संविधान के महान शिल्पी थे डा. भीमराव अंबेडकर जी- नीलमणि
रमेश दूबे
समानता के अधिकारों के सच्चे प्रेणा रहे डा. भीमराव अंबेडकर-डॉ शिव कुमार पाण्डेय
बाबा साहब के विचार आज भी प्रासंगिक-धीरेंद्र त्रिपाठी
शारदा सांइस एकेडमी में धूमधाम के साथ मनाया गया डा. भीम राव अम्बेडकर की जयंती
संतकबीरनगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के शारदा साइंस एकेडमी मुंडेरा में मंगलवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे धनघटा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी नगर पंचायत हैसर अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि,प्रबंधक डॉ शिव कुमार पाण्डेय, प्रधानाचार्य धीरेंद्र त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान विद्यालय कैम्पस में बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम भी किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्रत्याशी नीलमणि ने कहा कि विद्यालय के प्रबंधक डॉ शिव कुमार पाण्डेय व प्रधानाचार्य धीरेंद्र त्रिपाठी के कुशल निर्देशन में आगे बढ़ रहा है,वो बिना थके बिना रुके बच्चों के साथ मेहनत करती है जिसका परिणाम है कि आज विद्यालय पूर्वांचल में अलग पहचान बना रहा है। उन्होने कहा कि बाबा साहेब का पूरा जीवन संघर्ष की अनुपम मिसाल है, डॉ अंबेडकर ने हमें एक ऐसा संविधान दिया है, जो भारत को लोकतंत्र समानता और न्याय की मजबूत नीव प्रदान करता है। बाबा साहब का जीवन संघर्षों से भरा हुआ था, उन्होंने सामाजिक भेदभाव छुआछूत असमानता के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया, वे समाज के शोषित पीड़ित और कामजोर तबके के लोगों के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ,आज जब हम बाबा साहब को याद कर रहे हैं, तब यह आवश्यक है ,कि हम केवल औपचारिकताएं ना करें, बल्कि उनके विचारों को व्यवहार में उतारे। समता, बंधुत्व और न्याय के सिद्धांत को हमें समाज के हर स्तर पर स्थापित करना होगा। प्रबंधक शिवकुमार पाण्डेय ने अपने श्रेष्ठतम सम्बोधन में कहा कि जिस प्रकार बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने संविधान का निर्माण किया है,उसी प्रकार हमारे शिक्षक भी राष्ट्र निर्माण में उनके पदचिह्नों पर चल रहे हैं। इस अवसर पर सुमन त्रिपाठी, संजू यादव, अंशिका पाण्डेय, माया यादव, रोशनी पाण्डेय, जया पाण्डेय, मेनिका यादव, प्रीती कुमारी, शलिनी प्रजापति, रागनी दूबे, मेहदी हसन, रूपलता यादव, शैलेन्द्र कुमार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
1 hour and 35 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1