डीडीसी ने ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार गुरुवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त श्रीमती रिया सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मनरेगा के तहत संचालित योजनाएं, प्रधानमंत्री आवास योजना, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना, अबुआ आवास योजना, बिरसा कूप संवर्धन योजना, डोभा निर्माण, आंगनबाड़ी योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, बागवानी योजना, पोटो हो खेल विकास योजना, पीडी जेनरेशन, जियो-टैगिंग, पीएम जनमन योजना, पंचायती राज, एबीपीएस, जेएसएलपीएस अंतर्गत क्रेडिट लिंकेज, मुद्रा लोन, लाइवस्टॉक, प्रोड्यूसर ग्रुप, डीडीयू-जीकेवाई, पीएमएफएमई सहित अन्य योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पुरानी एवं ऑनगोइंग योजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए। उन्होंने एफटीओ एवं पीडी जेनरेशन में प्रगति करने, 100 दिवसीय कार्य उपलब्ध कराने तथा ऑडिट रिपोर्ट शीघ्र भेजने का निर्देश दिया। जीरो एक्सपेंडिचर को बंद करने एवं अन्य एक्सपेंडिचर संबंधी कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रखंडों में आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बढ़ते गर्मी को देखते हुए वाटर कंजर्वेशन से संबंधित योजनाओं में प्रगति करने का निर्देश दिया।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत लंबित पुराने आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने तथा पूर्ण योजनाओं की जियो-टैगिंग का कार्य सभी प्रखंडों में शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सभी बीडीओ को आधार वेरिफाई से संबंधित समस्याओं का निष्पादन कराने का निर्देश दिया।
बैठक में पीएम आवास, पीएम जनमन योजना, अबुआ आवास योजना एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना की भी समीक्षा करते हुए इन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। जिला पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित सेवाओं के सुचारू संचालन, ग्राम पंचायतों में 15वें वित्त आयोग से संबंधित कार्यों में प्रगति सुनिश्चित करने, ज्ञान केंद्र के अधिष्ठापन, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना से संबंधित कार्यों पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
उप विकास आयुक्त द्वारा जेएसएलपीएस अंतर्गत संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने एसएचजी गठन, एसएचजी क्रेडिट लिंकेज, मुद्रा लोन, आजीविका एवं लाइवस्टॉक से संबंधित गतिविधियों में प्रगति बढ़ाने तथा नियमित रूप से डेटा अपडेट करने के निर्देश दिए।
बैठक में उप विकास आयुक्त के अतिरिक्त जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, डीपीएम, बीपीएम, विभिन्न योजनाओं के समन्वयक एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार गुरुवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त श्रीमती रिया सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मनरेगा के तहत संचालित योजनाएं, प्रधानमंत्री आवास योजना, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना, अबुआ आवास योजना, बिरसा कूप संवर्धन योजना, डोभा निर्माण, आंगनबाड़ी योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, बागवानी योजना, पोटो हो खेल विकास योजना, पीडी जेनरेशन, जियो-टैगिंग, पीएम जनमन योजना, पंचायती राज, एबीपीएस, जेएसएलपीएस अंतर्गत क्रेडिट लिंकेज, मुद्रा लोन, लाइवस्टॉक, प्रोड्यूसर ग्रुप, डीडीयू-जीकेवाई, पीएमएफएमई सहित अन्य योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
बरही विधानसभा क्षेत्र के डपोक पंचायत स्थित गरजामु में संविधान निर्माता डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती सह उनकी प्रतिमा अनावरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में बरही विधायक मनोज कुमार यादव शामिल हुए और बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा का संयुक्त रूप से अनावरण किया एवं फीता काटकर समारोह का आगाज कराया। यहां स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और बाबा साहेब के जीवनी पर लघु नाटिका का मंचन किया गया। समारोह में मंच संचालन शिक्षक बमबम कुमार ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय अम्बेडक क्लब के संरक्षक अर्जुन रविदास, अध्यक्ष अनिल रविदास, उपाध्यक्ष पवन दास, सचिव रूपलाल दास, उपसचिव रविंद्र दास, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, उपकोषाध्यक्ष आकाश कुमार दास, सहित अन्य सदस्य अजय, दीपक, पप्पू, विकास, सूरज, सचिन, डब्लू, राजकुमार, विशाल, प्रभु, सागर सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा ।


हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के मांडू विधानसभा क्षेत्र के चूरचू प्रखंड अंतर्गत इंदरा पंचायत अवस्थित ग्राम बासाडीह में प्राचीन मंदिर प्रांगण में नवीन दुर्गा मंडप एवं हनुमान मंदिर निर्माण का शिलान्यास सह भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल शामिल हुए मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों सह ग्रामीणों का उत्साह बढ़ाया। यहां पंहुचने पर सांसद मनीष जायसवाल का ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से ढोल-नगाड़े की थाप के साथ गर्मजोशी से फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया।
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने आज 15 अप्रैल को निर्माणाधीन शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर के विस्तार एवं प्रस्तावित नर्सिंग कॉलेज के निर्माण हेतु भूमि चिन्हितीकरण के क्रम में संबंधित स्थल का निरीक्षण किया।
उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने आज टाटीझरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मियों, पेयजल विभाग के कनीय अभियंताओं तथा चिकित्सकों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की समीक्षा की।
हजारीबाग: समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हजारीबाग यूथ विंग ने वर्ष 2026 में मानवता की सेवा का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। संगठन द्वारा लक्ष्मी सिनेमा हॉल में आयोजित एकदिवसीय महा रक्तदान शिविर में रिकॉर्ड 325 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जो जिले के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने मंगलवार को संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर हजारीबाग शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। सबसे पहले सांसद मनीष जायसवाल तकिया मजार के पीछे, नवाबगंज स्थित जिला कल्याण अनुसूचित जाति छात्रावास परिसर पहुंचे, जहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने यहां वर्तमान और पूर्ववर्ती विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज में समानता और न्याय सुनिश्चित करने के लिए हमारे प्रेरणा स्रोत हैं। सांसद मनीष जायसवाल ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि मेरे ही विधायक कार्यकाल में यहां बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा विधायक निधि की राशि से अधिष्ठापित हुई जिसका मुझे अत्यंत हर्ष है।
हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सलगावां में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। उक्त अवसर पर स्थानीय तालाब के समीप स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल पहुंचे और माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों की थाप और फूल-मालाओं के साथ सांसद का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया।
14 अप्रैल डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर आज उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक, हजारीबाग स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
1 hour and 22 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k