगों से शांति बनाए रखने और कानूनी प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है।