मेधावी छात्रों की होती है विशिष्ट पहचान : राम गनेश तिवारी -

–आजाद नगर में मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान समारोह
बेलसर -( गोंडा)।
बेलसर ब्लाक स्थित राजनरायन रामगनेश इंटर कॉलेज आजाद नगर   में मंगलवार को कालेज में परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रदर्शन करने  वाले मेधावी छात्र/ छात्राओं को संस्था के संस्थापक पं. राम गनेश तिवारी ने माला पहना कर  सम्मानित किया। इस मौके पर श्रुत तिवारी उपस्थित छात्र-छात्राओं को  परीक्षा में प्रश्न पत्र हल करने के लिए  टिप्स  देते कहा कि समाज में मेधावी बच्चों का सम्मान होने के साथ मेहनत करने वाले बच्चों की अलग पहचान होती है। इस अवसर पर कालेज के इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान कु. प्रियांशी, द्वितीय कु. सीमा, तृतीय स्थान आदर्श सिंह एवं  हाई स्कूल में प्रथम स्थान पर रहे अखिलेश वर्मा, द्वितीय गौरव तिवारी, तृतीय  आकाश कुमार को माल्यार्पण के साथ प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज की प्रधानाचार्य विमलेश शुक्ला, श्रीमतीअनीता शुक्ला, कु. कंचन उपाध्याय, पवन कुमार तिवारी अयोध्या प्रसाद प्रजापति, अवनीश तिवारी, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, छात्र - छात्राएं व अभिभावक  उपस्थित रहे।
बहुभोज में चौथी बार रसगुल्ला मांगने पर मारपीट,अगले दिन भिंड़े दोनों परिवार
*वेटर बोला, मालिक को बुलाओ तब मिलेगा

गोंडा।जिले में बहुभोज में खाना खाने के दौरान चौथी बार रसगुल्ला मांगने पर विवाद हो गया,जो अगली सुबह मारपीट में बदल गया।जिसमें एक महिला समेत चार लोग घायल हो गये।घायल ने स्वयं फोन करके 108 एंबुलेंस बुलाया और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया,जहां उनका इलाज चल रहा है।इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया है।यह पूरा मामला जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दुर स्थित मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के गैलनगंज ग्रंट का है।बताते चलें कि गैलनगंज ग्रंट गांव निवासी शिव प्रसाद चौहान के छोटे बेटे की रविवार को शादी थी।बारात वापस आने के बाद सोमवार की रात में बहुभोज का कार्यक्रम रखा गया था।बहुभोज में भोजन करने आए गांव के ही अमरजीत चौहान ने तीन बार रसगुल्ला मांगा और फिर चौथी बार रसगुल्ला मांगने पर वेटर भड़क गया।उसने मालिक से आर्डर देने की बात कही,इस पर आगबबूला हो कर अमरजीत चौहान ने हाथ में खाना सहित प्लेट वेटर के ऊपर फेंक दिया,इस पर वेटर भड़क गया और उसने शिव प्रसाद चौहान से इसकी शिकायत किया।घटनास्थल पर पहुंचे शिव प्रसाद चौहान की अमरजीत चौहान से कहासुनी हुई जो हाथापाई तक पहुंच गई।लेकिन वहां मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को समझाकर मामला शांत करवा दिया।लेकिन मंगलवार सुबह दोनों परिवारों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया।शिव प्रसाद चौहान अपने परिवार के 10 सदस्यों के साथ मिलकर अमरजीत, उसकी माँ और दोनों भाइयों की जमकर धुनाई कर दिया।जिसके बाद घायल अमरजीत ने 108 एंबुलेंस बुलाया जिससे सभी घायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर पहुंचे,जहां उनका इलाज चल रहा है।वहीं हल्का दरोगा अमरनाथ पांडेय ने बताया कि बहुभोज में भोजन के दौरान चार बार रसगुल्ला मांगने को लेकर विवाद हुआ था।फिलहाल किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दिया गया है।पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया है तथा तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
युवक ने फांसी का फंदा लगाकर दी जान,कुछ दिन पहले लौटा था घर
*कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला शव

गोंडा।जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़ौवा गांव में आज देर रात एक युवक ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।घटना की सूचना मिलने पर पहुंची नवाबगंज थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक की पहचान सुकई (20) के रूप में हुई है।सुकई कुछ दिन पहले ही बाहर प्रदेश से अपने घर लौटा था,जहां वह मजदूरी का काम करता था।सुकई तीन भाइयों में सबसे छोटा था और अभी उसकी शादी नहीं हुई थी।मृतक सुकई प्रदेश में रहकर के जो भी पैसा कमाता था वह अपने परिवार के लोगों को भी देता था ताकि परिवार सकुशल बिना किसी परेशानी के चलता रहे।देर रात परिजनों को आशंका होने पर उन्होंने सुकई के कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया,परन्तु दरवाजा नहीं खुला।इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना नवाबगंज पुलिस को दिया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची नवाबगंज पुलिस द्वारा देखा गया कि मृतक युवक की मौत हो चुकी है।इसके बाद पुलिस द्वारा मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।सुकई की मौत के बाद अब परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।मामले में नवाबगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि उन्हें एक युवक द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिली थी।पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।उन्होंने बताया कि मृतक युवक कुछ दिन पहले ही घर आया था और बिना किसी विवाद के उसने अपने घर में फांसी लगा लिया।थानाध्यक्ष के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि वह कुछ बीमार चल रहा था।पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
जनगणना पर्यवेक्षकों के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक किया गया आयोजित

*गोण्डा 27 अप्रैल,2026*। जनपद में प्रस्तावित जनगणना- 2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” के सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से विभिन्न नगरीय एवं ग्रामीण चार्जों में प्रगणकों तथा पर्यवेक्षकों के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण नगर पंचायत परसपुर, नगर पंचायत धानेपुर, तहसील करनैलगंज तथा तहसील मनकापुर में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनगणना से जुड़े कार्मिकों को मकान सूचीकरण, भवनों के वर्गीकरण, परिवारों की पहचान,7 तथा डेटा संकलन की सटीक प्रक्रिया से अवगत कराना था। इस दौरान प्रतिभागियों को डिजिटल एवं मैनुअल दोनों माध्यमों से जानकारी संकलित करने की विधियों का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही, उन्हें फील्ड में आने वाली संभावित चुनौतियों एवं उनके समाधान के बारे में भी समझाया गया। प्रशिक्षण सत्रों का संचालन अनुभवी फील्ड ट्रेनर्स श्री विपिन चन्द्र वर्मा एवं श्री राखाराम गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को जनगणना कार्य की महत्ता, गोपनीयता बनाए रखने की जिम्मेदारी तथा सटीक एवं निष्पक्ष आंकड़ा संकलन के महत्व पर विशेष बल दिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रायोगिक अभ्यास (प्रैक्टिकल सेशन) भी आयोजित किए गए, जिससे प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को वास्तविक परिस्थितियों का अनुभव प्राप्त हो सके। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि जनगणना देश की विकास योजनाओं के निर्माण की आधारशिला होती है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। सभी प्रतिभागियों से अपेक्षा की गई कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ करेंगे। प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया। प्रशासन द्वारा आशा व्यक्त की गई कि प्रशिक्षित कार्मिक आगामी जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
जनगणना पर्यवेक्षकों के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक किया गया आयोजित

*गोण्डा 27 अप्रैल,2026*।
जनपद में प्रस्तावित जनगणना- 2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” के सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से विभिन्न नगरीय एवं ग्रामीण चार्जों में प्रगणकों तथा पर्यवेक्षकों के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण नगर पंचायत परसपुर, नगर पंचायत धानेपुर, तहसील करनैलगंज तथा तहसील मनकापुर में संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनगणना से जुड़े कार्मिकों को मकान सूचीकरण, भवनों के वर्गीकरण, परिवारों की पहचान,7 तथा डेटा संकलन की सटीक प्रक्रिया से अवगत कराना था। इस दौरान प्रतिभागियों को डिजिटल एवं मैनुअल दोनों माध्यमों से जानकारी संकलित करने की विधियों का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही, उन्हें फील्ड में आने वाली संभावित चुनौतियों एवं उनके समाधान के बारे में भी समझाया गया।
प्रशिक्षण सत्रों का संचालन अनुभवी फील्ड ट्रेनर्स श्री विपिन चन्द्र वर्मा एवं श्री राखाराम गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को जनगणना कार्य की महत्ता, गोपनीयता बनाए रखने की जिम्मेदारी तथा सटीक एवं निष्पक्ष आंकड़ा संकलन के महत्व पर विशेष बल दिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रायोगिक अभ्यास (प्रैक्टिकल सेशन) भी आयोजित किए गए, जिससे प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को वास्तविक परिस्थितियों का अनुभव प्राप्त हो सके।

अधिकारियों द्वारा बताया गया कि जनगणना देश की विकास योजनाओं के निर्माण की आधारशिला होती है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। सभी प्रतिभागियों से अपेक्षा की गई कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ करेंगे।
प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया। प्रशासन द्वारा आशा व्यक्त की गई कि प्रशिक्षित कार्मिक आगामी जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
पत्नी को संबंध बनाने का आफर,विरोध पर पति से मारपीट,रामलीला मैदान में दंपत्ति पर हमला
*5 नामजद समेत 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज

गोंडा।जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मजदूर की पत्नी को संबंध बनाने का आफर देने और विरोध करने पर उसके पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।यह घटना धानेपुर थाने के समीप स्थित रामलीला मैदान में हुई।यहाँ रायबरेली का रहने वाला मजदूर अपनी पत्नी के साथ टाइल्स लगाने का काम कर रहा था।सोमवार सुबह लगभग 10 बजे,जब मजदूर की पत्नी शौच के लिए गई थी,तो रामलीला मैदान के पास रहने वाले कुछ आरोपियों ने उससे संबंध बनाने की बात कही।महिला के मना करने पर उसे 500 रुपये का आफर दिया गया तो महिला ने तुरंत अपने पति को पूरी घटना बताई।जानकारी मिलने पर पति आरोपियों प्रदीप, अजय और मोनू से पूछताछ करने पहुंचा।इस दौरान आरोपियों ने सात अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया और गाली गलौज करते हुए मजदूर पति के साथ जमकर मारपीट किया।इतना ही नहीं पति जब दोबारा रामलीला मैदान पहुंचा,तो आरोपी बाउंड्री कूदकर फिर से ग्राउंड में घुस गये और उन्होंने वहां भी पति के साथ मारपीट किया व चाकू से वार किया,जिससे पीड़ित के पेट में गंभीर चोटे आई हैं।उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानेपुर में भर्ती कराया गया है।पीड़ित पति की तहरीर पर धानेपुर थाने में प्रदीप, अजय,मोनू सहित पांच नामजद व पांच अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ छेड़छाड़,मारपीट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और इसके साथ ही पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है।बाउंड्री कूदकर मारपीट करने और विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।मामले में धानेपुर थानाध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायल पति का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है।उन्होंने आश्वस्त किया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।वायरल वीडियो का भी संज्ञान लिया गया है।
मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद में 14 महिलाओं ने उठाईं समस्याएं, 5 दिन में निस्तारण के निर्देश

*देवीपाटन में शक्ति संवाद: दैनिक मॉनिटरिंग के आदेश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी*

गोण्डा। देवीपाटन मंडल मुख्यालय स्थित आयुक्त कार्यालय, गोण्डा में सोमवार को नवागत आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में *“मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद”* कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष महिला जनसुनवाई में कुल 14 महिलाओं ने भाग लेकर अपनी विभिन्न समस्याएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को ऐसा सशक्त मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी शिकायतें सीधे प्रशासन के उच्च स्तरतक पहुंचा सकें और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके।

आयुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही वार्ता की और निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण 5 दिन के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाए। साथ ही, किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता, तत्परता और पारदर्शिता अत्यंत आवश्यक है।

जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, अवैध कब्जा एवं उत्पीड़न जैसे मामले प्रमुख रूप से सामने आए।  माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद में ग्राम कन्धरातेजी की रेनू ने लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि पति व ससुर की मृत्यु के बाद वरासत हेतु आवेदन किया, लेकिन लेखपाल ने गलत रिपोर्ट लगाकर प्रकरण को विवादित दिखा दिया। आरोप है कि 30 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर ऐसा किया गया। रेनू के दो छोटे बच्चे हैं और उन्हें संपत्ति पर कब्जा भी नहीं मिल पा रहा है।  इस पर आयुक्त ने अपर आयुक्त को जांच कर वरासत दर्ज करने की निर्देश दिये साथ ही कहा बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ दिया जाए। साथ ही महिला को विधवा पेंशन का लाभ देने एवं राशन कार्ड बनवाने के निर्देश डीपीओ को दिए।

आयुक्त ने सभी प्रकरणों को प्राथमिकता में रखते हुए अधिकारियों को मौके पर जांच कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक प्रकरण की दैनिक मॉनिटरिंग करते हुए समयसीमा के भीतर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा शिकायतकर्ताओं को अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने को कहा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि महिला शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस दौरान अपर आयुक्त देवीपाटन मंडल भी उपस्थित रहे।
चलती बाइक पर गिरा पीपल का पेड़, दो की मौत,कटर से काटकर निकाले गए शव
*अगले दिन छोटे भाई की शादी

गोंडा।जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित पिपरी गांव के पास नवाबगंज तरबगंज मार्ग पर पीपल का पेड़ गिरने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों रिंकू व अमित की चपेट में आने से मौत हो गई।बताया जाता है कि उक्त पीपल का पेड़ बहुत पुराना था।स्थानीय लोगों की मानें तो उक्त पेड़ को हटाने के लिए कई बार निर्देश दिया गया परन्तु आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई और आज हल्की हवा चलने के कारण पेड़ बीच से टूटकर गिर गया।पेड़ गिरने से दोनों बाइक सवार उसके नीचे दब गए,जिसके बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को निकालने का प्रयास किया,परन्तु पेड़ का वजन अधिक होने के कारण वे सफल नहीं हो सके और दोनों की मौके पर मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर नवाबगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा साथ ही मामले की जांच शुरू कर दिया।प्रकरण में नवाबगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि घटना की जांच जारी है।उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क पर पीपल का पेड़ गिरने से दोनों व्यक्तियों की मौत हुई है।स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ को सड़क से हटा दिया गया है और वाहनों का आवागमन फिर से शुरू हो गया है।
तापमान तीन डिग्री गिरा,गर्मी बरकरार,नगर पालिका गाड़ियों से सड़क पर पानी छिड़काव
*कार्यालयों में ओआरएस कार्नर बनाने के निर्देश

गोंडा।जिले में आज तापमान में तीन डिग्री गिरावट दर्ज की गई है,जिससे यह 39 डिग्री पहुंच गया है इसके बावजूद जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है।लोगों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए गोंडा नगर पालिका प्रशासन द्वारा सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है।भीषण गर्मी में लोग धूप से बचाव करते हुए एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा रहे हैं।गर्मी से बचाव के लिए लोग गन्ने का जूस व खिरा जैसी चीजें खा पी रहे हैं।गर्मी से बचाव के लिए लोग अपने चेहरे पर गमछा व दुपट्टा बांधकर निकल रहे हैं।जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने भीषण गर्मी को देखते हुए जिले के सभी कार्यालयों में ओआरएस कार्नर बनाने के सख्त निर्देश दिए हैं।इस ओआरएस कार्नर का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ग्रामीण या शहरी क्षेत्रों से आने वाले फरियादी कार्यालयों में पहुंचने पर ओआरएस पीकर गर्मी से खुद को बचा सकें।इसके अतिरिक्त जिले के सभी सार्वजनिक और भीड़भाड वाले स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था भी की गयी है।जिला प्रशासन ने हीटवेव को लेकर एक एडवाइजरी भी जारी किया है,जिसमें लोगों से आवश्यक होने पर ही घर से निकलने की अपील की गई है।जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि वर्तमान में तापमान लगातार बढ़ रहा है।इसे देखते हुए आपदा विभाग द्वारा हाल ही में हीटवेव की एडवाइजरी जारी की गई है।आपदा विभाग ने स्वयंसेवकों के माध्यम से प्रविक्षण भी आयोजित किया था और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये भी लोगों को एडवाइजरी के बारे में जानकारी दी जा रही है।गर्मी में और धूप में जो समय है उस समय में लोग घरों से बाहर न निकलें तथा अधिक से अधिक समय स्वयं को छाए में रखें।जिले के सभी कार्यालयों में ओआरएस कार्नर बनाए जाने को लेकर के निर्देश दिया गया है और हीटवेव को लेकर के अस्पतालों में इमरजेंसी केंद्र बनाने को लेकर के भी निर्देश दिया गया है।जिले में नगर पालिका व नगर पंचायत के माध्यम से हमने जगह जगह वाटर कूलर लगवाया है।पेयजल की व्यवस्था की गई है,गौशाला में आवश्यक शेड की व्यवस्था की गई है,चाहे हमारे बस स्टैंड हो,चाहे रोडवेज बस स्टैंड हो।जो भी पब्लिक भीड़भाड वाले स्थान हैं,वहां पर भी आवश्यक व्यवस्था की गई है।
धूमधाम से मनाया जाएगा साई बाबा का जन्म दिवस, भजन संध्या से गूंजेगा गायत्री मंदिर

गायत्री प्रज्ञा पीठ में शाम 4 बजे से विशेष पूजन व महिलाओं द्वारा भजन संध्या का आयोजन


बबलू प्रजापति
पिहानी। नगर स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ में आज शाम 4:00 बजे साई बाबा का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर विशेष पूजन-अर्चन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं की ओर से भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें साई बाबा के भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की गई है।
साई बाबा के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में भक्ति, सद्भाव और एकता का संदेश फैलाना है।