देवघर- के रमलडीह में चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
देवघर:
28 मार्च 2026 को झारखंड कुशवाहा महासभा, देवघर प्रखंड के तत्वावधान में चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती सार्वजनिक पुस्तकालय, रमलडीह में बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के अनेक सम्मानित एवं गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे पूरा वातावरण सामाजिक एकता और उत्साह से भर गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सचिव लालमोहन मांझी ने की।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने सम्राट अशोक के जीवन, उनके महान आदर्शों, शांति, मानवता, करुणा और सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सम्राट अशोक का जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने समाज के लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलकर शिक्षा, एकता और सामाजिक विकास को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष चंदन कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष तेज नारायण वर्मा, दुखन कापरी, महासचिव शंकर कुषवाहा, कोषाध्यक्ष राजेश मंडल, जिला सदस्य विकास वर्मा एवं नीरज वर्मा, राकेश रंजन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही सहदेव मांझी, महेंद्र मरिक, लखन मरिक, गोपाल मरिक, कृष्णकांत मांझी, सुरेश मांझी, सुचित चौधरी, सुमन चौधरी, बमकिम चौधरी, दिलीप मांझी, शक्ति मरिक, कमल चौधरी, नकुल चौधरी, मनोहर चौधरी, विनोद चौधरी, शशि शेखर, शंकर चौधरी, लोकनाथ मरीक, विकास वर्मा, नीरज वर्मा, उषा देवी, सुनीता देवी, दुलारी देवी, तारा देविया, दारुण देविया एवं वार्ड सदस्य शांति देवी सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग, महिलाएं और युवा साथी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सभी ने बारी-बारी से सम्राट अशोक की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सभी की सक्रिय भागीदारी और उत्साह से यह आयोजन अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा। अंत में समाज की एकता, संगठन की मजबूती और समाज के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
1 hour and 57 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
14- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.0k