स्ट्रॉबेरी की खेती से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते "दिनेश गंझू" के कदम

हजारीबाग जिले के कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत मयातु गांव के निवासी कृषक दिनेश गंझू ने अपनी मेहनत और नवाचार से सफलता की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने आधुनिक तकनीक को अपनाते हुए एक एकड़ भूमि पर स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू कर आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया है।

दिनेश गंझू ने जिला उद्यान विभाग, हजारीबाग के सहयोग से स्ट्रॉबेरी खेती हेतु ग्रीन हाउस एवं पौधों के लिए आवेदन किया था। विभाग द्वारा उनके आवेदन को स्वीकृति प्रदान करते हुए एक ग्रीन हाउस एवं लगभग 20,000 स्ट्रॉबेरी पौधे उपलब्ध कराए गए। इस सहयोग ने उनकी कृषि यात्रा को नई दिशा दी।

ग्रीन हाउस में दिन-रात मेहनत कर उन्होंने इस मौसम में स्ट्रॉबेरी की बंपर पैदावार हासिल की। वर्तमान में वे प्रतिदिन लगभग 1000 पैकेट स्ट्रॉबेरी तैयार कर बाजार में भेज रहे हैं, जिससे उन्हें प्रतिदिन करीब ₹20,000 की आमदनी हो रही है। बाजार में स्ट्रॉबेरी की बढ़ती मांग का उन्हें पूरा लाभ मिल रहा है।

दिनेश गंझू यहीं नहीं रुके हैं। वे हर मौसम में नई-नई किस्मों के फलों की खेती कर अपने कृषि व्यवसाय को और विस्तार देने की योजना पर भी कार्य कर रहे हैं। उनकी सोच और प्रयास उन्हें एक प्रगतिशील किसान के रूप में स्थापित कर रहे हैं।

अपनी इस सफलता का श्रेय वे झारखंड सरकार की योजनाओं और उद्यान विभाग के सहयोग को देते हैं। उनका कहना है कि यदि सही मार्गदर्शन और संसाधन मिलें, तो किसान खेती को लाभकारी व्यवसाय बना सकते हैं।

दिनेश गंझू की यह सफलता कहानी न केवल अन्य किसानों के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर ग्रामीण क्षेत्र में भी समृद्धि का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है।

उपविकास आयुक्त ने पशुपालन, भूमि संरक्षण एवं उद्यान विभाग की समीक्षा की

हजारीबाग : उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार उपविकास आयुक्त श्रीमती रिया सिंह ने गुरुवार को समाहरणालय सभागार में पशुपालन, भूमि संरक्षण ,उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में उपविकास आयुक्त ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, जिनमें बत्तख, कुक्कुट, गाय वितरण, डीबीटी डेयरी, पशुधन विकास, कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण, उद्यान विकास, अर्बन फार्मिंग एवं पीएम कुसुम, तालाब निर्माण, परकुलेशन टैंक, पंप सेट योजना की विस्तृत समीक्षा की। उपविकास आयुक्त ने पशुपालन एवं गव्य विकास पदाधिकारी को बत्तख, कुक्कुट, गाय का वितरण शत प्रतिशत करने और डीबीटी को फोकस करने का निर्देश दिया। संबधित पदाधिकारियों को मिट्टी टेस्टिंग के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही सभी कृषि आधारित संबंध विभागों को नियमित रूप से बैठक करने का निर्देश दिया। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शत प्रतिशत टीकाकरण कराने एवं राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में भी आवश्यक निर्देश भी दिए गए। बैठक में उपायुक्त के अलावे उपविकास आयुक्त, पशुपालन पदाधिकारी, गव्य विकास पदाधिकारी,, उद्यान पदाधिकारी सहित कई अन्य पदाधिकारी, एटीएम, बीटीएम एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

डीडीसी ने ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार गुरुवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त श्रीमती रिया सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मनरेगा के तहत संचालित योजनाएं, प्रधानमंत्री आवास योजना, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना, अबुआ आवास योजना, बिरसा कूप संवर्धन योजना, डोभा निर्माण, आंगनबाड़ी योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, बागवानी योजना, पोटो हो खेल विकास योजना, पीडी जेनरेशन, जियो-टैगिंग, पीएम जनमन योजना, पंचायती राज, एबीपीएस, जेएसएलपीएस अंतर्गत क्रेडिट लिंकेज, मुद्रा लोन, लाइवस्टॉक, प्रोड्यूसर ग्रुप, डीडीयू-जीकेवाई, पीएमएफएमई सहित अन्य योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पुरानी एवं ऑनगोइंग योजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए। उन्होंने एफटीओ एवं पीडी जेनरेशन में प्रगति करने, 100 दिवसीय कार्य उपलब्ध कराने तथा ऑडिट रिपोर्ट शीघ्र भेजने का निर्देश दिया। जीरो एक्सपेंडिचर को बंद करने एवं अन्य एक्सपेंडिचर संबंधी कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रखंडों में आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बढ़ते गर्मी को देखते हुए वाटर कंजर्वेशन से संबंधित योजनाओं में प्रगति करने का निर्देश दिया।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत लंबित पुराने आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने तथा पूर्ण योजनाओं की जियो-टैगिंग का कार्य सभी प्रखंडों में शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सभी बीडीओ को आधार वेरिफाई से संबंधित समस्याओं का निष्पादन कराने का निर्देश दिया।

बैठक में पीएम आवास, पीएम जनमन योजना, अबुआ आवास योजना एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना की भी समीक्षा करते हुए इन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। जिला पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित सेवाओं के सुचारू संचालन, ग्राम पंचायतों में 15वें वित्त आयोग से संबंधित कार्यों में प्रगति सुनिश्चित करने, ज्ञान केंद्र के अधिष्ठापन, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना से संबंधित कार्यों पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

उप विकास आयुक्त द्वारा जेएसएलपीएस अंतर्गत संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने एसएचजी गठन, एसएचजी क्रेडिट लिंकेज, मुद्रा लोन, आजीविका एवं लाइवस्टॉक से संबंधित गतिविधियों में प्रगति बढ़ाने तथा नियमित रूप से डेटा अपडेट करने के निर्देश दिए।

बैठक में उप विकास आयुक्त के अतिरिक्त जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, डीपीएम, बीपीएम, विभिन्न योजनाओं के समन्वयक एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

गरजामु में बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा का अनावरण, सांसद मनीष जायसवाल और विधायक मनोज यादव रहे शामिल

बरही विधानसभा क्षेत्र के डपोक पंचायत स्थित गरजामु में संविधान निर्माता डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती सह उनकी प्रतिमा अनावरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में बरही विधायक मनोज कुमार यादव शामिल हुए और बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा का संयुक्त रूप से अनावरण किया एवं फीता काटकर समारोह का आगाज कराया। यहां स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और बाबा साहेब के जीवनी पर लघु नाटिका का मंचन किया गया। समारोह में मंच संचालन शिक्षक बमबम कुमार ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय अम्बेडक क्लब के संरक्षक अर्जुन रविदास, अध्यक्ष अनिल रविदास, उपाध्यक्ष पवन दास, सचिव रूपलाल दास, उपसचिव रविंद्र दास, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, उपकोषाध्यक्ष आकाश कुमार दास, सहित अन्य सदस्य अजय, दीपक, पप्पू, विकास, सूरज, सचिन, डब्लू, राजकुमार, विशाल, प्रभु, सागर सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा ।

उक्त अवसर पर उपस्थित बड़ी संख्या में लोगों को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि आज हमारा राष्ट्र बाबा साहेब द्वारा निर्मित संविधान की शक्ति से ही प्रगति कर रहा है। हमें उनके बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। समाज के हर वर्ग को चाहिए कि वे अपने बच्चों को शिक्षित बनाएं और हर प्रकार की सामाजिक बुराई से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। उन्होंने सनातनी एकता को मजबूत रखने के लिए जातियों में नहीं बंटते हुए एकजुट रहने का अपील भी किया। वहीं बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहेब का संविधान ही वह सुरक्षा कवच है जिसने समाज में समानता लाने का काम किया है। उन्होंने लोगों से कहा कि बच्चों को शिक्षित जरूर करें। शिक्षा ही अज्ञानता रूपी अंधकार से ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर लेकर जाती है।

समारोह में डपोक पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने बाबा साहेब के जयकारों के साथ पूरे वातावरण को उत्साह से भर दिया। मौके पर विशेषरूप से हजारीबाग के जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी, सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, मोतीलाल चौधरी, गुरुदेव प्रसाद, रंजन चौधरी, मुखिया संघ के अध्यक्ष सह मंडल अध्यक्ष विजय यादव, नागेश्वर रजक, समाजसेवी बासुदेव पासवान, क्यूम अंसारी, ढीलो पासवान, रघु मोदी, भूपेंद्र यादव, किशोर राणा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

बासाडीह में दुर्गा मंडप और हनुमान मंदिर निर्माण का शिलान्यास, सांसद मनीष जायसवाल हुए शामिल

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के मांडू विधानसभा क्षेत्र के चूरचू प्रखंड अंतर्गत इंदरा पंचायत अवस्थित ग्राम बासाडीह में प्राचीन मंदिर प्रांगण में नवीन दुर्गा मंडप एवं हनुमान मंदिर निर्माण का शिलान्यास सह भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल शामिल हुए मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों सह ग्रामीणों का उत्साह बढ़ाया। यहां पंहुचने पर सांसद मनीष जायसवाल का ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से ढोल-नगाड़े की थाप के साथ गर्मजोशी से फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया। 

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान यहाँ उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि मंदिर निर्माण केवल ईंट और पत्थरों का ढांचा खड़ा करना नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति और आस्था को जीवंत रखना है। उन्होंने वर्तमान चुनौतियों पर चर्चा करते हुए कहा कि मंदिर निर्माण की इस पुनीत घड़ी में हमें यह भी आत्मचिंतन करना होगा कि हमारी आने वाली पीढ़ी इन मंदिरों में सुरक्षित ढंग से अपनी आस्था का पालन कर सके, इसके लिए हम कितने तैयार हैं। सांसद मनीष जायसवाल ने सनातन धर्म के प्रति वैश्विक षड्यंत्रों के प्रति आगाह करते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय में सनातन का ध्वज थामकर इसे मजबूती प्रदान करने के लिए बासाडीह के ग्रामीण साधुवाद के पात्र हैं।

सांसद मनीष जायसवाल ने मंदिर निर्माण समिति को आश्वस्त किया कि इस पावन कार्य में उनका यथासंभव व्यक्तिगत और रचनात्मक सहयोग सदैव बना रहेगा। इसके साथ ही ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने घोषणा की कि चौदह माइल से बासाडीह तक की सड़क निर्माण का कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इसी वित्तीय वर्ष में पूर्ण कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। सड़क निर्माण के इस भरोसे ने ग्रामीणों के उत्साह को दोगुना कर दिया है।

उक्त अवसर पर विशेषरूप से सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, मांडू विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, आजसू जिला अध्यक्ष परमेश्वर महतो, स्थानीय जिला परिषद सदस्य बासुदेव करमाली, चुरचू प्रमुख निरंजन नायक, स्थानीय सांसद प्रतिनिधि फुलेश्वर महतो, इंदरा मुखिया राधिका देवी, पूर्व मुखिया दशरथ महतो, लोकसभा सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, चौधरी प्रसाद साहू, जेएलकेएम नेता संजय महतो, राजकुमार प्रसाद, मथुर महतो, गंगा प्रसाद, संतोष करमाली, भुनेश्वर राम, गोपी प्रसाद, प्रद्युम्न महतो, अनिल साव, विंदु देवी, प्रभु साव, संदीप साव, दिलीप महतो, विजय महतो, गणेश राम, लक्ष्मी साव, विजय करमाली, कैलाश महतो, सुरेश प्रसाद साव, सुरेश महतो, अशोक साव, सुरेश राम, इन्द्र राम, भुनेश्वर गंझू, बद्री प्रसाद, भुलन भुइयां, आरती देवी, पानो देवी, बंगाली करमाली, अमित साव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के विस्तार एवं नर्सिंग कॉलेज निर्माण हेतु भूमि का निरीक्षण

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने आज 15 अप्रैल को निर्माणाधीन शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर के विस्तार एवं प्रस्तावित नर्सिंग कॉलेज के निर्माण हेतु भूमि चिन्हितीकरण के क्रम में संबंधित स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बताया कि मेडिकल कॉलेज परिसर से सटे भू-भाग पर नर्सिंग कॉलेज का निर्माण प्रस्तावित है। साथ ही, मेडिकल कॉलेज के समुचित विस्तार के लिए अतिरिक्त भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में स्वास्थ्य विभाग, झारखंड सरकार के अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार के हजारीबाग भ्रमण के दौरान प्राप्त दिशा-निर्देशों के आलोक में यह निरीक्षण किया जा रहा है।

उपायुक्त ने जानकारी दी कि आगामी समय में शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पीजी पाठ्यक्रम की भी शुरुआत की जाएगी, जिससे विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि होगी। इस परिप्रेक्ष्य में विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कैंपस, आवास एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास हेतु लगभग 25 एकड़ भूमि का चिन्हितीकरण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भूमि उपलब्ध होने से मेडिकल कॉलेज का सुव्यवस्थित एवं व्यापक विस्तार संभव होगा, जिससे जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में और अधिक सुधार आएगा।

उपायुक्त ने यह भी अवगत कराया कि वर्तमान में उपलब्ध 14 फीट चौड़ी सड़क को विस्तारित कर 40 फीट चौड़ा किया जाएगा, जिससे बड़े वाहनों एवं एम्बुलेंस की आवाजाही सुगम एवं व्यवस्थित हो सकेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भूमि चिन्हितीकरण की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने एवं आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता श्री संतोष कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी श्री आदित्य पांडेय, सदर अंचल अधिकारी श्री आशुतोष कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

उपायुक्त ने किया टाटीझरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण, विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने आज टाटीझरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मियों, पेयजल विभाग के कनीय अभियंताओं तथा चिकित्सकों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के टीकाकरण से संबंधित अद्यतन रिपोर्ट की जांच की तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित महिला प्रवेक्षिकाओ के मोबाइल से पोषण ट्रैकर ऐप की जांच करते हुए बच्चों की ऑनलाइन उपस्थिति का सत्यापन किया। इस दौरान कोड़ाइया गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में वास्तविक उपस्थिति से अधिक बच्चों की उपस्थिति दर्ज पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए महिला प्रवेक्षिका उर्मिला देवी को स्पष्टीकरण करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को उक्त केंद्र की जांच करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से टाटीझरिया प्रखंड अंतर्गत झरपो एवं टाटीझरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति तथा चिकित्सकों के रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त की। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा झरपो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की आवश्यकता पर उपायुक्त ने जल्द डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति की बात कही।

पेयजल समस्या की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने जिला स्तर पर संचालित ‘नीरवीर’ व्हाट्सएप चैट बोर्ड पर प्राप्त शिकायतों की स्थिति जानी। उन्होंने निर्देश दिया कि गर्मी के मौसम में पेयजल से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। चापानल मरम्मती से संबंधित सभी प्राप्त आवेदनों पर अविलंब कार्रवाई करने तथा शिकायतों का विधिवत संधारण रजिस्टर में करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने विशेष रूप से सुदूरवर्ती आदिवासी क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु नियमित भ्रमण कर खराब चापाकलों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया तथा स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को नियमित रूप नीर चौपाल कार्यक्रम करने का निर्देश दिया।

इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने धान अधिप्राप्ति, पैक्सों की स्थिति, फसल बीमा योजना तथा आपूर्ति विभाग द्वारा राशन उठाव से संबंधित कार्यों की समीक्षा की एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को नियमित निरीक्षण एवं निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने म्यूटेशन मामलों में अस्वीकृति के कारणों, प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया तथा कैश बुक का भी परीक्षण किया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को सभी योजनाओं की समग्र मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

मौके पर अपर समाहर्ता श्री संतोष कुमार मौजूद थे।

हजारीबाग यूथ विंग ने रचा इतिहास, महा रक्तदान शिविर में 325 यूनिट रक्त संग्रह

हजारीबाग: समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हजारीबाग यूथ विंग ने वर्ष 2026 में मानवता की सेवा का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। संगठन द्वारा लक्ष्मी सिनेमा हॉल में आयोजित एकदिवसीय महा रक्तदान शिविर में रिकॉर्ड 325 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जो जिले के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

यह शिविर समाज और मानवता की सेवा के प्रति संगठन की निष्ठा और समर्पण का प्रतीक बनकर उभरा। महज कुछ घंटों में ही बड़ी संख्या में रक्तदाता शिविर में पहुंचे और बिना किसी झिझक के रक्तदान कर एक मिसाल पेश की। आयोजन में हजारीबाग पुलिस का विशेष सहयोग रहा, वहीं रेड क्रॉस सोसाइटी और सदर अस्पताल की टीम द्वारा रक्त संग्रह किया गया।

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से उमड़ा जनसैलाब

रक्तदान शिविर में शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया, जो समाज में बढ़ती जागरूकता और सेवा भावना को दर्शाता है।

महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी

इस शिविर में आधा दर्जन से अधिक महिलाओं ने रक्तदान कर यह साबित किया कि समाजसेवा में उनकी भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को और भी प्रेरणादायक बना दिया।

जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया हौसला

शिविर का उद्घाटन हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने किया। इस मौके पर सिमरिया विधायक उज्ज्वल कुमार दास, जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता, एएसपी अमित कुमार, सीसीआर डीएसपी मनोज कुमार, भाजपा नेता हरीश श्रीवास्तव, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव तनवीर सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सांसद मनीष जायसवाल ने रक्तदाताओं को सलाम करते हुए कहा कि हजारीबाग यूथ विंग समाजसेवा के क्षेत्र में प्रेरणास्रोत बन रहा है। वहीं विधायक उज्ज्वल कुमार दास ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया।

रक्तदाताओं को मिला सम्मान

सभी रक्तदाताओं को सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से हेलमेट भेंट किया गया और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पुलिस जवान और NCC कैडेट्स की भागीदारी

पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन के पहल पर झारखंड पुलिस के जवानों और NCC कैडेट्स ने भी बड़ी संख्या में रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

संस्था पदाधिकारियों की अहम भूमिका

शिविर की शुरुआत अध्यक्ष करण जायसवाल, विनीता खंडेलवाल और संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन द्वारा रक्तदान से हुई। इसके बाद क्रमवार 300 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया।

संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि संस्था आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्य जारी रखेगी। वहीं अध्यक्ष करण जायसवाल ने बताया कि 325 यूनिट रक्त संग्रह संगठन की बड़ी उपलब्धि है और भविष्य में भी सेवा कार्य जारी रहेंगे।

मानवता की सेवा का संदेश

यह महा रक्तदान शिविर केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि 325 संभावित जीवन बचाने की उम्मीद है। हजारीबाग यूथ विंग का यह प्रयास निश्चित रूप से अन्य संगठनों को भी प्रेरित करेगा कि वे भी समाजसेवा के इस अभियान से जुड़ें और जरूरतमंदों की मदद करें।

हजारीबाग में बाबा साहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती पर सांसद मनीष जायसवाल ने दी श्रद्धांजलि, कई कार्यक्रमों में हुए शामिल

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने मंगलवार को संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर हजारीबाग शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। सबसे पहले सांसद मनीष जायसवाल तकिया मजार के पीछे, नवाबगंज स्थित जिला कल्याण अनुसूचित जाति छात्रावास परिसर पहुंचे, जहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने यहां वर्तमान और पूर्ववर्ती विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज में समानता और न्याय सुनिश्चित करने के लिए हमारे प्रेरणा स्रोत हैं। सांसद मनीष जायसवाल ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि मेरे ही विधायक कार्यकाल में यहां बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा विधायक निधि की राशि से अधिष्ठापित हुई जिसका मुझे अत्यंत हर्ष है।

 इस कार्यक्रम में उनके साथ मुख्य रूप से सीपीआई नेता डॉ. अनवर हुसैन, महेंद्र राम प्रजापति, भाजयुमो नेता विक्रमादित्य, मिथलेश कुमार भारती, युवा अधिवक्ता विवेक कुमार वाल्मीकि, लोकसभा सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी के अलावा जयंती समारोह के अध्यक्ष रंजन कुमार, सुनील कुमार, नरेश कुमार दास, शशि रंजन और बबलू कुमार दास सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

जयंती समारोह के इसी क्रम में सांसद मनीष जायसवाल डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक भी पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा पर सामूहिक रूप से माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। हर्षोल्लास के साथ मनाए गए इस समारोह में सदर विधायक प्रदीप प्रसाद की विशेष उपस्थिति रही। मौके पर अनुसूचित जाति संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार, भाजपा नेता हरीश श्रीवास्तव, सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, भाजपा एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी और भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजकरण पाण्डेय, भाजयुमो नेता विक्रमादित्य, रंजीत कुमार, प्रयास राम, सुबोध पासवान, बलराम राम, बालेश्वर रजक, रामचंद्र राम, मिथलेश कुमार, प्रवीण पासवान, कुंदन पासवान, नंदू प्रसाद, कीर्तन राम, मोतीलाल मिर्धा, अशोक कुमार दास, विजय कुमार, तुलसी दास, कुमुद कुमार दास और टुकेश्वर कुमार दास, लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता शामिल हुए।

सलगावां में बाबा साहेब की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई, सांसद मनीष जायसवाल ने किया माल्यार्पण

हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सलगावां में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। उक्त अवसर पर स्थानीय तालाब के समीप स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल पहुंचे और माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों की थाप और फूल-मालाओं के साथ सांसद का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया।

बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सदर विधायक कार्यकाल के दौरान ही इस महत्वपूर्ण प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण का कार्य विधायक निधि की राशि से संपन्न हुआ था, जिसे आज इस भव्य रूप में देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने बाबा साहेब के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके विचार हमें समता, न्याय और समान अधिकारों की राह पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। सांसद ने युवाओं और ग्रामीणों से बाबा साहेब के मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो को आत्मसात करने की अपील की। उन्होंने सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया ।

सांसद मनीष जायसवाल ने ग्राम सलगावां की पांच बेटियों को उनके शादी से पूर्व आकर्षक लहंगा भेंट कर शादी की अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं दी ।

मौके पर विशेषरूप से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष टुन्नु गोप, वरिष्ठ भाजपा नेता के.पी. ओझा, टोनी जैन, हजारीबाग सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष इन्द्रनारायण कुशवाहा, कटकमदाग सांसद प्रतिनिधि मिथिलेश यादव, राणा राहुल प्रताप सिंह, महेश प्रसाद, नवल किशोर, बासुदेव प्रसाद, तिलेश्वर रविदास, सरजू रविदास, किशोरी रविदास, नरेश रविदास, गिरधारी रविदास, प्रकाश कुमार दास, लखन पासवान, लोकसभा सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।