कोयलसा मण्डल बैठक के बाद भाजपा की जीत पर जश्न, कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्साह
आजमगढ़। कोयलसा मण्डल की मासिक बैठक सम्पन्न होने के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। बैठक के उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पाण्डुचेरी में पार्टी की जीत को लेकर जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में श्री आशुतोष राय ‘पंकज’ जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष रुद्रप्रकाश शर्मा जी ने की, जबकि संचालन महामंत्री श्री जगन्नाथ राजभर जी ने किया। बैठक के बाद जश्न के दौरान ब्लॉक प्रमुख श्री संतोष यादव जी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह जी, जिला पंचायत सदस्य अंकित गुप्ता जी, भाजपा नेता अभय सिंह जी, अनुभव सिंह ‘अन्नू’, मण्डल महामंत्री व सभासद दीपक मोदनवाल, मण्डल उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह ‘रिंकू’, मनोज सिंह जी, धर्ममणि पाण्डेय जी, रीखु पटेल जी, दुर्गा यादव जी, संतोष शर्मा, योगेंद्र सिंह जी, अशोक मिश्रा जी, हरिकेश पाण्डेय, उमेश वर्मा, परविन्द विश्वकर्मा, अमरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत पार्टी की नीतियों और नेतृत्व पर जनता के विश्वास का प्रतीक है। सभी ने एकजुट होकर आगे भी संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

आजमगढ़। कोयलसा मण्डल की मासिक बैठक सम्पन्न होने के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। बैठक के उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पाण्डुचेरी में पार्टी की जीत को लेकर जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में श्री आशुतोष राय ‘पंकज’ जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष रुद्रप्रकाश शर्मा जी ने की, जबकि संचालन महामंत्री श्री जगन्नाथ राजभर जी ने किया। बैठक के बाद जश्न के दौरान ब्लॉक प्रमुख श्री संतोष यादव जी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह जी, जिला पंचायत सदस्य अंकित गुप्ता जी, भाजपा नेता अभय सिंह जी, अनुभव सिंह ‘अन्नू’, मण्डल महामंत्री व सभासद दीपक मोदनवाल, मण्डल उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह ‘रिंकू’, मनोज सिंह जी, धर्ममणि पाण्डेय जी, रीखु पटेल जी, दुर्गा यादव जी, संतोष शर्मा, योगेंद्र सिंह जी, अशोक मिश्रा जी, हरिकेश पाण्डेय, उमेश वर्मा, परविन्द विश्वकर्मा, अमरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत पार्टी की नीतियों और नेतृत्व पर जनता के विश्वास का प्रतीक है। सभी ने एकजुट होकर आगे भी संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

आजमगढ़ जनपद के कोयलसा ब्लॉक की राजनीति और विकास की बात जब भी होती है, तो एक नाम पूरे सम्मान और प्रभाव के साथ लिया जाता है—राजधारी पाण्डेय। उन्हें क्षेत्र में ‘विकास पुरुष’ के रूप में जाना जाता है। उनके बारे में कहा जाता है कि जितना कहा जाए, उतना कम है।
जमगढ़ जिले के मडछा क्षेत्र में अवैध लकड़ी कटान का गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक लकड़ी व्यापारी द्वारा लगभग 100 हरे सागौन के पेड़ों को काटे जाने की जानकारी मिली है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह सब प्रशासन की जानकारी में होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।ग्रामीणों के अनुसार, न केवल मडछा बल्कि भाऊपुर क्षेत्र में भी दर्जनों सागौन के पेड़ों की कटाई की गई है। पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण इन पेड़ों के अवैध कटान से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।
जमगढ़ जिले के बूढ़नपुर (कोयलसा) नगर पंचायत में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर परशुराम जयंती के भव्य आयोजन ने पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संतोष पाण्डेय (जिला मंत्री) ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान परशुराम त्याग, साहस और धर्म की रक्षा के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि समाज को उनके आदर्शों पर चलकर एकजुटता और नैतिकता को मजबूत करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष कोयलसा रुद्र प्रकाश शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे भारतीय संस्कृति के मूल्यों को अपनाएं और समाज के विकास में योगदान दें। संयोजक भाजपा मंडल अध्यक्ष कोयलसा धर्ममणि पाण्डेय ने कहा कि यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और एकता का संदेश देने का माध्यम है। उन्होंने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन आगे भी निरंतर होते रहेंगे। इस मौके पर उपस्थित हरि प्रसाद दूबे, राघवेंद्र पाण्डेय, अशोक मिश्र, चंद्रशेखर पाण्डेय, दुर्गेश पाण्डेय, शैलेश पाण्डेय, बीरेंद्र सिंह, पियूष पाण्डेय और त्रिपुरारी पाण्डेय सहित अन्य लोगों ने भी भगवान परशुराम के आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि हमें उनके जीवन से सीख लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाना चाहिए। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिससे यह कार्यक्रम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम से बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह मनाई गई इस अवसर पर झांकियां एवं गीत लोकगीत के माध्यम से एकता का संदेश देने का काम किया हर सामाजिक दल एवं राजनीतिक दलों ने आज डॉक्टर बी आर अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई महिलाओं एवं बच्चियों का नृत्य देखते ही बन रहा था।इसी क्रम मेंअतरौलिया के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रमाकांत मिश्रा ने भी डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित और कहा कि डॉक्टर बी आर अंबेडकर समता मूलक समाज के संस्थापक रहे उन्होंने देश को एक बेहतर संविधान देने का काम किया उन्होंने सभी जातियों एवं धर्म के लोगों को मानवता एवं सुशासन का संदेश दिया ऐसे महान व्यक्तित्व का हम बार-बार नमन करते उन्होंने समाज के दबे कूचले एवं वंचित शोषित लोगों को अधिकार दिलाने का काम किया। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष आशुतोष चौबे चंद्रजीत तिवारी शैलेश सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के बिहार पुर गांव में बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब समारू राजभर पुत्र सन्नू राजभर की मिट्टी से बनी बरदौल अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे में एक कीमती भैंस मलबे में दब गई, जिसे स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में कुछ बकरियां और उनके बच्चे भी मलबे में दब गए थे, जिन्हें भी ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। हालांकि, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पीड़ित परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। पीड़ित समारू राजभर ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बरदौल गिरने से अब उनका परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। घटना की सूचना अभी तक प्रशासन को नहीं दी गई है और न ही मौके पर कोई राजस्व अधिकारी पहुंचा है। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान मकरंद यादव मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता और रहने की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे इस संकट से उबर सकें।
आजमगढ़ जिले के अहरौला क्षेत्र स्थित रेढ़हा के लक्ष्मी सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक तरुण कुमार अग्रवाल ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह (गब्बर) ने की तथा संचालन कमलेश पांडे द्वारा किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर कक्षा एक से आठ तक के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इसके साथ ही हिंदुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में जनपद स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली इशिका सिंह एवं नवां स्थान प्राप्त करने वाली आदित्री यादव को भी सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि संतोष कुमार सिंह ने अपने संबोधन में विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि यहां के बच्चों को देखकर स्पष्ट होता है कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा केसाथ-साथ संस्कार भी दिए जाते हैं, जिसके कारण यहां के छात्र जनपद में अपना नाम रोशन कर रहे हैं।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के मैनेजर संतोष सिंह ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नीरज श्रीवास्तव, प्रभुदीन यादव,हनुमत सिंह रज्जू, निखिल सिंह, राजेश सिंह, धर्मेंद्र कुमार, शिव कुमार सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बूढनपुर तहसील परिसर में देर शाम एक अधिवक्ता ने अपने ही फरियादी को तहसील परिसर में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा बता दे कि यह मामला मंगलवार शाम 3:30 बजे का है। पीड़ित श्याम नाथ पुत्र लोटू निवासी कोठरा थाना अहरौला का आरोप है कि मेरे द्वारा बैंक के वकील विजय प्रकाश गुप्ता को केसीसी के लोन के लिए पत्रावली दी गई जिसके साथ मैं ₹1000 नगद खतौनी स्टांप पेपर सहित अन्य दस्तावेज तैयार करके वकील साहब को दिया एक हफ्ते के बाद जब मैं वकील साहब के यहां पत्रावली लेने पहुंचा तो वकील साहब ने कहा कि तुम्हारी पत्रावली खो गई पुनः पत्रावली तैयार करनी पड़ेगी उन्होंने कहा कि तुम मुझे खतौनी और अन्य दस्तावेज दे देना मैं तुम्हारी पत्रावली तैयार करवा दूंगा जब मैं खतौनी सहित अनेक डॉक्यूमेंट उन्हें दे दिया एक सप्ताह बाद उन्होंने मुझे बुलाया जब मैं खतौनी और अन्य दस्तावेज के बारे में जानकारी लेनी चाहिए तो वह मुझे डांटने लगे और पैसे की डिमांड करने लगे। मैं वकील साहब से अनुरोध किया कि एक बार पत्रावलीआपके यहां से गायब हो गई तो आपने कहा था मैं स्वयं अपने खर्चे से बनवा दूंगा। जब मैं पत्रावली उनसे मांगा तो वह मुझे गाली देने लगे और अभद्रतापूर्ण व्यवहार करने लगे मेरे द्वारा कहा गया कि मैं भी सम्मानित व्यक्ति हूं मैं कोठरा गांव का पूर्व प्रधान हूं। इस पर उन्होंने मुझे तहसील में घसीट कर पीटना शुरू किया और कहा कि मैं अधिवक्ता हूं मेरे से बड़ा गुंडा और कोई नहीं है हम अधिवक्ता की एकजुट को नहीं जानते हो मुझे पीट कर घायल कर दिया किसी तरह से जान बचाकर मैं तहसील परिसर से भागा जिसकी शिकायत मेरे द्वारा स्थानीय थाना कप्तानगंज में की गई। वही बार एसोसिएशन के मंत्री जगत नारायण तिवारी ने बताया कि श्याम नाथ द्वारा हमारे अधिवक्ता के साथ अभद्र पूर्ण व्यवहार किया गया जिसके चलते अधिवक्ता विजय प्रकाश गुप्ता ने श्याम नाथ को पीटा। इस संबंध मे थानाध्यक्ष जय प्रकाश ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है जांच की जा रही है दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जनपद के सीमावर्ती अतरौलिया थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से शनिवार को तीन नए पुलिस सहायता केंद्रों (पुलिस बूथ) का उद्घाटन किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन के नेतृत्व में अतरैठ, लोहरा और बढ़या में इन केंद्रों का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। उद्घाटन के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन सहायता केंद्रों के शुरू होने से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ेगी और ग्रामीणों को अपनी शिकायतों के लिए थाने तक लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मी आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे। प्रशासन की ओर से अतरैठ में उपनिरीक्षक पवन शुक्ला, लोहरा में देवी शरण पांडे तथा बढ़या में उपनिरीक्षक पवन कुमार सिंह को मौजूदा जिम्मेदारी सौंपी गई है। बढ़या में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सरोकारों को भी प्रमुखता दी गई। इस मौके पर पांच सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों—रामचेत (सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी), रामसूरत यादव, फिरतु राम, रामजीत, रामनवल और फतेह बहादुर सिंह—को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही एसडी ग्लोबल स्कूल मदियापार के मेधावी छात्रों विद्यार्थियों को भी उनकी उपलब्धियों के लिए पुलिस अधीक्षक के द्वारा सम्मानित किया गया। थाना क्षेत्र के लगभग 51 चौकीदारों को बेहतर गश्त और सतर्कता के लिए सीटी और टॉर्च वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने स्पष्ट किया कि फिलहाल ये सहायता केंद्र अस्थायी रूप से संचालित होंगे। यदि ग्राम प्रधान और एसडीएम के माध्यम से उपयुक्त भूमि उपलब्ध होती है, तो भविष्य में इन्हें स्थायी पुलिस चौकियों के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां पुलिसकर्मियों के लिए बैरक और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। उन्होंने साइबर अपराध और गोकशी जैसे गंभीर मामलों पर कड़ी कार्रवाई की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पेशेवर अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘मिशन शक्ति’ के तहत प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि वे खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी कौस्तुभ त्रिपाठी, समाजसेवी अखंड सिंह, मोहब्बत वसीम सत्येंद्र सिंह सोनू, राधेश्याम यादव, गणेश दत्त दुबे समेत थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे, सहित कई पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
2 hours and 16 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6.1k