सीतापुर के लहरपुर में नामित सभासदों ने ली शपथ, भव्य समारोह का आयोजन
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। शासन द्वारा नामित सभासदों को एक भव्य समारोह में न्यायिक मजिस्ट्रेट सीमा सिंह के द्वारा दिलाई गई शपथ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुनील वर्मा थे। शुक्रवार को पालिका परिषद प्रांगण में एक भव्य समारोह में न्यायिक मजिस्ट्रेट सीमा सिंह ने शासन द्वारा नामित सभासद उमेश मेहरोत्रा, सोनू रस्तोगी, विनीत गुप्ता, संजीव शुक्ला, देवेश अवस्थी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई सभी सदस्यों ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली।
इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील वर्मा ने सभी नामित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी को पार्टी द्वारा एक नई जिम्मेदारी दी गई है नगर को साफ सुथरा और बेहतर बनाने व शासन की मंशानुरूप सभी योजनाओं को लागू कराने में अपना सहयोग प्रदान करें। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी अनूप राय ने सभी अतिथियों व नामित सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य वीरेंद्रपुरी, जिला मंत्री मनोज गुप्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर रस्तोगी, वरिष्ठ भाजपा नेता रामनरेश त्रिवेदी, अरुण सिंह सहित अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में पालिका परिषद अध्यक्ष व अधिकांश सभासदों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। नामित सदस्यों का पालिका परिषद कार्यालय जाते समय सब्जी मंडी चौराहे पर पूर्व सभासद इसरत बेग, इस्लाम अंसारी व इरशाद मंसूरी के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से भगवान दीन त्रिवेदी, बंशीधर पाठक, राजू तिवारी, मयंक टंडन, शिवम मिश्रा, नीरज पुरी, धर्मेंद्र पांडेय, संदीप पांडेय, रामानंद अवस्थी, बलराम लोधी पप्पू टंडन, मनीष पाठक, डॉ आलोक शुक्ला, दिलीप जोशी, सतीश जायसवाल, वीरेंद्र मिश्रा, आकाश रस्तोगी, ब्रजकिशोर शुक्ला, विशाल निगम, प्रखर रस्तोगी, सूरज जायसवाल, योगेश मिश्रा, सलिल मिश्रा, प्राजंल मिश्रा, के के मिश्रा, विनय प्रकाश टंडन, रामकरण बाजपेई, रमेश द्विवेदी सहित भारी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
2 hours and 20 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.7k