भाजपा जिला सह कार्यालय मंत्री मुकुल सिंह आशा ने कार्यकर्ताओं संग किया व्यापक संपर्क
रितेश मिश्रा
हरदोई। सण्डीला भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राम/बस्ती चलो अभियान के अन्तर्गत वार्ड 2 व 6 में संपर्क अभियान चलाया गया जिसमें मुख्य अतिथि अभियान प्रवासी जिला सह कार्यालय मंत्री मुकुल सिंह आशा मौजूद रहे।
कार्यक्रम के संयोजक मण्डल अध्यक्ष नितीश जायसवाल रमन व मनीष गुप्ता उपाध्यक्ष रहे।
जिला सह कार्यालय मंत्री मुकुल सिंह आशा ने कहा कि भारत के यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा घर घर संपर्क किया जा रहा है, सर्वप्रथम वार्ड में स्थित श्री शिव भोले मंदिर पर स्वच्छता अभियान चलाया। श्री सिंह ने सभी से अपील की कि आने वाले 2027 के विधानसभा के चुनाव में फिर उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएं, महाराज योगी आदित्यनाथ जी को पुनः मुख्यमंत्री की गद्दी पर बैठने का काम हम सबको करना है नवनिर्माण के 9 साल पूरे होने पर अब तक वितरण किए। इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री विष्णु दयाल शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष डाक्टर वेद प्रकाश मिश्रा, नरेश अर्कवंशी, सौरभ गुप्ता, मंत्री अनुज सिंह, मोहन गुप्ता, पियूष गुप्ता अमन बाबू, शक्ति केंद्र संयोजक शरद चौरसिया, राघवेन्द्र मोर्या, अनिल गुप्ता, अमन पाण्डेय, मोर्चा अध्यक्ष व संयोजक, रानू अंसारी, रितेश गुप्ता, स्पर्श गुप्ता, गोपाल अर्कवंशी, पंकज अर्कवंशी, सुमित चौधरी, संजय सिंह, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
1 hour and 35 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1