जिन्दपीर चौराहे पर भीषण जाम, एम्बुलेंस सहित कई वाहन फंसे
विनोद गुप्ता
हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र में स्थित जिन्दपीर चौराहे पर मंगलवार को भीषण जाम लग गया, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई एम्बुलेंस भी जाम में फंस गईं, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौके पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान जाम खुलवाने का प्रयास करते रहे, लेकिन भारी भीड़ और वाहनों के दबाव के चलते स्थिति सामान्य होने में काफी समय लग गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस चौराहे पर अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है,
भाजपा की प्रचंड जीत पर पिहानी कार्यालय में मनाया गया जश्न ।
बबलू प्रजापति
पिहानी हरदोई।बंगाल, असम सहित कई राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की खुशी में नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी जाहिर की और जीत को पार्टी की नीतियों व संगठन की मेहनत का परिणाम बताया।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे। इस मौके पर महामंत्री नीरज सिंह, निवर्तमान नगर अध्यक्ष आदर्श सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष पीयूष शुक्ला, विमलेश गुप्ता, ब्रजेश गुप्ता, डॉ. मुजाविर हुसैन जैदी, अभिषेक वैश्य (रिशु), उपाध्यक्ष रीतेश सिंह, विमलेश तिवारी, मंत्री भानू मिश्रा, अर्जुन शिव सिंह, दिनेश अर्कवंशी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।
प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नीम के पेड़ से लटके मिले शव, दोनों
रितेश मिश्रा
हरदोई के शाहाबाद थाना क्षेत्र के बबुराई गांव के पास एक युवक और युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। प्रथम दृष्टया घटना प्रेम-प्रसंग से जुड़ी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि परिजन शादी के विरोध में थे, जिसके चलते दोनों ने यह कदम उठाया। दोनों एक ही गांव के रहने वाले और आपस में पारिवारिक रूप से परिचित बताए जा रहे हैं
पश्चिम बंगाल,असम,पांडुचेरी में भाजपा की जीत पर शाहाबाद में  खुशी की लहर
                                    

ओमकुमार द्विवेदी।                                        शाहाबाद ( हरदोई ) पश्चिम बंगाल  असम ,पुडुचेरी मे भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा  नगर मंडल शाहाबाद मे भाजपा नगरअध्यक्ष अनिल पान्डेय पिन्टू ने  पदाधिकारी व कार्यकर्तायो के साथ नगर के ब्लाक चौराहे पर आतिशबाजी, पटाखे दगाए  और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर पार्टी की प्रचंड  जीत की  बधाई दी।
इस अवसर पर नगर महामंत्री सुभाष सिंह ,उपाध्यक्ष प्रिंस मौर्या, उपाध्यक्ष अंकित गुप्ता ,सौरभ लाहौरी , उपाध्यक्ष आनन्द गुप्ता ,कुलदीप श्रीवास्तव, कृति वर्मा, लक्ष्मी राजपूत , वरुण अग्निहोत्री ,रजत रस्तोगी सहित  कार्यकर्ता गण और तमाम सहयोगी एवं मित्र गण मौजूद रहे।
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के ख़िलाफ़ शिकायत, जांच की मांग
अधिवक्ताओं ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र, फीस, किताब और आरटीई में अनियमितताओं का मुद्दा उठाया

रितेश मिश्रा
हरदोई में प्राइवेट स्कूलों की कथित अनियमितताओं को लेकर अधिवक्ताओं ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर जांच की मांग की है। अंकुर सिंह चन्देल और सुरेश कुमार मौर्या ने आरोप लगाया कि निजी विद्यालय अभिभावकों पर एक ही दुकान से किताबें, यूनिफॉर्म और स्टेशनरी खरीदने का दबाव बना रहे हैं, जो शिक्षा के व्यवसायीकरण को बढ़ावा देता है। प्रार्थना पत्र में इस मामले की गहन जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।
प्रार्थना पत्र में यह भी कहा गया है कि कई स्कूल मनमाने ढंग से फीस बढ़ा रहे हैं, जिसकी जांच कर अतिरिक्त शुल्क वापस कराया जाना चाहिए। साथ ही शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के तहत 25 प्रतिशत आरटीई कोटे में प्रवेश देने और किसी प्रकार की फीस न लेने के नियमों के पालन की भी जांच की मांग की गई है। अधिवक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ स्कूल प्रबंधन विशेष दुकानदारों से मिलीभगत कर रहे हैं, जिस पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
अंकुर सिंह चन्देल, सुरेश कुमार मौर्या, गौरव श्रीवास्तव और शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में 30 अप्रैल 2026 को जिलाधिकारी को भी ज्ञापन दिया गया था। उन्होंने अपेक्षा जताई कि तीन महीने के भीतर मामले का निस्तारण करते हुए दोषी पाए जाने पर संबंधित स्कूलों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
तेज हवाओं के साथ आई बारिष से बिजली सप्लाई हुई बाधित          
                             

रितेश मिश्रा

शाहाबाद ( हरदोई ) सोमबार  तेज हबाओ के साथ आई बारिष से नगर की बिजली सप्लाई ब्यबस्था कई घंटा तक बाधित रही ! बताया गया है कि डल्ला स्वीट हाउस की नजदीक सडक पर पीपल का पेंड गिर जाने से कुछ समय तक आबागमन बाधित रहा इधर मोहल्ला बरूआ बाजार मे बिधुत पोल गिर जाने से कई घंटा तक सरदार गंज फीडर की बिजली कटी रही उधर मोहल्ला जंगलियां मे ट्रांसफार्मर के ऊपर  पाकड पेंड की डाल गिर जाने से सप्लाई बाधित हुई हालांकि इस्लामगंज पाबर हाउस मे तैनात जूनियर इंजीनियर दीपक कुमार ने बिधुत कर्मियों साथ मौके पर पहुंच कर  बिधुत लाइन पर गिरी पेंड की डालो को कडी मशक्त के बाद कुछ घंटो मे हटबा कर नगर की बिजली ब्यबस्था पूर्ब की भांति शुचारू करबा दी
ऑटो चालकों की मनमानी से रोज लगता है जाम, पुलिस बनी मूकदर्शक।
बबलू प्रजापति
पिहानी, हरदोई*: कस्बे के मुख्य मार्गों पर ऑटो चालकों की मनमानी के चलते हर रोज जाम की स्थिति बन रही है। पुलिस की अनदेखी से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। शायद ही किसी दिन ऐसा हो कि कोई ना कोई राहगीर ऑटो चालकों की मनमानी से चोटहिल ना होता हो।
मनमाने स्टैंड*: ऑटो चालक चौराहों, मोड़ और दुकानों के सामने ही सवारियां बैठाते-उतारते हैं। जिससे कभी-कभी दुकानदारों से भी लड़ाई झगड़ा कर बैठते हैं
ओवरलोडिंग*: क्षमता से ज्यादा सवारियां भरकर चलते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। कई हद से हो भी चुके हैं जिसमें कुछ जाने भी गई हैं ट्रैफिक नियमों की अनदेखी*: बीच सड़क पर ऑटो रोककर लंबी जाम लगा देते हैं
*जनता परेशान*: स्कूल, अस्पताल और ऑफिस जाने वालों को रोज जाम में फंसना पड़ रहा है। एंबुलेंस तक को निकलने में दिक्कत होती है।
नागरिकों ने प्रशासन से मुख्य मार्गों पर स्थायी ऑटो स्टैंड बनाने और ट्रैफिक पुलिस तैनात कर चालानी कार्रवाई की मांग की है।
पश्चिम बंगाल,असम,पुडुचेरी में खिला कमल-कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
पीयूष तिवारी
हरदोई बेनीगंज- सोमवार को पश्चिम बंगाल, असम और अन्य राज्यों में भाजपा की कथित चुनावी जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और जश्न का माहौल देखा गया। जनपद हरदोई के बेनीगंज नगर में भी भाजपा की बड़ी जीत पर खुशी का माहौल लोगों के बीच देखने को मिला। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को झालमुड़ी बाटी साथ ही मुंह मीठा करा कर एक दूसरे को बधाइयां दी। मंडल अध्यक्ष रोहित वैश्य ने बताया
इस बार पहली बार पश्चिम बंगाल मैं ऐतिहासिक जीत मिली है साथ ही असम, पुडुचेरी ें भाजपा को बढ़कर बहुमत मिला है। इससे पार्टी के कार्यकर्ता खुशी से लबलाब हैं बंगाल में टीएमसी एक वर्ग को साथ लेकर काम कर रही थी। वहां एक वर्ग के सामने दूसरा वर्ग भी एकमत हो गया। सबने मिलकर एक मुखी होकर कमल खिलाने का निर्णय लिया। नतीजा भाजपा के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मस्थली पर बंगाल में पहली बार भाजपा प्रचंड बहुमत से जीती। कश्मीर से कन्याकुमारी तक, अटक से कटक तक, चारों तरफ भाजपा का कमल खिल रहा है। वह दिन दूर नहीं जब पूरे देश में भाजपा होगी। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए भाजपा का शासन जरूरी है। जश्न के माहौल के समय जिला पंचायत सदस्य रमेश सिंह,भाजपा नेता अरविंद शुक्ला,पूर्व नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश वैश्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उमेश चंद्र ,दीपचंद गुप्ता, अशोक कुमार सहित पार्टी के अन्य लोंग मौजूद रहे।
हरदोई की सीडीओ सान्या छाबड़ा का तबादला,  नेहा ब्याडवाल  संभालेंगी कमान
रितेश मिश्रा
हरदोई। प्रशासनिक फेरबदल के तहत हरदोई की मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सान्या छाबड़ा का तबादला कर उन्हें कानपुर में प्रथम अपर आयुक्त राज्यकर के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, नेहा ब्याडवाल को हरदोई का नया सीडीओ नियुक्त किया गया है।

सान्या छाबड़ा के कार्यकाल में जनपद में कई विकास योजनाओं को गति मिली। विशेषकर ग्रामीण विकास, स्वच्छता अभियान, स्वयं सहायता समूहों को सशक्त करने और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में उनकी सक्रिय भूमिका रही। उनके स्थानांतरण के बाद अब नेहा ब्याडवाल जिले के विकास कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगी।

नेहा ब्याडवाल के सामने जनपद में चल रही विभिन्न योजनाओं को आगे बढ़ाने, नई योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने और प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने की चुनौती होगी। प्रशासनिक हलकों में इस बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है
09  मई की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु   अधिकारियों के साथ हुई बैठक
रितेश मिश्रा
हरदोई।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं  उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा  प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशन में  जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई श्रीमती रीता कौशिक की अनुमति से दिनाँक 09 मई 2026 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण कराए जाने हेतु जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अपर  जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत  भूपेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में बैठक की गई। अपर जिला जज द्वारा  प्रशासनिक अधिकारियों व विद्युत विभाग के अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिए गए तथा ट्रैफिक चालान से संबंधित वादों के निस्तारण हेतु दिशा निर्देश दिए जिससे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके। उक्त बैठक में  प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई स्मिता गोस्वामी, प्रशासन की ओर से नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय से रघुवीर प्रसाद मिश्र,विद्युत विभाग से विशाल शर्मा,अशोक यादव,पुनीत कुमार दुबे,आकाश वर्मा,आशीष कुमार, जेसन सेन, आशा सिंह सदस्य स्थाई लोक अदालत व विद्युत विभाग के अधिवक्ता कमलेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।