पगड़ी खींचने से नाराज सिखों ने क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग की
रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई। मंझिला थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुए विवाद के कारण कुछ दबंगों ने सिख समुदाय के दो लोगों के साथ मारपीट की और उनकी पगड़ी नोची जिससे नाराज सिखों ने क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मंझिला थाना क्षेत्र के ग्राम निल्या शिवनगरी निवासी लवप्रीत सिंह पुत्र बूटा सिंह ने मामा लवजीत सिंह पुत्र दसिदा सिंह निवासी ग्राम सराय रानक मंझिला के साथ पाली से भूसा बनाकर ट्रैक्टर ट्राली और रेफर मशीन लेकर वापस हो रहा था। ग्राम भुप्पा पुरवा के पास सुरेश की लड़की की बारात थी और बीच रास्ते में डीजे बज रहा था। पीड़ित ने बताया उसने जब रास्ता देने के लिए कहा तो भूरे पुत्र सुरेश, रामनरेश पुत्र नंदलाल, व्यास मुनि पुत्र रामलाल, संजीव और बल्लू पुत्र गण सुरेश तथा 10- 12 अन्य लोगों द्वारा मामा लवजीत को मारा पीटा और गाली गलौज कर ट्रैक्टर की सारी लाइटें तोड़ दीं और दस हजार की नकदी, ट्रैक्टर में रखी तलवार भी दबंग उठा ले गये। दबंगों ने उसके मामा की पगड़ी, बाल और कटार की बेइज्जती की। आरोप है कि जब मंझिला थाने में प्रार्थना पत्र दिया मझिला पुलिस सुलह करने का दबाव बना रही है इसी से नाराज होकर शनिवार को दोपहर 12:00 बजे बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचे और यहां पर प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सहायक पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई।सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ शाहाबाद के नेतृत्व में सुरक्षा की दृष्टि से शनिवार की शाम को आंझी रेलवे स्टेशन के निकट सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
         जनपद में अपराध और अपराधियों की रोकथाम के लिए सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ शाहाबाद आलोक राज नारायण के नेतृत्व में मझिला और शाहाबाद की संयुक्त पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन के निकट आलमनगर मोड़ पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। सहायक पुलिस अधीक्षक श्री नारायण ने बताया पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर उनके सर्किल में जनमानस की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए जगह जगह सघन चेकिंग अभियान चलाया जाता है। चेकिंग अभियान चलाये जाने से अपराध और दुर्घटनाओं पर काफ़ी नियंत्रण पाया गया। चेकिंग के दौरान बाइक सवारों और चार पहिया वाहन चालकों को उनकी सुरक्षा के मद्देनजर हेलमेट और सीट बेल्ट बांध कर  चलाने के लिए जागरूक किया जाता है। चेकिंग के दौरान संदिग्ध चीजों को बरामद कर वाहन को सीज किया जा रहा है।इस अवसर पर शाहाबाद कोतवाल अरविन्द राय, मझिला थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार सहित भारी पुलिस बल उपस्थित रहा।
पूर्व विधायक ने फीता काटकर किया क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घघाटन
रितेश मिश्रा
शाहाबाद,हरदोई।क्षेत्र के ग्राम नवीपुर के क्रिकेट मैदान में आयोजित ब्लेज बाउंड्री बेस क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घघाटन शनिवार को मुख्य अतिथि पूर्व विधायक आसिफ खा बब्बू ने फीता काटकर किया।इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।उद्घघाटन के मौके पर पूर्व विधायक बब्बू ने स्वयं मैदान में उतरकर प्रथम गेंद खेलकर टूर्नामेंट की औपचारिक शुरुआत की।पूर्व विधायक बब्बू ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्रीय खेलों का आयोजन केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं होता बल्कि इन खेलों के माध्यम से युवाओं की प्रतिभाएं निखरती हैं,साथ ही,यह स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए भी प्रेरित करता है।इसलिए हमें क्षेत्रीय खेलों को बढ़ावा देना चाहिए,ताकि हमारे युवाओं का सर्वांगीण विकास हो और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहे।इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने प्रतिभाग लिया है।शुभारंभ के अवसर पर जमुरा क्रिकेट क्लब और टुमुर्की क्रिकेट क्लब की टीमों के मध्य निर्धारित 12 ओवरों के मैच में जमुरा क्लब के 104 रनो के जवाब में टुमुर्की क्लब के खिलाड़ी मात्र 89 रन ही बना सके और जमुरा क्रिकेट क्लब ने 15 रनो से जीत हासिल की।कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने प्रधान तौकीर,प्रधान अनिल,प्रधान मोनिश,पूर्व प्रधान कासिब,आफताब,दिलावर खा,शाबान आदि के साथ खेल प्रेमी एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
अमित चंचल त्रिवेदी बने राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिला अध्यक्ष
किसानों, युवाओं और समाज के हितों के लिए हमेशा रहेंगे सक्रिय , अमित चंचल त्रिवेदी

रितेश मिश्रा
हरदोई,हरियावां  कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई जब अमित चंचल त्रिवेदी को राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का जिला अध्यक्ष (हरदोई) नियुक्त किया गया। इस घोषणा के बाद समर्थकों और क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल देखा गया।
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री और प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी ने अमित चंचल त्रिवेदी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि उनके अनुभव और संघर्षशील छवि से संगठन को हरदोई जिले में नई मजबूती मिलेगी।
हरियावां में इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और कहा कि अमित चंचल त्रिवेदी हमेशा किसानों, युवाओं और समाज के हितों के लिए सक्रिय रहे हैं। उनकी नियुक्ति से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।
नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष अमित चंचल त्रिवेदी ने सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और हरदोई जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई को और तेज किया जाएगा।
पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
                                                         

रितेश मिश्रा
हरदोई !; कछौना पुलिस ने मुकदमा संख्या 103/2026 धारा 87/137(2) बी एन एस से सम्बन्धित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है प्राप्त बिबरण मे शनिबार को एक ब्यक्ति द्वारा थाना पर तहरीर दी गई कि वादी की पुत्री घर गई जो अभी तक बापस लौटी नही है वादी की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजी क्रत किया गया और महिला उपनिरीक्षक समीक्षा कटियार ब आरक्षी राहुल रतन के द्वारा  अभियुक्त अजय कुमार पुत्र किशनू निवासी कनेरा थाना नैमिष जनपद सीतापुर को गिरफ्तार कर  अपह्र्ता को सकुशल बरामद किया गया है
जय गुरुदेव सत्संग, विशाल भंडारे में उमड़ा आध्यात्मिक उल्लास
बबलू प्रजापति
पिहानी (हरदोई)। जय गुरुदेव आश्रम, रामलीला मैदान, पिहानी में आयोजित भव्य सत्संग और विशाल भंडारे ने श्रद्धा की नई लहर पैदा की। इस पावन अवसर पर, भक्तों ने बाबा जय गुरुदेव के दिव्य उपदेशों पर गहन चिंतन किया, और उनके जीवन से प्रेरित होकर सादगी, सेवा और प्रेम के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
सत्संग में आश्रम के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा जय गुरुदेव का जीवन एक प्रकाश स्तंभ है, जिसने मानवता को आत्मसुधार, शुद्ध आचरण और परस्पर सहयोग का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलने से ही जीवन का सच्चा उद्देश्य और परम शांति प्राप्त होती है।
कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने विशाल भंडारे का लाभ लिया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण कर समाज कल्याण और आध्यात्मिक उन्नति के लिए प्रार्थना की। पूरे आयोजन में भक्तों का अनुशासन, भक्ति और आध्यात्मिक उमंग देखते ही बनती थी।
पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह  को किया निलंबित जो मौजोदा में थाना प्रभारी के पद पर तैनात थे


विनोद गुप्ता
हरदोई  टंडियावां थाना में तैनात उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह को कर्तव्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 अप्रैल 2026 को थाना क्षेत्र के ग्राम कोटरा में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। आरोप है कि उपनिरीक्षक ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की, जबकि विपक्षी पक्ष की शिकायत के आधार पर पीड़ितों के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसके अतिरिक्त एक अन्य मामले में पीड़िता के बयान समय से न्यायालय में दर्ज न कराए जाने की भी गंभीर लापरवाही सामने आई।
इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक हरदोई ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया और विभागीय जांच शुरू करा दी है।
एसपी ने जनपद के सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा है कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की उदासीनता या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
वकीलों ने निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ सौंपा ज्ञापन
किताबों की खरीद में दबाव, अवैध वसूली और सनबीम वीडियो वायरल प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

रितेश मिश्रा
हरदोई में अधिवक्ताओं ने निजी स्कूलों की कार्यप्रणाली को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कई गंभीर मुद्दे उठाए। अंकुर सिंह चन्देल एडवोकेट और सुरेश कुमार मौर्या एडवोकेट ने कहा कि स्कूल परिसर में पढ़ाई के दौरान किसी भी प्रकार का प्रदर्शन बच्चों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है और ऐसे मामलों में एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। साथ ही बिना अनुमति के किसी अभिभावक और प्रिंसिपल का वीडियो बनाकर सार्वजनिक करना निजता के अधिकार का हनन बताया गया। सनबीम प्रकरण में एक विडियो वायरल किया गया उसके संबंध में ही अधिवक्ता गण बात रख रहे थे। साथ ही शिक्षण कार्य के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का उग्र प्रदर्शन भी निशाने पर रहा।
ज्ञापन में वायरल वीडियो प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा गया कि इसमें जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं है, बल्कि स्थिति को उकसाकर वीडियो बनाए जाने की आशंका जताई गई है। अधिवक्ताओं ने बीएसए से पूरे मामले की गहन जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की।
इसके अलावा निजी स्कूलों द्वारा कॉपी-किताबों की खरीद के लिए अभिभावकों पर दबाव बनाने और मनमाने दाम वसूलने का आरोप लगाया गया। ज्ञापन में सेंट जेम्स इंटर कॉलेज, सेंट ज़ेवियर्स, बाल विद्या भवन, जेके पब्लिक स्कूल, क्रीसेंट एकेडमी समेत अन्य स्कूलों की जांच कराने और संबंधित दुकानदारों के रिकॉर्ड का सत्यापन कर कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान सुरेश कुशवाहा एडवोकेट, मोहम्मद अजहर एडवोकेट, सर्वेंद्र सिंह यादव एडवोकेट, दलबीर सिंह एडवोकेट, वेद प्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, अनुज जायसवाल एडवोकेट, ओमवीर सिंह एडवोकेट, अरविंद सिसोदिया एडवोकेट, बबलू पाल एडवोकेट और अजेंद्र सिंह एडवोकेट सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने की राजस्व एवं विकास कार्यों से सम्बंधित सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक

रितेश मिश्रा
हरदोई. आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में राजस्व एवं विकास कार्यों से सम्बंधित विभागों की सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर विभागीय योजनाओं की प्रगति बढायी जाये। उन्होंने कहा कि सभी विभाग राजस्व वसूली पर विशेष ध्यान दे और निर्धारित समयसीमा मे लक्ष्य पूरा करें। उन्होंने स्टांम्प रजिस्टेªशन विभाग को प्रगति बढाने के निदेश दिये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0र0, प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, समस्त उपजिलाधिकारी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने विकास कार्यो के लक्ष्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, सहित सभी उपजिलाधिकारी व जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार का निरीक्षण
रितेश मिश्रा
हरदोई. आज जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा उनकी शिकायतों को समय से निस्तारित कराने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कारागार के भोजनालय को देखा तथा खाने की गुणवत्ता को खाकर देखा। जेल अधीक्षक को निर्देश दिये कि बंदियों को गुणवत्ता परक भोजन समय से दिया जाये। कारागार के चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित डाक्टरों को निर्देश दिये कि बीमार बंदियों की उचित जांच करायें और गंभीर बीमार बंदियों को जिला चिकित्सालय में भर्ती करायें। इस अवसर पर जेल अधीक्षक, डिप्टी जेलर, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित सभी सम्बन्धित उपस्थित रहें।