बासाडीह में दुर्गा मंडप और हनुमान मंदिर निर्माण का शिलान्यास, सांसद मनीष जायसवाल हुए शामिल
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के मांडू विधानसभा क्षेत्र के चूरचू प्रखंड अंतर्गत इंदरा पंचायत अवस्थित ग्राम बासाडीह में प्राचीन मंदिर प्रांगण में नवीन दुर्गा मंडप एवं हनुमान मंदिर निर्माण का शिलान्यास सह भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल शामिल हुए मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों सह ग्रामीणों का उत्साह बढ़ाया। यहां पंहुचने पर सांसद मनीष जायसवाल का ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से ढोल-नगाड़े की थाप के साथ गर्मजोशी से फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया।
भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान यहाँ उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि मंदिर निर्माण केवल ईंट और पत्थरों का ढांचा खड़ा करना नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति और आस्था को जीवंत रखना है। उन्होंने वर्तमान चुनौतियों पर चर्चा करते हुए कहा कि मंदिर निर्माण की इस पुनीत घड़ी में हमें यह भी आत्मचिंतन करना होगा कि हमारी आने वाली पीढ़ी इन मंदिरों में सुरक्षित ढंग से अपनी आस्था का पालन कर सके, इसके लिए हम कितने तैयार हैं। सांसद मनीष जायसवाल ने सनातन धर्म के प्रति वैश्विक षड्यंत्रों के प्रति आगाह करते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय में सनातन का ध्वज थामकर इसे मजबूती प्रदान करने के लिए बासाडीह के ग्रामीण साधुवाद के पात्र हैं।
सांसद मनीष जायसवाल ने मंदिर निर्माण समिति को आश्वस्त किया कि इस पावन कार्य में उनका यथासंभव व्यक्तिगत और रचनात्मक सहयोग सदैव बना रहेगा। इसके साथ ही ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने घोषणा की कि चौदह माइल से बासाडीह तक की सड़क निर्माण का कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इसी वित्तीय वर्ष में पूर्ण कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। सड़क निर्माण के इस भरोसे ने ग्रामीणों के उत्साह को दोगुना कर दिया है।
उक्त अवसर पर विशेषरूप से सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, मांडू विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, आजसू जिला अध्यक्ष परमेश्वर महतो, स्थानीय जिला परिषद सदस्य बासुदेव करमाली, चुरचू प्रमुख निरंजन नायक, स्थानीय सांसद प्रतिनिधि फुलेश्वर महतो, इंदरा मुखिया राधिका देवी, पूर्व मुखिया दशरथ महतो, लोकसभा सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, चौधरी प्रसाद साहू, जेएलकेएम नेता संजय महतो, राजकुमार प्रसाद, मथुर महतो, गंगा प्रसाद, संतोष करमाली, भुनेश्वर राम, गोपी प्रसाद, प्रद्युम्न महतो, अनिल साव, विंदु देवी, प्रभु साव, संदीप साव, दिलीप महतो, विजय महतो, गणेश राम, लक्ष्मी साव, विजय करमाली, कैलाश महतो, सुरेश प्रसाद साव, सुरेश महतो, अशोक साव, सुरेश राम, इन्द्र राम, भुनेश्वर गंझू, बद्री प्रसाद, भुलन भुइयां, आरती देवी, पानो देवी, बंगाली करमाली, अमित साव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के मांडू विधानसभा क्षेत्र के चूरचू प्रखंड अंतर्गत इंदरा पंचायत अवस्थित ग्राम बासाडीह में प्राचीन मंदिर प्रांगण में नवीन दुर्गा मंडप एवं हनुमान मंदिर निर्माण का शिलान्यास सह भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल शामिल हुए मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों सह ग्रामीणों का उत्साह बढ़ाया। यहां पंहुचने पर सांसद मनीष जायसवाल का ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से ढोल-नगाड़े की थाप के साथ गर्मजोशी से फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया। 
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने आज 15 अप्रैल को निर्माणाधीन शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर के विस्तार एवं प्रस्तावित नर्सिंग कॉलेज के निर्माण हेतु भूमि चिन्हितीकरण के क्रम में संबंधित स्थल का निरीक्षण किया।
उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने आज टाटीझरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मियों, पेयजल विभाग के कनीय अभियंताओं तथा चिकित्सकों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की समीक्षा की।
हजारीबाग: समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हजारीबाग यूथ विंग ने वर्ष 2026 में मानवता की सेवा का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। संगठन द्वारा लक्ष्मी सिनेमा हॉल में आयोजित एकदिवसीय महा रक्तदान शिविर में रिकॉर्ड 325 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जो जिले के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने मंगलवार को संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर हजारीबाग शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। सबसे पहले सांसद मनीष जायसवाल तकिया मजार के पीछे, नवाबगंज स्थित जिला कल्याण अनुसूचित जाति छात्रावास परिसर पहुंचे, जहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने यहां वर्तमान और पूर्ववर्ती विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज में समानता और न्याय सुनिश्चित करने के लिए हमारे प्रेरणा स्रोत हैं। सांसद मनीष जायसवाल ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि मेरे ही विधायक कार्यकाल में यहां बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा विधायक निधि की राशि से अधिष्ठापित हुई जिसका मुझे अत्यंत हर्ष है।
हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सलगावां में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। उक्त अवसर पर स्थानीय तालाब के समीप स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल पहुंचे और माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों की थाप और फूल-मालाओं के साथ सांसद का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया।
14 अप्रैल डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर आज उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक, हजारीबाग स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के सफल संचालन हेतु प्रमंडलीय पंचायत प्रशिक्षण संस्थान, जबरा में फील्ड ट्रेनरों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी श्री शशि प्रकाश सिंह ने प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर प्रतिभागियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि सभी प्रतिभागी आत्मविश्वास के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें, क्योंकि उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर प्रशिक्षण देना है। उन्होंने प्रशिक्षण सत्र को गहराई से समझने तथा प्रत्येक बिंदु एवं तकनीकी पहलुओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। उपायुक्त ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता एवं जिला सांख्यिकी सह जनगणना पदाधिकारी को निर्देश दिया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों का समरी एवं परीक्षा सत्र आयोजित कर उनकी फीडबैक प्राप्त की जाए। साथ ही, प्रशिक्षण प्रक्रिया को सरल एवं स्पष्ट तरीके से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने तथा प्रशिक्षण सत्र में प्रशिक्षकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। इसके अतिरिक्त, व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्राप्त होने वाले प्रश्नों का विधिसम्मत समाधान सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। 10 अप्रैल तक चलने वाले इस प्रशिक्षण के प्रथम बैच में चौपारण, बरही, बरकट्ठा, चलकुशा, पदमा, इचाक एवं विष्णुगढ़ प्रखंडों के प्रतिभागी शामिल हैं। जनगणना निदेशालय रांची से आए मास्टर ट्रेनर श्री कौशल किशोर एवं श्री जयपाल महतो प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बरही को भी आवश्यक निर्देश एवं फीडबैक लेने के बारे निर्देश दिया गया। इस अवसर पर उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता सह जिला जनगणना पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सह अनुमंडल जनगणना पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सह अपर जनगणना पदाधिकारी, बरही बीडीओ सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल, दिन सोमवार को लक्ष्मी सिनेमा हॉल कैंपस में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस महाअभियान को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं और अधिकांश तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह 9:00 बजे से कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। इस बार भी आयोजन की विशेषता यह रहेगी कि संस्था के सदस्य सफेद जर्सी में उपस्थित रहकर आने वाले रक्तदाताओं का अभिवादन करते नजर आएंगे, जिससे पूरे कार्यक्रम में अनुशासन, एकरूपता और सेवा भावना का सजीव दृश्य देखने को मिलेगा।
6 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.5k