वार्षिकोत्सव एवं प्रगति पत्र वितरण समारोह आयोजित
गोण्डा। शिक्षा क्षेत्र मनकापुर के प्राथमिक विद्यालय रेड़ौरा में वार्षिकोत्सव विदाई समारोह व स्कूल चलो अभियान का आयोजन 'प्रतिभा पर्व' के रूप में ससमारोह आयोजित किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ माॅं शारदा के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन करके मुख्य अतिथि हर्षित पाण्डेय खण्ड शिक्षा अधिकारी मनकापुर व अमित मिश्रा डायट प्रवक्ता द्वारा किया गया, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रवि प्रकाश सिंह जिलाध्यक्ष यूटा, राधामोहन पाण्डेय जिलाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ जनार्दन प्रसाद पाण्डेय ब्लाक अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ-मनकापुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमित पाण्डेय, पूनम यादव व संगीता देवी द्वारा अतिथियों का बैज लगाकर कार्यक्रम में स्वागत व अभिनंदन किया गया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा मनमोहक सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, समारोह में नवप्रवेशी छात्र छात्राओं को रोली टीका लगाकर व माला पहनाकर स्वागत किया गया, कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को मेडल व उपहार देकर सम्मानित किया गया, ए आर पी फिरोज अहमद खान, शैलेन्द्र प्रताप सिंह व इंदु प्रताप सिंह जी ने अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में ज्यादा से ज्यादा नामांकन कराने के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा अपने उद्बोधन के माध्यम से अभिभावकों व समुदाय से अनुरोध किया गया, डायट प्रवक्ता अमित मिश्रा द्वारा प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं व योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी।शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए यूटा जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह ने कहा कि आने वाले समय में समाज व राष्ट्र को सुदृढ़ व विकसित बनाने के लिए हमें अपने प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देनी चाहिए, कक्षा-5 उत्तीर्ण हो चुके छात्र-छात्राओं को अधिगम सहायक किट, अंकपत्र व टी सी देकर भावुक विदाई दी गयी, कार्यक्रम का संचालन गिरीश कुमार पाण्डेय 'विद्यार्थी' द्वारा किया गया, समारोह में स्वागत भाषण कमलेश पाण्डेय एस आर जी द्वारा व धन्यवाद ज्ञापन अमित पांडेय द्वारा किया गया, समारोह को राधा मोहन पाण्डेय, जनार्दन प्रसाद पाण्डेय, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, इंदु प्रताप सिंह,विनय मिश्रा, विकास मौर्य, विपिन मिश्रा द्वारा भी संबोधित किया गया, इस अवसर पर ग्राम प्रधान झिन्नू प्रसाद पाण्डेय,विजय प्रकाश सिंह, यूटा जिला मंत्री आत्रेय मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी अरुण मिश्रा, डॉ अखिलेश शुक्ला, अवधेश पाण्डेय, अरविंद कुमार, सुनीत शुक्ला, मीरा पाण्डेय, रेखा शुक्ला, शिव कुमारी गुप्ता, सत्येन्द्र सिंह, सत्य प्रकाश मिश्रा, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, नाजिया बानो, शिखा, स्तुति देवी, नीलम शुक्ला, राकेश यादव, उदय राज यादव, आशुतोष मिश्रा आदि गणमान्य अतिथियों सहित न्याय पंचायत विद्यानगर के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे, राष्ट्र गान के साथ समारोह का समापन किया गया।
![]()

गोण्डा। जिले के विकास खंड परसपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत दुरगोड़वा के उच्च प्राथमिक विद्यालय दुरगोड़वा में ग्राम प्रधान राजकमल तिवारी की अध्यक्षता में नव प्रवेशोत्सव आयोजित हुआ जिसमें सैकड़ों अभिभावकों एवं बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का प्रारंभ माँ शारदे के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं वंदन द्वारा प्रारंभ हुआ।कार्यक्रम के दौरान कक्षा छः में नवीन नामांकन हेतु इच्छुक बच्चों से सम्बन्धित प्रपत्र भी लिए गए, कम्पोजिट विद्यालय बैसनपुरवा दुरगोड़वा के प्रधानाध्यापक द्वारा अपने कक्षा पांच के बच्चों को परीक्षाफल भी दिए गए।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष इंद्र प्रताप सिंह रहे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह कम्पोजिट विद्यालय दुरगोड़वा के प्रधानाध्यापक बिपिन कुमार सिंह मनीष कुमार पाण्डेय राजेश कुमार तिवारी चन्द्रमणि तिवारी एवं कई अभिभावक उपस्थित रहे।
*साजिश गैर इरादतन हत्या और मानसिक प्रताड़ना का आरोप
गोंडा।जिला प्रशासन ने माध्यमिक विद्यालयों में मंहगी किताबों और फीस के विरोध के बीच एक बड़ा फैसला लिया है।जिसके तहत अब जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक केवल एनसीईआरटी की निर्धारित पुस्तकें ही संचालित की जाएंगी।जिला विद्यालय निरीक्षक डाक्टर रामचंद्र ने इस संबंध में सभी माध्यमिक विद्यालयों को निर्देश जारी किया है।आदेश के अनुसार,यदि कोई भी विद्यालय एनसीईआरटी की निर्धारित पुस्तकों के अलावा किसी अन्य निजी प्रकाशक की किताबों से शिक्षण कार्य कराता पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।लगातार जिले के अलग अलग माध्यमिक विद्यालयों में इसकी जांच भी विभाग द्वारा कराई जा रही है।यह आदेश कक्षा 9 से 12 तक के सभी विद्यालयों पर लागू होगा।इन कक्षाओं की किताबों के दाम भी तय कर दिए गए हैं,ताकि छात्रों को निर्धारित मूल्य पर ही पुस्तकें उपलब्ध हो सकें।माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा निर्धारित 36 विषयों की एनसीईआरटी पुस्तकों का ही प्रयोग किया जाएगा।डाक्टर रामचंद्र ने बताया कि एनसीईआरटी की किताबें सस्ती हैं,जिससे अभिभावकों को इन्हें खरीदने में कोई कठिनाई नहीं होगी।एनसीईआरटी की जितनी भी किताबें हैं काफी कम दाम में हैं,ऐसे में अभिभावकों को अपने बच्चों को पढ़ाने में दिक्कत भी नहीं होगी।उन्होंने निजी स्कूलों की मनमानी पर भी लगाम लगाने का दावा किया है।उन्होंने बताया कि एनसीईआरटी किताबों को लेकर जागरूकता शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।यह फैसला राष्ट्रीय छात्र पंचायत द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 18 दिनों से लगातार लिखे जा रहे पत्रों के बाद लिया गया है।जिला प्रशासन ने निजी प्रकाशकों की किताबों पर पूरी तरह से रोक लगाने का काम शुरू कर दिया है।किसी भी विद्यालय के संचालक ने अगर एनसीईआरटी की किताबों के अलावा अन्य किताबें लेने के लिए किसी भी अभिभावक को कहीं अन्य स्थान पर भेजा तो उस पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।
*घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर बरामद
2 hours and 20 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k