मेधावी छात्रों की होती है विशिष्ट पहचान : राम गनेश तिवारी -
![]()
–आजाद नगर में मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान समारोह
बेलसर -( गोंडा)।
बेलसर ब्लाक स्थित राजनरायन रामगनेश इंटर कॉलेज आजाद नगर में मंगलवार को कालेज में परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र/ छात्राओं को संस्था के संस्थापक पं. राम गनेश तिवारी ने माला पहना कर सम्मानित किया। इस मौके पर श्रुत तिवारी उपस्थित छात्र-छात्राओं को परीक्षा में प्रश्न पत्र हल करने के लिए टिप्स देते कहा कि समाज में मेधावी बच्चों का सम्मान होने के साथ मेहनत करने वाले बच्चों की अलग पहचान होती है। इस अवसर पर कालेज के इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान कु. प्रियांशी, द्वितीय कु. सीमा, तृतीय स्थान आदर्श सिंह एवं हाई स्कूल में प्रथम स्थान पर रहे अखिलेश वर्मा, द्वितीय गौरव तिवारी, तृतीय आकाश कुमार को माल्यार्पण के साथ प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज की प्रधानाचार्य विमलेश शुक्ला, श्रीमतीअनीता शुक्ला, कु. कंचन उपाध्याय, पवन कुमार तिवारी अयोध्या प्रसाद प्रजापति, अवनीश तिवारी, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, छात्र - छात्राएं व अभिभावक उपस्थित रहे।


*वेटर बोला, मालिक को बुलाओ तब मिलेगा
*कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला शव
*5 नामजद समेत 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज
*अगले दिन छोटे भाई की शादी
*कार्यालयों में ओआरएस कार्नर बनाने के निर्देश
5 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1