इटावा बरेली हाई-वे पर ऑटो और ट्रक की टक्कर, एक मासूम सहित तीन की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल
फर्रुखाबाद l राजेपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को इटावा-बरेली हाईवे पर जमापुर मोड़ के निकट डीसीएम और सवारियों से भरे ऑटो के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर लगने से तीन लोगों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
सोमवार को दोपहर एक ऑटो फर्रुखाबाद से शाहजहांपुर की ओर जा रहा था और उसमें क्षमता से अधिक लोग बैठे हुए थे जैसे ही ऑटो जमापुर मोड़ के पास पहुंचा ही था, तभी सामने से आ रहे डीसीएम की आमने सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक दंपति सहित और 16 महीने के मासूम बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं l
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों एवं राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना देने के बाद राहत कार्य शुरू हुआ l पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी राजेपुर व लोहिया अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया, पुलिस ने तत्काल क्रेन और लोडर की सहायता से सड़क पर घटना के बाद खड़े वाहनों को हटाकर जाम को खुलवाया बताते है कि कमालगंज क्षेत्र के हव्वापुर गांव निवासी रामकरन अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ शाहजहांपुर जनपद के थाना अल्लापुर क्षेत्र में स्थित मनिहार गांव ऑटो में बैठ कर जा रहे थे। ऑटो गांव का दिलीप कुमार चला रहा था और ऑटो में रामकरन, उनकी पत्नी पुष्पा, उनका 16 माह का पुत्र युवराज, अंशू, उसकी पत्नी बिट्टा, चार साल राज, दिलीप, पवन, नन्हीं, रमेश चंद्र, सतेंद्र और उसकी पत्नी तनू सहित 13 लोग सवार थे।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है जमापुर मोड़ पार कर रहे चालक ने ऑटो गलत दिशा में मोड़ दिया, तभी सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से सतेंद्र कुमार, उनकी पत्नी तनू और मासूम युवराज की मौत हो गई। घायलों का इलाज़ राजेपुर सीएचसी और लोहिया अस्पताल में किया जा रहा है, गंभीर रूप से घायल पुष्पा देवी व नन्हीं को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है
5 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1