महिला आरक्षण बिल पर गरजे सीएम योगी: ‘भरी सभा में द्रौपदी चीरहरण जैसा था विपक्ष का आचरण’
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि संसद में विपक्ष का व्यवहार भरी सभा में द्रौपदी के चीरहरण जैसा था। उन्होंने आरोप लगाया कि इंडी गठबंधन ने नारियों के प्रति अपनी घटिया सोच का प्रदर्शन किया है।
सीएम योगी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए प्रगतिशील सोच के साथ यह विधेयक लाया गया था, लेकिन कांग्रेस, सपा, तृणमूल कांग्रेस, राजद और डीएमके जैसे दल इसमें बाधा बन गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को 33 से 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने का अभिनव प्रयास किया, लेकिन विपक्ष ने इसका विरोध कर अपनी मानसिकता उजागर कर दी।
उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग आरक्षण की मांग कर सपा ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों का अपमान किया है। धर्म के आधार पर आरक्षण की बात पूरी तरह संविधान विरोधी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब शाहबानो प्रकरण सामने आया था, तब यही विपक्ष मौन था। वहीं भाजपा सरकार ने मुस्लिम महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए तीन तलाक पर कानून बनाकर ऐतिहासिक कदम उठाया।
सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष से पूछा जाना चाहिए कि वह नारी, गरीब, अन्नदाता और युवा के विरोध में क्यों खड़ा है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के पास अपने पुराने पाप धोने का अवसर था, लेकिन उसने उसे भी गंवा दिया।
उन्होंने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि स्टेट गेस्ट हाउस कांड जैसे घटनाक्रमों पर भी सपा प्रायश्चित कर सकती थी, लेकिन उसने महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर भी राजनीति की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरा एनडीए देश और प्रदेश की आधी आबादी के साथ मजबूती से खड़ा है। इंडी गठबंधन को इस कृत्य के लिए महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आधी आबादी इन्हें कभी माफ नहीं करेगी।
अंत में सीएम योगी ने तंज कसते हुए कहा, “देख सपाई, बिटिया घबराई।”

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि संसद में विपक्ष का व्यवहार भरी सभा में द्रौपदी के चीरहरण जैसा था। उन्होंने आरोप लगाया कि इंडी गठबंधन ने नारियों के प्रति अपनी घटिया सोच का प्रदर्शन किया है।

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने संसद में महिला आरक्षण विधेयक पर उत्पन्न स्थिति पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह दिन महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर था, जिसे विपक्षी दलों द्वारा विरोध कर गंवा दिया गया।
मऊ/ लखनऊ। विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने शनिवार को मऊ स्थित मंगलम भवन परिसर में पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के आधार हैं, क्योंकि यही हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और पर्यावरण को संतुलित बनाए रखते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण से ही शुद्ध वायु प्राप्त होती है और शुद्ध वायु से ही स्वस्थ जीवन संभव है। स्वस्थ व्यक्ति ही समाज और राष्ट्र के विकास में प्रभावी योगदान दे सकता है। इसलिए पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण हमारी अमूल्य धरोहर है, जिसे हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखना है। यह केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने राजधानी लखनऊ में विधानभवन के सामने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के झंडे जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और सपा महिलाओं के हितों की केवल राजनीति करती हैं, जबकि महिला आरक्षण बिल जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर उनका रुख स्पष्ट नहीं है।
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित सहायक आचार्य (विज्ञापन संख्या-51) के 09 विषयों—Asian Culture, Music Tabla, Physical Education, Urdu, English, Sociology, Chemistry, Education एवं Zoology—की लिखित पुनर्परीक्षा आज दिनांक 18 अप्रैल 2026 को प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से सफलतापूर्वक प्रारम्भ हो गई।
लखनऊ। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा तैयार किए गए लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का टोल निर्धारित कर दिया गया है। इस एक्सप्रेसवे पर एक तरफ का न्यूनतम टोल 275 रुपये रखा गया है, जिसे आम यात्रियों के लिए महंगा माना जा रहा है। एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग 3600 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है और इसके 15 मई के बाद उद्घाटन की संभावना जताई जा रही है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मऊ जनपद के दौरे के दौरान आदर्श नगर पंचायत मधुबन के नवनिर्मित कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने मधुबन क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
1 hour and 44 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.0k