प्रज्ञा तिवारी की पुस्तक बाल प्रज्ञा प्रबोधिनी और प्रगति पथ का हुआ विमोचन

प्रतापगढ़। जनपद सुल्तानपुर की लोकप्रिय कवयित्री एवं सुप्रसिद्ध लेखिका प्रज्ञा तिवारी की पुस्तक बाल प्रज्ञा प्रबोधिनी एवं प्रगति पथ का विमोचन प्रतापगढ़ शहर के सिद्धार्थ होटल में किया गया। जिसकी अध्यक्षता न्यू एंजिल्स कॉलेज की प्रबन्धिका डॉक्टर शाहिदा खान ने किया।मुख्य अतिथि के रूप में सुल्तानपुर से लोकप्रिय कवयित्री प्रतिभा पांडे उपस्थिति रही।लोकप्रिय कवयित्री चांदनी दुबे ने अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया।शुभारंभ प्रज्ञा तिवारी के सरस्वती वंदना से हुआ।प्रज्ञा तिवारी ने कहा कि उन्होंने सैकड़ो कविताएं लिखी हैं धीरे-धीरे सभी का प्रकाशन होना है।उन्होंने अपनी आगामी प्रकाशित होने वाली पुस्तकों के बारे में बताते हुए कहा पुस्तक का प्रकाशन व विमोचन वरिष्ठ पत्रकार अखिल नारायण सिंह के सहयोग के बिना संभव नहीं था।न्यूज़ स्टैंडर्ड समाचार पत्र के द्वारा प्रज्ञा तिवारी का सम्मान भी किया गया।उपस्थित कवयित्रियों ने अपने काव्य पाठ के माध्यम से पुस्तक की लेखिका प्रज्ञा तिवारी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी तथा मीरा तिवारी, पूनम मिश्रा ,महाश्वेता राजे सिंह, चांदनी दुबे ,डॉक्टर रंजीता समृद्धि और नाजो नाज ने काव्य पाठ किया। आयोजक ने कवयित्रियों को शाल,सम्मान पत्र एवं बुके देकर सम्मानित किया।पत्रकार सुमन एवं न्यूज़ स्टैंडर्ड के संपादक और कार्यक्रम आयोजक वरिष्ठ पत्रकार अखिल नारायण सिंह ने सभी आगंतुकों का सम्मान शॉल एवं पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया।इस अवसर पर डॉक्टर हरिकेश बहादुर सिंह ने कहा कि पत्रकार सुमन समाचार पत्र नए लेखकों के प्रोत्साहन का एक उचित माध्यम है जिसकी शुरुआत वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय सत्यनारायण सिंह ने की थी।उसी कार्य को आगे बढ़ाने का काम अखिल नारायण सिंह कर रहे हैं । डॉ संगम लाल त्रिपाठी भंवर ने आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए प्रज्ञा तिवारी को शुभकामनाएं दी।अनिल प्रताप त्रिपाठी प्रवात ने प्रतिभा पांडेय और अतिथियों का साल ओढ़ाकर सम्मान किया।कार्यक्रम का संयोजन नियाज प्रतापगढ़ी ने किया।नियाज़ प्रतापगढ़ी ने का कहा कि आज के समय में जिस तरह साहित्य के प्रति,समाज के प्रति और रिश्तों के प्रति फ़िक्र व एहसास प्रज्ञा तिवारी की पुस्तक में दिखी और पढ़ने को मिला ये वास्तव में एक सच्ची क़लमकारा की पहचान है और इनकी आने वाली पुस्तकों का विमोचन हम लोग अगली बार और भी बेहतरीन और भव्य तरीक़े से करेंगे।इस अवसर पर अनिल प्रताप त्रिपाठी प्रवात  ने बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कार्यक्रम की समापन की घोषणा की।वरिष्ठ साहित्यकार और संरक्षक प्रेम कुमार त्रिपाठी ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया।इस अवसर पर समाज सेवी श्याम शंकर द्विवेदी, संजय द्विवेदी, डॉ.शमीम ख़ान, रामकेवल पुष्पाकर, रिजवान अहमद,मोहम्मद अनीस,संतोष सिंह मैनेजर होटल सिद्धार्थ एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।
भारत चिल्ड्रन एकेडमी प्री प्राइमरी स्कूल , जहां नन्हे सपनों को मिलेगी ऊंची उड़ान

प्रतापगढ़। आम आदमी के जीवन में बुनियादी परिवर्तन करने वाली  सामाजिक संस्था एक्सेस फॉर चेंज इनिशिएटिव फाउंडेशन ने शिक्षा के क्षेत्र में कदम बढ़ाया है। संस्था द्वारा आज प्रतापगढ़ जनपद के दयालगंज (सिंहपुर) बाजार में भारत चिल्ड्रन एकेडमी प्री प्राइमरी स्कूल का शुभारंभ किया गया। स्कूल का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) के मीडिया प्रभारी विनोद पांडे ने किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संतोष कुमार सिंह पिंटू सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे उपस्थित रहे। विनोद पांडे ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो आपसी भेदभाव को मिटाकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल का यह स्कूल आने वाले दिनों में एक मॉडल स्कूल के रूप में देखा जाएगा, जहां पढ़ने वाले बच्चे क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

स्कूल के संचालक इलाहाबाद हाई कोर्ट के अधिवक्ता एड.भारत पांडे ने बताया कि यह स्कूल सीबीएसई पाठ्यक्रम पद्धति पर आधारित तथा नई शिक्षा नीति 2020 एवं एनसीपी के अनुरूप संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य नन्हे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक संस्कार रचनात्मकता एवं आनंदमय वातावरण प्रदान करना है।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों में पूर्व प्रधान दिनेश पांडे, विपिन पांडे,शारदा प्रसाद द्विवेदी प्रधान, जय प्रकाश सिंह प्रधान, एड. विनोद सिंह, राजबहादुर वर्मा, राजनाथ वर्मा, हरिकेश वर्मा, त्रिवेणी प्रसाद पांडेय, भागवत तिवारी, रमाशंकर पांडेय, सालिक पांडेय, कृष्णचंद्र तिवारी,उदयभान सिंह प्रधान, सत्यप्रकाश यादव , रामप्रसाद प्रधान, रामप्यारे प्रधान, चंद्रभान, जगदम्बा सिंह प्रधान, संदीप ओझा पत्रकार, जितेंद्र कुमार पांडेय, अयोध्या यादव, संतोषी पूर्व बी डी सी शिक्षिका मिस रश्मि पांडेय, खुशबू पांडेय,सुरेश पांडेय, दया शंकर दुबे, अवनीश पांडेय, इंद्रमणि तिवारी, गणेश मिश्रा, हृदय पांडेय, विनोद पांडेय, मोहित पाठक, सतीश तिवारी समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। अंत में एडवोकेट भारत पांडे समस्त लोगों के प्रति आभार पूर्वक धन्यवाद ज्ञापित किया।
विश्व हिंदू परिषद की प्रखंड उपाध्यक्ष बनी अंजू सिंह
प्रतापगढ़। विश्व हिंदू परिषद प्रखंड आसपुर देवसरा की बैठक में सोमवार को संगठन का विस्तार करते हुए नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई प्रांत से समरसता  प्रमुख रविकांत पांडे एवं विभाग मंत्री रविसेन सिंह की उपस्थिति में प्रखंड अध्यक्ष विजय ने नए नाम की घोषणा की विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू सिंह श्रीकांत पांडे संजय सरोज को बनाया गया,सहमंत्री सुरेश चौरसिया और नरसिंह बहादुर सिंह को बनाया गया और प्रमुख पद पर सामाजिक समरसता प्रमुख लाल जी कपीश  तिवारी गोरखा,पवन पाठक प्रचार प्रसार, दिनेश सिंह धर्म प्रसार और शालिग्राम सिंह बनाए गए पुजारी अर्चक के पद पर दूधनाथ दास को सत्संग प्रमुख, विकास मित्र को विशेष संपर्क और रामचंद्र गौतम को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया बैठक का संचालन प्रखंड मंत्री ज्ञानेश जी ने किया यहां पर जिला संगठन मंत्री विवेक जी भी मौजूद रहे ।
राष्ट्रीय परशुराम सेना ने बृजेश तिवारी और मिथिलेश तिवारी को दी बड़ी जिम्मेदारी
प्रतापगढ़। राष्ट्रीय परशुराम सेना द्वारा विस्तार की कड़ी में राष्ट्रीय परशुराम सेना रजिस्टर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कृष्णकांत मिश्रा ने पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष मिथिलेश तिवारी को लुधियाना (पंजाब ) का तथा बृजेश तिवारी को गुजरात प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इन दोनों चेहरे को जमीनी तथा ऊर्जावान माना जाता है ।
संगठन नेतृत्व का कहना है कि इन नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य समाज की एकता तथा ब्राह्मण हितों का संरक्षण और संगठन की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन की गरिमा तथा विस्तार के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इन नियुक्तियों के बाद समर्थकों के द्वारा विभिन्न माध्यमों से बधाई देने वालों का तांता लगा है।
माघी कुंभ के अवसर पर गधियाँवा से प्रयागराज तक निःशुल्क बस सेवा
प्रतापगढ़। माघी कुंभ 2026 के पावन अवसर पर ग्राम गधियाँवा,पट्टी से प्रयागराज संगम स्नान हेतु आयोजित निःशुल्क बस सेवा का आयोजन शनिवार को पूरी श्रद्धा, सेवा-भाव और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बावजूद आस्था का उत्साह कम नहीं हुआ और सुबह  7 बजे ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र होकर संगम स्नान के लिए रवाना हो स्नान कर वापस लौटे । इस पुनीत सेवा के आयोजक में दिनेश पांडेय,आलोक पांडेय व अविनाश पांडेय रहे और निवेदक में समस्त ग्रामवासियों ने अपनी भूमिका निभाई । आयोजक के  नेतृत्व में पूरी व्यवस्था अनुशासित, सुरक्षित और सुव्यवस्थित रही। निःशुल्क बस सेवा ने विशेषकर ग्रामीण श्रद्धालुओं के लिए कुंभ स्नान को सुलभ बनाया और उन्हें पुण्य लाभ प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया। यात्रा के आयोजक  समाजसेवक व भजन गायक दिनेश कुमार पांडेय ने कहा,
“माघी कुंभ केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का संगम है। गधियाँवा से प्रारंभ हुई यह निःशुल्क बस सेवा समाज की सामूहिक चेतना और सहयोग की भावना को दर्शाती है।”  ग्राम वसियों के सुविधाओं हेतु  हम लगातार कार्य कर रहे हैं आगे भी करते रहेंगे। इस आयोजन के निवेदक समस्त ग्रामवासी, गधियाँवा रहे। श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों ने इस सफल आयोजन के लिए आयोजक और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे समाजसेवा और सनातन परंपरा की प्रेरणादायी मिसाल बताया।
आचार्य चाणक्य पुरस्कार से सम्मानित किए गए डॉ रामबोध पांडे

मुंबई की संस्था द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरित

प्रतापगढ़। जनपद के पट्टी तहसील स्थित आसपुर देवसरा ब्लॉक अंतर्गत  पूर्व माध्यमिक विद्यालय, धौरहरा में एक्सेस फॉर चेंज इनिशिएटिव फाउंडेशन, एनजीओ, मुंबई के तत्वावधान में संस्था के डायरेक्टर महाराष्ट्र राज्य आदर्श शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित पूर्व शिक्षक भारत आर पांडेय तथा संस्था के संस्थापक एवं सीईओ ,डायरेक्टर अभिषेक भारत पांडेय के संयोजन तथा नियोजन में बृहत पैमाने पर राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय शिक्षाविदों, समाजसेवियों के सम्मान सत्कार समारोह तथा जरूरत मंद व्यक्तियों में कंबल वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीताराम इंटरमीडिएट कॉलेज ऐलाही के पूर्व प्राचार्य, प्रबंधक श्याम शंकर पांडेय ने किया ,अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह " मोती सिंह" के मीडिया प्रभारी प्रतिनिधि विनोद पांडेय तथा मुख्य अतिथि के गौरवशाली पद को पूर्व ब्लॉकप्रमुख तथा प्राचार्य श्री देवेंद्र कुमार पांडेय ने सुशोभित किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में स्नातकोत्तर महाविद्यालय पट्टी के पूर्व प्रो. डॉ. के .पी सिंह, महापौर पुरस्कृत शिक्षक हवलदार सिंह, कवि रामजी मिश्र "चित्रकार ",कवि राजेंद्र प्रसाद पांडेय "गड़बड़", वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कवि दिनेश चंद्र त्रिपाठी, कवि जयराम राही, कवि पत्रकार मनोज यादव, कवि हमदम " प्रतापगढ़ी " ने सत्कार समारोह में अपनी सक्रिय सहभागिता प्रदान किया। सर्वप्रथम व्यास पीठ पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा सरस्वती पूजन किया गया। तत्पश्चात विद्यालय की गुणवंत छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत का प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम के आयोजक आयोजन समिति द्वारा व्यासपीठ पर उपस्थित अतिथियों का परिचय तथा शाल एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उनका अभिनंदन तथा स्वागत किया गया। विशेष सत्कार के रूप में साहित्य भूषण, राष्ट्रीय शिक्षाविद एवं नाटककार, कवि तथा उत्कृष्ट साहित्यकार ,पूर्व प्राचार्य डॉ रामबोध पांडेय को आचार्य चाणक्य पुरस्कार, सम्मान तथा विशिष्ट स्मृति चिह्न, शाल,श्रीफल, पुष्पों की माला प्रदान कर उनका हार्दिक अभिनंदन, गुण गौरव तथा सत्कार एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडेय, वरिष्ठ नागरिक एवं कुशल समाजसेवी त्रिवेणी प्रसाद पांडेय, आदर्श ग्राम प्रधान तिवीपुर श्रीमती रीता शारदाप्रसाद द्विवेदी ,ग्राम प्रधान धौरहरा श्रीमती विभा मिश्रा, ग्राम प्रधान कबीरपुर श्रीमती नीलम जयप्रकाश सिंह ,पूर्व प्रधान रमेश बहादुर सिंह, पूर्व प्रधानाध्यापक चेतराम गुप्ता, मुंबई के पत्रकार अविनाश पांडे तथा हरिश्चंद्र पाठक सहित अन्य गणमान्य विभूतियों एवं सम्मानित पत्रकार बंधुओं का शाल,स्मृति चिन्ह, पुष्पों की माला प्रदान कर उनका सत्कार ,सम्मान तथा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समारोह के अंतर्गत 50 जरूरतमंद महिलाओं एवं पुरुषों को कम्बल वितरित कर उनका भी लाल गुलाब प्रदानकर सत्कार एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में  प्रतापगढ़ जनपद , पट्टी तहसील तथा आसपुर देवसरा ब्लॉक के तमाम जनप्रतिनिधियों, जिला पंचायत सदस्य ,ग्राम पंचायत प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित विभिन्न सेवाओं में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों , कर्मचारियों, समाजसेवियों तथा गणमान्य महानुभावों, किसानों तथा विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का सक्रिय सहभाग रहा।

कार्यक्रम के सफलतापूर्वक सम्पादन में पूर्व प्रधान दिनेश कुमार पांडेय, पूर्व प्रधान अयोध्या यादव, समाजसेवी विपिन पांडेय, राजबहादुर वर्मा, राजनाथ वर्मा, हरिकेश वर्मा, अंबिका तिवारी, शैलेश पांडे, अमरेंद्र मिश्र, पवन तिवारी, सोनू प्रजापति का सहयोग तथा उल्लेखनीय योगदान रहा । सत्कार ,सम्मान तथा पारितोषिक एवं कम्बल वितरण कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार और वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडेय ने किया। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में प्रवक्ता देवआसरे त्रिपाठी, प्रवक्ता रमेश चंद्र तिवारी, प्रवक्ता राकेश तिवारी समेत अनेक लोगों का समावेश रहा। आभार प्रदर्शन कार्यक्रम के आयोजक तथा संस्था के डायरेक्टर भारत राजदेव पांडेय ने शालीनतापूर्वक व्यक्त किया।

पचास हजार का इनामी मोहम्मद रुकसार गिरफ्तार, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद

प्रतापगढ़ जनपद के थाना पट्टी में दर्ज गंभीर धाराओं के मुकदमे में वांछित और 50,000 के इनामी अभियुक्त मोहम्मद रुक्सार को एसटीएफ टीम ने जनपद सुल्तानपुर के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। रुक्सार के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस और 800 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

प्रतापगढ़ का रहने वाला है रुक्सार

अभियुक्त रुक्सार पुत्र मोईन खान, निवासी ग्राम पूरे देवजानी, थाना कंधई, जनपद प्रतापगढ़ का रहने वाला है। वह थाना पट्टी में दर्ज मुकदमे में वांछित था। घटना 17 जून की है, जब रुक्सार ने अपने साथियों के साथ मिलकर इखलाक और अन्य के साथ मारपीट और गालीगलौज की थी, जिसकी एफआईआर अल्ताफ अहमद ने दर्ज कराई थी।एसटीएफ को इनामी अपराधियों की गतिविधियों की लगातार सूचना मिल रही थी। इसी क्रम में डीएसपी धर्मेश कुमार शाही के पर्यवेक्षण में उ.नि. अतुल चतुर्वेदी सहित एक टीम गठित कर जानकारी जुटाई जा रही थी।

गिरफ्तारी से बचने के लिए बाहर भागने की फिराक में था अभियुक्त

मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम ने सोमवार की शाम करीब 17:15 बजे, सर्विस लेन, निदुरा अंडरपास, थाना जयसिंहपुर, सुल्तानपुर के पास से उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में रुक्सार ने जुर्म स्वीकारते हुए बताया कि वह फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए बाहर भागने की फिराक में था। उसके खिलाफ अब थाना जयसिंहपुर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

प्रतापगढ़ में बारात के दौरान हुए विवाद में दो युवकों की मौत

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात बारात में हुए विवाद में दो युवकों को लाठी डंडे से पीट-पीट कर घायल कर दिया गया। इलाज के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। डीजे पर नाचने के दौरान विवाद हुआ।

बारात में डांस के दौरान चेन छिनैती की बात को लेकर शराब के नशे में धुत बारातियों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में पंजाब से रिश्तेदार के यहां बरात में शामिल होने आए युवक समेत दो की मौत हो गई। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस पूछताछ के लिए बारात पक्ष के पंद्रह लोगों को थाने ले गई है। पुलिस की मौजूदगी में विवाह की रस्म पूरी कराई गई।

लालगंज कोतवाली के चकौडिय़ा गांव निवासी विदेशी गौतम की बेटी अनीता की शादी लीलापुर के तिना गिरधर सहाय के दुखी गौतम के बेटे मनोज कुमार से तय थी। शनिवार को बारात चकौडिय़ा आई थी। रात 11 बजे के करीब द्वारचार के लिए बाराती नाचते गाते रवाना हुए। इसी बीच नशे में धुत बारातियों में डांस के दौरान विवाद होने लगा।

डांस के दौरान ही बारातियों को एक पक्ष दूसरे पर चेन छिनैती का आरोप लगाने लगा। इसी बात को लेकर बारातियों के दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में दूल्हे के रिश्तेदार सुल्तानपुर के देलियावां मुसाफिरखान निवासी पवनदीप (25)पंजाब के जालंधर निवासी इंद्रप्रीत सिंह (32) एवं पचीस वर्षीय विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी पर आधी रात लालगंज कोतवाली नीरज कुमार यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए भिजवाया। बाद में घायल पवनदीप की जिला अस्पताल एवं इंद्रप्रीत प्रयागराज एसआरएन पहुंचने पर मौत हो गई। इधर पुलिस करीब पंद्रह बारातियों को पूछताछ के लिए थाने ले गई है।

बारातियों में मारपीट के चलते शादी रुक गई। बाद में पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्म पूरी कराई गई। रात भर गांव में अफरातफरी का माहौल बना रहा। रविवार की सुबह अपर पुलिस अधीक्ष पश्चिमी संजय राय मौक पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और पुलिस को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।