मुंबई से आया मेरा दोस्त,पत्रकार अमित पांडे का मनाया जन्मदिन
जौनपुर। मित्रता और स्नेह की अनूठी मिसाल पेश करते हुए उद्योगपति एवं समाजसेवी राहुल देवशंकर दुबे मुंबई से सीधे वाराणसी पहुंचे और पत्रकार अमित पाण्डेय के जन्मदिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। उन्होंने पाण्डेय जी के निज आवास नाथ निकेतन नाहरपुर पर पहुंचकर सरप्राइज देते हुए केक काटकर जन्मदिन मनाया।इस अवसर पर राहुल देव शंकर दुबे ने कहा कि “मित्र के प्रति प्रेम और सम्मान ही मुझे मुंबई से यहां खींच लाया। अमित पाण्डेय सिर्फ एक अच्छे पत्रकार ही नहीं, बल्कि एक सच्चे और समर्पित मित्र भी हैं। उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए यहां आना मेरे लिए खुशी की बात है।”जन्मदिन समारोह के दौरान परिजनों और करीबी मित्रों की उपस्थिति में हर्षोल्लास का माहौल बना रहा। सभी ने अमित पांडे को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनके साथ उनके भाई संतोष दुबे उपस्थित रहे पत्रकार अमित पांडे ने इस खास सरप्राइज के लिए राहुल देव शंकर दुबे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पल उनके लिए बेहद यादगार और भावुक करने वाला है।यह आयोजन मित्रता, स्नेह और आपसी रिश्तों की गहराई को दर्शाता है, जिसकी चर्चा क्षेत्र में भी हो रही है।
यूपी में लोजपा (राम विलास) का संगठन मजबूत करेंगे :  विधायक अमित रानू
जौनपुर । लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सदस्यता अभियान सह समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इसमें बिहार के बेलसंड विधानसभा के विधायक अमित रानू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।मुख्य अतिथि अमित रानू ने कहा कि अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे देखते हुए पार्टी पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है।उन्होंने बताया कि स्वर्गीय रामविलास पासवान का जितना जनाधार बिहार में था, उतना ही उत्तर प्रदेश में भी था। यूपी के लोग भी उन्हें उतना ही प्रेम देते थे। उन्होंने दावा किया कि यूपी में हमारी पार्टी और हमारे नेता चिराग पासवान को पसंद करने वाले बहुत से लोग हैं।रानू ने कहा कि जौनपुर में हमारा संगठन पूरी मजबूती के साथ खड़ा है, जिसमें बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक के कार्यकर्ता लगे हुए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बिना चुनाव लड़े भी जिले में पार्टी मजबूत है और आने वाले दिनों में यह और सशक्त होगी। पार्टी का लक्ष्य राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की सोच और विजन को उत्तर प्रदेश के धरातल पर उतारना है।पार्टी का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर यूपी में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराना है। इसका स्पष्ट उद्देश्य देश और प्रदेश में सभी को समान अधिकार दिलाना है, जिसमें महिलाओं को उनका उचित अधिकार, युवाओं को रोजगार, तथा सभी को स्वास्थ्य और शिक्षा उपलब्ध कराना शामिल है, जिससे देश का सर्वांगीण विकास हो सके।अमित रानू ने 'बूथ जीतो, चुनाव जीतो' के सिद्धांत पर बूथों को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने बताया कि 'लोजपा चली गांव की ओर' अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता हर गांव तक जाकर लोगों को पार्टी के विजन और मिशन से अवगत कराएंगे और उन्हें पार्टी से जोड़ेंगे।उन्होंने पुष्टि की कि पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में गठबंधन होता है, तो सीटों का निर्धारण उसके आधार पर होगा। उन्होंने बताया कि लोजपा एनडीए के साथ गठबंधन में है और बिहार में उनके 19 विधायक हैं।
इस मौके पर प्रदेश प्रधान मसचिव विकास पाण्डेय ने कहा की संगठन को बहुत मजबूती तैयार कर रहे जिल अध्यक्ष रीता सरोज हरेंद्र सोनकर संतोष उपाध्याय यश सिंह मौजूद रहे।
एनपीएस पब्लिक स्कूल की टॉपर बनी श्रेया यादव, प्रबंधक ने किया सम्मान

जौनपुर। बदलापुर तहसील के प्रतिष्ठित कॉलेजों में शामिल  एनपीएस पब्लिक स्कूल में इंटरमीडिएट साइंस में पढ़ने वाली शाहपुर सानी निवासी श्रेया यादव पुत्री मनमोहन यादव ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे विद्यालय में टॉप किया है। विद्यालय प्रशासन द्वारा उनका सम्मान किया गया। कॉलेज के प्रबंधक अरुण कुमार सिंह ने श्रेया यादव को स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि श्रेया यादव ने न सिर्फ विद्यालय अपितु पूरे क्षेत्र और गांव का नाम रोशन किया है। श्रेया यादव के दादा रमाशंकर यादव सेवानिवृत्ति प्रिंसिपल हैं। वह गांव में ही रमाशंकर यादव इंटरमीडिएट कॉलेज संचालित कर रहे हैं। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए श्रेया यादव को बधाई दी है।
श्री संकटमोचन हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन
जौनपुर। बदलापुर क्षेत्र के डड़वा गांव में श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर की स्थापना एव प्राण प्रतिष्ठा एवं भंडारे का आयोजन किया गया है यह समारोह दिनांक 2 मई 2026 शनिवार व 3 मई 2026 दोपहर शोभायात्रा एवं प्राण प्रतिष्ठा भंडारा दिनांक 4 मई 2026 सोमवार को संपन्न होगा पंडित बुद्विराम तिवारी परिवार एवं ग्रामवासी उपस्थित रहेंगे यह मंदिर तिवारी का तालाब प्रयागराज शाहगंज रोड पर स्थित है जहां सभी उपस्थित होकर विभिन्न आयोजन में अपनी सहभागिता निभाएं जिसका निवेदन किया गया है।
ब्राह्मण संगठन के पदाधिकारीयों ने मृतक के घर पहुंचकर प्रगट की शोक संवेदना
जौनपुर । अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. के तत्वाधान में दिनांक 21/ 22 अप्रैल की रात्रि में थाना बक्सा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बभनौटी में दो परिवारों के मध्य मारपीट हुई थी जिसमें घायल व्यक्ति अशोक कुमार मिश्रा को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया वहीं जब यह सूचना संगठन को हुई तो राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के निर्देश पर संगठन के सभी पदाधिकारी मृतक परिवार को शोक संवेदना प्रकट कर वही परिवार जनों से वार्ता के दौरान पता चला कि दोनों पक्ष और विपक्ष सगे भाइयों की परिवार के लोग थे पुरानी रंजिश को लेकर एक बड़ी घटना हो गई जो अत्यंत दुखद है वहीं बक्सा थानाध्यक्ष से संगठन के लोगों ने मुलाकात कर दोषियों को बक्सा ना जाए और जो निर्दोष हैं उन्हें बरी किया जाए इसकी मांग की इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. श्रीपति उपाध्याय, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्र, जिलाध्यक्ष रत्नाकर चौबे, वाराणसी मंडल अध्यक्ष जयेन्द्र कुमार शुक्ला, जिला संरक्षक अजय त्रिपाठी, परशुराम सेना अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा, दीपक पाण्डेय, संजीव पाठक, रमेश चौबे सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
एक्सीलेंट ट्यूटोरियल्स के विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा में मारी बाजी

जौनपुर। विद्यार्थियों को नॉमिनल फीस में उत्कृष्ट शिक्षा देने वाली एक्सीलेंट ट्यूटोरियल्स कुशहा, घनश्यामपुर में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण सभी बच्चों का संस्थान में उपस्थित डॉ ओम प्रकाश गुप्ता (नोडल शिक्षक राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित परीक्षा जौनपुर) एवं श्री शिवपूजन पांडेय (वरिष्ठ पत्रकार) के द्वारा हाई स्कूल परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रा अंशिका गुप्ता प्रथम, मीनाक्षी यादव द्वितीय , आर्यशी यादव एवं अंशिका यादव तृतीय स्थान एवं  इंटरमीडिएट की  परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र सौरभ यादव प्रथम, शिवम वर्मा द्वितीय,  मुस्कान गुप्ता एवं अंश यादव तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष शिवपूजन पांडेय ने कहा कि परिश्रम, निरंतरता एवं लगन ही सफलता की सच्ची सीढ़ी है।  रामनिरंजन चौधरी (बीडीसी ) रावतपुर ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए सभी कक्षाओं में व्हाइट बोर्ड देने का वादा किया। डॉ ओम प्रकाश गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में समस्त छात्र –छात्राएं एवं अध्यापक आर पी प्रजापति, हरिनारायण यादव,  रवीन्द्र गुप्ता, अमर सिंह, सुनील यादव, आदर्श शिक्षक राजीव पांडेय, आशीष गुप्ता, पवन विश्वकर्मा, सुशांत तिवारी एवं नवनीत गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश आरके अग्रवाल ने किया विधि पुस्तकालय का लोकार्पण
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान में शनिवार को ‘एस. पी. गुप्ता स्मृति विधि पुस्तकालय’ का उद्घाटन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत के सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस आर. के. अग्रवाल ने विधिवत फीता काटकर पुस्तकालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आर्यभट्ट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि विधि शिक्षा के सुदृढ़ीकरण में आधुनिक पुस्तकालयों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।विद्यार्थियों को पुस्तकों के माध्यम से निरंतर अध्ययन करते हुए अपने ज्ञान का पुनरावलोकन और सुधार (रीड एंड रिपेयर) करते रहना चाहिए।उन्होंने कहां की यह केवल पुस्तकालय नहीं है बल्कि विद्यार्थियों के लिए एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाएगी।इसके साथ ही उन्होंने स्वर्गीय एसपी गुप्ता के स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि वह एक समर्पित अधिवक्ता रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि यह पुस्तकालय नहीं बल्कि संस्था के तरफ से विश्वविद्यालय को बहुत बड़ा आशीर्वाद दिया गया है इस ट्रस्ट द्वारा दी गई सामग्रियों को विश्वविद्यालय निरंतर सजो कर रखेगा।
उन्होंने कहा की विधि के विद्यार्थी इन पुस्तकों से अपने ज्ञान का विस्तार करेंगे ऐसी उन्हें पूरी उम्मीद है। उन्होंने न्यास के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे एक सराहनीय पहल बताया।
इस अवसर पर न्यासी डॉ. अरुणिमा परोलिया ने कहा कि उन्होंने अपने पिता स्व एस पी गुप्ता की विरासत को विश्वविद्यालय को समर्पित किया है जिससे आने वाली पीढ़ी अपने ज्ञान का विस्तार कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि पिताजी कहा करते थे कि कानून केवल पेशा नहीं बल्कि यह सम्मान की चीज है।वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल अग्रवाल मंचासीन रहे। मुख्य अतिथि को विश्वविद्यालय के तरफ से कुलपति ने अभिनंदन पत्र सौंपा।
कार्यक्रम के अंत में आर्यभट्ट सभागार में स्वागत भाषण संस्थान के निदेशक प्रो विनोद कुमार एवं संचालन डॉ अनुराग मिश्र ने किया। कार्यक्रम में वित्त अधिकारी आत्मधर प्रकाश द्विवेदी, कुलसचिव केशलाल, परीक्षा नियंत्रक डॉ विनोद कुमार सिंह,  प्रो अविनाश, श्याम बहादुर सिंह,कृष्णा पारोलिया, आदित्य पारोलिया, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो प्रदीप कुमार, प्रो रजनीश भास्कर, प्रो प्रमोद यादव, प्रो मनोज मिश्र, प्रोफेसर देवराज सिंह, प्रो राज कुमार सोनी, डॉ वनिता सिंह, डॉ प्रियंका सिंह, डॉ राहुल राय, डॉ राजित सोनकर, डॉ दिनेश कुमार, डॉ मंगला प्रसाद यादव, डॉ इंद्रजीत सिंह, डॉ अंकित कुमार, डॉ प्रमोद कुमार , डॉ शुभम सिंह, डॉ आश्रया दुबे, डॉ विपिन कुमार सिंह, श्री योगेश, रविकेश कुमार मौर्य, श्री प्रकाश यादव, डॉ इंद्रजीत सिंह समेत विश्वविद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी लॉ इंस्टीट्यूट, जौनपुर स्थित एस.पी. गुप्ता मेमोरियल लॉ लाइब्रेरी को डॉ. अरुणिमा द्वारा विभिन्न शैक्षणिक एवं तकनीकी सामग्री का महत्वपूर्ण दान प्रदान किया गया है। इस दान से पुस्तकालय की सुविधाओं और संसाधनों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे छात्रों और शोधार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण मिल सकेगा।
दान में लगभग 6000 विधि पुस्तकों के साथ स्टील, लकड़ी और कांच की अलमारियां शामिल हैं। इसके अलावा बाउंड लीगल नोट्स, एक स्मृति कांच डिस्प्ले कैबिनेट भी दिया गया है, जिसमें स्वर्गीय एस.पी. गुप्ता के व्यक्तिगत उपयोग की वस्तुएं—जैसे घड़ी, चश्मा, पेन, पोर्ट्रेट, कोर्ट ड्रेस और एमिटी विश्वविद्यालय से प्राप्त पीएचडी डिग्री—सुरक्षित रखी गई हैं।तकनीकी सुविधाओं के अंतर्गत पुस्तकालय को 10 कंप्यूटर सेट  प्रदान किए गए हैं। साथ ही 10 कंप्यूटर टेबल और 10 कुर्सियां  एवं अन्य उपकरण भी दिए गए हैं।
संस्थान के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में इस उदार योगदान के लिए डॉ. अरुणिमा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सहयोग से न केवल पुस्तकालय की गुणवत्ता में सुधार होता है, बल्कि विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधनों से जुड़ने का अवसर भी मिलता है।
श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
जौनपुर । श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज रामनगर, विधमौवां में परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में शनिवार को समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय की प्रबंधक डॉ. प्रीती उपाध्याय द्विवेदी एवं प्रधानाचार्य डॉ. संतोष कुमार दूबे के द्वारा मेधावी छात्रों को पुरस्कृत कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य की सराहना की ।हाईस्कूल मे समीक्षा सिंह प्रथम, उजाला दूबे को द्वितीय व आयुषी यादव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है,जबकि इंटरमीडिएट में साहिल यादव प्रथम, पायल तिवारी को द्वितीय व संदीप कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है । इन सभी मेधावी विद्यार्थियों ने विद्यालय के साथ जिले का भी नाम रोशन किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश दुबे ने किया अंत में प्रधानाचार्य डॉ. संतोष कुमार दूबे ने विद्यार्थियों एवं आयोजकों का सम्मान किया और सभी को बधाई दी। विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्मार्ट प्रीपेड मीटर और बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन
जौनपुर। स्मार्ट प्रीपेड मी योजना तथा विद्युत कटौती के विरोध में कांग्रेस ब्लॉक कमेटी, बदलापुर के अध्यक्ष महात्मा प्रसाद शुक्ल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने आज विद्युत उपकेंद्र, बदलापुर कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित 6 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर योजना को पूरी तरह से समाप्त किया जाए तथा पहले की तरह पारंपरिक मीटर लगाया जाए। सरकार द्वारा इस दिशा में गठित समिति में जनता की सहभागिता तय की जाए। विद्युत व्यवस्था को जनहित करी पारदर्शी और सस्ती बनाई जाए ताकि आम आदमी कठिनाई का सामना न करना पड़े। ज्ञापन में कहा गया है कि भीषण गर्मी के बीच विद्युत कटौती दुर्भाग्यपूर्ण है। पूरे समय तक बिजली दिया जाना चाहिए। इस अवसर पर महात्मा प्रसाद शुक्ल के अतिरिक्त पूर्व मंडल अध्यक्ष कमला प्रसाद तिवारी, प्रभारी जिला सचिव विनोद त्रिपाठी, गामा निषाद, मुंशी राजा, फूलचंद यादव, बाबूराम यादव, सोनू मौर्य,सांवले प्रजापति, विनोद कश्यप शेरे आलम, अरविंद पाल, रामकरन पाल, जमुना प्रसाद ,प्रवेश शुक्ला, गुड्डू खरवार, विजय अग्रवाल, मुन्ना शुक्ला समेत अनेक कांग्रेसी उपस्थित रहे।
राम अनंद पांडे की नातिन सेजल दुबे ने 95.2 प्रतिशत परीक्षाफल प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

जौनपुर। पूर्व प्रधानाध्यापक राम अनंद पांडे की नातिन सेजल दुबे ने दसवीं की परीक्षा में 95.2 प्रतिशत परीक्षाफल प्राप्त कर नाम रोशन किया है। पट्टी नरेंद्रपुर के पास स्थित मां भगवती इंटरनेशनल अकैडमी की छात्रा सेजल दुबे ने पूरे विद्यालय में प्रथम क्रमांक प्राप्त किया है। यही कारण है कि विद्यालय की तरफ से भी उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। पट्टी नरेंद्रपुर के पास स्थित केकरचवर गांव की निवासी सेजल के पिता वीरेंद्र दुबे साधारण किसान है जबकि मां खुशबू दुबे गृहिणी हैं। सेजल की शानदार सफलता पर पूरा गांव गर्व महसूस कर रहा है। सेजल की नानी की खुशी का तो ठिकाना नहीं। एक साधारण परिवार की सेजल ने जो कर दिखाया, वह विरले ही कर पाते हैं। सेजल बचपन से ही पढ़ने में अव्वल रही। वह आगे आईटी सेक्टर में जाना चाहती है।