किसान दिवस में गूंजा अडानी के थर्मल पॉवर प्लांट को लेकर विरोध
*खेती-किसानी से लेकर जल-जंगल, पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को किया रेखांकित
किसान दिवस में आए कृषकों की डीएम ने सुनी समस्याएं
*निस्तारण का संबंधित अधिकारियों को दिया निर्देश
मीरजापुर। विकास भवन सभागार किसान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में किया गया। सर्व प्रथम उप कृषि निदेशक द्वारा गत किसान दिवस बैठक की आख्या से उपस्थित कृषकों को अवगत कराया गया। तदुपरान्त विकास खण्ड सदर के किसान श्री श्यामलाल मौर्य द्वारा अवगत कराया गया कि राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के सामनें गड्ढा व गंदा नाला बहता है, पंचतला होटल से शेरनाथ मंदिर तक सड़क क्षतिग्रस्त है, और गड्ढा बना रहता है। दौलत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी द्वारा अवगत कराया गया है कि चुनार तहसील के अन्तर्गत आनें वाले गांवों यथा, नियामतपुर कला, दर्रा, बघेड़ा, बघेड़ी, शेरपुर, बहादुरपुर, हथेडा मौजों मेें स्थित नालों पर अतिक्रमण हो जानें के कारण खरीफ में धान की फसल क्षतिग्रस्त हो गयी है, यदि वर्षा के पूर्व इन गावों के नाले की खुदायी नहीं करायी गयी तो, आगामी वर्षा सीजन में फसल क्षतिग्रस्त हो सकती है। ओमप्रकाश सिंह, तहसील उपाध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन, (टिकैत) लालगंज द्वारा गेहूॅ की खरीदारी सुचारू रूप से चालू करानें हेतु सभी क्रय केन्द्र को निर्देशित करनें हेतु अनुरोध किया गया है। श्रीमती उपासना सिंह, ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत बबुरा रघुनाथ सिंह, विकास खण्ड हलिया द्वारा ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन गौशाला का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करानें हेतु अनुरोध किया गया, जिससे मवेशियों को आश्रय प्राप्त हो सके, तथा छुट्टा पशुओं से फसलों को बचाया जा सके। संतोष दूबे, विकास खण्ड लालगंज द्वारा बाणसागर खण्ड-5 द्वारा निर्मित नहर अदवा बैराज से मेजा डैम को जोड़नें वाली बड़ी नहर जिसकी लम्बाई लगभग 10 किमी है। जनहित में ध्यान में रखते हुए नहर की पटरी को पक्की सड़क बनवाया जाए। धर्मदेव उपाध्याय, अघ्याक्ष, भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) मीरजापुर द्वारा विकास खण्ड पहाड़ी स्थित ददरी खुर्द पावर प्लांट अडानी ग्रुप द्वारा पुलिस प्रशासन के मदद से स्थानीय किसानों को धौस दिखाकर वहां के ग्रामीण कृषकों के पट्टे की जमीन को वेलप्सन कम्पनी द्वारा उनकी जमीन को अधिग्रहण कर उनके जीवकोपार्जन के आधार को समाप्त कर दिया। तथा वन विभाग के हरे-भरे जंगल काटकर वातावरण को प्रदूषित कर रहा है। अनिल कुमार सिंह, मण्डल अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन, मीरजापुर द्वारा तहसील चुनार में कोल्ड स्टोरेज की स्थापना हेतु अनुरोध किया गया है। अरूण कुमार सिंह, युवा जिलाध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन, मीरजापुर द्वारा विगत 30 वर्षों से अधूरी पड़ी रामपुर कामता माइनर को पूर्ण करानें कलवारी सम्पर्क मार्ग से निकली रामपुर कामता सम्पर्क मार्ग में क्षतिग्रस्त पुलिया के मरम्मत एवं रामपुर कामता प्रसाद के खेल-कूद मैदान का सुन्दरीकण व बाउड्रीवाल करानें की मांग किया गया। जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न विकास खंडों व तहसीलों से आए कृषकों की समस्याओं को सुनते हुए उनके तुरंत समाधान हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कृषक हमारे अन्नदाता है अतएव सभी अधिकारी उनकी शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए पूरी पारदर्शिता व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करें। किसान दिवस में विशाल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, मीरजापुर, विकेश कुमार, उप कृषि निदेशक, मीरजापुर, अधिशासी अभियंता मीरजापुर नहर प्रखण्ड, अधिशासी अभियंता, सिरसी बांध, अधिशासी अभियंता, सिंचाई खण्ड चुनार एवं अन्य अधिकारी, कृषकगण उपस्थित रहे।
खाकी की 'फ्लॉप स्क्रिप्ट' और सिसकता इंसाफ – क्या मीरजापुर में मौत के बाद ही जागेगी पुलिस की संवेदना

*_जाति-धर्म पर आधारित राजनीति कब तक? अपराधी का कोई जाति-धर्म नहीं होता, वह केवल अपराधी होता है जो समाज के लिए खतरा है।_*

*मीरजापुर*

जनपद की कटरा कोतवाली पुलिस के लिए शायद न्याय का मतलब अब केवल 'मैनेजमेंट' और 'खानापूर्ति' रह गया है। 11 अप्रैल की सुबह सद्भावनानगर में होनहार अधिवक्ता और जनप्रतिनिधि राजीव उर्फ रिंकू सिंह को दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया गया। इस खूनी वारदात ने कानून के इकबाल को लहूलुहान कर दिया।
*जाति देखकर तय होती संवेदना?* 
सबसे शर्मनाक पहलू यह रहा कि इस हत्या पर जातिवाद की राजनीति करने वाले पक्ष-विपक्ष के नेताओं के होंठ सिले रहे। अगर यही घटना किसी अन्य समुदाय से जुड़ी होती तो शायद जनपद की राजनीति में भूचाल आ जाता। भीम आर्मी से लेकर विपक्ष तक सब सड़कों पर प्रोटेस्ट करते नजर आते। लेकिन एक क्षत्रिय की मौत पर सबकी जुबान पर ताले पड़ गए। बड़े-बड़े नेता, समाजसेवी कहलाने वाले लोग दाह संस्कार और सांत्वना देने तो पहुंचे, मगर इंसाफ की मांग पर सबकी जुबान खामोश रही।

इससे भी ज्यादा शर्मनाक रही कटरा पुलिस की वह चुप्पी, जिसने रक्षक को अपराधियों का 'मूक सहायक' बना दिया। सवाल सीधा है: जब रिंकु सिंह ने पहले ही अपनी जान पर मंडराते खतरे की तहरीर दी थी, तब कटरा कोतवाल किस 'वीआईपी' ड्यूटी में मशगूल थे? कानून की किताब में लिखी 'प्रिवेंटिव एक्शन' की धाराएं क्या केवल आम जनता को डराने के लिए हैं? अगर समय रहते सुरक्षा दी गई होती, तो आज देवरी विरोही का आंगन सूना न होता।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हाफ एनकाउंटर कर 50 हजार के इनामी राजेंद्र सोनकर व दूसरा बिंद के दोनों पैरों में गोली मारकर अपनी पीठ थपथपाई।

पुलिस ने दिनभर रिंकू सिंह के अंतिम संस्कार का इंतजार किया। जैसे ही चिता की अग्नि शांत हुई, रात के अंधेरे में एक घिसी-पिटी पटकथा वाला एनकाउंटर परोस दिया गया।

तस्वीरों में दिख रही चोटें पूछ रही हैं कि क्या पुलिस की गोलियां अब केवल घुटने के नीचे खरोंच मारने के लिए ही बनी हैं? वही पुलिस जो मामूली आंदोलनकारी के घर आधी रात दबिश देती है, वह 6 गंभीर मुकदमों वाले अपराधी के सामने इतनी मेहरबान क्यों थी?

जब पीड़ित परिवार बिलख रहा था, तब प्रशासनिक अमला केवल 'ऊपर रिपोर्ट' भेजने में व्यस्त था। मकसद साफ था: अंतिम संस्कार होते ही मामले का 'दुर्भाग्यपूर्ण पटाक्षेप' कर दिया जाए। 6 गंभीर मुकदमों का इतिहास रखने वाला अपराधी पुलिस की नाक के नीचे घूमता रहा और एक अधिवक्ता की हत्या कर दी गई। यह कटरा पुलिस की कार्यक्षमता पर सबसे बड़ा तमाचा है।
*Mirzapur में अडानी की कंपनी के निर्माणाधीन पावर प्लांट में पानी की आपूर्ति के लिए खुदाई करते समय पत्थर से निकली चिंगारी बनी शोला, धू-धू कर जली
मिर्जापुर। जिले के मड़िहान तहसील क्षेत्र के ददरी गांव स्थित अडानी की कंपनी के निर्माणाधीन पावर प्लांट में पानी की आपूर्ति के लिए खुदाई करते समय पत्थर से निकली चिंगारी से बांस के प्लांटेशन में आग लग गई। सूचना पर पहुंची  वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
ददरी गांव में स्थित निर्माणाधीन पावर प्लांट में जाने के लिए मिर्जापुर शक्तिनगर मार्ग स्थित कुनबियामार जंगल से कंपनी द्वारा कच्ची सड़क निर्माण के साथ पावर प्लांट में पानी आपूर्ति के लिए चुनरी बांध से जंगल के बगल से पाइप लाइन बिछाई जा रही जिसके लिए कंपनी द्वारा मशीनों से खुदाई किया जा रहा है‌ पाइप ले जाने लिए जमीन के अंदर रास्ते में पड़े पत्थर को निकालते समय पत्थर से निकली चिंगारी पास स्थित बांस के प्लांट में जा गिरी जिससे बांस की कोठियों में आग लग गई देखते ही देखते जंगल धू धू कर जलने लगा कम्पनी के कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दमकल विभाग को सूचना दी मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने पानी का फब्बारा मारकर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया तब जाकर आस पास के लोगों ने राहत की सांस ली जंगल में आग लगने की खबर लगते पावर प्लांट में काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई इस सम्बन्ध में रेंजर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है जांच की जा रही है दोषियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
जन्मदिन बना जीवनदान का पर्व: कैंसर मरीजों के लिए 8 रक्तवीरों ने किया एसडीपी दान
विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्णानंद के जन्मदिन पर वाराणसी स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल में आयोजित किया गया था कैंप

मीरजापुर/वाराणसी
विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्णानंद हैहयवंशी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में वाराणसी स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल में एक प्रेरणादायक एसडीपी (प्लेटलेट्स) दान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 8 रक्तवीरों ने एसडीपी दान कर कैंसर मरीजों के जीवन में उम्मीद की नई किरण जगाई।

इस विशेष अवसर पर स्वयं अध्यक्ष कृष्णानंद हैहयवंशी, उपाध्यक्ष शिव कुमार शुक्ल, सचिव अभिषेक साहू, मीडिया प्रभारी विनय ऊमर, मोहित सिंह एवं आदित्य चौरसिया ने एसडीपी दान किया। वहीं काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुम्ब के नमित पारिख ने अपना 150वां एवं जीवन रक्षक फाउंडेशन, गाजीपुर के अध्यक्ष शीर्षदीप शर्मा ने भी इस पुनीत कार्य में भाग लेते हुए दान किया।

कार्यक्रम में काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुम्ब के अध्यक्ष नीरज पारिख, आशीष केसरी एवं विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के सदस्य सिद्धार्थ कुमार भी उपस्थित रहे। सिद्धार्थ कुमार भी एसडीपी दान हेतु पहुंचे थे, किन्तु चिकित्सीय परीक्षण में पात्र न पाए जाने के कारण दान नहीं कर सके।

आयोजन के दौरान कृष्णानंद हैहयवंशी ने केक काटकर जन्मदिन मनाया तथा सभी उपस्थित रक्तयोद्धाओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यदि लोग अपने जन्मदिन, वर्षगांठ या अन्य विशेष अवसरों पर रक्तदान एवं प्लेटलेट्स दान करें, तो देश में रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों को बड़ी राहत मिल सकती है।

इस तरह रक्तयोद्दाओ के इच्छाशक्ति एवं पवित्र प्रयास से यह आयोजन जन्मदिन के साथ ही मानवता, सेवा और जीवन बचाने के संकल्प का उत्सव बन गया।
शांति उच्च शिक्षा एवं तकनीकी महाविद्यालय पांडेयपुर में डाॅ भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई
लालगंज, मीरजापुर । भारत रत्न, संविधान निर्माता, गरीबों के मसीहा तथा नारी को सम्मान दिलाने वाले डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती समारोह बड़े ही धूम धाम से शांति उच्च शिक्षा एवं तकनीकी महाविद्यालय पांडेपुर लहंगपुर में मंगलवार को मनाया गया। कालेज की छात्राओं ने बाबा साहब के कृत्यों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। बालिकाओं द्वारा गीत के माध्यम से नारी शिक्षा पर बाबा साहब का गुणगान किया। कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य सुभाष चंद ने बताया कि बाबा साहब सिर्फ संविधान निर्माता ही नहीं,  जिन्होंने अटूट संघर्ष, अगाध ज्ञान और साहस से राष्ट्र को नई चेतना प्रदान की। उन्होंने हमें यह अमूल्य सीख दी कि शिक्षा ही उन्नति का सबसे सशक्त मार्ग है और समानता प्रत्येक मनुष्य का मौलिक अधिकार है। उन्होंने नारी शिक्षा पर विशेष जोर दिया । समान अधिकार का संविधान में प्राविधान किया। जिसकी बदौलत आज हमारे देश की महिलाएं सर्वोच्च पद पर आसीन है। शिक्षा की अदालत आज हमारी बिटिया है क्षेत्र में सबसे आगे जा रही है । कार्यक्रम में उप प्रबंधक अवधेश कुमार, प्रवक्तगणों में राकेश कुमार पाण्डेय, अनिल कुमार, राकेश कुमार, धीरज दुबे , लवकुश पटेल, इंद्रेश मौर्य, राकेश गौतम, श्रीमती चांदनी मौर्य, कमलेश कुमार, नरेंद्र सिंह इत्यादि ने अपने अपने विचार रखे।
Mirzapur : टीईटी अनिवार्यता को लेकर सड़क पर उतरे शिक्षक, मशाल जुलूस निकालकर किया विरोध प्रदर्शन
मीरजापुर। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक संघ मीरजापुर के तत्वावधान में सेवारत शिक्षकों ने टीईटी के विरोध में विशाल जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में एकत्र हुए प्राथमिक शिक्षकों ने टीईटी की अनिवार्यता को लेकर नगर के बरियाघाट से मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। भारी संख्या में महिला शिक्षकों सहित जिले के कोने-कोने से आए हुए शिक्षकों ने मशाल जुलूस में भाग लिया। बरियाघाट से चलकर वासलीगंज, रामबाग होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे शिक्षकों ने टीईटी की अनिवार्यता को पुराने शिक्षकों का अपमान करार देते हुए कहा इसे नहीं सहेंगे। शिक्षकों ने कहा इन्हीं शिक्षकों द्वारा पढ़ाए लिखाए गये लोग आईएएस पीसीएस अफसर बने तो क्या वह गलत रहा। कहा सुप्रीम कोर्ट द्वारा शिक्षकों के ऊपर काला क़ानून लागू किया गया है। सरकार से मांग किया कि सरकार शिक्षकों की समस्यायों और सम्मान हित में कदम उठाए और इस कालू कानून को वापस कराने में पहल करें। इस दौरान मुख्य रूप से
मंडल अध्यक्ष श्रीश द्विवेदी, सुधीर कुमार सिंह, सुधीर सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ निकाले गए मशाल जुलूस में भाग लेकर चेताया कि यदि इस फैसले को वापस नहीं लिया गया तो शिक्षकों को विवश होकर बड़ा आंदोलन खड़ा करने के लिए विवश होना पड़ेगा।
महिला ने शिक्षक पर नौकरी का झांसा देकर 15 हजार रूपए लेने का लगाया आरोप
मीरजापुर। ड्रम़डगंजक्षेत्र के पटेहरा गांव निवासी सुशीला चौरसिया पत्नी उमाशंकर चौरसिया ने क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो वर्ष पूर्व 15 हजार रूपए ऐंठने का आरोप लगाया। सोमवार शाम को ड्रम़डगंज थाने पहुंची महिला ने शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई नही करने का पुलिस पर आरोप लगाया।गत पांच अप्रैल को महिला ने शिक्षक के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी।दी गई तहरीर में महिला ने आरोप लगाया कि दो वर्ष पूर्व शिक्षक ने जल निगम  में नौकरी का झांसा देकर आपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर 15 हजार रूपए लिया था। नौकरी नही मिलने पर शिक्षक को दिए गए रूपए की मांग की तो शिक्षक ने दस हजार रूपए वापस किया लेकिन पांच हजार रूपए नही दिया। महिला ने दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि शिक्षक रूपए मांगने पर एससी एसटी के फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है। महिला ने बताया कि नौकरी के नाम पर शिक्षक को दो वर्ष पूर्व पंद्रह हजार रूपए दिए थे जिसमें दस हजार रूपए वापस कर दिया है लेकिन पांच हजार रुपए नही दिया।इस संबंध कई बार थाने पर आ चुकी लेकिन पुलिस कोई सुनवाई नही कर रही है।बल्कि पुलिस कहती हैं कि नौकरी के चक्कर में पैसे क्यों दिया।इस संबंध में शिक्षक प्रवीण कुमार सरोज ने बताया कि महिला का पंद्रह हजार रूपए वापस कर दिया गया है।थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज भारत सुमन ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।
Mirzapur : बहुचर्चित अधिवक्ता हत्याकांड के दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने मुठभेड़ में किया लंगड़ा, अस्पताल में भर्ती
मीरजापुर।  बहुचर्चित अधिवक्ता हत्याकांड के दूसरे आरोपी व 25 हजार के इनामियां को भी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। उसे घायलावस्था में जिला मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कटरा कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई एसओजी, सर्विलांस टीम के संयुक्त प्रयास से  मुठभेड़ में गिरफ्तार कर मौके से अवैध तमंचा मय कारतूस व एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
बताते चलें कि कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारु कापुरा सद्भावना नगर में अधिवक्ता को गोली मारकर हुई हत्या के मामले में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने फौरन पुलिस की पांच टीमें गठित करते हुए, अतिशीघ्र हत्यारोपी की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। एसपी के सख़्त निर्देश पर पुलिस टीम अलग-अलग ऐगल पर लगकर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगी हुई थी। अधिवक्ता हत्याकांड में विवेचना के दौरान दूसरे आरोपी इंद्रासन बिंद पुत्र स्वर्गीय गिरजा बिंद निवासी लोहदीकलां (लंका पहाड़ी) थाना कोतवाली देहात का नाम प्रकाश में आने पर उस पर 25 हजार का ईनाम घोषित कर उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज़ कर दिए गए थे। फरार चल रहे इंद्रासन बिंद की गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में 5 टीमों का गठन किया गया था। इसी बीच उसके इंद्रासन बिंद के राजापुर गांव में छिपे होने की सूचना प्राप्त होने पर सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष कोतवाली कटरा व एसओजी टीम द्वारा तत्काल मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर दबिश दिया गया तो पुलिस की आहट पाकर एक व्यक्ति घर से बाहर निकलकर चंद्रदीपा की तरफ जाने वाले रास्ते पर भागने लगा था। जिसपर पुलिस द्वारा घेराबंदी की गयी तो अपने को पुलिस से घिरता देखकर वह पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगा था। पुलिस पार्टी द्वारा भी आत्मरक्षार्थ सीमित जवाबी फायरिंग की गयी तो उस व्यक्ति के दोनों पैरों में गोली लगी है। नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम इंद्रासन बिंद पुत्र स्वर्गीय गिरजा बिंद निवासी लोहदीकलां (लंका पहाड़ी) कोतवाली देहात बताया गया।
जो अधिवक्ता हत्याकांड का दूसरा आरोपी रहा है। इस दौरान तलाशी ली गयी तो उसके पास से घटना में प्रयुक्त 1 अवैध तमंचा, 2 जिंदा कारतूस, 1 खोखा कारतूस तमंचा के चेम्बर में फंसा हुआ 315 बोर एवं अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

*पूछताछ का यह हुआ खुलासा*

मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए इंद्रासन बिंद से जब पुलिस टीम ने पूछताछ किया तो उसने बताया कि अधिवक्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर उसके ही गांव में रह रहा था। वहीं पर उसकी उनसे जान पहचान हुई थघ। दोनों साथ-साथ रह रहे थे। राजेंद्र की ही पुरानी चुनावी रंजिश राजीव सिंह से थी। घटना से 3 दिन पूर्व दोनों प्रधान की हत्या की योजना बनाये और 11 अप्रैल 2026 दोनों ने उनकी गोली मार कर हत्या कर मौके से भाग गये थे।
मशहूर स्वर कोकिला आशा भोसले के निधन पर जिले में शोक
मीरजापुर। हिन्दुस्तान की मशहूर स्वर कोकिला, संगीत क्षेत्र के सुरों की मल्लिका, लगभग 20 भाषाओं में बारह हजार से अधिक गीतों को अपनी सुरीली आवाज़ में देश को समर्पित करने वाली पद्मविभूषण आशा भोसले जी के निधन से संगीत प्रशंसकों व देश के लिए के लिए अपूर्णीय क्षति है। उनके निधन पर जिले के लोगों खासकर कला साहित्य के क्षेत्र से लेकर विभिन्न सामाजिक राजनैतिक संगठनों से जुड़े हुए लोगों ने भी शोक जताया है।

अन्तर्राष्ट्रीय लोकगीत एवं कजली गायिका ऊषा गुप्ता
ने अपने शोक संदेश में कहा कि आशा ताई का निधन अत्यंत ही ह्रदय विदारक स्तंभ कर देने वाली खबर है। उनका स्वर हमेशा हमेशा हमारी स्मृतियों में जीवित रहेगा। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

इसी क्रम में सामाजिक कार्यकर्ता एवं आभा फाउंडेशन मीरजापुर के प्रबंधक सचिव अमित सिंह श्रीनेत न कहा
प्रख्यात गायिका आशा भोसले जी के निधन की सूचना अत्यंत ही दु:खद है। हिन्दी फ़िल्म जगत में उनके निधन से शोक की लहर है। हिन्दुस्तान ने अपना बहुमूल्य हीरा खो दिया। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
Mirzapur : दिनदहाड़े अधिवक्ता की गोली मारकर निर्मम हत्या, वारदात से दहला नगर
*हत्यारे एवं हत्या का लाइव वीडियो आया सामने, सुबह टहलने के दौरान विपक्षी ने देसी तमंचा से मारी गोली, हुआ फरार*


राघवेन्द्र प्रताप सिंह

मीरजापुर। नगर में मार्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने एक 40 वर्षीय अधिवक्ता एवं ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या कर फरार हो गए। घटना का लाइव फ़ुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। वहीं मिर्जापुर में अपराधियों के हौसले बुलंद होने तथा कटरा कोतवाली क्षेत्र में बेकाबू अपराध को लेकर लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है। मृतक की पहचान
वरिष्ठ अधिवक्ता एवं ग्राम प्रधान पति राजीव सिंह उर्फ रिंटू रिंकू के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के अनगढ़ रोड कतवारूपुर में वरिष्ठ अधिवक्ता व विंध्याचल थाना क्षेत्र के देवरी गांव के ग्राम प्रधान पति शनिवार को सुबह मार्निंग वॉक पर निकले थे जहां पहले से घात लगाए घूम रहे बाइक सवार बदमाश ने उन्हें लक्ष्य साथ करीब से देशी तमंचा से गोली मार दी। गोली मारकर हत्या करने के बाद
बाइक सवार बदमाशों ने नागरिकों को आता देख उन पर भी तमंचा तान दिया जिससे कोई उनके करीब जाने का साहस नहीं कर पाया। घटना के बाद क्षेत्र में जहां सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना होने पर पहुंची कटरा कोतवाली पुलिस जहां बदमाशों की तलाश में जुट गई थी वहीं अधिवक्ता की मौत हो चुकी थी।
मृतक अधिवक्ता द्वारा पूर्व में कटरा कोतवाली को एप्लीकेशन देकर हत्या की आशंका जताई थी। परिजनों का आरोप रहा है कि यदि पुलिस ने उनके प्रार्थना पत्र पर गंभीरता दिखाई होती तो शायद आज यह वारदात न होती।बाइक सवार बदमाशों द्वारा अधिवक्ता एवं ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या किए जाने का सम्पूर्ण वारदात समीप के सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हुआ है जिसका वीडियो वायरल होने के बाद हत्यारे की भी जहां पहचान हो रही है वहीं यह साफ हो चला है कि हत्यारा पहले से ही हत्या का पूरा प्लान तैयार करके आया हुआ था। बदमाश दो तमंचा लेकर आएं हुए थे एक से गोली मारने के बाद दूसरा तमंचा बाइक चला रहे युवक को थमाकर खुद बाइक चलाने लगता है जब कि बाइक चलाकर आया युवक तमंचा हाथ में लहराते हुए पीछे बैठ जाता है और अपनी ओर आते हुए कुछ लोगों पर तमंचा तान देता है।
घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी थीं वहीं मौके वारदात स्थल का पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने मौका मुआयना कर हत्यारे को शीर्ष गिरफ्तार कर लिए जाने का दावा किया है।