थाना को0 कर्नलगंज पुलिस द्वारा चोरी करने के 04 आरोपी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का माल बरामद
![]()
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व प्रभारी क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज श्री अभिषेक दावच्या के नेतृत्व में थाना को0 कर्नलगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 234/26 धारा 305(A), 331(4) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस से संबंधित 04 अभियुक्तों 1. संदीप यादव पुत्र लल्लू उर्फ बाबा, 02. सूरज पाण्डेय पुत्र अशोक पाण्डेय, 03. तिलकराम पुत्र सीताराम मिश्रा, 04. शिवकुमार गुप्ता पुत्र राजबहादुर गुप्ता को बालपुर जाट से टेड़ी नदी की तरफ जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 अदद फाइबर मडगाड काला रंग, 10 अदद फाइबर वाइजर काला रंग , 1 अदद फाइबर पाइन, 10 अदद लोहे का ब्लाक, 16 अदद सिल्वर पालिस ब्लाक बरामद किया गया ।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 27.04.2026 को वादी श्री सोनेलाल पुत्र गंगा प्रसाद निवासी सालपुर, जनपद गोण्डा द्वारा थाना कर्नलगंज पर सूचना दी गई कि उसकी दुकान बाबामोटर साईकिल सर्विस सेन्टर कस्बा बालपुर बाजार में है। दिनांक 24.02.2026 की रात कुछ चोरो द्वारा पीछे का दरवाजा तोड़कर समान चोरी कर लिए है। पता करने पर पता चला की संदीप यादव, सूरज पाण्डेय, तिलकराम, शिवकुमार गुप्ता द्वारा मेरा समान चोरी कर लिया गया है । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0 कर्नलंगज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 234/26 धारा 305(A), 331(4), 317(3) बीएनएस बनाम संदीप यादव आदि 04 नफर अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें आज दिनांक 28.04.2026 को थाना कोतवाली कर्नलगंज पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त 04 शातिर चोरों 1. संदीप यादव पुत्र लल्लू उर्फ बाबा, 02. सूरज पाण्डेय पुत्र अशोक पाण्डेय, 03. तिलकराम पुत्र सीताराम मिश्रा, 04. शिवकुमार गुप्ता पुत्र राजबहादुर गुप्ता को बालपुर जाट से टेड़ी नदी की तरफ जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 अदद फाइबर मडगाड काला रंग, 10 अदद फाइबर वाइजर काला रंग , 1 अदद फाइबर पाइन, 10 अदद लोहे का ब्लाक, 16 अदद सिल्वर पालिस ब्लाक बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना को0कर्नलगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया।


कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल बरामद
*वेटर बोला, मालिक को बुलाओ तब मिलेगा
*कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला शव
*5 नामजद समेत 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज
4 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2