नहर में नहाने गए पुलिसकर्मी की डूबने से मौत, शव की तलाश जारी

विनोद गुप्ता

हरदोई: टड़ियावां थाना क्षेत्र मेंरविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिसकर्मी कुछ स्थानीय लोगों के साथ नहर में नहाने गए थे, इसी दौरान एक पुलिसकर्मी कथित रूप से गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि ट्रेनिंग पर चल रहे पुलिसकर्मी गौरव उर्फ़ राजन टड़ियावां क्षेत्र में रसूलापुर के सामने नहर में नहाने पहुंचे थे। उनके डूबने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों और पुलिसकर्मियों की मदद से शव की तलाश की जा रही है।
पुलिस प्रशासन का अमानवीय चेहरा अनाथ बच्ची को कौन देगा सहारा कैसे मिलेगा न्याय
रितेश मिश्रा

हरदोई।   पुलिस प्रशासन की छवि सुधारने के लिए भले ही IPS और IAS अधिकारी मॉनिटरिंग कर दिशानिर्देश देते रहते हो और जनता को निडर और निर्भीक बनाने और पुलिस की साफ़ स्वच्छ तस्वीरें बनाने की बात करते हो लेकिन हरदोई देहात कोतवाली की पुलिस सब की उम्मीदो पर कीचड़ उछालती नज़र आ रही हैं।दिनांक 8/3/०26को कुछ लोगों ने 14 वर्षीय एक गांव निवासी लड़की के साथ मारपीट कर छेड़छाड़ की तो उस लड़की ने कोतवाली देहात में शिकायत दर्ज करा दी।

14 वर्षीय मासूम बच्ची अपनी तीन दो बहन और एक भाई से बड़ी है। पहले पिता की कैंसर से मृत्यु उसके बाद किचन में सिलेंडर लीक होने की बजह से लगभग एक माह पूर्व आग जनी से हुई मौत के सदमे से बाहर भी नहीं निकल पाई थी कि गांव के कुछ अवैध शराब विक्रेता व अराजकतत्वों ने यह हमला बोल दिया था।जिसकी शिकायत बच्ची ने कोतवाली में दर्ज कराई दबंगों के हौसले इस प्रकार बुलंद थे । कि जैसे ही वह अपनी बुआ के साथ घर वापस पहुंची । दबंगों ने फिर हमला बोल दिया।जिसकी शिकायत पुनः फोन द्वारा पुलिस प्रशासन को दी गई। लेकिन गम्भीर प्रकरण को भी पुलिस द्वारा गंभीरता से नहीं लिया गया और गुलामऊ चौकी बुलाया गया जहां एक भाजपा नेता की पैरवी और पैसों की चमक के आगे पुलिस अपनी मानवता ही खो बैठी लेकिन दबंगों का आक्रामक रवैया जारी है।

दिनांक 10 3 2026 को दबंगों द्वारा एक महिला पर आक्रामक होकर लाठी डंडों व धारदार हथियार से लैस होकर हमला बोल दिया जिसकी भी शिकायत थाना कोतवाली देहात में दर्ज करा दी गई है लेकिन धनबल और बाहुबल राजनीति संरक्षण के चलते अभी तक ना ही कोई कार्यवाही की गई और ना ही FIR दर्ज की गई है। उल्टा दबंगों द्वारा पुलिस प्रशासन ने प्रार्थना पत्र लेकर पीड़िता के परिजनों को ही निशाने पर ले लिया और पूर्व में लगी चोटों का मेडिकल परीक्षण कराकर झूठे मुकदमे में जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

इस प्रकरण में थाना कोतवाली प्रभारी हरिनाथ यादव ने बताया कि हमने दोषियों को पकड़वाने के लिए कहा है डरा धमका देंगे लेकिन बाद में जानकारी मिली कि पीड़िता के ही सहयोगियों को पुलिस डरा धमका कर पकड़ रही है और प्रेसर में लेकर कार्यवाही ना करके सुलह समझौता की रणनीति तैयार कर रही है। ऐसी स्थिति में क्या इन असहाय निराश्रित अनाथ बच्चों को न्याय मिलेगा या पुलिस प्रशासन के इस अमानवीय निंदनीय कृत्य को बढ़ावा मिलेगा
नगर पालिका अध्यक्ष ने बाबू सियाराम गुप्ता मार्ग के शिलापट्ट का लोकार्पण किया

हरदोई । हरदोई सुखसागर मिश्र मधुर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद  ने वार्ड संख्या 25 में  बाबू सियाराम गुप्ता मार्ग के शिलापट्ट का लोकार्पण किया । उक्त मार्ग का प्रस्ताव समाजसेवी स्व. सियाराम गुप्ता के नाम से बोर्ड की मीटिंग में   शहर के धर्मशाला रोड स्तिथ फर्स्ट क्राई शोरूम के निकट  चौराहे से रफ़ी अहमद कॉलेज तक स्वीकृत किया गया । स्व. सियाराम गुप्ता जनपद के प्रमुख व्यवसायी एवं समाजसेवी थे । वह आजीवन रोटरी क्लब के पदाधिकारी एवं ईंट भट्ठा यूनियन के अध्यक्ष रहते हुए सक्रिय राजनीति से जुड़े रहे ।

स्व . बाबू श्रीशचंद्र अग्रवाल तथा स्व . बाबू मोहनलाल वर्मा से उनके निकटस्थ परिवारिक संबंध रहे । उन्होंने बतौर कांट्रेक्टर जनपद की बड़ी सरकारी इमारतों जैसे जिला कैन सोसाइटी कार्यालय , सी एस एन डिग्री कॉलेज, आई हॉस्पिटल , कई विद्यालयों आदि के निर्माण कार्यो को करवाया। सदैव जरूतमंदों की मदद करने में तत्पर रहे । धार्मिक कार्यो एवं आयोजनों को करने में विशेष रुचि रखते थे। उनके परिवारजन शहर के प्रमुख व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को उनके नाम से सफलतापूर्वक संचालित कर रहे है ।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी रामेन्द्र सिंह , ओम प्रकाश गुप्ता , उमेश चंद्र गुप्ता , सभासद मुन्ना नेता , नामित सभासद रीना गुप्ता, राम कुमार गुप्ता एडवोकेट ,वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्रेश्वर नाथ गुप्ता , अतुल गुप्ता , कपिल गुप्ता , गौरव गुप्ता , सुयश वाजपेयी , गौतम गुप्ता , केशव गुप्ता आदि परिवार के लोग उपस्थित रहे ।
बारिश होने से गिरे ओले में किसानों की फसल हुई बर्बाद मुआवजा दे सरकार
ओम कुमार त्रिवेदी

हरदोई। शाहाबाद तहसील क्षेत्र में हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। इसी को लेकर किसान नेता सत्यवीर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि शाहाबाद क्षेत्र के कई गांवों में गेहूं ,सरसों, हरी सब्जी की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है, जिससे किसानों के सामने जीवन यापन का बहुत बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

उन्होंने कहा कि किसान अपनी समस्याओं को लेकर दर-दर भटकने को मजबूर हैं। अपना दर्द किससे वया करे मौके पर खाद भी नहीं मिलती गेंहू भी सरकारी रेट पर नहीं तौल पा रहा किसान को अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ते प्रशासन गांव पर चौपाल लगाने का वादा करता लेकिन सिर्फ कागजों पर जमीन पर कुछ नहीं ।

सत्यवीर सिंह ने सीधे शाहाबाद तहसील  प्रशासन से  मांग की क्षेत्र के सभी गांवों का तत्काल सर्वे कराया जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही जिन किसानों की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है, उन्हें तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जाय उन्होंने सरकार से मांग की कि किसानों को उच्च गुणवत्ता का खाद और बीज समय पर उपलब्ध कराया जाए।जिला अध्यक्ष सत्यवीर सिंह अनुसार ग्राम पंचायत गढेपुर आगापुर,सरदारनगर, वेहटा कोला ,नसीरपुर, कालागांडा,हंसुआ  सहित कई गांवों में फसलों को नुकसान पहुंचा जल्द सर्वे की जाये
दूसरे से बात करने पर पति ने पीटकर की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
रितेश मिश्रा
हरदोई।बिलग्राम थाना छेत्र में दूसरे से फोन पर बात करने से नाराज पति ने डंडे से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को आला क़त्ल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
         प्राप्त विवरण में 9 अप्रैल को सीएचसी बिलग्राम से थाने पर सूचना
प्राप्त हुई कि गुडिया देवी पत्नी जितेन्द्र निवासी ग्राम गनीपुर थाना बिलग्राम को मृत अवस्था में सीएचसी बिलग्राम लाया गया। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तो ज्ञात हुआ कि मृतका गुडिया देवी के पति जितेन्द्र पुत्र शिवचरण द्वारा पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी के साथ मारपीट की गयी, जिससे उनकी मृत्यू हो गयी। पुलिस द्वारा मृतका के शव को पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।पुलिस ने मृतका के पति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी। बिलग्राम के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार और पुलिस बल द्वारा उक्त अभियोग से संबंधित नामजद जितेन्द्र को एक घटना में प्रयुक्त लकडी का डण्डा सहित गिरफ्तार किया गया है।
           हत्यारोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया 09 अप्रैल की रात्रि में उसकी पत्नी किसी दूसरे व्यक्ति से फोन पर बात कर रही थी। जिसे देखकर उसने गुस्से में डण्डे से वार कर अपनी पत्नी को घायल कर दिया गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया।
गिरोहबंद का वांछित पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
रितेश मिश्रा
हरदोई।कोतवाली शहर पुलिस ने सुरसा थाने के गिरोहबंद अधिनियम में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
     प्राप्त विवरण में 14 नवंबर को थाना प्रभारी सुरसा द्वारा अभिषेक सिंह पुत्र अवधेश सिंह निवासी ग्राम कौरैया थाना कोतवाली शहर जनपद खीरी सहित कुल 02 लोगों के विरुद्ध आर्थिक एवं भौतिक लाभ के उद्देश्य से संगठित रुप से गिरोह बनाकर अनुचित रूप से चोरी व लूट जैसे जघन्य अपराध करने/समाज विरोधी क्रियाकलापों में लिप्त रहने पर थाना सुरसा पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम पंजीकृत किया था।
      थाना कोतवाली शहर के प्रभारी संजय कुमार त्यागी और पुलिस बल द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित नामजद अभिषेक सिंह पुत्र अवधेश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
दूसरे से बात करने पर पति ने पीटकर की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
रितेश मिश्रा
हरदोई।बिलग्राम थाना छेत्र में दूसरे से फोन पर बात करने से नाराज पति ने डंडे से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को आला क़त्ल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
         प्राप्त विवरण में 9 अप्रैल को सीएचसी बिलग्राम से थाने पर सूचना
प्राप्त हुई कि गुडिया देवी पत्नी जितेन्द्र निवासी ग्राम गनीपुर थाना बिलग्राम को मृत अवस्था में सीएचसी बिलग्राम लाया गया। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तो ज्ञात हुआ कि मृतका गुडिया देवी के पति जितेन्द्र पुत्र शिवचरण द्वारा पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी के साथ मारपीट की गयी, जिससे उनकी मृत्यू हो गयी। पुलिस द्वारा मृतका के शव को पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।पुलिस ने मृतका के पति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी। बिलग्राम के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार और पुलिस बल द्वारा उक्त अभियोग से संबंधित नामजद जितेन्द्र को एक घटना में प्रयुक्त लकडी का डण्डा सहित गिरफ्तार किया गया है।
           हत्यारोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया 09 अप्रैल की रात्रि में उसकी पत्नी किसी दूसरे व्यक्ति से फोन पर बात कर रही थी। जिसे देखकर उसने गुस्से में डण्डे से वार कर अपनी पत्नी को घायल कर दिया गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया।
हरिओम पैलेस में आयोजित मण्डल प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम संपन्न
पीयूष तिवारी
हरदोई बेनीगंज-पंडित दीनदयाल उपाध्याय परीक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत शनिवार को बेनीगंज नगर के हरिओम पैलेस में आयोजित मण्डल प्रशिक्षण वर्ग बेनीगंज कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष रोहित वेश्य की देखरेख में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में पहुंचे जिला उपाध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया  पंडित दीनदयाल उपाध्याय 1916-1968 एक प्रखर राष्ट्रवादी, विचारक और जनसंघ के नेता थे, जिन्होंने भारतीय संस्कृति पर आधारित एकात्म मानववाद का दर्शन दिया। उनके विचार पूंजीवाद और साम्यवाद दोनों से अलग, व्यक्ति, समाज और प्रकृति के बीच संतुलन पर आधारित हैं। मंडल अध्यक्ष रोहित वैश्य अपने पार्टी के द्वारा किए गए कार्यों को गिनाया साथ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की गाथा पर  भी प्रकाश डाला। इस मौके पर पंचायत सदस्य रमेश सिंह,पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश वैश्य, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह,शैलेंद्र मिश्रा, अशोक कुमार वर्मा, पुत्तू शर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता सदस्य मौजूद रहे।
हरदोई रेडक्रॉस ने किया  निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 200 से अधिक मरीजों को मिला लाभ
राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने किया स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ,

रितेश मिश्रा
हरदोई  विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने दिया निशुल्क चिकित्सीय परामर्श व  स्वास्थ्य सेवाएं
इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में रेडक्रॉस भवन परिसर में आज निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं और समय-समय पर इनका आयोजन किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में उन्होंने उपस्थित विशेषज्ञ चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।
शिविर में हृदय रोग, न्यूरो सर्जरी, पेट रोग, ऑर्थोपेडिक एवं सामान्य रोगों से संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें परामर्श दिया। इस अवसर पर 200 से अधिक मरीजों ने पंजीकरण कराकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
कार्यक्रम में चरक अस्पताल लखनऊ के सीईओ प्रदीप सिंह चौहान, रेडक्रॉस सोसाइटी के सभापति डॉ रमेश अग्रवाल, डॉ सुरेश अग्निहोत्री, सचिव सुनील सिंह सोमवंशी, उपसभापति अखिलेश सिंह सिकरवार, कोषाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, अभिषेक गुप्ता, अलका गुप्ता, गोपाल द्विवेदी, महेश चंद्रा, बॉबी ओमर, आशुतोष गुप्ता, लक्ष्मी कांत मिश्रा, सुधीर अवस्थी, अभिषेक श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत में फर्जी विकास कार्यों का आरोप, मुख्यमंत्री से जांच की मांग
प्रधान व सचिव पर मिलीभगत कर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप, शिकायतकर्ता ने सौंपी शपथ पत्र सहित शिकायत

रितेश मिश्रा
शाहाबाद (हरदोई ) तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड भरखनी की ग्राम पंचायत नई बस्ती  में विकास कार्यों के नाम पर कथित भ्रष्टाचार का मामला उजागर हुआ है। ग्राम निवासी सोनू पुत्र प्रवेश ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक शपथ पत्र के माध्यम से ग्राम पंचायत में हुए कथित घोटाले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान एवं ग्राम सचिव की मिलीभगत से कई विकास योजनाओं में फर्जी तरीके से कार्य दर्शाकर सरकारी धन का गबन किया गया है। आरोप है कि चकरोड, तालाब, इंटरलॉकिंग सड़क,  एवं “हर घर जल जीवन मिशन” जैसी योजनाओं में बिना कार्य कराए ही कागजों पर काम पूरा दिखाकर भुगतान निकाल लिया गया।
प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि फर्जी लाभार्थियों के नाम दर्ज कर एवं फर्जी फोटो सत्यापन के माध्यम से धनराशि निकाली गई। जबकि जमीनी स्तर पर इन कार्यों का कोई अस्तित्व नहीं है। शिकायतकर्ता का कहना है कि ग्राम पंचायत के इन सभी कार्यों में सचिव और खंड विकास अधिकारी की भी संलिप्तता होने की आशंका है।
आरोप है कि पूर्व में भी इस संबंध में कई बार जनसुनवाई एवं जिला अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस जांच नहीं की गई। केवल औपचारिकता निभाते हुए फर्जी रिपोर्ट शासन को भेज दी जाती है, जिससे शासन गुमराह हो रहा है और सरकार की छवि भी धूमिल हो रही है।
शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही, सरकारी धन की रिकवरी कर उसे वास्तविक विकास कार्यों में उपयोग करने की भी अपील की गई है।
इस मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह पंचायत स्तर पर बड़े घोटाले का संकेत हो सकता है। इस सम्बन्ध मे खण्ड बिकास अधिकारी भरखनी ने कहा कि शिकायत देखकर बताएगे आप सेमवार मिल लेना।