आजमगढ़: नोएडा के संघर्षरत मजदूरों के दमन के खिलाफ भाकपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, दिया ज्ञापन
आजमगढ़।‎जायज मांगों को लेकर नोएडा के संघर्षरत मजदूरों पर हो रहे राज्य दमन के खिलाफ आज भाकपा, माकपा, भाकपा-माले के कार्यकर्ताओं ने शहीद कुंवर सिंह उद्यान से जिला मुख्यालय तक मार्च निकालकर राज्यपाल को सम्बोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन अतरिक्त मजिस्ट्रेट आजमगढ़ को सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से नोएडा में हिंसा की घटना की जांच के लिए उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में आयोग का गठन जाए।सभी गिरफ्तार मजदूरों और उनके नेताओं को तत्काल बिना शर्त रिहा किया जाए, बर्बर दमन के लिए सरकार मजदूरों से माफी मांगे, गौतम बुद्ध नगर के जिला अधिकारी, पुलिस कमिश्नर, उपश्रमायुक्त,को वहां से तत्काल हटाया जाए, 8 घंटे काम का न्यूनतम मासिक मजदूरी 27000 लागू किया जाए,श्रम संहिता वापस लिए जाएं और पुराने श्रम कानून बहाल किए जाएं,आदि मांगे  उठाई गई। मार्च कलेक्ट्रेट में पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाकपा-माले नेता एवं किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड जयप्रकाश नारायण ने कहा अमेरिका इजरायल के सामने समर्पण करने वाली योगी मोदी की सरकार जो भारत में अडानी के दलाली में इतना मशगूल हैं कि एक तरफ कानून बदल कर अबतक के मजदूरों के सारे अधिकारों को छीन ली।वहीं न्यूनतम मजदूरी से कम मजदूरी पर मजदूरों से काम कराया जा रहा है।दूसरी तरफ मंहगाई के मार से कराह रहे मजदूर ,मजदूरी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं गोदी मीडिया और सरकार उन्हें बदनाम कर दहन कर रही है हम लोग जिला मुख्यालय पर यह चेतावनी देने आए हैं सरकार मजदूरों के दमन पर तत्काल रोक लगाए, उनसे माफी मांगे उनके जायज़ मजदूरी के सवाल सहित तमाम मांगों को हल करें उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हुआ मजदूर सड़कों पर संघर्ष तेज करेंगे। सभा को भाकपा के जिला सचिव कामरेड जितेंद्र हरि पाण्डेय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि योगी मोदी सरकार मजदूर किसान विरोधी है।इनके सबका विकास का नारा खोखला साबित हो रहा है।अब तो साफ हो गया है कि योगी मोदी सरकार अमीरों के पक्ष में खड़ा हो कर मजदूरों पर दमन ढारही है।उन्होंने कहा कि सरकार मजदूरों पर दमन ढाना बंद नहीं किया तो 1मई को वाम दलों सहित हजारों की तादात में मजदूर , किसान उनके पक्ष में सड़कों पर उतरेगें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माकपा जिला मंत्री कामरेड रामबृक्ष मास्टर ने कहा कि सरकार के साथ इस घटना के लिए जिला के आला अधिकारी जिम्मेदार हैं। इनको तत्काल वहां से हटा कर निष्पक्ष जांच हो और मजदूरों के मांगों को हल किया जाए। कार्यक्रम को भाकपा-माले जिला प्रभारी कामरेड विनोद सिंह, का0सुदर्शन राम, का0हरिगेन राम,का0गंगादीन ,का0 रामजन्म यादव आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में का0बशीर मास्टर, श्यामा प्रसाद, हीरा लाल, हरिकेश, अशोक कुमार, खरपत्तू राजभर,रामनेत, बसन्त,रामनिहोर , फूलचंद रमेश,फैजान, लालबहादुर, रामकृष्ण यादव, राममूर्ति चौहान सहित तमाम लोग मौजूद रहे। ‎ ‎
आजमगढ़: शिक्षा मित्र की बिटिया जिले में सातवीं रैंक लाकर किया नाम रोशन, जनता इंटर कालेज आतापुर ओहनी में इंटर में गणित की थी छात्रा
आजमगढ़। हाईस्कूल इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा में शिक्षा मित्र की बिटिया ज़िले में 7 वी रैंक लाकर नाम रोशन किया है। बिटिया की इस उपलब्धि से लोगों में प्रसन्नता है।
गुरुवार को हाईस्कूल एवं इण्टर मीडिएट बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। सबकी निगाहें परीक्षा परिणाम पर टिकी हुई थी।जनपद के तहबरपुर विकास खण्ड में पड़ने वाले जनता इंटर कालेज आतापुर ओहनी की छात्रा अंशिका पांडेय इण्टर गणित की छात्रा थी। वह बोर्ड की परीक्षा में 500 में 455 अंक 91% अंक लाकर जिले में 7 वीं पोजीशन प्राप्त किया है। खबर मिलते ही परिजनों में खुशी का ठिकाना न रहा। अंशिका के पिता संतोष कुमार पाण्डेय तहबरपुुुुर शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय धर्मदास पुर नेवादा में शिक्षा मित्र के पद पर कार्यरत है। माता पुष्पलता पाण्डेय कुशल गृहिणी हैं। अंशिका चार बहनों में सबसे छोटी है। संतोष कुमार पाण्डेय ने कहा कि बिटिया के सफलता पर गर्व है।विद्यालय के प्रधानाचार्य हरेंद्र कुमार यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि वह प्रतिदिन विद्यालय आतीं थीं। और पढ़ने में बहुत अच्छी थी।
आजमगढ़: बाब साहब के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत - पूर्व सांसद, तहबरपुुुुर में मनाई गई अम्बेडकर जयंती
आजमगढ़ । रविवार को तहबरपुुुुर ब्लाक परिसर में अम्बेडकर जयंती मनाई गयी। लोगों ने ब्लाक मुख्यालय स्थित अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित किया।तत्पश्चात एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद डाक्टर बलिराम ने कहा कि बाबा साहब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर का स्पष्ट मानना था कि शिक्षा ही वह हथियार है जिसके बदौलत हम समाज की कुरीतियों जातिवाद और असमानता को मिटाकर भारत का नव निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने ने कहा कि वे एक ऐसे भारत का निर्माण करना चाहते थे जहां समता स्वतंत्रता प्रेम और बंधुत्व का वास हो। हरिश्चंद्र गौतम ने कहा कि आज हमें बाबा साहब को केवल याद करने की नहीं समझने जरूरत है। उन्होंने ने कहा कि शिक्षा का महत्व समझना चाहिए । शिक्षा के बदौलत ही बाबा साहब ने हमें समाज में सम्मान पूर्वक जीने का अधिकार दिलाया। हम सदैव उनके आभारी रहेंगे। हमें समाज में भेदभाव को मिटाकर सबको साथ लेकर चलने की जरूरत है। ओंमकार शास्त्री ने कहा कि हमें बाबा साहेब को पढ़ने की जरूरत है।हम सब मिलकर उनके विचारों को अपनाएं और एक सशक्त, शिक्षित और एकजुट भारत का निर्माण करें। इस अवसर पर विनोद चौहान, राम पूजन, सनातन पटेल, ज्वाला प्रसाद, डाक्टर बाबू राम, ओमप्रकाश प्रजापति, , सागर राम आदि ने अपने विचार व्यक्त किया। डा0 राकेश ,रामजनम मौर्या, मुकेश कुमार , विजय कुमार ,नन्हकू प्रसाद ,सुनील कुमार गौतम, डा0 हंसराज गौतम, मो साकिर प्रधान , दीपक , दयाराम यादव , त्रिलोकी बौद्ध मो नैयर बेग , शेरबहादुर बौद्ध ,बृजलाल , पवन कुमार ,अरविंद कुमार एडोकेट ,महेंद्र प्रसाद, छोटेलाल ,गोपीचंद ,मुन्नी लाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन चन्द्र शेखर ने किया। अमृत लाल ने आभार व्यक्त किया।
आजमगढ़: बीना पारा गांव में छत के ऊपर रख कर विद्युत केबल ले जाने से परिजन भयभीत
आजमगढ़। जनपद के बीना पारा गांव में विद्युत केबल छत के ऊपर रख कर ले जाने से खतरा बना हुआ है। जिसको लेकर किसी अनहोनी को लेकर परिजन संशकित है। निजामाबाद तहसील के मिर्जापुर विकास खण्ड में पड़ने वाले बीना पारा गांव में विद्युत आपूर्ति विद्युत उपकेंद्र मजीद पट्टी से होती है। लगभग एक पखवारा पूर्व विद्युत कर्मी असफाक अहमद,सोहराब अहमद व अंसार अहमद के छत के ऊपर रख विद्युत केबल ले गये है। विद्युत केबल ले धारा प्रवाहित हो रही है। जिससे किसी अनहोनी को लेकर परिजन संशकित है। पास ही जुमा मस्जिद है। मस्जिद के पास विद्युत केबल लटका हुआ है। उसी रास्ते से गांव के बच्चे पढ़ने जाते हैं। जो किसी दुर्घटना का कारण बना हुआ है। कांग्रेस कमेटी के मिर्जापुर ब्लाक अध्यक्ष मोहम्मद अजमल व उपाध्यक्ष संतलाल त्यागी ने बताया कि शिकायत के बावजूद विद्युत कर्मी ध्यान नहीं दें रहे है। उन्होंने ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते विद्युत केबल छत को ऊपर से हटाने के साथ साथ लटके केबल को ठीक करायें जाने की मांग किया है।
आजमगढ़: सरायमीर थाने में एंटी करप्शनटीम की बड़ी कार्रवाई: ₹20,000/- रिश्वत लेते उपनिरीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
आजमगढ़ ।दिनांक 17 अप्रैल को एंटी करप्शन टीम आजमगढ़ इकाई द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना सरायमीर में तैनात उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह को ₹20,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया । शिकायतकर्ता अवनीश कुमार राय निवासी ग्राम गंगापुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ द्वारा शिकायत की गई थी कि अभियुक्त उपनिरीक्षक द्वारा मुकदमे से नाम निकालने के एवज में ₹20,000/- की मांग की जा रही है। शिकायत का सत्यापन करने के उपरांत एंटी करप्शन टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान अभियुक्त को थाना सरायमीर के दक्षिणी गेट के सामने सड़क किनारे शिकायतकर्ता से रिश्वत की धनराशि लेते समय स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में मौके पर ही पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान रिश्वत की पूरी धनराशि बरामद हुई, जिससे अभियुक्त का अपराध प्रथम दृष्टया सिद्ध हुआ। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक संतोष कुमार दीक्षित (ट्रैप टीम प्रभारी), एंटी करप्शन , निरीक्षक आनंद कुमार वर्मा, निरीक्षक कमलेश कुमार पासवान, उ0नि0 मुर्ताजिर हुसैन खान सहित एंटी करप्शन टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।
आजमगढ़: क्षेत्रीय प्रतिभा खोज के प्रतिभागी विजेताओं को तहसीलदार ने किया सम्मानित, अपने बच्चों को नैतिक शिक्षा का पाठ अवश्य पढ़ायें अभिभावक
आजमगढ़। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के फत्तेपुर बनरहिया गांव में देव इंग्लिश स्कूल के तत्वाधान में बीते 31 मार्च को क्षेत्रीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें अहरौला ब्लाक क्षेत्र से आधा दर्जन विद्यालयों के लगभग 93 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा किया था जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को तहसीलदार फूलपुर राजीव कुमार द्वारा सम्मान समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया परीक्षा को अलग-अलग दिनों मे 31 मार्च को अन्य विद्यालयों के छात्रों की परीक्षा कराई गई नियमावली के अनुसार उसमें स्कूल के छात्र भाग नहीं ले सकते थे जिसमें स्कूल के छात्रों के उत्साह वर्धन के लिए परीक्षा दूसरे दिन आयोजित कराई गई जिसमें प्रियांशु मौर्य प्रथम स्थान पुरस्कार साइकिल, दूसरा स्थान अंशु चौहान नगद धनराशि व मेडल, आकाश राजभर तीसरा स्थान प्राप्त कर मेडल और नगद धनराशि प्राप्त की वही देव इंग्लिश स्कूल फत्तेपुर प्राथमिक स्तर के शौर्य यादव, आर्यवीर यादव, अंसल मौर्य क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया था इसी तरह से जूनियर स्तर पर गरिमा यादव, दिव्यांजलि, किशन यादव क्रमशः प्रथम, द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त कर साइकिल और नगद पुरस्कार प्राप्त किया तहसीलदार फूलपुर राजीव कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता है इसमें प्रतिभागियों को अपनी बौद्धिक क्षमता इच्छा शक्ति को मजबूत करने का मौका मिलता है ऐसे ही प्रतिभागी आगे चलकर बड़ी-बड़ी परीक्षाओं को पास करते हैं मैं इस परीक्षा को प्रशंसा करता हूं और आयोजक मंडल का भी बधाई देता हूं ऐसे आयोजन करके उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया है। स्कूल की प्रधानाचार्या आकांक्षा सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर ऐसे आयोजन गरीब बच्चों के लिए वरदान साबित होगा और प्रतिभावान छात्रों को हमारी संस्था द्वारा उनका मार्गदर्शन किया जायेगा और साथ ही उनका उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक मदद किया जायेगा इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक देवांक विक्रम सिंह, अविरल सिंह गोलू, भाजपा उपाध्यक्ष हरीश तिवारी, सुधीर राजभर, ज्ञानप्रकाश सिंह, फूलपुर प्रधान संघ के अध्यक्ष अमित यादव, मनोज पांडेय, प्रधानाचार्या आकांक्षा सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।।
आजमगढ़ : पट्टी गांव में गेहूं के खेत में लगी भीषण आग ग्रामीणों व दमकल की मदद से आग पर पाया गया काबू
आजमगढ़।मेहनगर तहसील क्षेत्र अंतर्गत पट्टी ग्राम सभा में गुरुवार के दिन गेहूं के खेत में दोपहर लगभग 2 बजे लगी भीषण आग बेकाबू हो गया जिसको काबू में करने के लिए पूरे गांव के लोगों को टुल्लू पंप आदि की व्यवस्था रायपुर पट्टी ग्राम सभा के एसके सिंह एंड कंपनी के सभी मजदूर और जनरेटर के सहारे आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया बाद में मेहनगर से आए दमकल कर्मियों को भी काफी मशक्कत करना पड़ा। आग इतना विकराल रूप ले लिया था कि लगभग 30 बिघा खेत इसके आगोश में आ गया था। ग्रामीणों में से जिसने जिधर से देखा उधर से ग्रामीण लाठी डंडे और पेड़ों के डाल लेकर के आग बुझाने के लिए पहुंचे कुछ लोगों ने ट्यूबल स्टार्ट कर जनरेटर लगा करके आग पर काबू पाने की कोशिश करी कुछ देर बीते ही थे तब तक मेंहनगर से किसी के द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई थी फायर ब्रिगेड वालों ने भी काफी मशक्कत करते हुए किसी तरह से आग पर लगभग 5:30 बजे काबू पाया परंतु इस अग्नि में कई लोगों के रखे हुए गेहूं के बोझ जलकर खाक हो गए। मशीन के द्वारा काटी गई गेहूं की फसल में बचे डंठल में आग लगने से यह आग पूरे 30 बिघा खेतों में फैल गया। खेतों में जिनके नुकसान हुए उन किसानों के नाम हैं,मनीष सिंह पट्टी 90 बोझ( बंटाई पर हरी यादव मठिया)सचिन राम मठिया बस्ती 6 बिस्सा,रमेश सिंह पट्टी 10 बिस्सा,उदय नारायण सिंह पट्टी 20 बिस्सा, बनवारी राम 20 बिस्सा पट्टी और अजीत सिंह पट्टी 100 बोझ, राजकुमार सिंह और जगदंबा सिंह का दो बीघा पराली,सुभाष मौर्य का 50 बोझ और लगभग 10 से 15 और लोगों के पराली वाला भूसा जलकर राख हो गया।
आजमगढ़: गांव के चौराहे पर मारपीट, दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी
आज़मगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के ढाही गांव में बुधवार दोपहर मारपीट की घटना सामने आई है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ढाही गांव निवासी संतोष गौड़ (पुत्र सुभाष गौड़) ने थाने में दी गई लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे गांव के चौराहे पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की और जान-माल की धमकी दी। इस हमले में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित का कहना है कि घटना को गांव के कई लोगों ने देखा है। वहीं, दूसरे पक्ष के सोनू चौरसिया (पुत्र श्रवण चौरसिया) ने अलग ही आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मामला एक लड़की से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि संतोष गौड़ द्वारा एक लड़की से सरबजस्ती बता करने की कोशिश करने के लिए बार बार उसके मोबाइल पे कॉल किया जाता है जिसकी शिकायत लेकर हम आज उसके गांव ढाही बातचीत करने पहुंचे, तो संतोष गौड़ ने ही अपने परिजनों और अन्य लोगों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की। इस मामले में थाना अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला एक लड़की से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संतोष नामक युवक द्वारा लड़की को कथित रूप से परेशान किए जाने की बात सामने आई है। इसी संबंध में दूसरे पक्ष के लोग शिकायत लेकर उसके गांव पहुंचे थे। इस दौरान विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। फिलहाल, दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
आजमगढ़:महा पंडित राहुल सांकृत्यायन की मनाई गयी 63 वीं पुण्यतिथि
आजमगढ़।महापंडित राहुल सांकृत्यायन की की 63 वीं पुण्यतिथि पर उनकी जन्म स्थली पंदहा,रानी की सराय में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और नारे लगाते हुए उनकी स्मृतियों को लोगों ने नमन किया। इस अवसर पर भाकपा उप्र कंट्रोल कमीशन के सदस्य हरिगेन राम ने कहा कि आज महान यायावर और दुनिया को अपनी विद्वता का लोहा मनवाने वाले साम्यवादी,दार्शनिक राहुल सांकृत्यायन की पुण्यतिथि है तो दूसरी तरफ भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती है।हमें यह सौभाग्य है कि राहुल जी आजमगढ़ में पैदा होकर इस जिले,प्रदेश और देश का नाम दुनियाभर में किए। भाकपा जिला सचिव जितेंद्र हरि पाण्डेय ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर और राहुल सांकृत्यायन जी समकक्ष थे।राहुल जी ने बौद्ध साहित्य की खोज करके साम्यवादी सोच और शांति के मार्ग को मजबूत किया।वहीं डॉ भीमराव अंबेडकर जी सामाजिक असमानता,छुवाछूत,गरीबी,समानता के मार्ग को मजबूत करते हुए भारत के संविधान निर्माता कहलाए।दोनों महापुरुषों के पदचिन्हों पर चलकर ही बेहतर समाज और खुशहाल समाज का निर्माण किया जा सकता है। राहुल जन पुस्तकालय के प्रबंधक राधेश्याम पाठक ने कार्यक्रम में आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान अशोक कन्नौजिया,बेचू पाठक,सतीश पाठक,विजय नारायण, बंशू यादव,विनोद,डॉ राहुल तिवारी, शिवा नंद राय, अमरनाथ पाठक ,दयाशंकर पाठक आदि लोग उपस्थित थे। भवदीय - जितेंद्र हरि पाण्डेय
आजमगढ़: परिषदीय विद्यालय शिवराजपुर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव
जमगढ़। शिक्षा क्षेत्र तहबरपुुुुर के प्राथमिक विद्यालय शिवराजपुर में विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह पूर्वक मनाया गया। विद्यालय में सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी व्यास देव, राम आशीष राय ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित कर किया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने मां सरस्वती वंदना स्वागत गीत एवं रंगा रंग मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसे अभिभावकों एवं दर्शकों ने खूब सराहा । लोग तालियां बजाने को मजबूर हो गये। तत्पश्चात विद्यालय में सर्वोच्च अंक पाने वाले ( प्रथम द्वितीय तृतीय) छात्र छात्राओं को अंक पत्र मेडल एवं उनके अभिभावकों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। अपनों के बीच सम्मान पाकर छात्र छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। खण्ड शिक्षा अधिकारी व्यास देव ने कहा कि आज के बच्चे कल के नागरिक हैं। इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। कुछ सिखने और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने बच्चों के मंचीय प्रर्दशन की सराहना करते हुए कहा कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चे किसी से कम नहीं है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों का परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराने की अपील किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनंत राय व संचालन पवन यादव व श्रीमती सोनी राय ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर शेर बहादुर त्यागी, स्वामी नाथ यादव, लालचंद भारती , प्रदीप सिंह पंकज, चंद्रशेखर राय, नर्वदेश्वर उपाध्याय जी, शिव शंकर राय , नीरज सिंह , देवेश राय, संतोष राय, मनोज त्रिपाठी , राजीव त्रिपाठी , सुजीत चौबे , वरिष्ठ साथी रजनीश राय , दुर्गा शंकर सिंह ,प्रतीऊ उपाध्याय , अवधेश तिवारी , बृजेश राय , उदय प्रताप राय, लालचंद भारती , शिव शंकर राय, सुभाष , धीरेंद्र प्रताप , रामअधीन , प्राथमिक विद्यालय श्रीमती वंदना राय , कीर्ति प्रकाश , विपिन गौतम , श्रीमती शिखा राय, श्रीमती गीता यादव , रोली यादव , राजेंद्र यादव, अभिषेक राय, निखिल उपाध्याय , बंकिम चंद्र कौशिक , राज भवन राम, श्रीमती कंचनमाला , लाल जी यादव , नीरज राय , मुकेश प्रजापति , आनंद राय, रजत राय , विजय यादव , सूर्यभान चौहान , अवधेश यादव आदि शिक्षक अभिभावक मौजूद रहे। ,