पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन का 10वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, ‘उत्कर्ष उत्सव 2026’ में 51 महिलाओं सहित कई संस्थाएं सम्मानित

रायपुर- पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन ने पारस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन के 10वें स्थापना दिवस के अवसर पर ‘पारस दशाब्दी उत्कर्ष उत्सव 2026’ का भव्य आयोजन किया। यह कार्यक्रम केवल एक उत्सव नहीं था, बल्कि समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं और संस्थाओं को सम्मानित करने का एक प्रेरणादायक मंच भी बना।

कार्यक्रम में 500 से अधिक महिलाओं की उपस्थिति ने पूरे आयोजन को खास बना दिया। बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी से माहौल उत्साह और ऊर्जा से भर गया। यह आयोजन इस बात का प्रतीक रहा कि समाज में अच्छे कार्यों को पहचान और सम्मान देना कितना जरूरी है।

इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 51 महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही 7 गैर-सरकारी संस्थाओं (एनजीओ) को भी उनके सराहनीय योगदान के लिए मंच पर सम्मान मिला।

कार्यक्रम की एक विशेष पहल उन संयुक्त परिवारों को सम्मानित करना भी रही, जिनमें चार पीढ़ियां एक साथ रह रही हैं। इस पहल के जरिए परिवारिक एकता और भारतीय संस्कृति के महत्व को उजागर किया गया।

इस आयोजन में पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन की अध्यक्षा डॉ. कविता कुंभज, सचिव मूलचंद कश्यप, कोषाध्यक्ष राहुल कुंभज एवं उपाध्यक्ष ज्योति की उपस्थिति रही। उनके नेतृत्व में कार्यक्रम बेहद सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, छत्तीसगढ़ बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा एवं छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध गायक विवेक शर्मा , एसीपी सीमा अहिवारा जी, पार्षद कृतिका जैन जी उपस्थित रहे। इसके अलावा कई विशिष्ट अतिथि, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस आयोजन का उद्देश्य समाज में सकारात्मक कार्य करने वाले लोगों और संस्थाओं को प्रोत्साहित करना था। सम्मान प्राप्त करते समय प्रतिभागियों के चेहरे पर खुशी और गर्व साफ दिखाई दे रहा था, जो कार्यक्रम की सफलता को दर्शाता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कई सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इनमें कमलेश जैन (श्रीमती चम्पा इंदिरा देवी जैन चैरिटेबल ट्रस्ट रायपुर), गीता वर्मा, रुद्रांश ज्वेलर्स, डी.पी. गोस्वामी, अनिकेता भारद्वाज (डीएसी एकेडमी), रूपेंद्र साहू एवं हर्षा साहू (छत्तीसगढ़ डिफेंस एकेडमी), जय करण (जेई एलीवेटर), राहुल गुप्ता (लवकुश सेल्स एंड फर्नीचर), विनोद (तिरुपति धार्मिक यात्रा), राम तिवारी (मौलश्री मसाले), अजय साहू (अवधेश एप्टेक कम्प्यूटैक), ललित एवं लक्ष्मण (डीबी ग्राफिक्स), भास्कर साहू (एमवीएल फिल्म फोटोग्राफी), संजय महतो (माहतो स्टूडियो) एवं दीपक्षा (जैनम एकेडमी) सहित अन्य सहयोगी शामिल रहे।

इसके अलावा पियूष जैन, देवेंद्र चतुर्वेदी, हरदीप कौर, रात्रि लहरी, लाहोटी, शेखर वर्मा, रघुनाथ भरद्वाज, डॉ. उदय भान सिंह, अजय श्रीवास्तव, ब्रज यादव, भूपेंद्र मानिकपुरी, कमल साहू एवं प्रिय गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन द्वारा सभी सहयोगी साथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया। खासतौर पर नन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत साउथ क्लासिकल डांस ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और खूब तालियां बटोरीं।

इस आयोजन को सफल बनाने में संस्थान के स्टाफ की भी अहम भूमिका रही। रानी सिंह ठाकुर, काजल, अतुल, पियूष और राधिका ने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभालने में सराहनीय योगदान दिया।

कार्यक्रम का संचालन रात्रि लहरी और काजल ने बहुत ही सहज और प्रभावशाली ढंग से किया, जिससे पूरा कार्यक्रम व्यवस्थित और रोचक बना रहा।

पारस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन की 10 साल की यह यात्रा संघर्ष, मेहनत और समर्पण की कहानी है। एक छोटे स्तर से शुरुआत कर आज यह संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है।

‘पारस दशाब्दी उत्कर्ष उत्सव 2026’ केवल एक आयोजन नहीं था, बल्कि समाज में सकारात्मक कार्य करने वालों को सम्मान देने और दूसरों को प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम भी बना।

यह आयोजन पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन की सामाजिक प्रतिबद्धता और सेवा भावना को दर्शाता है, जो आने वाले समय में और भी बड़े कार्यों की प्रेरणा देता रहेगा।

साई कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य वन अनुसंधान संस्थान का किया शैक्षिक भ्रमण

अम्बिकापुर- श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एम.एससी द्वितीय सेमेस्टर बायोटेक्रालॉजी, एम.एससी द्वितीय सेमेस्टर जुलॉजी और एम.एससी द्वितीय सेमेस्टर बॉटनी के विद्यार्थियों ने जबलपुर स्थित राज्य वन अनुसंधान संस्थान में शैक्षिक भ्रमण किया। स्किल डेवलपमेंट एंड आउटरिच प्रोग्राम के तहत पांच दिवसीय प्रशिक्षण का प्रारम्भ संस्थान के निदेशक डॉ. प्रदीप वासुदेवा ने पॉवर प्वाईंट प्रजेंटेशन से संस्थान की गतिविधियां और अनुसंधान कार्य से अवगत कराया। डॉ. उदय होमकार, डॉ. शैलेंद्र सिंह यादव ने संग्राहलय और फॉरेस्ट कंजर्वेशन और नर्सरी तकनीक से विद्यार्थियों को रू-ब-रू कराया। बॉटेनिकल गार्डन के दुर्लभ पौधे विद्यार्थियों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा। प्रयोगशाला में प्लांट टिस्यू कल्चर करना बेहद शानदार रहा। इस दौरान विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का निवारण हुआ।

डॉ. प्रतीक्षा चतुर्वेदी ने वन प्रबंधन और उत्पादकता से विद्यार्थियों को अवगत कराया। उन्होंने वन प्रबंधन की अवधारणा, संसाधनों के उपयोग, मृदा की भूमिका के बारे में बताया। विद्यार्थियों ने मृदा परीक्षण कर पौधों की अंकुरण प्रक्रिया और नर्सरी प्रबंधन को देखा। हार्वेरियम का भ्रमण बहुत ही रोमांचक रहा। विद्यार्थियों को संग्रह कला से अवगत कराया गया।

डॉ. अनरूद्ध मजूमदार ने वन्यजीव संख्या, निगरानी की तकनीक, लाइन ट्रांसेक्ट, कैमरा टै्रपिंग, जीन बैंक के बारे में बताया। उन्होंने वन्यजीवों के संरक्षण और संवधन में आने वाली परेशानियों से अवगत कराया। डॉ. मयंक मकरंद वर्मा ने वन्यजीव प्रबंधन एवं जीनोमिक्स से अवगत कराया। वन्यजीव प्रबंधन, एनीमन बिहेवियर में आधुनिक तकनीक निर्णायक है जिससे विद्यार्थी अवगत हुए। बीज प्रौद्योगिकी, नर्सरी प्रबंधन, बीज संग्रहण, अंकुरण एवं पौधों के उत्पादन की विधियां विद्यार्थियों को बेहद आकर्षक लगीं। पौधों की गुणवत्ता और वानिकी विकास विद्यार्थियों के लिए प्रेरक रहा।

मॉलीक्यूलर बायोलॉजी लैब में डीएनए एक्सटै्रक्शन, पीसीआर पर करके दिखाया गया। रासायनिक उपयोग और उसकी प्रतिक्रिया से विद्यार्थी अवगत हुए। सभी को ग्रुप डिस्कशन और पीपीटी, रिपोर्ट तैयार करने की स्थितियों से रू-ब-रू कराया गया।

सहायक प्राध्यापक डॉ. एलपी गुप्ता, डॉ. दीप बराईक और कमलेश कुमार के नेतृत्व72 विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण किया।

साई स्कूल के विद्यार्थियों ने फार्म में देखी सब्जी की खेती, शैक्षिक भ्रमण में प्रकृति के करीब आये विद्यार्थी

अम्बिकापुर- साई बाबा स्कूल के विद्यार्थियों ने ईको क्लब के तत्वावधान में शुक्रवार को करजी फार्म सरगंवा में कक्षा नौवीं तक के विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण किया। सीबीएसई के दिशा-निर्देशों तथा एनईपी/एनसीएफ के फ्रेमवर्क के अंतर्गत अनुभवात्मक अधिगम के रूप में आयोजित इस शैक्षिक भ्रमण में विद्यार्थियों को कृषि के बारे में समझ विकसित करने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने बैंगन, फूलगोभी, टमाटर, करेला, लौकी , तरबूज, ब्रोकली, खीरा, ककड़ी, मिर्च और कई प्रकार के फूलों की खेती को करीब से देखा। बच्चों ने ग्राफ्टिंग और संकरण पद्धति को समझा, बीज से पौधे बनने तक की प्रक्रिया में होने वाले बदलाव और उसके संरक्षण के बारे में अवगत हुए। सब्जी की फसलों की देखभाल विशेष होती है जिसके बारे में बताया गया।किसानों द्वारा बच्चों को सिंचाई, खाद और प्राकृतिक तरीकों से खेती करने के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने कई जिज्ञासा प्रकट किये जिसका समधान किया गया। विद्यार्थियों का प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक सराहनीय प्रयास रहा।

छात्रों ने शैक्षिक भ्रमण का भरपूर आनंद लिया और समूह में गतिविधियों में भाग लिया। प्राचार्य प्राची गोयल ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शैक्षिक भ्रमण बच्चों के समग्र विकास में सहायक होते हैं। उन्हें किताबों के अलावा वास्तविक जीवन से जोड़ते हैं।

किशोरियों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें परिजन, साई कॉलेज में महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा की दी जानकारी

अम्बिकापुर- श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को वुमेंस वेलफेयर एंड एंटी सेक्सुअल हैरासमेंट सेल, सरगुजा साईंस गु्रप एजुकेशन सोसायटी एवं छत्तीसगढ़ एलायंस फॉर बिहेवियर चेंज के तत्वावधान में महिलाओं के स्वास्थ्य एवं जागरूकता विषय पर आधारित कार्यक्रम आयोजित हुआ। अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ और बैच लगा कर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी अंचल ओझा ने कहा कि परिवार में बालिकाओं के स्वास्थ्य के प्रति हमे जागरूक होना होगा। उन्हें जब पहली बार माहवारी चक्र से गुजरना होता है तो शरीर और स्वास्थ्य में आने वाले परिवर्तन से अवगत कराना होगा। परिवार के लेाग किशोरियों के स्वास्थ्य पर सचेत रहेंगे तो उन्हें अच्छी सेहत मिलेगी।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने महिलाओं की सुरक्षा, सोशल मीडिया के प्रभाव के प्रति सचेत किया। उन्होंने कहा कि संचार की दुनिया में सभी जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध है, इससे महिलाओं को सावधान भी रहना और उपयोग भी करना है।

वीमेंस सेल प्रभारी डॉ. अलका पांडेय ने कहा बालिका, किशोरी और महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए अपने जैविक स्वास्थ्य को सुरक्षित रखना होगा। उन्होंने महिला शक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि नारी ही देवी, दुर्गा, काली है जिसकी आराधना होती है। हमें अपनी शक्ति और स्वास्थ्य को बचाये रखना है।

महाविद्यालय प्रबंध समिति सदस्य रेखा इंगोले, अलका इंगोले ने महाविद्यालय की छात्राओं और महिला प्राध्यापकों को जैविक स्वास्थ्य के प्रति सचेत किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. जसप्रीत कौर, डॉ. जगमीत कौर, विनिता मेहता, सूर्य ज्योति शर्मा तथा सभी महिला प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

दिमाग और मन की चेतनता से आयेगी सकारात्मकता, साई स्कूल में आयोजित हुआ विपश्यना शिविर

अम्बिकापुर- सरगंवा स्थित श्री साई बाबा स्कूल में शिक्षक एवं विद्यार्थियों के लिए विपश्यना शिविर आयोजित हुआ, जिसमें विशेषज्ञ के रूप में दुर्ग से पधारे आचार्य अजय भागडीकर तथा तृप्ति भागडीकर ने सभी को विपश्यना, ध्यान कराया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए अलग-अलग सत्र में आयोजित शिविर में पहले व्यक्ति के अन्दर ध्यान, योग के बारे में बताया तथा ध्यान की स्थितियों और उसके परिवेश से अवगत कराया गया। अजय भागडीकर ने बताया कि विद्यार्थी और शिक्षकों का मन, विचार, दिमाग चेतन रहेगा तभी सकारात्मक मूल्यों को आत्मसात करेगा। उन्होंने कहा कि अध्ययन-अध्यापन के लिये धैर्य का होना जरूरी है। वर्तमान में प्रत्येक व्यक्ति और विद्यार्थी के लिए डिजीटल डिटाक्स होना आवश्यक है। मोबाइल जरूरत से ज्यादा लत बनता जा रहा है, इससे उबरना होगा। विद्याथियों को नयी संचार तकनीकों के साथ आधुनिक ज्ञान आवश्यक है लेकिन उन पर निगाह रखना भी जरूरी है। अध्ययन-अध्यापन के दौरान चेतन मन और दिमाग एकाग्र रहेगा तभी अच्छे परिणाम होंगे।

्रबंध समिति के अध्यक्ष विजय कुमार इंगोले ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि शरीर के साथ मन और दिमाग को स्वस्थ होना जरूरी है, इसके लिये मानसिक व्यायाम करना होगा। प्राचार्य प्राची गोयल ने विपश्यना के लिए सभी को प्रेरित किया और उसके लाभ से अवगत कराया। शिविर के दौरान भानुशंकर झा, सुखलाम राम आदि शिक्षकों ने सहयोग किया।

अंबेडकर जयंती पर रायपुर में व्याख्यानमाला: संविधान, लोकतंत्र और पत्रकारिता पर होगा मंथन

वक्ताओं में डॉ. सुशील त्रिवेदी, एसके पासवान, फैजल रिजवी, मंजीत कौर बल और डॉ. नंदन होंगे शामिल

रायपुर- भारतीय संविधान के निर्माता एवं सामाजिक न्याय के प्रखर प्रवक्ता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में 14 अप्रैल को रायपुर में संविधान, लोकतंत्र और पत्रकारिता विषय पर एक महत्वपूर्ण एवं सामयिक व्याख्यानमाला का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन देश के पत्रकारों के प्रमुख संगठन इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन से संबद्ध स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन, छत्तीसगढ़ द्वारा किया जा रहा है।

डॉ. अंबेडकर के विचारों की प्रासंगिकता को केंद्र में रखते हुए आयोजित इस व्याख्यानमाला में वर्तमान समय में लोकतांत्रिक व्यवस्था के समक्ष उपस्थित चुनौतियों, संविधान की मूल भावना के अनुरूप पत्रकारिता के दायित्व, विज्ञान एवं तकनीकी बदलावों के चलते प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर डिजिटल एवं सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियों के हस्तक्षेप जैसे गंभीर विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रदेश के प्रख्यात विचारक एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. सुशील त्रिवेदी, सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी एस. के. पासवान, अधिवक्ता एवं समाजसेवी फैज़ल रिज़वी, जेंडर समानता एवं सामाजिक सरोकारों पर सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता मंजीत कौर बल तथा लेखक एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. नंदन अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार दिवाकर मुक्तिबोध करेंगे। आयोजन के अंत में यूनियन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

संविधान, लोकतंत्र और पत्रकारिता में रुचि रखने वाले सभी नागरिकों, पत्रकार साथियों एवं बुद्धिजीवियों से अपील है कि वे 14 अप्रैल को शाम 4 बजे डायोसिस हॉल, राजभवन के पास, सिविल लाइन, रायपुर में आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सहभागिता जरूर करें।

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किया सोलर एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन

रायपुर- सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी वारी एनर्जी ने हाल ही में करेंसी टॉवर, रायपुर में आर.आर. यूनिट्रेड के सहयोग से अपने नए फ्रैंचाइज़ी स्टोर एवं सोलर एक्सपीरियंस सेंटर का भव्य उद्घाटन किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फीता काटकर सेंटर का शुभारंभ किया। यह पहल स्वच्छ, सुलभ और सतत ऊर्जा के प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। नए सोलर एक्सपीरियंस सेंटर के माध्यम से आम नागरिक अब सोलर ऊर्जा से जुड़ी सभी जानकारियां एक ही स्थान पर प्राप्त कर सकेंगे। यहां सोलर पैनल इंस्टॉलेशन, लागत, लाभ और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे सोलर अपनाने के इच्छुक लोगों को निर्णय लेने में सुविधा मिलेगी।

सरकार द्वारा भी पीएम- सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत लगभग ₹1 लाख 8 हजार तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है, जिससे आम जनता को सोलर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह पहल न केवल आर्थिक रूप से लाभकारी है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के संदेश को भी मजबूत करती है।

चैनल पार्टनर राकेश गोयल ने बताया कि शहर के प्रमुख स्थान करेंसी टॉवर पर स्थित इस सेंटर के कारण कोई भी व्यक्ति आसानी से यहां आकर सोलर से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकता है और एक ही जगह पर सभी सेवाओं का लाभ उठा सकता है।

इस अवसर पर चैनल पार्टनर प्रवीण अग्रवाल, रीति गोयल, वैभव अग्रवाल एवं कंपनी के छत्तीसगढ़ सेल्स मैनेजर प्रसन्ना चंद्राकर सहित प्रबंधन टीम के सदस्य और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

यह नया एक्सपीरियंस सेंटर रायपुर में सौर ऊर्जा के विस्तार और हरित भविष्य की दिशा में एक मजबूत पहल के रूप में देखा जा रहा है।

 

अम्बिकापुर: विद्यार्थियों ने पाजामा पार्टी में की जमकर मस्ती, स्टार गेजिंग से बढ़ा ज्ञान

अम्बिकापुर- श्री साई बाबा स्कूल में विद्यार्थियों के सांस्कृतिक अभिरूचि और खेल भावना को विकसित करने के उद्देश्य से पाजामा पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चे आनन्द से सराबोर रहे। पार्टी का प्रारम्भ विद्यार्थियों ने आम का पाना से किया। सभी ने मस्ती के मुड से खेलों में भाग लिया। मूवी नाइट में कार्टून बाल फिल्म देखा जिसमें उनका बचपन जीवंत हो गया। एक साथ सभी ने रात्रि भोजन किया और आकाश में तारे देख रोमांचित हुए। विद्यार्थियों के लिए खगोल विज्ञान की रोमांचक दुनिया मनोरंजन के साथ ज्ञानवर्धक रही। स्टार गैजिंग और खेल गतिविधियां रोमांच का पल देती रहीं। बाल कथाओं ने बच्चों को प्रेरित किया। सोने से पहले बच्चों को अपने दांतों की सफाई और उसके महत्व के बारे में अवगत कराया गया। नई सुबह का प्रारम्भ प्रार्थना से हुआ जिसमें सभी ने मार्निंग वाक का आनन्द लिया। स्वीमिंग पूल में बच्चों ने तैराकी का कौशल दिखाया और जलक्रीड़ा का आनन्द लिया। यह उनके शारीरिक दक्षता और मानसिक विकास का द्योतक रहा।


पाजामा पार्टी के दौरान प्रबंध समिति के अध्यक्ष विजय कुमार इंगोले, सचिव अजय कुमार इंगोले, सदस्य रेखा इंगोले, अलका इंगोले, प्राचार्य प्राची गोयल ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान भानुशंकर झा, सुखलाल राम, रजनी तिवारी, आयुषी सिंह, उद्देश मंडल, शायमा कशिश, आर्याशंकर झा आदि ने सहयोग किया। 

Holistic Medicine Conference 2026 में शामिल होंगे रायपुर के डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी

रायपुर- छत्तीसगढ़ के प्रख्यात होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अहम अवसर मिला है। उन्हें लंदन में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित Holistic Medicine Conference 2026 में विशेष आमंत्रित प्रतिनिधि के रूप में आमंत्रण प्राप्त हुआ है।

यह सम्मेलन 10 अप्रैल को लंदन के Houses of Parliament तथा 13 अप्रैल को University of Oxford में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न देशों के नीति-निर्माता, सांसद, चिकित्सक और स्वास्थ्य विशेषज्ञ शामिल होकर समग्र चिकित्सा पद्धतियों पर मंथन करेंगे। इस दौरान देश के जाने-माने होम्योपैथी विशेषज्ञ डॉ. नीतीश दूबे सहित कई प्रमुख हस्तियां भी मौजूद रहेंगी।

संघर्ष से सफलता तक का सफर

डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी ने अपने करियर की शुरुआत एक छोटे से क्लिनिक से की थी और आज वे अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच चुके हैं। अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर उन्होंने होम्योपैथी को समाज में नई पहचान दिलाई और हजारों मरीजों का सफल उपचार कर लोगों का भरोसा जीता।

कोरोना काल में निभाई अहम भूमिका

कोविड-19 महामारी के दौरान जब स्वास्थ्य सेवाएं दबाव में थीं, उस समय डॉ. त्रिवेदी ने निरंतर मरीजों की सेवा की। उन्होंने होम्योपैथी के माध्यम से लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसकी समाज में व्यापक सराहना हुई।

वैश्विक मंच पर रखेंगे भारत का दृष्टिकोण

इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. त्रिवेदी होम्योपैथी की उपयोगिता, प्रभाव और भारत में इसके महत्व को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करेंगे। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के लिए गर्व का विषय है।

प्रदेश के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि

डॉ. त्रिवेदी की सफलता यह साबित करती है कि छोटे शहरों से निकलकर भी वैश्विक पहचान बनाई जा सकती है। उनकी यह उपलब्धि युवाओं और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही

यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में हेमंत का उत्कृष्ट प्रदर्शन, IIT गुवाहाटी में सरगुजा का किया प्रतिनिधित्व

अम्बिकापुर- मिनीस्ट्री ऑफ डेवलपमेंट ऑफ नार्थ इस्टर्न रिजन एवं नार्थ इस्टर्न कौंसिल शिलांग के द्वारा आयोजित यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक हेमन्त ने बेहतरीन सहभागिता निभायी।

हेमन्त ने बताया कि 15 दिनों के इस कार्यक्रम में सरगुजा से रायपुर टे्रन से और रायपुर से कोलकाता तथा कोलकाता गुवाहाटी हवाई जहाज से यात्रा हुई। आईआईटी गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम में देश के सभी प्रदेशों से एनएसएस स्वयं सेवक उपस्थित रहे। सभी ने अपने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, लोककला से अवगत कराया। इस दौरान दूसरे प्रदेश की लोककला, विरासत से अवगत हुए और विभिन्न संस्कृतियों को करीब से देखा। स्वयं सेवकों को विशेष प्रशिक्षण दिया तथा उन्हें मां कामाख्या मंदिर का दर्शन कराया गया। चाय बागान में स्वयं सेवकों ने हरियाली और चाय के पौधे देख कर उसकी खेती के बारे में जाना। असम के राज्यपाल महामहिम लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात बहुत ही प्रेरक रही। उन्होंने सभी को जीवन में आगे बढ़ने और दायित्वों के निर्वहन का संदेश दिया। संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय से साक्षी और हेमंत की इस सफलता पर शासी निकाय के अध्यक्ष विजय कुमार इंगोले, सचिव अजय कुमार इंगोले, प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव, कला एवं समाजकार्य विभाग के अध्यक्ष डॉ. आर.एन. शर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी देवेन्द्र दास सोनवानी ने बधाई दी है।