मेडिकल कॉलेज में बीमार पिता के साथ जूझती नाबालिग बच्ची, समाजसेवी मुकेश पाण्डेय बने सहारा .
रितेश मिश्रा
हरदोई के राजकीय मेडिकल कॉलेज (जिला अस्पताल) में सोमवार देर रात एक मार्मिक और चिंताजनक मामला सामने आया, जहां एक नाबालिग बच्ची अपने गंभीर रूप से बीमार पिता की देखभाल करते हुए अकेली नजर आई। घटना ने अस्पताल में मौजूद लोगों को भावुक कर दिया। जानकारी के अनुसार, करीब 54 वर्षीय मनोज कुमार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उनकी लगभग 10 वर्षीय बेटी जिला अस्पताल लेकर पहुंची। प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों ने मरीज में उच्च रक्तचाप के कारण ब्रेन स्ट्रोक (CVA) के लक्षण बताए। हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया था।
हालांकि, अस्पताल में मरीज के साथ कोई वयस्क अटेंडेंट मौजूद न होने के कारण बच्ची अकेले ही पिता की देखभाल करती रही। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मरीज बार-बार बेड से गिरने की स्थिति में आ रहे थे, जिन्हें संभालने की कोशिश में बच्ची लगातार संघर्ष कर रही थी।
इसी दौरान मौके पर पहुंचे समाजसेवी मुकेश पाण्डेय ने स्थिति को समझते हुए तुरंत मदद का जिम्मा उठाया। उन्होंने डॉक्टरों से समन्वय स्थापित किया, आवश्यक जांच जैसे सीटी स्कैन करवाने में सहयोग किया और आसपास मौजूद लोगों को भी सहायता के लिए प्रेरित किया। उनकी पहल पर मरीज को भर्ती कर इलाज शुरू कराया गया और बच्ची को भी आवश्यक सहारा मिला। जांच में ब्रेन में ब्लीडिंग की पुष्टि हुई, जिसके बाद डॉक्टरों ने मरीज के वाइटल्स पर नजर रखते हुए इलाज जारी रखा।
देर रात तक मुकेश पाण्डेय और अन्य सहयोगियों ने मौके पर रहकर पूरी स्थिति संभाली। बातचीत में बच्ची ने बताया कि उसकी मां साथ नहीं रहती हैं और घर पर उसके छोटे भाई-बहन भी अकेले हैं। यह जानकारी सामने आने के बाद मौजूद लोगों ने आगे भी सहयोग का भरोसा दिया। यह घटना न सिर्फ स्वास्थ्य व्यवस्था में चुनौतियों को दर्शाती है, बल्कि समाज में मौजूद संवेदनशीलता और मानवता की मिसाल भी पेश करती है, जहां समय पर एक समाजसेवी के प्रयास से एक परिवार को सहारा मिल सका।

रितेश मिश्रा

विनोद गुप्ता
बबलू प्रजापति
रितेश मिश्रा
अधिवक्ताओं ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र, फीस, किताब और आरटीई में अनियमितताओं का मुद्दा उठाया
बबलू प्रजापति
पीयूष तिवारी
2 hours and 5 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.7k