दरिद्रता से भी अधिक खतरनाक हैं वह पिछड़ापन जो प्रधानमंत्री के कुर्सी पर बैठने के बाद भी पीछा नहीं छोड़ता : सूरज प्रसाद चौबे राष्ट्रीय अध्यक्ष


लखनऊ ।"दरिद्रता से भी अधिक खतरनाक है वह पिछड़ापन, जो प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठने के बाद भी पीछा नहीं छोड़ता। अगर सत्ता के सर्वोच्च शिखर पर पहुँचकर भी 'दीन-हीन' का ठप्पा लगा रहे, तो यह समाज और व्यवस्था दोनों के लिए सोचने का विषय है।"

एक तरफ देश को विकसित बनाने के दावे हैं, दूसरी तरफ हक मारने की यह राजनीति। जब सांसद, विधायक और मंत्री बनकर भी 'दलितपन' या 'पिछड़ापन' नहीं जाता, तो सवाल उठता है कि क्या यह सचमुच उत्थान के लिए है या सिर्फ दूसरों का हिस्सा खाने के लिए? दुनिया आविष्कार कर रही है और हम अपनी पहचान को पीछे धकेलने में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। उक्त बाते सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे ने परशुराम जयंती मनाई जाने हेतु आयोजित बैठक में कही भारतीय राजनीत के रंग मंच पर एक ऐसा प्रहसन चल रहा है जिसे देख कर शर्म को भी शर्म आ जाए।

सत्ता के गलियारे में अति पिछड़ा होने की ऐसी होड़ मची है मानो प्रधानमंत्री का पद कोई संवैधानिक जिम्मेदारी नहीं बल्कि वंचित होने सर्टिफिकेट बांटने वाली खिड़की हो। सत्ता की धूर्तता नीला चोला 14 अपील को सरकारी खर्च पर जिस तरह से नीली मोहब्बत का भव्य प्रदर्शन किया गया वह भाजपा के वैचारिक दिवालिए पन का प्रमाण है जो कल तक सपा के पीडीए को कोसते थे आज वे खुद अति पिछड़ा कार्ड खोल कर उसी राह पर रेंग रहे हैं यह महज इत्तेफाक नहीं बल्कि सुनियोजित पॉलिटिकल पाखण्ड है 24 साल तक सत्ता के  सराओच्चा शिखर पर विराजमान रहने वाला व्यक्ति जो हजारों करोड़ों के विमानों में बदलने का कार्य करता हो वह खुद को "अति पिछड़ा कह कर उन कारणों लोगों के मुंह पर तमाचा मार रहा है जो वास्तव में गरीबी रेखा के नीचे सड़ रहे हैं।
मंत्री ए.के. शर्मा ने मधुबन नगर पंचायत कार्यालय भवन का किया उद्घाटन, विकास योजनाओं की सौगात
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मऊ जनपद के दौरे के दौरान आदर्श नगर पंचायत मधुबन के नवनिर्मित कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने मधुबन क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

मंत्री श्री शर्मा ने बताया कि यह आधुनिक कार्यालय भवन मात्र 65 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है। कम लागत में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य होने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि अब जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए और अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।

* सड़कों और आधारभूत सुविधाओं का होगा विस्तार
अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि मधुबन क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कों को दुरुस्त कराया जाएगा। साथ ही सड़कों के किनारे इंटरलॉकिंग कार्य कराया जाएगा, जिससे यातायात और आवागमन की सुविधाएं बेहतर होंगी। अन्य आवश्यक विकास कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराया जाएगा।

* कृषि आधारित उद्योगों से बदलेगी तस्वीर
मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि यदि मधुबन की तस्वीर बदलनी है तो कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देना होगा। इसी दिशा में किसान बाजार, कृषि मंडी, कोल्ड स्टोरेज और मिनी कोल्ड स्टोरेज स्थापित किए जाएंगे। इससे किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

* परदहा मिल परिसर में बनेगा औद्योगिक पार्क
उन्होंने बताया कि करीब 25 से 30 वर्षों से बंद पड़ी परदहा मिल, जिस पर भूमाफियाओं ने कब्जा कर रखा है, वहां शीघ्र ही औद्योगिक पार्क विकसित किया जाएगा। इस क्षेत्र को औद्योगिक गतिविधियों के लिए उपयोग में लाया जाएगा, जिससे मधुबन और आसपास के क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से कृषि और उद्योग के समन्वय से मधुबन का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा। आने वाले समय में यह क्षेत्र प्रगति और विकास की नई मिसाल बनेगा।
पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में फिर उतरेंगे सीएम योगी, कूच बिहार-जल्पाईगुड़ी में सभाएं, बांकुरा में करेंगे रोड शो
लखनऊ। पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल में शनिवार को एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सक्रिय नजर आएंगे। भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल मुख्यमंत्री योगी का यह दौरा रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। वे उत्तर बंगाल से लेकर दक्षिणी क्षेत्र तक तीन जिलों में लगातार जनसभाएं और रोड शो कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

* कूच बिहार में पहली जनसभा
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी दोपहर 12 बजे कूच बिहार जिले की माथाभांगा विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगे, जहां वे भाजपा प्रत्याशी Nisith Pramanik के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यह सीट राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भाजपा यहां अपनी पकड़ और मजबूत करने के प्रयास में जुटी है।

* जलपाईगुड़ी में दूसरी सभा
इसके बाद मुख्यमंत्री योगी का हेलीकॉप्टर जलपाईगुड़ी जिले की धूपगुड़ी विधानसभा पहुंचेगा, जहां दोपहर 1:20 बजे वे भाजपा उम्मीदवार Naresh Chandra Roy के पक्ष में जनसभा करेंगे। उत्तर बंगाल में भाजपा अपने संगठनात्मक आधार को और मजबूत करने पर विशेष जोर दे रही है।

* बांकुरा में शक्ति प्रदर्शन
दिन के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री शाम 4:15 बजे बांकुरा पहुंचेंगे, जहां भाजपा प्रत्याशी Niladri Shekhar Dana के समर्थन में भव्य रोड शो करेंगे। जंगलमहल क्षेत्र का प्रमुख हिस्सा माने जाने वाले बांकुरा में इस रोड शो को भाजपा के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं और बड़ी भीड़ जुटने के संकेत मिल रहे हैं।

* योगी की सभाओं से कार्यकर्ताओं में उत्साह
पार्टी सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हालिया सभाओं में उमड़ रही भीड़ ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है। सभास्थलों पर लोगों में मुख्यमंत्री की एक झलक पाने को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। कई स्थानों पर सभा शुरू होने से काफी पहले ही लोग पहुंचकर अपनी जगह सुरक्षित कर लेते हैं और कार्यक्रम समाप्त होने तक डटे रहते हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुख्यमंत्री योगी की आक्रामक चुनावी शैली और जनसभाओं में उमड़ता जनसमर्थन पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा के लिए महत्वपूर्ण संदेश साबित हो सकता है।
दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत
लखनऊ /गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में थाना विजयनगर क्षेत्र के दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह 6 बजे के करीब भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर एक थार जीप और बाइक पर सवार तीन लोग खड़े होकर बात कर रहे थे, तभी एक ट्रैवलर ने पीछे से आकर उन्हें सीधी टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार तीनों लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस आयुक्त गाजियाबाद के मीडिया प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि थाना विजयनगर क्षेत्र के दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह को दीपक 30 वर्ष, नवीन 35 वर्ष तथा उनका एक अन्य साथी योगेश 30 वर्ष खड़े होकर बात कर रहे थे। ये लोग अपनी थार जीप और बाइक सड़क किनारे खड़ी करके बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रैवलर ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। इस घटना में तीनों की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गाजियाबाद के थाना विजयनगर क्षेत्र के दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेस-वे पर आज शुक्रवार सुबह 6 बजे के करीब भीषण सड़क हादसा हुआ। हाईवे पर एक थार जीप और बाइक पर सवार तीन लोग खड़े होकर बात कर रहे थे, तभी एक कैंटर ने पीछे से आकर उन्हें सीधी टक्कर मार दी। इस घटना में तीनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आयुक्त गाजियाबाद के मीडिया प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि थाना विजयनगर क्षेत्र के दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह को दीपक 30 वर्ष, नवीन 35 वर्ष तथा उनका एक अन्य साथी योगेश 30 वर्ष खड़े होकर बात कर रहे थे। ये लोग अपनी थार जीप और बाइक सड़क किनारे खड़ी करके बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इसी बीच पीछे से आ रहे कैंटर ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में तीनों की मौके पर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति
‘उपद्रवी, माफिया के साथ ‘मौलाना’ शब्द को जोड़ना नितांत अनुचित और आपत्तिजनक’

लखनऊ/कोलकाता। पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए हालिया बयान पर प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसी क्रम में प्रख्यात शिया इस्लामिक विद्वान एवं वक्ता मौलाना जावेद हैदर जैदी ने एक आधिकारिक बयान जारी कर उक्त टिप्पणी की *कड़ी निंदा* की है।

जारी बयान में मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी ने कहा कि “उपद्रवी” और “माफिया” जैसे आपराधिक संदर्भों के साथ “मौलाना” शब्द को जोड़ना न केवल भाषाई दृष्टि से अनुचित है, बल्कि यह एक सम्मानित धार्मिक पदवी की गरिमा के विपरीत भी है। उन्होंने कहा कि “मौलाना” शब्द उन विद्वानों के लिए प्रयुक्त होता है, जो समाज में नैतिकता, शिक्षा और सद्भाव का संदेश देते हैं।

मौलाना ज़ैदी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में उच्च संवैधानिक पदों पर आसीन व्यक्तियों से संतुलित, संयमित और जिम्मेदार अभिव्यक्ति की अपेक्षा की जाती है। इस प्रकार की टिप्पणियां सार्वजनिक संवाद के स्तर को प्रभावित करती हैं और सामाजिक सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती हैं।

उन्होंने आगे कहा कि भारत की बहुलतावादी परंपरा और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए आवश्यक है कि किसी भी समुदाय, वर्ग या धार्मिक पहचान के प्रति सम्मानजनक भाषा का प्रयोग किया जाए। “ऐसी बयानबाज़ी से परहेज़ किया जाना चाहिए, जिससे समाज में अनावश्यक विभाजन या असहजता उत्पन्न हो,” उन्होंने जोड़ा।

मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी ने सभी राजनीतिक दलों एवं नेताओं से अपील की कि वे चुनावी प्रक्रिया के दौरान जनहित के मुद्दों—जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास—को प्राथमिकता दें तथा संवाद की गरिमा बनाए रखें।अंत में उन्होंने कहा कि देश में शांति, आपसी सम्मान और सामाजिक एकता को बनाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी है, और इसके लिए जिम्मेदार व मर्यादित भाषा का प्रयोग अत्यंत आवश्यक है।
यूपी की 57 हजार पंचायतों में मिलेगा आधार का कवच
* पहले चरण में 1000 ग्राम पंचायतों से शुरुआत, गांव-गांव पहुंचेगी डिजिटल सेवा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश को डिजिटल प्रदेश बनाने की दिशा में पंचायती राज विभाग तेजी से कार्य कर रहा है। प्रदेश की सभी 57,694 ग्राम पंचायतों तक आधार सेवाएं पहुंचाने की तैयारी शुरू हो गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल समावेशन, पारदर्शिता और सरकारी सेवाओं की पहुंच को नई मजबूती मिलेगी।

* पहले चरण में 1000 पंचायतों में सेवा शुरू
योजना के प्रथम चरण में 1000 ग्राम पंचायतों में आधार सेवाएं प्रारंभ की जा रही हैं। वर्तमान में लखनऊ, बाराबंकी, खीरी, सीतापुर और बलरामपुर की 77 ग्राम पंचायतों में यह सेवा सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। यहां अब तक 9500 से अधिक आधार सेवाएं ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा चुकी हैं।

* पंचायत निदेशालय में ऑपरेटरों को प्रशिक्षण
इसी क्रम में पंचायती राज निदेशालय अलीगंज, लखनऊ में आधार ऑपरेटरों एवं सुपरवाइजर्स के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उपनिदेशक योगेन्द्र कटियार ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
कार्यशाला में 70 पंचायत सहायकों और उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव बैंक के करीब 30 आधार ऑपरेटरों ने भाग लिया।

* यूआईडीएआई टीम ने दी तकनीकी जानकारी
कार्यशाला में यूआईडीएआई की टीम ने प्रतिभागियों को आधार सेवाओं से जुड़ी संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी। इसमें दस्तावेज सत्यापन, डेटा सुरक्षा, तकनीकी सटीकता और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही फर्जी या त्रुटिपूर्ण दस्तावेज स्वीकार करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

* गांवों में ही मिलेंगी आधार सेवाएं
पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि पंचायत सहायकों और आधार ऑपरेटरों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। सभी कर्मी ईमानदारी और जिम्मेदारी से कार्य करें ताकि हर पात्र व्यक्ति तक आधार सेवाएं पहुंच सकें।
उन्होंने कहा कि अब ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि गांव में ही समयबद्ध और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध होंगी।

* जीरो एरर गवर्नेंस की मजबूत नींव
उपनिदेशक योगेन्द्र कटियार ने कहा कि यह केवल प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि पंचायत स्तर पर ‘जीरो एरर गवर्नेंस’ की मजबूत नींव है। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति, सुशासन और प्रशासनिक दक्षता का नया अध्याय लिखेगी।
गाजियाबाद में भीषण अग्निकांड: 500 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक, 6 बच्चों के लापता होने की आशंका
लखनऊ /गाजियाबाद। गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित कनवानी गांव में बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 500 से अधिक झुग्गियां इसकी चपेट में आकर जलकर खाक हो गईं। आग की ऊंची-ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इस दर्दनाक हादसे में करीब छह बच्चों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक किसी भी अधिकारी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आग लगते ही झुग्गियों में रखे रसोई गैस सिलेंडर एक के बाद एक फटने लगे, जिससे तेज धमाकों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा और लोगों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। आग पर काबू पाने के लिए दर्जनों दमकल गाड़ियों को लगाया गया है। बताया जा रहा है कि आग बड़े क्षेत्र में फैली हुई है, जिसके चलते इसे बुझाने में कई घंटे लग सकते हैं।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग की शुरुआत एक कबाड़ के गोदाम से हुई, जिसके बाद यह तेजी से झुग्गियों में फैल गई। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

दमकल कर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रहे हैं। करीब एक दर्जन से अधिक वाटर टेंडर इस अभियान में लगे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने भी अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में सहयोग किया।

मौके पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इस भीषण अग्निकांड से सैकड़ों परिवार बेघर हो गए हैं और उनके सामने खाने-पीने व रहने का संकट खड़ा हो गया है।फिलहाल, प्रशासन द्वारा आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
लखनऊ अग्निकांड में दर्दनाक खुलासा: दो मासूम बच्चियों के शव मिले, 1200 झोपड़ियां जलकर राख
* विकासनगर की बस्ती में सिलिंडर धमाकों से मचा था कोहराम; मृतक बच्चियां बाराबंकी निवासी परिवार की

लखनऊ। लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-12 स्थित रिंग रोड किनारे बस्ती में बुधवार शाम हुए भीषण अग्निकांड ने अब दिल दहला देने वाला मोड़ ले लिया है। इस हादसे में करीब 1200 झोपड़ियां जलकर राख हो गई थीं, वहीं अब पुलिस ने दो मासूम बच्चियों के शव बरामद होने की पुष्टि की है।
पुलिस के अनुसार, मृतक बच्चियां बाराबंकी जनपद के रामसनेही घाट थाना क्षेत्र के ग्राम काशीपुरवा निवासी सतीश पुत्र रमेश की पुत्रियां थीं। इनमें एक बच्ची श्रुति (लगभग 2 वर्ष) और दूसरी मात्र 2 माह की शिशु थी। दोनों मासूम आग की चपेट में आ गईं और उनकी मौत हो गई।
घटना के दौरान बस्ती में रखे गैस सिलिंडरों के लगातार फटने से पूरा इलाका धमाकों से गूंज उठा था, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। आग इतनी तेजी से फैली कि सैकड़ों परिवारों का सब कुछ चंद मिनटों में जलकर खाक हो गया।
फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।
लखनऊ अग्निकांड में दर्दनाक खुलासा: दो मासूम बच्चियों के शव मिले, 1200 झोपड़ियां जलकर राख

* विकासनगर की बस्ती में सिलिंडर धमाकों से मचा था कोहराम; मृतक बच्चियां बाराबंकी निवासी परिवार की

लखनऊ। लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-12 स्थित रिंग रोड किनारे बस्ती में बुधवार शाम हुए भीषण अग्निकांड ने अब दिल दहला देने वाला मोड़ ले लिया है। इस हादसे में करीब 1200 झोपड़ियां जलकर राख हो गई थीं, वहीं अब पुलिस ने दो मासूम बच्चियों के शव बरामद होने की पुष्टि की है।

पुलिस के अनुसार, मृतक बच्चियां बाराबंकी जनपद के रामसनेही घाट थाना क्षेत्र के ग्राम काशीपुरवा निवासी सतीश पुत्र रमेश की पुत्रियां थीं। इनमें एक बच्ची श्रुति (लगभग 2 वर्ष) और दूसरी मात्र 2 माह की शिशु थी। दोनों मासूम आग की चपेट में आ गईं और उनकी मौत हो गई।

घटना के दौरान बस्ती में रखे गैस सिलिंडरों के लगातार फटने से पूरा इलाका धमाकों से गूंज उठा था, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। आग इतनी तेजी से फैली कि सैकड़ों परिवारों का सब कुछ चंद मिनटों में जलकर खाक हो गया।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

लखनऊ में टाटा मोटर्स की 10 लाखवीं बस का फ्लैग ऑफ, सीएम योगी बोले— यूपी बन रहा ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को टाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट में 10 लाखवीं बस को फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर को उन्होंने केवल औद्योगिक उपलब्धि नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 34 वर्षों की यह यात्रा “टाटा के ट्रस्ट” और प्रदेश की बदलती कार्यसंस्कृति, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर तथा निवेश अनुकूल माहौल का प्रमाण है। उन्होंने टीमवर्क, कृतज्ञता और ईमानदारी को किसी भी संस्थान की सफलता का आधार बताते हुए कर्मचारियों से अपने दायित्वों का निष्ठा के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

* कृतज्ञता और टीमवर्क से मिलती है सफलता
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती के लिए आंतरिक एकता और सकारात्मक कार्यसंस्कृति जरूरी है। बाहरी हस्तक्षेप से बचते हुए संस्थान को परिवार की तरह संचालित करना चाहिए। “बिगाड़ने वाले बहुत मिलते हैं, बनाने वाले कम होते हैं,” यह कहते हुए उन्होंने कर्मचारियों को संगठन के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

* प्रदेश की ऐतिहासिक उड़ान का प्रतीक उपलब्धि
मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 लाखवीं बस का निर्माण केवल एक औद्योगिक उपलब्धि नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा का प्रतीक है। यह “माइलस्टोन मोमेंट” नए भारत और नए उत्तर प्रदेश की उस उड़ान को दर्शाता है, जो निरंतर प्रगति और समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ रही है।

* युवा शक्ति बन रही इंडस्ट्री-रेडी वर्कफोर्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की 25 करोड़ आबादी और बड़ी युवा शक्ति को स्किल, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी से जोड़कर इंडस्ट्री-रेडी बनाया जा रहा है। इससे मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को नई गति मिल रही है।

* इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश का मजबूत केंद्र बना यूपी
उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में उत्तर प्रदेश ने कानून-व्यवस्था, कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में बड़ी प्रगति की है। एक्सप्रेसवे नेटवर्क, बेहतर सड़क संपर्क और बढ़ती एयर कनेक्टिविटी ने प्रदेश को निवेश के लिए आकर्षक बनाया है।

* “टाटा मतलब ट्रस्ट”— भरोसे की पहचान
मुख्यमंत्री ने टाटा समूह की सराहना करते हुए कहा कि “टाटा मतलब ट्रस्ट” केवल एक धारणा नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों का अनुभव है। समूह ने विभिन्न क्षेत्रों में गुणवत्ता और विश्वसनीयता के साथ राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

* रोजगार और स्किल डेवलपमेंट का केंद्र बना प्लांट
उन्होंने बताया कि लखनऊ स्थित टाटा मोटर्स प्लांट 5600 से अधिक लोगों को रोजगार दे रहा है और स्किल डेवलपमेंट का प्रमुख केंद्र बन चुका है। यहां डीजल से लेकर सीएनजी, इलेक्ट्रिक व्हीकल और डिफेंस ट्रकों तक उत्पादन किया जा रहा है, जो तकनीकी प्रगति और भविष्य की जरूरतों को दर्शाता है।
फ्लैग ऑफ के बाद मुख्यमंत्री ने नई बस में सवारी भी की और प्लांट का निरीक्षण कर उत्पादन प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस अवसर पर औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, एमडी एवं सीईओ गिरीश वाघ तथा वाइस प्रेसिडेंट विशाल बादशाह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।