भाकियू महात्मा टिकैत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने पांच सूत्रीय मांगो का ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया
फर्रुखाबाद भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा ने अपने पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच कर किया प्रदर्शन। और अपनी पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया। जिसमें उनका कहना है कि कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर खराब है। उनको तत्काल सही कराया जाए, और नारायनपुर सातनपुर मंडी के पीछे 5 दिनों से खराब पड़ा ट्रांसफार्मर उसे तत्काल नया लगाया जाए, तथा लिंक एक्सप्रेस वे के मोड़ में ग्राम नंदगांव नगर पंचायत खिमसेपुर में जो ग्रामीण के मकान कट मोड़ के अंतर्गत आ रहे हैं। उनका ज्ञापन दिया जा चुका है। जिसको तत्काल सरकार को भिजवा दिया जाए, एवं जमीनों का सर्किल रेट बढवाया जाए, सातनपुर आलू मंडी में जो आलू खरीद हेतु सरकारी कांटा लगाया गया है। उसमें हरा और सड़ा हुआ आलू छोड़कर हर साइज का आलू लिया जाए। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा, घनश्याम सिंह कुमार, शंकर पांडे, हेमसिंह, देवेंद्र कुमार, कुसुमलता, राजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, और अन्य किसान यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2