सनातन धर्म मंदिर रामराज में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव
मेरठ। बहसूमा। रामराज स्थित सनातन धर्म मंदिर में क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा समिति रामराज द्वारा भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर प्रातः 8 बजे हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।
हवन पूजन पंडित विजय प्रकाश जी द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया। यजमान के रूप में पूर्णचंद शर्मा एवं पंडित विधि चंद शर्मा उपस्थित रहे। इसके उपरांत भंडारे में कढ़ी-चावल, आलू, पेठा और पूरी का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया गया।
भंडारे में रामराज नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भगवान परशुराम जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित विधि चंद शर्मा, संरक्षक नवीन कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष विपुल शर्मा, पुनीत कुमार शर्मा, सुशील कुमार शर्मा, वैष्णो दयाल शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, गौरव भारद्वाज, जोगेंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा, मांधाता शर्मा, मनोज शर्मा, सुभाष शर्मा, अशोक शर्मा, हाशिमपुर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विमल शर्मा, मंदिर समिति अध्यक्ष ठाकुर जयपाल सिंह, अशोक सिंघल, सुदर्शन गोयल, डॉ. श्रीपाल कोहली, जितेंद्र सुधा वाल्मीकि, मोनू बंसल, जितेंद्र शर्मा, मास्टर अरुण शर्मा, रामकुमार शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।![]()

मेरठ। बहसूमा। रामराज स्थित सनातन धर्म मंदिर में क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा समिति रामराज द्वारा भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर प्रातः 8 बजे हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कृषि विभाग ने प्रदेश के किसानों से मिट्टी की उर्वरता और मृदा स्वास्थ्य बेहतर बनाने के लिए **हरी खाद के प्रयोग** को अपनाने की अपील की है। कृषि निदेशक **डॉ. पंकज त्रिपाठी** ने कहा कि फसलों से बेहतर उत्पादन के लिए मिट्टी में **जीवांश कार्बन** की पर्याप्त मात्रा बेहद जरूरी है।
लखनऊ। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के खिलाफ हजरतगंज थाने में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने तहरीर दी है। मामला सपा-कांग्रेस का झंडा जलाने और कथित रूप से पार्टी का अपमान करने से जुड़ा है।
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि संसद में विपक्ष का व्यवहार भरी सभा में द्रौपदी के चीरहरण जैसा था। उन्होंने आरोप लगाया कि इंडी गठबंधन ने नारियों के प्रति अपनी घटिया सोच का प्रदर्शन किया है।
लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने संसद में महिला आरक्षण विधेयक पर उत्पन्न स्थिति पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह दिन महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर था, जिसे विपक्षी दलों द्वारा विरोध कर गंवा दिया गया।
मऊ/ लखनऊ। विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने शनिवार को मऊ स्थित मंगलम भवन परिसर में पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के आधार हैं, क्योंकि यही हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और पर्यावरण को संतुलित बनाए रखते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण से ही शुद्ध वायु प्राप्त होती है और शुद्ध वायु से ही स्वस्थ जीवन संभव है। स्वस्थ व्यक्ति ही समाज और राष्ट्र के विकास में प्रभावी योगदान दे सकता है। इसलिए पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण हमारी अमूल्य धरोहर है, जिसे हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखना है। यह केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने राजधानी लखनऊ में विधानभवन के सामने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के झंडे जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और सपा महिलाओं के हितों की केवल राजनीति करती हैं, जबकि महिला आरक्षण बिल जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर उनका रुख स्पष्ट नहीं है।
1 hour and 23 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.4k