सपा और कांग्रेस का भाजपा ने पुतला फूंक आक्रोश व्यक्त किया
फर्रुखाबाद l
सोमवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह ने विपक्ष के खिलाफ जन आक्रोश महिला सम्मेलन एवं पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं
पार्टी मुख्यालय पर आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहा 16 व 17 अप्रैल को केंद्र सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के तहत नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण विधेयक का सपा और कांग्रेस पार्टी के द्वारा विरोध करके महिलाओं के जन अधिकार के साथ सबसे बड़ा विश्वास घात किया गया। यह बिल महिलाओं को राजनीतिक क्षेत्र में सबसे बड़ा अधिकार दिलाने वाला था महिलाओं की भागीदारी से एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव है 16 अगस्त 17 अप्रैल का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला दिन साबित हुआ जब सपा और कांग्रेस जैसे राजनीतिक दलों ने महिलाओं के अधिकारों का हनन कर दिया देश उनके इस कृत्य के लिए उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। बिल का विरोध करके करोड़ो माताओं, बहनों और बेटियों के साथ विश्वास घात करके सपा और कांग्रेस ने अपनी महिला विरोधी सोच को दर्शाने का काम किया। वास्तव में जब महिलाओं को अधिकार देने का समय आया तब सारा विपक्ष केवल मूकदर्शक  बना रह गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच प्रत्येक महिलाओं को अधिकार देने वाली है भाजपा महिलाओं को मिलने वाले अधिकारों के लिए लड़ती रहेगी। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव और कांग्रेस पार्टी की सांसद प्रियंका गांधी एक महिला है लेकिन उन्होंने इस बिल का विरोध करके महिलाओं की आत्म सम्मान को चोट देने का कार्य किया।
  पूर्व राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ मिथिलेश अग्रवाल ने कहा विपक्ष द्वारा बिल का विरोध करना महिलाओं के सम्मान पर सबसे बड़ी चोट है। महिलाएं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देती है। केंद्र सरकार के द्वारा लाया गया इस महत्वपूर्ण विधेयक महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने वाला था।
   महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक ने कहा नारी का सम्मान देश का सम्मान होता है सपा और कांग्रेस ने इस महत्वपूर्ण विधेयक का विरोध करके नारी की आत्म सम्मान पर प्रहार किया है। भारतीय नारी हर कदम पर ऐसे राजनीतिक दलों को सबक सिखाने का कार्य करेंगी।
  कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे ने की इस मौके पर अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य जिला मंत्री श्वेता दुबे जिला मंत्री प्रतिभा राजपूत फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रमला राठौर पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता सक्सेना पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चित्रा  अग्निहोत्री जिला उपाध्यक्ष हिना दवे रचना अवस्थी जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह कृष्ण मुरारी राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।
  *सपा और कांग्रेस का पुतला दहन*
प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे जिला मंत्री श्वेता दुबे जिला मंत्री प्रतिभा राजपूत जिला उपाध्यक्ष हिना दवे अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ो महिला कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी प्रियंका गांधी सपा और कांग्रेस का पुतला दहन किया इस दौरान राहुल गांधी प्रियंका गांधी अखिलेश यादव डिंपल यादव मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
9 मई को राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की  मूर्ति का अनावरण होगा
फर्रुखाबाद रोडवेज बस स्टैंड पर स्थापित है मूर्ति,

फर्रुखाबाद l प्रदेश के कैबिनेट एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह जोकि जिले के प्रभारी मंत्री भी है इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। साथ ही अति विशिष्ट अतिथि होगे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह
सांसद विधायक जनप्रतिनिधि सहित तमाम संगठन के लोगों का भी आगमन होगा
कार्यक्रम संयोजक भाजपा नेता पूर्व सैन्य अधिकारी वीरेंद्र सिंह राठौड़ प्रदेश सह संयोजक पूर्व सैन्य प्रकोष्ठ होगे ।
आगरा में लगेगी महाराणा सांगा की भव्य मूर्ति
सपा के बिगड़ैल सांसद के घर के सामने लगेगी मूर्ति
राणा सांगा के इतिहास को आते जाते खुद पढ़ते हुए निकले
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू ने लखनऊ कार्यालय पर कहा कि राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर फर्रुखाबाद में मूर्ति का अनावरण होगा यह गौरव का पल होगा l मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एव पर्यटन मंत्री
जयवीर सिंह सहित परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के हृदय से आभारी रहेंगे 9 मई को रोडवेज बस स्टैंड का नाम राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप बस स्टेशन हो, कई मुद्दों पर पर्यटन मंत्री  से लखनऊ में वार्ता हुई और आगरा में करोड़ों क्षत्रियों की आवाज़ पर आगाज हो गया राणा सांगा की भव्य मूर्ति भी स्थापित किया जा रहा है खासकर जिनको महाराणा सांगा का इतिहास नहीं मालूम उनको सुबह शाम उनके दर्शन होगे एवम् इतिहास का भी अनुभव होगा वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महापुरुषों का सम्मान बढ़ाया है जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर में एक प्रस्ताव दिया था वहां के विधायक का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं उन्होंने प्रस्ताव के बाद एनओसी जारी कराई अब अनूप शहर बुलंदशहर में भी शीघ्र महाराणा प्रताप की मूर्ति
लगेगी बजट स्वीकृति कर दिया है
गौ सेवकों ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को दिया
फर्रुखाबाद l पूरे भारत में साधु संतों के आवाहन पर तहसील स्तर पर सभी गौ सेवकों ने एक साथ सोमवार को पहले से निर्धारित समय पर पूरे भारत में तहसील स्तर पर ज्ञापन देने का कार्य सभी गौ सेवकों ने किया जिसमें  ज्ञापन के माध्यम से सभी ने प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्य्मंत्री को सम्बोधित तहसीलदार को ज्ञापन की कॉपी दी जिसमे गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए गौ माता की हत्या बंद की जाए जैसे तमाम विषय हैं मुख्यरूप से सचिन शर्मा रोहित राठौर सौरभ मिश्रा दीपक शर्मा रितेश प्रयांशु कश्यप हिमांशु गुप्ता शिवम् गुप्ता नरेंद्र राठौर साहिल मिश्रा विमलेश मिश्रा सहित लगभग आधा सैकड़ा लोग उपस्थित रहे l
विश्व मलेरिया दिवस और विश्व पेंगुइन दिवस पर किया जागरूक
फर्रुखाबाद l आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ कैण्ट में विश्व मलेरिया दिवस और विश्व पेंगुइन दिवस को जागरूकता  दिवस के रूप में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के कक्षा  बारहवीं द के विद्यार्थियों द्वारा एक विशेष सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में छात्रा तनीज़ ने मलेरिया के कारणों , लक्षणों और उससे बचाव के उपायों पर अपने व्याख्यान के माध्यम से प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को स्वस्थता अपनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं छात्रा रिया राठौर ने पर्यावरणीय महत्त्व, जलवायु परिवर्तन तथा प्रदूषण के कारण पेंगुइन के अस्तित्व पर मंडरा रहे खतरों के विषय में जानकारी दी। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत विद्यालय के कक्षा छ: के छात्रों द्वारा प्रतीकात्मक रूप से स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य नितिन चतुर्वेदी ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप लोग अपने घर में गन्दे पानी को न भरने दें, क्योंकि रुके हुए पानी में ही मलेरिया के मच्छर पनपते हैं। कूलर के पानी को भी बदलते रहें। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्णिमा अग्निहोत्री, डाॅ०अञ्जना चौहान, डाॅ० नैन्सी सहित कई शिक्षक - शिक्षिकाओं ने अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।
इटावा बरेली हाई-वे पर ऑटो और ट्रक की टक्कर, एक मासूम सहित तीन की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल

फर्रुखाबाद l राजेपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को  इटावा-बरेली हाईवे पर जमापुर मोड़ के निकट डीसीएम और सवारियों से भरे ऑटो के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर लगने से तीन लोगों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
सोमवार को दोपहर एक ऑटो फर्रुखाबाद से शाहजहांपुर की ओर जा रहा था और उसमें क्षमता से अधिक लोग बैठे हुए थे जैसे ही ऑटो जमापुर मोड़ के पास पहुंचा ही था, तभी सामने से आ रहे डीसीएम की आमने सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक दंपति सहित और 16 महीने के मासूम बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं l
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों एवं राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना देने के बाद राहत कार्य शुरू हुआ l पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी राजेपुर व लोहिया अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया, पुलिस ने तत्काल क्रेन और लोडर की सहायता से सड़क पर घटना के बाद खड़े वाहनों को हटाकर जाम को खुलवाया बताते है कि कमालगंज क्षेत्र के हव्वापुर गांव निवासी रामकरन अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ शाहजहांपुर जनपद के थाना अल्लापुर क्षेत्र में स्थित मनिहार गांव ऑटो में बैठ कर जा रहे थे। ऑटो गांव का दिलीप कुमार चला रहा था और ऑटो में रामकरन, उनकी पत्नी पुष्पा, उनका 16 माह का पुत्र युवराज, अंशू, उसकी पत्नी बिट्टा, चार साल राज, दिलीप, पवन, नन्हीं, रमेश चंद्र, सतेंद्र और उसकी पत्नी तनू सहित 13 लोग सवार थे।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है जमापुर मोड़ पार कर रहे चालक ने ऑटो गलत दिशा में मोड़ दिया, तभी सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से सतेंद्र कुमार, उनकी पत्नी तनू और मासूम युवराज की मौत हो गई। घायलों का इलाज़ राजेपुर सीएचसी और लोहिया अस्पताल में किया जा रहा है, गंभीर रूप से घायल पुष्पा देवी व नन्हीं को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है
प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता को जिला अधिकारी ने परखा
फर्रूखाबाद lजनपद में प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालयों की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, स्वच्छता व्यवस्था तथा कर्मचारियों की उपस्थिति का गहनता से अवलोकन किया।
निरीक्षण के क्रम में आयुध अनुभाग, मुख्य राजस्व लेखा अनुभाग, कंप्यूटर लैब, सहायक भूलेखाधिकारी कार्यालय, आबकारी कार्यालय, चकबन्दी न्यायालय, खनन निरीक्षक कार्यालय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कार्यालय, एल0बी0सी0 कार्यालय, आपदा प्रबंधन कार्यालय, ई0आर0के0, जिला सूचना कार्यालय, नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय एवं कार्यालय तथा अपर जिलाधिकारी न्यायालय एवं कार्यालय का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्यालयों में अभिलेखों एवं फाइलों को सुव्यवस्थित ढंग से रखा जाए, प्रत्येक पटल पर मास्टर रजिस्टर तैयार किया जाए तथा अद्यतन अभिलेखों का संधारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे आमजन को सुगम एवं व्यवस्थित वातावरण में सेवाएं प्राप्त हो सकें।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि कार्यालयों में लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जाए तथा कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करें, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से आम जनता तक पहुंच सके।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्र का डीएम एसपी ने किया निरीक्षण, ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को दिए निर्देश

फर्रुखाबादl उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर व  पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रखा बालिका इंटर कॉलेज व राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज का भ्रमण कर परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया,रखा बालिका इंटर कॉलेज में 240 के सापेक्ष 175 व राजकीय पॉलीटेक्निक में 240 के सापेक्ष 173 परीक्षार्थी उपस्थित पाये गये।
जिलाधिकारी एवं  पुलिस अधीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षकों तथा ड्यूटी में लगे पुलिस बल को निर्देशित किया कि परीक्षा को पूर्णतः नकलविहीन, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जो प्रत्येक दिवस दो पालियों में संचालित हो रही है। प्रथम पाली पूर्वाह्न 10 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जा रही है। प्रत्येक पाली में कुल 7104 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं, जिनके लिए सभी केंद्रों पर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
परीक्षा की निष्पक्षता एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है, जो सतत निगरानी रखते हुए परीक्षा प्रक्रिया को सुव्यवस्थित बनाए रखने का कार्य कर रहे हैं।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यालय प्रबंधकों एवं पुलिस बल को निर्देशित किया कि वे शासनादेश के अनुरूप पूर्ण गंभीरता, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा जाए, जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही, परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़-भाड़ पर नियंत्रण रखने के निर्देश भी दिए गए।
जनपद प्रशासन द्वारा समुचित प्रबंधन एवं कड़ी निगरानी के चलते परीक्षा शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सकुशल संपन्न कराई जा रही है।
निर्माणाधीन विद्युत केंद्र का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, समय से पूर्ण करने के निर्देश
फर्रूखाबाद l  मोहम्मदाबाद क्षेत्र के उखरा स्थित निर्माणाधीन 400/220/132 केवी विद्युत पारेषण केंद्र का जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर ने स्थलीय निरीक्षण किया गया। लगभग 926.77 रुपए करोड़ की लागत से निर्मित हो रहे इस महत्वपूर्ण परियोजना की प्रगति का जिलाधिकारी ने गहनता से अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता (पारेषण) ने अवगत कराया कि पारेषण केंद्र में 400 केवी की दो विद्युत लाइनें बदायूँ से तथा दो लाइनें उरई (जनपद जालौन) से जोड़ी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि परियोजना का निर्माण कार्य मार्च 2024 में प्रारंभ हुआ था, जिसमें 400 केवी का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि 220 केवी एवं 132 केवी स्तर के कार्य लगभग 90 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुके हैं। शेष कार्य 31 मई 2026 तक पूर्ण कर लिए जाने का लक्ष्य निर्धारित है।
अधिकारियों द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि परियोजना के पूर्ण होने के बाद जनपद फर्रूखाबाद एवं कन्नौज को विद्युत आपूर्ति में उल्लेखनीय सुधार होगा l साथ ही क्षेत्र में निर्बाध एवं सुदृढ़ विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकेगी।
जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किया जाए। उन्होंने सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने तथा नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से कार्य की प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
लापरवाह पालिका के सहायक अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि वेतन रोकने के आदेश, केयरटेकर गौशाला में रखें रजिस्टर
फर्रूखाबाद l जनपद में गौशालाओं की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर द्वारा रविवार को कान्हा गौशाला, सकबाई का औचक निरीक्षण किया l  निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला की समस्त व्यवस्थाओं का गहनता से परीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण में पाया गया कि गौशाला में कुल 461 गौवंश पशुगणना रजिस्टर में दर्ज हैं। गौशाला में 15 केयर टेकर तैनात हैं, जिनमें से 11 मौके पर उपस्थित पाए गए, जबकि 04 केयर टेकर अवकाश पर थे। निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर, टैगिंग रजिस्टर, चिकित्सा रजिस्टर, निरीक्षण रजिस्टर एवं वैक्सीनेशन रजिस्टर मौके पर उपलब्ध नहीं पाए गए। साथ ही गौशाला में स्थापित सी0सी0टी0वी0 कैमरे भी सही प्रकार से कार्यरत नहीं मिले, जिस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।
निरीक्षण के समय अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका अनुपस्थित पाए गए। इस गंभीर लापरवाही पर जिलाधिकारी ने कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए उनके विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा अग्रिम आदेश तक वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
गौशाला में गौवंश के लिए पेयजल व्यवस्था के अंतर्गत 02 समर (पानी की व्यवस्था हेतु उपकरण) उपलब्ध पाए गए, जबकि 02 पानी की टंकियां निर्माणाधीन स्थिति में मिलीं। मौके पर उपस्थित केयर टेकर द्वारा अवगत कराया गया कि गौवंश को प्रतिदिन दो समय भूसा उपलब्ध कराया जा रहा है तथा लगभग 40 कुंतल हरा चारा प्रतिदिन दिया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के सहायक अभियंता विशाल सिंह भी उपस्थित रहे, किंतु वे अपेक्षित सूचनाएं उपलब्ध कराने में असमर्थ पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि देने एवं वेतन रोकने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने गौशाला की व्यवस्थाओं में सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों को निम्न निर्देश दिए—
केयर टेकरों की ड्यूटी दिन एवं रात्रि शिफ्ट में व्यवस्थित रूप से लगाई जाए।
भूसा एवं दाने का पर्याप्त एवं सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित किया जाए।
गौवंश को प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में हरा चारा उपलब्ध कराया जाए।
सभी आवश्यक रजिस्टर अद्यतन रखते हुए निरीक्षण के समय उपलब्ध कराए जाएं।
गौशाला परिसर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कराया जाए, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पशुओं को छाया भी उपलब्ध हो सके।
सी0सी0टी0वी0 कैमरों को तत्काल ठीक कराकर उनकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि गौशालाओं के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से दुरुस्त करते हुए नियमित निरीक्षण एवं निगरानी सुनिश्चित की जाए, जिससे गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन में किसी प्रकार की कमी न रहे।
470 रिक्रूटमेंट आरक्षियों की दीक्षांत परेड संपन्न, मुख्य अतिथि ने कर्तव्य बोध की दिलाई शपथ

फर्रुखाबाद। रविवार को तेज धूप और गर्म हवाए भी चल रही थी ऐसे में पुलिस लाइन फतेहगढ़ में 470 रिक्रूटमेंट आरक्षियों की दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन किया गया l इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश अपराध के अपर पुलिस महानिदेशक एस.के. भगत विशेष रूप से उपस्थिति रहे जिन्होंने परेड की सलामी लेकर रिक्रूट आरक्षियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान
दीक्षांत परेड में कुल 470 रिक्रूट आरक्षियों ने हिस्सा लिया, जिन्हें 12 टोलियों में विभाजित किया गया था। सभी टोलियों ने आकर्षक वर्दी और अनुशासित कदमताल के साथ शानदार प्रदर्शन किया। परेड के दौरान रिक्रूट्स का उत्साह और आत्मविश्वास देखते ही बन रहा था।
मुख्य अतिथि एस.के. भगत ने कहा कि प्रशिक्षण की कठोर तपस्या के बाद रिक्रूट आरक्षियों को अपने जीवन का एक नया सफ़र शुरू हो रहा है। उन्होंने सभी नव-नियुक्त आरक्षियों को ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी।
इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को सम्मानित भी किया गया, इससे अन्य प्रशिक्षुओं ने प्रेरणा ली। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर अभय वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी रिक्रूट आरक्षियों ने देश की सेवा और कानून व्यवस्था का पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। इस आयोजन के साथ ही प्रशिक्षण की यात्रा का समापन हुआ l साथ ही अपना कर्तव्य निभाने के लिए तैयार हो गए हैं।