बड़े मंगल' की धूम, भक्ति के रंग में रंगा नगर, छोले-चावल के भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई।* ज्येष्ठ मास के प्रथम मंगलवार यानी 'बड़े मंगल' के अवसर पर कछौना नगर पूरी तरह बजरंगबली की भक्ति में डूबा नजर आया। गर्मी और तपती धूप पर भक्तों की आस्था भारी पड़ी। नगर में जगह-जगह आयोजित भंडारों ने न केवल राहगीरों की प्यास बुझाई, बल्कि सेवा और समर्पण की एक अनुपम मिसाल भी पेश की। नगर के प्रसिद्ध जगन्नाथ पेट्रोल पंप पर श्रद्धा और सेवा का संगम देखने को मिला। यहाँ समाजसेवी उदय कुमार अग्रवाल के सौजन्य से एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। हनुमान जी को भोग लगाने के पश्चात शुरू हुए इस भंडारे में 'छोला-चावल' का प्रसाद पाकर श्रद्धालु तृप्त नजर आए। इस दौरान नरेश अग्रवाल एवं शुभम अग्रवाल अपनी पूरी टीम के साथ खुद मोर्चा संभाले हुए थे। टीम के ऊर्जावान सदस्यों ने राह चलते मुसाफिरों, रिक्शा चालकों और स्थानीय निवासियों को ससम्मान प्रसाद ग्रहण कराया। वहीं श्रद्धा का केंद्र कहे जाने वाले लंगड़े दास बाबा मंदिर (कुटी) पर नजारा कुछ अलग और प्रेरणादायक था। यहाँ ग्राम विकास विभाग एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों ने सामूहिक रूप से भंडारे का आयोजन किया। कलम चलाने वाले हाथों ने जब श्रद्धा के साथ प्रसाद वितरण किया, तो वहां मौजूद हर व्यक्ति सराहना करने लगा। मंदिर परिसर में बजरंगबली के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। सुबह से ही शुरू हुए इन आयोजनों ने कछौना की एकता और भाईचारे को और मजबूत किया। राहगीरों के लिए यह भंडारे किसी वरदान से कम नहीं थे। भक्ति, शक्ति और सेवा के इस महापर्व ने यह साबित कर दिया कि परोपकार ही सबसे बड़ा धर्म है। देर शाम तक चले इन आयोजनों में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया।
मानवता की मिसाल: एस एस एन जनकल्याण समिति ने बढ़ाया मदद का हाथ, जरूरतमंद परिवार को दी राहत

रितेश मिश्रा
हरदोई !! मोहल्ला आजाद नगर में मानवता और सेवा की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई, जहां एस एस एन जनकल्याण समिति ने एक जरूरतमंद परिवार की मदद कर समाज में संवेदनशीलता का संदेश दिया।
समिति के द्वारा मनोज कुमार तिवारी (उम्र 57 वर्ष) के परिवार को आवश्यक खाद्य सामग्री प्रदान की गई। मनोज तिवारी के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा हैं। उनकी पत्नी का निधन करीब 5 वर्ष पहले हो चुका है। परिवार की सबसे बड़ी बेटी अभी मात्र 8 वर्ष की है, ऐसे में परिवार बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहा है।
समिति ने इस परिवार को राहत पहुंचाते हुए 5 किलो आटा, विभिन्न प्रकार की दालें (अरहर, मूंग, उड़द, मसूर), 5 किलो चीनी, 5 किलो चावल, खाद्य तेल, नमकीन, बिस्कुट, भुना चना, चाय पत्ती, नमक, खीरा, केला, पानी और डबलरोटी जैसे जरूरी सामान उपलब्ध कराए।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि संस्था इसी संकल्प के साथ लगातार कार्य कर रही है और आगे भी ऐसे ही सेवा कार्य जारी रहेंगे। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मीना टंडन और जिला महासचिव पूनम सिंह आदि सदस्य मौजूद रहे है
यह पहल न सिर्फ एक परिवार के लिए सहारा बनी, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरित करती है।
मंदिर परिसर में बेजुबान जानवर से दरिंदगी, करता आरोपी पुलिस की हिरासत में
रितेश मिश्रा
हरदोई में संडीला नगर स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। आरोप है कि बरौनी निवासी सफीक ढपाली ने एक बेजुबान कुतिया के साथ घिनौना कृत्य किया। यह घटना ऐसे पवित्र स्थल पर हुई, जहां प्रतिदिन महिलाएं, बच्चे और श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया। साथ ही पीड़ित बेजुबान जानवर को भी अपने साथ ले जाकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पशु क्रूरता से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस तरह के अपराध समाज और मानवता दोनों के लिए खतरा हैं, इसलिए दोषी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।प्रशासन ने भी लोगों से शांति बनाए रखने और कानूनी प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है।
मेडिकल कॉलेज में बीमार पिता के साथ जूझती नाबालिग बच्ची, समाजसेवी मुकेश पाण्डेय बने सहारा .
रितेश मिश्रा
हरदोई के राजकीय मेडिकल कॉलेज (जिला अस्पताल) में सोमवार देर रात एक मार्मिक और चिंताजनक मामला सामने आया, जहां एक नाबालिग बच्ची अपने गंभीर रूप से बीमार पिता की देखभाल करते हुए अकेली नजर आई। घटना ने अस्पताल में मौजूद लोगों को भावुक कर दिया। जानकारी के अनुसार, करीब 54 वर्षीय मनोज कुमार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उनकी लगभग 10 वर्षीय बेटी जिला अस्पताल लेकर पहुंची। प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों ने मरीज में उच्च रक्तचाप के कारण ब्रेन स्ट्रोक (CVA) के लक्षण बताए। हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया था।
हालांकि, अस्पताल में मरीज के साथ कोई वयस्क अटेंडेंट मौजूद न होने के कारण बच्ची अकेले ही पिता की देखभाल करती रही। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मरीज बार-बार बेड से गिरने की स्थिति में आ रहे थे, जिन्हें संभालने की कोशिश में बच्ची लगातार संघर्ष कर रही थी।
इसी दौरान मौके पर पहुंचे समाजसेवी मुकेश पाण्डेय ने स्थिति को समझते हुए तुरंत मदद का जिम्मा उठाया। उन्होंने डॉक्टरों से समन्वय स्थापित किया, आवश्यक जांच जैसे सीटी स्कैन करवाने में सहयोग किया और आसपास मौजूद लोगों को भी सहायता के लिए प्रेरित किया। उनकी पहल पर मरीज को भर्ती कर इलाज शुरू कराया गया और बच्ची को भी आवश्यक सहारा मिला। जांच में ब्रेन में ब्लीडिंग की पुष्टि हुई, जिसके बाद डॉक्टरों ने मरीज के वाइटल्स पर नजर रखते हुए इलाज जारी रखा।
देर रात तक मुकेश पाण्डेय और अन्य सहयोगियों ने मौके पर रहकर पूरी स्थिति संभाली। बातचीत में बच्ची ने बताया कि उसकी मां साथ नहीं रहती हैं और घर पर उसके छोटे भाई-बहन भी अकेले हैं। यह जानकारी सामने आने के बाद मौजूद लोगों ने आगे भी सहयोग का भरोसा दिया। यह घटना न सिर्फ स्वास्थ्य व्यवस्था में चुनौतियों को दर्शाती है, बल्कि समाज में मौजूद संवेदनशीलता और मानवता की मिसाल भी पेश करती है, जहां समय पर एक समाजसेवी के प्रयास से एक परिवार को सहारा मिल सका।
जिन्दपीर चौराहे पर भीषण जाम, एम्बुलेंस सहित कई वाहन फंसे
विनोद गुप्ता
हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र में स्थित जिन्दपीर चौराहे पर मंगलवार को भीषण जाम लग गया, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई एम्बुलेंस भी जाम में फंस गईं, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौके पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान जाम खुलवाने का प्रयास करते रहे, लेकिन भारी भीड़ और वाहनों के दबाव के चलते स्थिति सामान्य होने में काफी समय लग गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस चौराहे पर अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है,
भाजपा की प्रचंड जीत पर पिहानी कार्यालय में मनाया गया जश्न ।
बबलू प्रजापति
पिहानी हरदोई।बंगाल, असम सहित कई राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की खुशी में नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी जाहिर की और जीत को पार्टी की नीतियों व संगठन की मेहनत का परिणाम बताया।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे। इस मौके पर महामंत्री नीरज सिंह, निवर्तमान नगर अध्यक्ष आदर्श सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष पीयूष शुक्ला, विमलेश गुप्ता, ब्रजेश गुप्ता, डॉ. मुजाविर हुसैन जैदी, अभिषेक वैश्य (रिशु), उपाध्यक्ष रीतेश सिंह, विमलेश तिवारी, मंत्री भानू मिश्रा, अर्जुन शिव सिंह, दिनेश अर्कवंशी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।
प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नीम के पेड़ से लटके मिले शव, दोनों
रितेश मिश्रा
हरदोई के शाहाबाद थाना क्षेत्र के बबुराई गांव के पास एक युवक और युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। प्रथम दृष्टया घटना प्रेम-प्रसंग से जुड़ी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि परिजन शादी के विरोध में थे, जिसके चलते दोनों ने यह कदम उठाया। दोनों एक ही गांव के रहने वाले और आपस में पारिवारिक रूप से परिचित बताए जा रहे हैं
पश्चिम बंगाल,असम,पांडुचेरी में भाजपा की जीत पर शाहाबाद में  खुशी की लहर
                                    

ओमकुमार द्विवेदी।                                        शाहाबाद ( हरदोई ) पश्चिम बंगाल  असम ,पुडुचेरी मे भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा  नगर मंडल शाहाबाद मे भाजपा नगरअध्यक्ष अनिल पान्डेय पिन्टू ने  पदाधिकारी व कार्यकर्तायो के साथ नगर के ब्लाक चौराहे पर आतिशबाजी, पटाखे दगाए  और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर पार्टी की प्रचंड  जीत की  बधाई दी।
इस अवसर पर नगर महामंत्री सुभाष सिंह ,उपाध्यक्ष प्रिंस मौर्या, उपाध्यक्ष अंकित गुप्ता ,सौरभ लाहौरी , उपाध्यक्ष आनन्द गुप्ता ,कुलदीप श्रीवास्तव, कृति वर्मा, लक्ष्मी राजपूत , वरुण अग्निहोत्री ,रजत रस्तोगी सहित  कार्यकर्ता गण और तमाम सहयोगी एवं मित्र गण मौजूद रहे।
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के ख़िलाफ़ शिकायत, जांच की मांग
अधिवक्ताओं ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र, फीस, किताब और आरटीई में अनियमितताओं का मुद्दा उठाया

रितेश मिश्रा
हरदोई में प्राइवेट स्कूलों की कथित अनियमितताओं को लेकर अधिवक्ताओं ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर जांच की मांग की है। अंकुर सिंह चन्देल और सुरेश कुमार मौर्या ने आरोप लगाया कि निजी विद्यालय अभिभावकों पर एक ही दुकान से किताबें, यूनिफॉर्म और स्टेशनरी खरीदने का दबाव बना रहे हैं, जो शिक्षा के व्यवसायीकरण को बढ़ावा देता है। प्रार्थना पत्र में इस मामले की गहन जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।
प्रार्थना पत्र में यह भी कहा गया है कि कई स्कूल मनमाने ढंग से फीस बढ़ा रहे हैं, जिसकी जांच कर अतिरिक्त शुल्क वापस कराया जाना चाहिए। साथ ही शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के तहत 25 प्रतिशत आरटीई कोटे में प्रवेश देने और किसी प्रकार की फीस न लेने के नियमों के पालन की भी जांच की मांग की गई है। अधिवक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ स्कूल प्रबंधन विशेष दुकानदारों से मिलीभगत कर रहे हैं, जिस पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
अंकुर सिंह चन्देल, सुरेश कुमार मौर्या, गौरव श्रीवास्तव और शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में 30 अप्रैल 2026 को जिलाधिकारी को भी ज्ञापन दिया गया था। उन्होंने अपेक्षा जताई कि तीन महीने के भीतर मामले का निस्तारण करते हुए दोषी पाए जाने पर संबंधित स्कूलों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
तेज हवाओं के साथ आई बारिष से बिजली सप्लाई हुई बाधित          
                             

रितेश मिश्रा

शाहाबाद ( हरदोई ) सोमबार  तेज हबाओ के साथ आई बारिष से नगर की बिजली सप्लाई ब्यबस्था कई घंटा तक बाधित रही ! बताया गया है कि डल्ला स्वीट हाउस की नजदीक सडक पर पीपल का पेंड गिर जाने से कुछ समय तक आबागमन बाधित रहा इधर मोहल्ला बरूआ बाजार मे बिधुत पोल गिर जाने से कई घंटा तक सरदार गंज फीडर की बिजली कटी रही उधर मोहल्ला जंगलियां मे ट्रांसफार्मर के ऊपर  पाकड पेंड की डाल गिर जाने से सप्लाई बाधित हुई हालांकि इस्लामगंज पाबर हाउस मे तैनात जूनियर इंजीनियर दीपक कुमार ने बिधुत कर्मियों साथ मौके पर पहुंच कर  बिधुत लाइन पर गिरी पेंड की डालो को कडी मशक्त के बाद कुछ घंटो मे हटबा कर नगर की बिजली ब्यबस्था पूर्ब की भांति शुचारू करबा दी