हजारीबाग में 13 अप्रैल को भव्य रक्तदान शिविर, 500 यूनिट संग्रह का लक्ष्य
हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल, दिन सोमवार को लक्ष्मी सिनेमा हॉल कैंपस में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस महाअभियान को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं और अधिकांश तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह 9:00 बजे से कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। इस बार भी आयोजन की विशेषता यह रहेगी कि संस्था के सदस्य सफेद जर्सी में उपस्थित रहकर आने वाले रक्तदाताओं का अभिवादन करते नजर आएंगे, जिससे पूरे कार्यक्रम में अनुशासन, एकरूपता और सेवा भावना का सजीव दृश्य देखने को मिलेगा।
रक्तदान शिविर में 20 बेड एवं 5 चेयर की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग सहज और सुरक्षित तरीके से रक्तदान कर सकें। संस्था ने इस वर्ष 500 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसे लेकर सभी सदस्य पूरी निष्ठा के साथ जुटे हुए हैं। शिविर को सफल बनाने के लिए शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न समाज के प्रतिनिधिगण, विद्यालय, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय से जुड़े लोगों को निमंत्रण पत्र देकर इस पुनीत कार्य में शामिल होने का आग्रह किया गया है। इस अभियान को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग रक्तदान के लिए आगे आ रहे हैं। रक्तदान शिविर को लेकर प्रसिद्ध अभिनेत्री स्टेफी पटेल ने भी आम जनता से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। वहीं कई सामाजिक कार्यकर्ताओं, सांसद, विधायक, डीआईजी, डीसी, एसपी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी लोगों से इस महाअभियान में भाग लेने का आग्रह किया है। कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, चिकित्सकीय सुविधा, रेस्टिंग एरिया, विजिटर एरिया एवं रजिस्ट्रेशन एरिया की समुचित व्यवस्था की गई है। साथ ही आकर्षक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है, जिससे युवाओं को इस पुनीत कार्य के प्रति प्रेरित किया जा सके। संस्था के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। हमारा उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति रक्त के अभाव में अपनी जान न गंवाए। हजारीबाग यूथ विंग लगातार इस दिशा में कार्य कर रहा है और हमें विश्वास है कि इस बार भी समाज के सहयोग से हम अपने लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे।
संस्था अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि हमारी पूरी टीम इस आयोजन को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है। वर्ष 2024 में 130 यूनिट एवं 2025 में 221 यूनिट रक्त संग्रह किया गया था। इस वर्ष 500 यूनिट का लक्ष्य रखा गया है और हमें पूरा भरोसा है कि युवाओं और आमजन के सहयोग से यह लक्ष्य भी आसानी से हासिल किया जाएगा। रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए इस वर्ष प्रत्येक रक्तदाता को हेलमेट भेंट किया जाएगा तथा सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। संस्था ने हजारीबाग वासियों से अपील की है कि वे इस महाअभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और रक्तदान कर जरूरतमंदों को जीवनदान देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल, दिन सोमवार को लक्ष्मी सिनेमा हॉल कैंपस में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस महाअभियान को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं और अधिकांश तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह 9:00 बजे से कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। इस बार भी आयोजन की विशेषता यह रहेगी कि संस्था के सदस्य सफेद जर्सी में उपस्थित रहकर आने वाले रक्तदाताओं का अभिवादन करते नजर आएंगे, जिससे पूरे कार्यक्रम में अनुशासन, एकरूपता और सेवा भावना का सजीव दृश्य देखने को मिलेगा।
हजारीबाग- पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं पश्चिम बंगाल प्रभारी गुलाम अहमद मीर के द्वारा शुक्रवार को जारी पत्र के माध्यम से आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सोनामुखी (SC) विधानसभा सीट का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर मुन्ना सिंह ने गुलाम अहमद मीर के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ इस दायित्व का निर्वहन करेंगे तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे।उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होंने पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिलकर पश्चिम बंगाल में कांग्रेस पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा, यह जिम्मेदारी केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे संगठन की है। हम सभी को मिलकर जनता के बीच कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों को पहुंचाना है तथा आगामी चुनाव में पार्टी को मजबूत स्थिति में लाना है।
हजारीबाग यूथ विंग के तत्वावधान में 13 अप्रैल को लक्ष्मी सिनेमा हॉल के सभागार में सुबह 9 बजे से आयोजित होने वाले भव्य रक्तदान शिविर की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों तथा थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को जीवनदायिनी सहायता उपलब्ध कराना है।
पशुपालन विभाग के द्वारा डाड़ी प्रखंड मुख्यालय परिसर में आज मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत 8 यूनिट बॉयलर कुक्कुट एवं बत्तख का वितरण चयनित लाभुकों के बीच किया गया। इस अवसर पर जिला पशुपालन पदाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार की योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार को बढ़ावा देना एवं लोगों की आय में वृद्धि करना है। उन्होंने लाभुकों से कहा कि वे प्राप्त संसाधनों का समुचित उपयोग करें तथा कुक्कुट एवं बत्तख पालन को आय के स्थायी स्रोत के रूप में विकसित करें। उन्होंने बताया कि पशुपालन गतिविधियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होते हैं और लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। इस दौरान डाड़ी अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी,प्रखंड प्रमुख, पशुपालन विभाग के अधिकारी, लाभुक सहित अन्य लोगउपस्थित रहे।
ग्रीष्मकाल के दौरान उत्पन्न पेयजल संकट के मद्देनज़र आमजनों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार हजारीबाग जिले के सभी प्रखंडों में “नीर चौपाल” का आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल से संबंधित समस्याओं की पहचान कर उनके त्वरित समाधान हेतु कार्य योजना तैयार करना है।

हजारीबाग पुलिस ने बड़कागांव थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज लूट और गोलीबारी की घटना का सफल उद्भेदन कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने गिरोह के 7 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
स्वास्थ्य विभाग, झारखंड सरकार के अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार सिंह ने आज 8 अप्रैल को हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह, उप विकास आयुक्त श्रीमती रिया सिंह एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री आदित्य पांडेय भी उपस्थित रहे।
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने बुधवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमसांडी प्रखंड का सघन दौरा किया। जनसेवा ही जीवन का उद्देश्य के संकल्प के साथ निकले सांसद मनीष जायसवाल ने क्षेत्र की पाँच पंचायतों के आधा दर्जन से अधिक गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जहाँ एक ओर विकास कार्यों और जनसमस्याओं का जायजा लिया, वहीं दूसरी ओर कई शोकाकुल परिवारों से मिलकर उन्हें इस कठिन समय में हिम्मत बंधाई।सांसद मनीष जायसवाल के दौरे की शुरुआत ग्राम पंचायत डांड से हुई, जहाँ सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले स्व. उमेश यादव के परिजनों से मिलकर उन्होंने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य के निधन और उनके दो मासूम बच्चों की स्थिति को देख सांसद मनीष जायसवाल भावुक हो उठे। उन्होंने मौके पर मौजूद कटकमसांडी अंचल अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता से मृतक के परिवार को मिलने वाले सरकारी लाभों पर विस्तृत चर्चा की और त्वरित सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शोक संवेदनाओं का यह क्रम लुपुंग में भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री प्रदीप कुमार मेहता के पिता स्व. बंशी महतो, ग्राम जैलमा में भाजपा नेता अंतू साव के सुपुत्र स्व. अनिल कुमार साव और ग्राम गदोखर के मुखिया नारायण साव के भाई स्व. राम कुमार साव (जिनकी दुःखद हत्या कर दी गई थी) के परिजनों से मिलने तक जारी रहा। सांसद मनीष जायसवाल ने सभी दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की ।दुख की घड़ी में साथ निभाने के साथ ही सांसद मनीष जायसवाल समाज की खुशियों में भी साझीदार बने। सांसद लहंगा वितरण अभियान के तहत उन्होंने ग्राम डांड, बरगड्डा और गदोखर की 07 बहनों को उनके विवाह से पूर्व लहंगा भेंट किया। उन्होंने बेटियों को शादी की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत बनासो बुध बाजार में आई भीषण आंधी-तूफान ने एक गरीब परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दी। ग्राम बकसपुरा निवासी सोहगी देवी, जो हाट-बाजार में सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं, इस प्राकृतिक आपदा की शिकार हो गईं।
3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k