वकीलों ने निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ सौंपा ज्ञापन
किताबों की खरीद में दबाव, अवैध वसूली और सनबीम वीडियो वायरल प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग
रितेश मिश्रा
हरदोई में अधिवक्ताओं ने निजी स्कूलों की कार्यप्रणाली को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कई गंभीर मुद्दे उठाए। अंकुर सिंह चन्देल एडवोकेट और सुरेश कुमार मौर्या एडवोकेट ने कहा कि स्कूल परिसर में पढ़ाई के दौरान किसी भी प्रकार का प्रदर्शन बच्चों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है और ऐसे मामलों में एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। साथ ही बिना अनुमति के किसी अभिभावक और प्रिंसिपल का वीडियो बनाकर सार्वजनिक करना निजता के अधिकार का हनन बताया गया। सनबीम प्रकरण में एक विडियो वायरल किया गया उसके संबंध में ही अधिवक्ता गण बात रख रहे थे। साथ ही शिक्षण कार्य के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का उग्र प्रदर्शन भी निशाने पर रहा।
ज्ञापन में वायरल वीडियो प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा गया कि इसमें जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं है, बल्कि स्थिति को उकसाकर वीडियो बनाए जाने की आशंका जताई गई है। अधिवक्ताओं ने बीएसए से पूरे मामले की गहन जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की।
इसके अलावा निजी स्कूलों द्वारा कॉपी-किताबों की खरीद के लिए अभिभावकों पर दबाव बनाने और मनमाने दाम वसूलने का आरोप लगाया गया। ज्ञापन में सेंट जेम्स इंटर कॉलेज, सेंट ज़ेवियर्स, बाल विद्या भवन, जेके पब्लिक स्कूल, क्रीसेंट एकेडमी समेत अन्य स्कूलों की जांच कराने और संबंधित दुकानदारों के रिकॉर्ड का सत्यापन कर कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान सुरेश कुशवाहा एडवोकेट, मोहम्मद अजहर एडवोकेट, सर्वेंद्र सिंह यादव एडवोकेट, दलबीर सिंह एडवोकेट, वेद प्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, अनुज जायसवाल एडवोकेट, ओमवीर सिंह एडवोकेट, अरविंद सिसोदिया एडवोकेट, बबलू पाल एडवोकेट और अजेंद्र सिंह एडवोकेट सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
1 hour and 42 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.7k